Blog

  • आधारकार्ड अपडेट करवाना कैसे बना मुसीबत, घर पर पड़ा GST का छापा

    आधारकार्ड अपडेट करवाना कैसे बना मुसीबत, घर पर पड़ा GST का छापा

    रायगढ़: छत्तीसगढ़ से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक ठेले पर पावभाजी बेचने वाले युवक के घर पर जीएसटी का छापा पड़ा है। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि युवक के ऊपर करोड़ों की जीएसटी के चोरी का आरोप है। जीएसटी के छापे के बाद परिवार में आफत मची हुई है। बड़ी बात ये है कि टीम ने घर के साथ-साथ उस जगह भी छापेमारी की है जहां ठेला लगाता है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था जिसके बाद ये सारा मामला सामने आया है।

    हालांकि इस मामले में जीएसटी की टीम कार्रवाई कर रही है। पाव भाजी बनाकर बेचने वाले एक युवक को अपना आधार कार्ड अपडेट कराना काफी महंगा पड़ा। उसने बताया कि अभी उसने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया था जिसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।जब GST के अधिकारी घर में दबिश दिए तो परिवार डर गया। जीएसटी के अधिकारियों ने करोड़ों के जीएसटी हेराफेरी का आरोप लगाया और बाकायदा पाव भाजी वाले दुकानदार पर कार्यवाही की बात कही।

    जब युवक ने अपने आधार कार्ड की जानकारी ली तो पता चला कि विशेष अग्रवाल नाम का व्यक्ति फर्जी तरीके से युवक के आधार कार्ड पर जीएसटी नंबर लेकर जीएसटी की चोरी कर रहा है। पावभाजी बेचने वाले राजेश ने बताया कि जितना टैक्स चोरी का आरोप लगा है उतनी तो मेरी कमाई ही नहीं है। राजेश ने बताया कि मैंने अधिकारियों से बताया कि वह तो फास्ट फूड सेंटर चलाता है। मेरी उतनी कमाई ही नहीं है। राजेश ने अधिकारियों को यह भी बताया कि उसके नाम से कोई भी ट्रेडर्स जैसी दुकान नहीं है। अब युवक ने इस पूरे मामले की शिकायत रायगढ़ एसपी से की है।

  • 21 साल की उम्र में मशहूर टिकटॉक स्टार की अचानक हुई मौत…

    21 साल की उम्र में मशहूर टिकटॉक स्टार की अचानक हुई मौत…

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक ने घर बैठे कई लोगों को इंटरनेट का स्टार बनाया। जिनकी अकसर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती है ऐसे में एक मशहूर टिकटॉक स्टार की कम उम्र में देहांत की वजह से फैंस को बड़ा झटका दिया। 

    दरअसल, इंडो-कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर की सिर्फ 21 साल की उम्र में मौत हो गई है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपना अतरंगी वीडियोज करके फैंस में छाई रहती थी लेकिन अचानक हुई मौत से मेघा के घर वालों और उनके लाखों फैंस के बड़ा झटका लगा। 

    बता दें कि मेघा अपने डांस वीडियो और पॉजिटिव मोटीवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती थीं। बहुत कम उम्र में मेघा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बड़ी जगह बना ली थी। मेघा के पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मेघा की मौत की खबर बताई है।

    मेघा के पिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा…भारी मन से हम अपने जीवन की रोशनी, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर के 24 नवंबर 2022 को अचानक और अप्रत्याशित रूप से निधन की खबर दे रहे हैं।

     मेघा सिर्फ 21 साल की थीं और वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली थीं।  मेघा जब 1 साल की थीं तभी उनके माता पिता कनाडा चले गए थे और मेघा की भी परवरिश कनाडा से ही हुई। वो इस वक्त कनाडा के ओंटारियो के ब्रैम्पटन में रहती थीं।

     बता दें कि मेघा  के TikTok पर 900k फॉलोवर्स थे।  ट्विटर पर उनके 93,000 और इंस्टाग्राम पर 102,000 फॉलोअर्स थे। मेघा का आखिरी वीडियो उनकी मृत्यु से करीब 4 महीने पहले आया था, जिसमें वो एंग्जायटी से पीड़ित थी और उन्हें हार्ट अटैक भी आया था।

  • दो कारों की भयानक टक्कर, 4 की मौत

    दो कारों की भयानक टक्कर, 4 की मौत

    माता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार

    हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे में शनिवार को दो कारों की भीषण टक्कर हो गई जिससे कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पिछले 24 घंटे में हादसे में नौ लोगों की मौत से क्षेत्र भी थर्रा गया है। भीषण सड़क हादसा आज हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे पर हुआ। बताते है कि शनिवार को फतेहपुर जिले के निवासी आशीष कुमार पुत्र रवीन्द्र पाल सिंह, साथ अंजू पुत्र कृष्ण पाल सिंह, सत्या पत्नी कृष्ण पाल सिंह व दीपक पुत्र गोरेलाल शर्मा एमपी के दतिया में मां पीताम्बरा देवी के दर्शन करने गए थे। ये सभी कार में सवार थे।

    माता के दरबार में माथा टेकने के बाद सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे तभी कोतवाली राठ क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास से निकले बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे के पिलर-125 के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फतेहपुर निवासी आशीष कुमार व सत्या पत्नी कृष्ण पाल सिंह की मौके पर मौत हो गई वही कार में सवार अंजू सिंह व दीपक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सवार एमपी के मुरैना निवासी रवीन्द्र शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा व उनके एक अज्ञात साथी युवक की भी मौैके पर मौत हो गई।

    सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। कोतवाल भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर हादसे की जांच कर रहे है। राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तारा सिंह पटेल ने बताया कि दोनों कारों की सीधी टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

  • रेलवे स्टेशन पर मिली व्यक्ति की डेड बॉडी

    रेलवे स्टेशन पर मिली व्यक्ति की डेड बॉडी

    चंडीगढ़: पंचकूला के तरफ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सिख व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। जानकारी के अनुसार मृतक की डेड बॉडी के पास चार पुड़िया जहर की मिली, जिसमें से व्यक्ति ने एक पूड़ी से जहर खा लिया था। पुलिस ने बताया कि एक पूड़ी में से उसी व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर जीआरपी थाना की एसएचओ मनीषा और जांच अधिकारी राजवीर सिंह सब इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे।

    जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि 72 घंटे के लिए बॉडी को सेक्टर 6 के मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जब तक इस व्यक्ति के परिवार वाले नहीं आते। क्योंकि अभी तक उस व्यक्ति के परिवार वालों का पता नहीं चल पाया कि वह व्यक्ति कहां से है और उसके परिवार वाले कहां रहते हैं। हैरत की बात यह है कि वह डेडबॉडी करीब 6 घंटे तक रेलवे स्टेशन पर ही पड़ी रही रही।

  • जालंधर: KP Travel के संचालक बलराज पर ठगी का मामला दर्ज

    जालंधर: KP Travel के संचालक बलराज पर ठगी का मामला दर्ज

    जालंधर/वरुण: महानगर में एक ठग ट्रैवल एजैंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने लोगों से ठगी करने के मामले में एक बड़े ठग ट्रैवल एजैंट KP Travel के मालिक बलराज पर शिकंजा कसा है। उक्त ट्रैवल एजैंट पर पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं, जिसके बाद इसने अपने भाई के नाम ट्रैवल एजैंट का लाइसैंस लेकर फिर से ठगी का कारोबार शुरू कर दिया था। 

    वहीं अब इसका नया लाइसैंस भी रद्द हो चुका है। बता दें कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई आदर्श नगर निवासी अर्शदीप सिंह की शिकायत पर की है। जिसने उसने बताया है कि केपी ट्रैवल के मालिक बलराज ने उसे अमरीका भेजने के बदले 10 लाख रुपए में सौदा तय किया था, जिसकी आधी रकम उसे दे दी गई थी पर जब उसका वीजा आ गया तो उक्त एजैंट ने उससे 40 लाख रुपए मांगने शुरू कर दिए, जिसकी अदायगी वह नहीं कर पाया और इस तरह से उसका विदेश जाने का सपना टूट गया जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने अब उक्त ट्रैवल एजैंट पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी गिफ्तारी कभी भी हो सकती है।

  • राजू ठेहट पर गोलियां बरसाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

    राजू ठेहट पर गोलियां बरसाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

    सीकर: गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राजू ठेहट की हत्या में शामिल चार शूटर्स सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के नजदीक डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनू के पौंख गांव से हुई है।

    पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है। ये शूटर्स बीते करीब एक महीने से राजू ठेहट की रेकी कर रहे थे। ADG क्राइम रवि मेहरड़ा सीकर में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का पर्दाफाश करेंगे। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी पकड़े गए। पकड़े गए दो आरोपी मनीष जाट और विक्रम गुर्जर सीकर के रहने वाले हैं। इनके अलावा हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है।
    हत्याकांड के आरोपियों के पकड़ने और पूरे ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए ADG क्राइम रवि प्रकाश मेहरड़ा और डीआईजी अजयपाल लाम्बा को सीकर भेजा गया है। डीजीपी ने करीब 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीकर पुलिस अधीक्षक और पुलिस टीम को बधाई दी है।

  • राजू ठेहट पर गोलियां बरसाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

    राजू ठेहट पर गोलियां बरसाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

    सीकर: गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राजू ठेहट की हत्या में शामिल चार शूटर्स सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के नजदीक डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनू के पौंख गांव से हुई है।

    पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है। ये शूटर्स बीते करीब एक महीने से राजू ठेहट की रेकी कर रहे थे। ADG क्राइम रवि मेहरड़ा सीकर में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का पर्दाफाश करेंगे। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि राजू ठेहट हत्याकांड के पांचों आरोपी पकड़े गए। पकड़े गए दो आरोपी मनीष जाट और विक्रम गुर्जर सीकर के रहने वाले हैं। इनके अलावा हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है।
    हत्याकांड के आरोपियों के पकड़ने और पूरे ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए ADG क्राइम रवि प्रकाश मेहरड़ा और डीआईजी अजयपाल लाम्बा को सीकर भेजा गया है। डीजीपी ने करीब 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीकर पुलिस अधीक्षक और पुलिस टीम को बधाई दी है।

  • वरमाला पहनाते ही दुल्हन की हुइ मौत, गांव में छाया मातम

    वरमाला पहनाते ही दुल्हन की हुइ मौत, गांव में छाया मातम

    लखनऊ: लखनऊ के भदवना गांव में शुक्रवार को एक शादी समारोह में ऐसी घटना घटित हुई जिससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। यहां जयमाल के दौरान संदिग्ध हालातों में गिरकर दुल्हन की मौत हो गई। जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन बनी शिवांगी अचानक चक्कर खाकर गिर गई। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार किया।

    शिवांगी की स्टेज पर मौत के बाद गांव में भी गम का माहौल है, ग्रामीणों में चर्चा है कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक से हुई. जानकारी के मुताबिक भदवना गांव निवासी राजपाल शर्मा की बेटी शिवांगी की शादी बुद्धेश्वर निवासी विवेक से तय हुई थी। विवेक शुक्रवार को बारात लेकर शिवांगी को ब्याहने पहुंचा था। गाजे-बाजे के साथ बाराती पहुंचे, जहां उनका स्वागत सत्कार के बाद द्वाराचार की रस्म पूरी हुई।

    इसके बाद जयमाल के लिए दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया। इसी बीच शिवांगी जैसे ही कुर्सी पर बैठने लगी तो वह चक्कर खाकर स्टेज पर ही गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

  • 23 साल की लड़की को 48 साल बड़े शख्स से हुआ love ! अब होने लगी ये चिंता

    23 साल की लड़की को 48 साल बड़े शख्स से हुआ love ! अब होने लगी ये चिंता

    प्यार एक ऐसी फीलिंग है जो आपको किसी के लिए भी आ सकती है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो ना तो उस व्यक्ति की शक्ल मायने रखती है और ना ही उम्र अक्सर कई ऐसी खबरे सामने आती हैं जहां कम उम्र की किसी महिला या पुरुष को अपने से काफी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से प्यार हो जाता है लेकिन समाज में अभी भी अपने से बहुत अधिक उम्र के व्यक्ति से प्यार करना सही नहीं माना जाता है। वहीं, अगर भारत की बात करें तो यहां अगर लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा है और वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें लड़की की उम्र 23 साल है और उसे जिस आदमी से प्यार हुआ है उसकी उम्र 71 साल है। 23 साल की इस लड़की का कहना है कि जब से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे शादी की बात कही है वह काफी ज्यादा दुविधा में पड़ जाती है। लड़की ने कहा, मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी ज्यादा प्यार करती हूं लेकिन लोगों का कहना है कि मै इतने उम्रदराज व्यक्ति से प्यार करके अपना समय बर्बाद कर रही हूं। लड़की ने बताया कि वह अपने 71 साल के व्बॉयफ्रेंड के साथ पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में है।

    ब्वॉयफ्रेंड की करनी पड़ेगी काफी 

    ज्यादा केयर एक रिलेशनशिप वेबसाइट पर अपनी बातें शेयर करते हुए लड़की ने बताया कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड की मां को अल्जाइमर और डिमेंशिया की समस्या थी, ऐसे में लगता है कि एक उम्र के बाद मुझे अपने ब्वॉयफ्रेंड की काफी ज्यादा देखभाल करनी पड़ेगी. ब्वॉयफ्रेंड के पिता के बारे बताते हुए लड़की ने कहा कि उन्हें याददाश्त से संबंधित कोई भी समस्या नहीं लेकिन उन्हें स्ट्रोक आया था। ऐसे में अपने ब्वॉयफ्रेंड के माता-पिता की इन सभी समस्याओं को देखते हुए मुझे लगता है कि एक उम्र के बाद मुझे उसकी काफी ज्यादा देखभाल करनी होगी. ऐसे में जॉब और करियर के साथ मेरा ये सब करना सही रहेगा? लड़की के इस पोस्ट पर लोगों मे अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक व्यक्ति ने लिखा- शादी के बाद आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक नर्स की तौर पर रहोगी ना कि पत्नी के तौर पर. आपको इससे कहीं ज्यादा अच्छा इंसान मिल जाएगा। वहीं, एक और व्यक्ति ने लिखा कि इससे आपकी पूरी जिंदगी तबाह हो जाएगी और आपके पास पछतावे के अलावा कुछ भी नहीं बचेगा।

  • दिल दहला देने वाली वारदातः 10 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या, गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ शव

    दिल दहला देने वाली वारदातः 10 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या, गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ शव

    पीलीभीत : यूपी के पीलीभीत जनपद में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर गन्ने के खेत में एक 10 वर्षीय मासूम लड़की का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वारदात की बात स्थानीय पुलिस के पास पहुंची तो जिले के कप्तान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

    पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव माधवपुर में अनीस की पुत्री अनम अपने सगे चाचा के साथ मेला देखने के लिए निकली थी। बाकी के लोग तो लौट आए, लेकिन अनम लापता हो गई। उसके बाद से उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। उसका शव गेंहू के खेत में मिला। बच्ची की नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। उसका पेट कटा था और अन्य बॉडी पार्ट्स आस-पास बिखरे पड़े थे।

    हत्या की वारदात से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर एसपी दिनेश पी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर हत्या के बाद से गांव में दहशत और खौफ का माहौल है। घरवाले अपने ही रिश्तेदारों पर आरोप लगा रहे हैं। बच्ची का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया।