Blog

  • पंजाबः Gyan Dhaba के पुलाव में निकला कीड़ा, 2 की बिगड़ी तबीयत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः Gyan Dhaba के पुलाव में निकला कीड़ा, 2 की बिगड़ी तबीयत, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में एक मशहूर ढाबे से मंगवाए पुलाव में से कीड़ा निकलने के बाद हंगामा हो गया। पुलाव खाते ही 2 लोगों की तबीयत बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगे। ग्राहक ने पुलाव को बारीकी से देखा तो उसमें मरा हुआ कीड़ा पड़ा था। पुलाव में कीड़ा देखते ही ग्राहक शिकायत करने ढाबे पर पहुंच गया, लेकिन ढाबा मालिक ने उसकी एक नहीं सुनी और उल्टा उसी पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। सूचना पाकर फूड सेफ्टी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ढाबे की किचन से सैंपल लेने के बाद ढाबे का चालान कर दिया। 

    ग्राहक अशोक कपूर ने बताया कि लंच टाइम में घंटाघर चौक के ज्ञान ढाबे से पुलाव मंगवाया था। थोड़ा-सा पुलाव खाते ही उनको और उनके एक साथी को उल्टियां शुरू हो गई। जब प्लेट में पड़े पुलाव को बारीकी से चेक किया तो उसमें मरा हुआ कीड़ा नजर आया। वह शिकायत करने ढाबे पर गए तो ढाबा मालिक ने बदतमीजी की और कहा कि पुलाव में कीड़ा तुमने खुद ही डाला होगा। सेहत विभाग को सूचित करने के बाद फूड सेफ्टी अफसर सतविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सतविंदर सिंह ने किचन की जांच की और पाया कि खाना अनहाइजीनिक तरीके से बन रहा था, जिस कारण ढाबे का चालान किया गया। फूड सेफ्टी टीम ने किचन से परोसे जा रहे खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।

  • पंजाबः DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List

    पंजाबः DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें List

    चंडीगढ़ः पंजाब में सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक डीएसपी अधिकारियों के तबादलें हुए है। आदेशों के मुताबिक 19 डीएसपी के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः New Like Spa & Salon में भारी हंगामा, महिला कर्मी ने लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधरः New Like Spa & Salon में भारी हंगामा, महिला कर्मी ने लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: हीट सेवन के पास New Like Spa & Salon को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने स्पा सेंटर पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ यहां पर गलत काम करवाया जाता है। पीड़ित का आरोप है कि वह 2 साल से यहां पर काम कर रही है। पीड़ित ने कहा कि 10 से 15 दिन पहले वहीं पर द्फ्तर वालों ने उसकी कपड़े बदलने की वीडियो बना ली। जिसके बाद उसके गलत काम करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि जब उसने काम छोड़ दिया तो स्पा सेंटर वाले उसके घर पर फोन करने लगे और कहने लगे कि हम आपके घर आ रहे है।

    पीड़ित ने आरोप लगाए है कि स्पा सेंटर की ओर से उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। मौके पर स्थानीय पुलिस के अधिकारी पहुंच गए है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि आज भी उसने लोगों को दिखाया कि उक्त स्पा सेंटर में गलत काम किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद मीडिया ने स्पा सेंटर वाले व्यक्ति से वीडियो बनाने को लेकर बात करनी चाही तो उसने कैमरे के आगे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

    इस दौरान स्पा सेंटर बंद कर दिया गया और उक्त व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें थाने ले गई है। इस दौरान पीड़ित महिला की बहन ने 2 मीडिया कर्मियों पर आरोप लगाए हैय़ पीड़ित महिला की बहन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते दिन उन्होंने दो लड़कियों को पुलिस के हवाले करवाया था। लेकिन दोनों खुद को पत्रकार कहने वाले व्यक्ति उन दोनों लड़कियों को छुड़वाकर ले गए।

  • पंजाबः स्कॉर्पियो सवार ने महिलाओं को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कॉर्पियो सवार ने महिलाओं को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः मोगा बरनाला हाईवे पर गांव माछीके बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बुरी तरह कुचल दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोगा बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव माछीके स्थित बस स्टैंड पर दो महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मोगा की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। 

    दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों महिलाएं मोगा के गांव बूटर की रहने वाली हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है। 

  • जालंधर: ढाबेे से नगदी और मोबाइल लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर: ढाबेे से नगदी और मोबाइल लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बस स्टैंड के पास स्थित एक ढाबे को बीती रात चोर ने निशाना बनाया है। जहां से चोर नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए कांता चौहान पराठा जंक्शन की मालकिन ने बताया कि चोर उनके ढाबे से हजारों की नगदी व मोबाइल चुराकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि ढाबे के अंदर वर्कर्स सो रहा था, लेकिन उसे चोरो द्वारा वारदात को अंजाम देने की भनक तक नहीं लगी।

    ढाबा मालिक ने बताया कि चोरी का पता सुबह उस समय चला जब वर्कर उठा तो उसने देखा कि गला बिखरा हुआ है और मोबाइल भी गायब था। कानता ने बताया कि बीती रात चोर जंगला फानद कर गले से लगदी व वर्कर के मोबाइल चुरा कर लेंगे l चोर लगभग 12 हजार के करीब नगदी ले गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः दिन दहाड़े ऑटो चालक से पैसे छीनकर बाइक सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन दहाड़े ऑटो चालक से पैसे छीनकर बाइक सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आते भगवान वाल्मीकि चौक के नज़दीक फैंसी बैकरी में जूस की सप्लाई देने आए ऑटो चालक से 2 मोटरसाइकल सवार युवक मारपीट कर पैसे छीनकर फ़रार हो गए। रतन नगर गुलाब देवी रोड निवासी रमन कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह फैंसी बेकरी में रूस की सप्लाई देने के लिए आया था। उसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार युवक उसके पास आकर रुके और ऑटो में पड़े समान का रेड पूछने लग पड़े।

    पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसी दौरान मोटरसाइकल सवार युवकों ने उसके साथ हाथापाई करने शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जेब में से कलेक्शन के पैसे 20- से 25 हज़ार रुपए लेकर फ़रार हो गए। पीड़ित ने कहा कि जब दोनों युवक उसके साथ हाथापाई कर रहे थे तो किसी ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश नहीं की जिसका फ़ायदा उठा उन्होंने पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने कहा कि उसने घटना के संबंधी 112 पर फोन करके अपनी शिकायत पुलिस को दे दी है।

  • पंजाबः मामूली बात को लेकर 2 गुटों में विवाद के दौरान सगे भाईयों की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः मामूली बात को लेकर 2 गुटों में विवाद के दौरान सगे भाईयों की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव भावड़ा में मोबाइल को लेकर दो आपसी गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि वहां गोली चल गयी और एक ही घर दो बेटों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक फ़रीदकोट के गांव आराईआ वाला के 2 सगे भाइयों को जख्मी हालत में फ़रीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल हस्प्ताल में करवाया गया था भर्ती जहा दोनों भाइयो की मौत हो गईं।म्रतक भाइयो के नाम जगदीश सिंह (34) और कुलदीप सिंह (36) पुत्र सोहन सिंहः बताये जा रहे है। इन दोनों की देर रात को मौत हो गई।

    पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपीडी रणधीर कुमार ने बताया कि ममदोट के गावं गोली चलाने वाला आरोपित गांव भावडा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपितों ओर मृतक नौजवानों के बीच मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद मृतक नौजवान वहां से गांव महिमा आ गए। लेकिन आरोपितों ने उनका पीछा करते हुए राम लगभग 8 बजे के करीब गांव महिमा में उन्हें घेर लिया उन पर गोलिया चला दी। जिसमें दोनो युवक घायल हो गए।

    एसपीडी ने बताया कि मृतकों की पहचान जगदीश सिंह (34) और कुलदीप सिंह (36) निवासी अराईयां वाला खुर्द के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पांच बाय नेम और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपित पर पहले भी हत्या व हत्या के प्रयास के कई मामले अलग अलग थानों में दर्ज है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਪੁਲਿਸ ਨੇ 25 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਯੁਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੇ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਦੌਰਾਨ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਪਾਸੋਂ 25 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਆਰੋਪੀ ਯੁਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਉਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਚ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਜਾਰੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਹੈਰੋਇਨ ਕਿਥੋਂ ਲੈਕੇ ਆਉਂਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਅਗੇ ਕਿਥੇ ਵੇਚਦੇ ਸਨ। ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਆਰੋਪਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਦੋਵਾਂ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਤਸਕਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ

  • जालंधरः फ्लाई ओवर के नीचे दो गुटों में झड़प के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधरः फ्लाई ओवर के नीचे दो गुटों में झड़प के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर में आए दिन लड़ाई-झगड़े दौरान गोलियां चलने के मामले में सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला लिद्दड़ा में फ्लाई ओवर के नीचे से सामने आया है, जहां दो गुटों में हुई झड़प के दौरान गोलियां चली। दरअअसल, फ्लाई ओवर पुल के नीचे दो गुटों के बीच जमकर पंगेबाजी हुई। इस लड़ाई झगड़े में डंडे और राड के बाद खुलेआम गोलियां भी चलीं। एक युवक विरोधी गुट पर सरेआम पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलाता हुआ नजर आया। यह सारी घटना वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में जहां एक युवक पिस्तौल निकाल कर गोलियां चला है रहा तो दूसरी तरफ से कुछ युवक हाथों में डंडे-राड लेकर गालियां निकालते हुए उसके पीछे भागते हैं। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।  

    बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर रंजिशन 2 गुटों ने फिर लिद्दड़ां के समीप हाईवे पर पर मिलने का समय निर्धारित कर लिया तथा एक गुट के 2 व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आ गए। दूसरे गुट के लोग भी पहले से मौजूद थे तथा स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति ने उन पर पिस्तौल तान दी। बंदूक तानने वाले व्यक्ति पर पहले से ही वहां मौजूद व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिस कारण वह घायल हो गया। इसी के साथ स्कार्पियो गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए। इसी दौरान दोनों युवक स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे।

    थाना मकसूदां के सब-इंस्पैक्टर कुलबीर सिंह ने बताया था कि उनको 112 हेल्पलाइन नंबर से सूचना मिली थी जिस कारण वह मौके पर पहुंचे। जब वह पहुंचे तो वहां कोई भी मौजूद नहीं था और सड़क पर गाड़ी के टूटे हुए शीशे पड़े हुए थे। जब उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने वाले के नंबर पर सम्पर्क किया तो उसने बताया कि वह रास्ते में जा रहा था कि पीछे से भागता हुआ व्यक्ति उसके पास आया और उससे मोबाइल फोन मांगा। व्यक्ति ने मोबाइल फोन मिलते ही फोन किया और वहां से चला गया। उसने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वह कौन था। पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम लवप्रीत बताया था। उल्लेखनीय है कि दोनों गुटों की तरफ से थाना मकसूदां की पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। 

  • पंजाबः कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंजाबः कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बीते दिन अधिकारियों ने इंस्पेक्टरों पर की थी कार्रवाई

    अमृतसरः कुख्यात गैंगस्टर कमल कुमार उर्फ बोरी को पुलिस ने उसके घर ग्वाल मंडी से गिरफ्तार कर लिया है। कमल बोरी पर कई सारे मामले दर्ज हैं। उसे एक पुराने केस के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही की बोरी को किस आरोप में काबू किया गया है। बता दें शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा करवाई करते हुए 5 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला पटयाला व बठिंडा में कर दिया गया था, क्योंकि इन पुलिस इंस्पेक्टरों ने गैंगस्टर कमल बोरी की पार्टी में गाने गए व ठुमके लगाए थे। 

    वहीं दूसरी ओर कुख्यात गैंगस्टर कमल बोरी की पार्टी में नाचने वाले दो डीएसपी का भी तबादला कर दिया गया है। डीएसपी प्रवेश चोपड़ा का तबादला बठिंडा और डीसीपी संजीव कुमार का तबादला मानसा में किया गया है। इससे पहले डीएसपी प्रवेश कुमार अटारी में बतौर डीएसपी तैनात थे और डीसीपी संजीव कुमार अजनाला सेक्टर में डीएसपी के पद पर काम कर रहे थे। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सेट अटारी और अजनाला में दोनों ही पद काफी संवेदनशील है। इससे पहले पुलिस विभाग गैंगस्टर की पार्टी में नाचने वाले पांच इंस्पेक्टर्स का तबादला जिले से बाहर कर चुके हैं।

    गौर हो कि एक वायरल वीडियो के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी गौरव यादव द्वारा गैंगस्टर और पुलिस अधिकारियों के गठजोड़ को लेकर मंथन चल रहा है। बोरी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, नशा तस्करी बुक लगवाने के आरोप में आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। यही नहीं बोर के खिलाफ अवैध असला रखने का मामला भी दर्ज हो चुका है यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है।