Blog

  • हरोली पुलिस ने सुलझाई स्नैचिंग की वारदात, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

    हरोली पुलिस ने सुलझाई स्नैचिंग की वारदात, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

    जिला ऊना पुलिस अधीक्षक सचिन हीरामेठ के दिशा निर्देशों और उप पुलिस अधीक्षक मोहन रावत की अगुवाई में हरोली पुलिस टीम की एक और सफलता

    ऊना/सुशील पंडित: बीती 15 फरवरी को पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत साहुबाल नामक स्थान पर बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं के साथ हुई स्नेचिंग की वारदात को हरौली पुलिस ने अब पूरी तरह सुलझा लिया है । 15 फरवरी 2026 को शिकायत करता सोनिया निवासी बीटन अपनी जेठानी के साथ लगभग 11:00 दिन ,साहूबाल में बस लेने के लिए खड़ी थी इसी दौरान दो अज्ञात बाइक  सवारों ने महिला कानों में पहनी बालियों को स्नैच करने के लिए प्रयास किया।  लेकिन पहले प्रयास विफल रहने के उपरांत उन्होंने दोबारा प्रयास करके शिकायतकर्ता के हाथ में पकड़े हुए पर्स को ही छीन लिया और मौका से पंजाब की ओर भाग गए।

    महिलाओं ने आरोपियों को पहचान करने तथा पकड़ने के लिए एक राहगीर की सहायता भी ली। परंतु आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी ना मिल पाई । जिस पर शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना हरोली में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई।  जिस पर पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ। मामले की जांच उप निरीक्षक दीपक कुमार को सौंपी गई।   दीपक कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौका का निरीक्षण करने के बाद इलाका के सीसीटीवी फुटेज तीन दिन तक लगातार छाने । फुटेज के आधार पर तथा इलाका में तैनात किए गए मुखबिरों और फील्ड पर काम करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की।  जिसके बाद पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील कुमार संख्यान के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गढ़शंकर के टूटू माजरा गांव में पहले आरोपी की पहचान करके आरोपी को गिरफ्तार किया ।

    आरोपी से  चुराया हुआ एक मोबाइल बरामद हो गया तथा  बाइक की भी रिकवरी हुई। आरोपी को कल पेश अदालत करके न्यायिक हिरास्त रिमांड में भेजा गया है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय कुलतार सिंह गांव टूटू मजारा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है । जो अभी तक जेल में बंद है। हरोली पुलिस लगातार दूसरे आरोपी को ट्रैक कर रही थी जो आज सर्विलांस ओर ह्यूमन इंटेलिजेंस के माध्यम से हरौली पुलिस की टीम ने सहायक उपनिरीक्षक दीपक के नेतृत्व में पंजाब के टूटू मजारा में आरोपी के घर सुबह सवेरे दबिश देकर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान हरजीत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जैजो दोआबा तह गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है जिससे दूसरे मोबाइल की रिकवरी हो गई है।

  • Jalandhar News: शरारती अनसंरों ने कार को लगाई आग, पीड़ित का आरोप, इंसाफ के बदले SHO ने मांगे पैसे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शरारती अनसंरों ने कार को लगाई आग, पीड़ित का आरोप, इंसाफ के बदले SHO ने मांगे पैसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना पतारा के अधीन आते इलाके में खड़ी कार को शरारती अनसंरो द्वारा आग लगा दी गई। इस घटना को लेकर 2 साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं गई। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना पतारा के एसएचओ पर पैसे लेने के आरोप लगाए है। इसकी रिकार्डिंग भी सामने आई है, जिसमें व्यक्ति थाना पतारा के एसएचओ राम किशन से पैसों को लेकर बात कर रहा है। इस दौरान थाना प्रभारी से पीड़ित पूछ रहा है कि उनके 5 हजार रुपए है। वहीं अन्य कर्मी भी उससे पैसे मांग रहे है। इस दौरान रिकार्डिंग में पुलिस अधिकारी उन्हें भी देने के लिए कह रहा है।

    इस मामले को लेकर पीड़ित सुखजीत सिंह ने आज प्रेस वार्ता करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित सुखजीत सिंह ने कहा कि वह गांव चांदपुर का रहने वाला है और वह पेशे से खेती-बाड़ी का काम करता है। सुखजीत सिंह ने बताया कि 11 और 12 मई 2024 की दरमियानी रात को वह घर में परिवार के साथ सोया हुआ था। इस दौरान उसकी ब्रेजा कार नंबर PB08 FC 6165 आंगन में खड़ी थी। अचानक कार का सायरन बजा तो वह सायरन की आवाज सुनकर परिवार सहित बाहर आ गया। पीड़ित के अनुसार उसने देखा कि उसकी गाड़ी में आग लगी हुई थी।

    जिसके बाद उसने घटना को लेकर थाना पतारा की पुलिस को सूचना दी। थाना पतारा ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। सुखजीत सिंह ने कहा कि उसने मेजर सिंह पुत्र सरदारा सिंह चांदपुर और जगजीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह पर आग लगाने का शक जताया था। दरअसल, वह उसके साथ रंजिश रखते थे और गांव के नौजवानों को उसके खिलाफ उकसाते थे। इसके बाद उसने एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख से मुलाकात की थी और उनके आदेशों पर थाना पतारा की पुलिस ने FIR दर्ज कर दी थी।

    पीड़ित के अनुसार जिन व्यक्तियों पर उसे शक था उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान वह कई बार थाना पतारा के एसएचओ से भी मिला, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि उसे इंसाफ दिलाने की बजाये उससे थाना प्रभारी द्वारा पैसों की मांग की गई। जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उसके पास है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की है। सुखजीत सिंह ने बताया कि आज लगभग करीब 2 साल बीतने को हो गए है, लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल रहा। जिसके कारण आज पीड़ित ने प्रेस वार्ता करके उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • नेशनल हाइवे बद्दी नालागढ़ पर खुला माँ लष्मी फिलिंग स्टेशन

    नेशनल हाइवे बद्दी नालागढ़ पर खुला माँ लष्मी फिलिंग स्टेशन

    पेट्रोल , डीजल , सीएनजी के साथ मिलेगी इलेक्ट्रिकल गाडियो को चार्ज करने की सुविधा

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी नालागढ़ नेशनल हाईवे पर हरीपुर संडोली के गुरुद्वारे के सामने मां लक्ष्मी फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने किया विधिवत रिबन काटकर और श्री सुखमणि साहिब के पाठ की अरदास के बाद पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने पंप संचालक चौधरी मदनलाल को बधाई दी। पंप संचालक चौधरी मदनलाल ने बताया कि इस पंप पर डीजल, पेट्रोल सीएनजी व इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने की सभी सुविधाएं 24 घंटे ग्राहकों को मिलेगी।उन्होंने कहा नेशनल हाईवे के साथ सट्टा होने के कारण इस पंप पर 24 घंटे सुविधा रहेगी और जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना उनका कर्तव्य है ।

    पंप पर 24 घंटे पीने का पानी, प्राथमिक उपचार व फ्री में हवा भरने की सुविधा जनता को  दी जाएगी और साथ ही में उन्होंने बताया कि लगातार 1 साल तक पेट्रोल डीजल भरवाने वाले ग्राहकों के लिए विशेष प्रकार के लुभावने ऑफर भी पंप द्वारा दिए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष सुरजीत चौधरी , ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह, सुशील कुंडल्स, अजय कुंडल्स, हरमन सिंह, बन्त सिंह, भाग सिंह कुलदीप सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह हाना, श्याम लाल, नसीब सिंह गुरमुख सिंह  नरेज़ह कुमार अमर सिंह मलूक चन्द,  कुलदीप सिंह , राहुल बंसल,  मस्त महोम्मद ,  बिंदु गोरसी,  हंसराज , विजय ठाकुर सोनू बलयाना,  बिल्लू खान मेहर चन्द, सतपाल , जोगिंदर  सिंह,  धर्मपाल, अजय चौधरी, पवन कुमार,  जरनैल,  जस्सी राम कुमार , ओम प्रकाश, बरयाम सिंह, जगदीश जग्गी, ब्रिजेह , राज किशन, हरपाल सिंह हैप्पी, विक्की, बिंदर चौधरी, गुरपाल ,सोनू ,कालू राम , लवली, सुशील कौशल, पार्षद रमन कौशल ,मनमोहन सिंह, इंद्र राम ,संजीव कुंडल्स, प्रदीप धीमान, हैप्पी , राजा, राजीव दलवारा मौजूद रहे।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में नर्सरी से नवमीं तक का वार्षिक परिणाम  घोषित

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में नर्सरी से नवमीं तक का वार्षिक परिणाम  घोषित

    ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से नवमीं तक कुल 1509 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचायक है। विशेष गर्व का विषय यह रहा कि 329 विद्यार्थियों ने 100% अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। ज्ञान, अनुशासन और उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वशिष्ट पब्लिक स्कूल में सत्र 2025–26 का नर्सरी से कक्षा नवमीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की प्रसन्नता एवं उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर कक्षा नवमीं तक के छात्रों ने इस वर्ष उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। समग्र रूप से परिणाम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पणपूर्ण मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने भी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के अध्यक्ष सतपाल वशिष्ट  ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का दृढ़ संकल्प लिया।
  • हरियाणा में 3 लाख लड़कियों को मुफ्त HPV वैक्सीन, कैंसर से बचाव की बड़ी पहल

    हरियाणा में 3 लाख लड़कियों को मुफ्त HPV वैक्सीन, कैंसर से बचाव की बड़ी पहल

    चंडीगढ़ –हरियाणा की स्वाथ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को  ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (HPV) निःशुल्क लगाई जाएगी। अब तक लगभग 3280 किशोर लड़कियों को यह वैक्सीन लगाई जा चुकी है। फिलहाल, 14 साल की लड़कियों की सही लिस्ट बनाने के लिए सभी जिलों में हेड काउंट सर्वे  करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में टारगेट किशोर लड़कियों की संख्या कुल आबादी का 1 प्रतिशत  है।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 28 फरवरी, 2026 को हरियाणा में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन लॉन्च की थी। यह इंजेक्शन HPV के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर के लिए ज़िम्मेदार हैं, साथ ही टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा देता है। इसके टारगेट लाभार्थी वे किशोर लड़कियां हैं जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वैक्सीन देने से पहले, सभी मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ यह सुनिश्चित करें कि वैक्सीन लगवाने वाली किशोरी टीकाकरण के समय खाली पेट न हों। माता-पिता को सलाह दी जानी चाहिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि वैक्सीन लगवाने वाली किशोरी खाली पेट न हों, या टीकाकरण से पहले उन्हें कुछ खाने के लिए दें। सेशन वाली जगह पर उन किशोरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है, जिन्होंने घर पर नाश्ता नहीं किया है। टीकाकरण के बाद यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीन लगवाने वाली किशोरियां 30 मिनट तक वहीं रुकें। सेशन वाली जगहों पर ऑब्ज़र्वेशन रूम में ऐसी गतिविधियों की व्यवस्था की गई है, जो किशोरियों का ध्यान टीकाकरण के बाद होने वाले दर्द और घबराहट से हटा सकें। तनाव से जुड़ी प्रतिक्रियाओं की संभावना को कम करने के लिए भीड़भाड़ कम से कम रखें।

    आरती सिंह राव ने आगे कहा कि प्रोग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुसार, केवल उन्हीं किशोरियों को वैक्सीन लगाएं जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं। टीकाकरण से पहले माता-पिता/अभिभावकों से OTP-आधारित सहमति या लिखित सहमति प्राप्त करें। वैक्सीन लगाने से पहले लाभार्थियों की गर्भावस्था, पहले एचपीवी टीकाकरण, गंभीर एलर्जी, या मध्यम/गंभीर बीमारी के लिए स्क्रीनिंग की जाती है। टीकाकरण सेशन निर्धारित केंद्रों (PHC स्तर तक) पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में और मेडिकल देखरेख में आयोजित किए जाते हैं। लाभार्थियों और माता-पिता को हल्के साइड इफ़ेक्ट (दर्द, हल्का बुखार, बदन दर्द) के बारे में जानकारी दें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार पेरासिटामोल लेने की सलाह दें। उन्होंने आगे कहा कि U-WIN पोर्टल पर सभी टीकाकरण की जानकारी समय पर और सही तरीके से दर्ज की जा रही है, और डिजिटल सर्टिफिकेट जारी करना सुनिश्चित किया जा रहा है।

  • सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 28 और 30 को

    सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार 28 और 30 को

    ऊना/सुशील पंडित:सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा और 30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जाएंगे।
    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 23 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।
  • Punjab News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 8 वर्षीय की बच्ची की मौत

    Punjab News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 8 वर्षीय की बच्ची की मौत

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गांव लंबी ढाब में हाई वोल्टेज तारों की लपेट में आने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लंबी ढाब में कबरेवाले के रहने वाले सरवन सिंह ने अपनी नई किराने की दुकान बनाई थी। इस दुकान के ऊपर हाई वोल्टेज बिजली के तार गुजरते थे, जिन्हें पहले बांस की डंडियों से ऊंचा रखा गया था ताकि किसी भी तरह का हादसा न हो। गांव वासियों के मुताबिक पिछले दिनों बिजली विभाग ने वह बांस हटा दिए, जिससे तार बिलकुल छत के पास आ गए।

    आज सरवन सिंह की भतीजी एकमदीप कौर चाचा के साथ दुकान पर आई हुई थी। इस दौरान वह खेलते-खेलते छत पर चढ़ गई। दुकान की छत पर जब बच्ची तारों के पास पहुंची तो हाई वोल्टेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट इतना तेज था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शरीर बुरी तरह जल गया। यह बेहद दर्दनाक हादसा था। घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। गांव वासियों ने बताया कि अगर तारों को पहले की तरह ऊंचा रखा गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही एक मासूम की जान गई है।

  • हरियाणा में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई

    हरियाणा में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई

    अब तक 8 FIR दर्ज और 825 सिलेंडर जब्त

    चंडीगढ़ – हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि एलपीजी से जुड़ी कोई भी अनियमितता सामने आती है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर को लेकर राज्य में स्थिति सामान्य है, नागरिकों को किसी भी तरह के पैनिक की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 8 FIR दर्ज की गई हैं, 52 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई और 825 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

    राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के प्रति सरकार का रुख कड़ा है। राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी जो शरारती एवं षड्यंत्रकारी तत्व अफवाह फैला रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ज़ब्त किये कुल 825 घरेलू एलपीजी में झज्जर जिले से 131, महेंद्रगढ़ जिले से 109 सिलेंडर, अम्बाला से 86, भिवानी से 21, फरीदाबाद से 2, फतेहाबाद से 71, गुरुग्राम से 75, हिसार से 39, जींद से 17, कैथल से 10, करनाल से 44, कुरुक्षेत्र से 21, नूंह से 16, पानीपत से 23, रेवाड़ी से 21, रोहतक से 98, सिरसा से 12, सोनीपत से 12 और यमुनानगर से 17 LPG सिलेंडर ज़ब्त किये जा चुके हैं। इनमें से फरीदाबाद में 7 और सोनीपत में 1 FIR दर्ज की गई हैं। इस कड़ी में तीन वाहन भी पकड़े गए हैं।

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पिछले 6 दिनों में 14.2 किलो के कुल 61034 घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई की गई है। वर्तमान में राज्य भर में बॉटलिंग प्लांट्स पर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कुल भंडार संख्या 982212 है। राज्य भर में कमर्शियल आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पिछले 25 दिनों 19 किलो के कुल 848 कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई की गई है। वर्तमान में राज्य भर में बॉटलिंग प्लांट्स पर कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कुल भंडार संख्या 179566 है।

    प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। प्रमुख तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

  • Jalandhar News: सुविधा केंद्र में पार्षद और एजेंट में हुआ झगड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुविधा केंद्र में पार्षद और एजेंट में हुआ झगड़ा, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के लंबा पिंड चौक स्थित सुविधा केंद्र में भारी हंगामा हो गया। जहां पार्षद और एजेंट में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। दरअसल, वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगीर सिंह और केंद्र के एक एजेंट के बीच हिंसक झड़प हुई है। भारी हंगामे के बाद घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए 2 लोगों को हिरासत में ले लिया।

    जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगीर सिंह और सुविधा केंद्र में कार्यरत एक एजेंट के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिससे केंद्र में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भाजपा नेता जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद जगीर सिंह ने करीब तीन महीने पहले अपनी आधिकारिक स्टैंप (मोहर) किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए दी थी।

    इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच अनबन हुई और मामला फंस गया। भाजपा नेता का दावा है कि पार्षद ने अपनी ही स्टैंप चोरी होने का ‘नाटक’ रचा है। इसी बात को लेकर आज सुविधा केंद्र के एजेंट के साथ मारपीट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करवाया और इस मामले में संलिप्त दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन कट कर दिया।

  • Rapper Badshah ने रचाई शादी! Family ने दिखाई झलक, देखें वीडियो

    Rapper Badshah ने रचाई शादी! Family ने दिखाई झलक, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः गायक व रैपर बादशाह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, हाल ही में बादशाह टटीरी गाने को लेकर विवादों में चल रहे थे। वहीं अब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा हैकि बादशाह ने शादी कर ली है। यकीन नहीं होता, लेकिन वायरल हो रही तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही कह रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं, जिन्हें देखकर कहा गया कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग सीक्रेट वेडिंग कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ एक निजी समारोह में शादी रचा ली है। हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है।

    बता दें, ये बादशाह की दूसरी शादी है, पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से बादशाह और ईशा रिखी के डेटिंग की खबरें गलियारों में तैर रही थीं, लेकिन अब यह मामला शादी तक पहुंच गया है। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के अनुसार यह शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। दिलचस्प बात यह है कि न तो बादशाह और न ही ईशा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कोई फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में बादशाह आइवरी कुर्ता सेट में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा रिखी ने पारंपरिक लाल रंग का पंजाबी सलवार सूट पहना हुआ है।

    एक खास तस्वीर में ईशा लिफ्ट के अंदर बादशाह के साथ पोज दे रही हैं, जहां उनकी मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और कलीरें साफ देखे जा सकते हैं। इन विजुअल्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि दोनों अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं। इस गुपचुप शादी की सच्चाई तब सामने आई जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी और जश्न की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।’ तस्वीरों के इस कैरोसेल में इस जोड़े को मेहमानों और परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल साझा करते देखा जा सकता है। बादशाह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को कैमरों से दूर रखना पसंद करते हैं, इन तस्वीरों में बेहद खुश और रिलैक्स्ड नजर आ रहे हैं। उनके फैंस इस सरप्राइज से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर इस नई जोड़ी को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।