Blog

  • शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादी – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    शहीदों के बलिदान से ही सुरक्षित है देश की आजादी – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    चंडीगढ़-  हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 23 मार्च का दिन भारतीय इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक है। यह दिन हमें महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अद्वितीय बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इन वीर सपूतों ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का जो संदेश दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

    उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत हमें यह सिखाती है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। देशहित में किया गया प्रत्येक त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। उनके साहस, त्याग और समर्पण ने देशवासियों को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी। आरती सिंह राव ने कहा कि वर्तमान समय में शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

    हरियाणा सरकार शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से शहीद परिवारों को सहयोग और सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उनके सम्मान में कोई कमी न आने दें।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक है। उनके आदर्श हमें हर परिस्थिति में राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आरती सिंह राव ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का नाम सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा और उनका बलिदान हर भारतीय के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को सदा जीवित रखेगा।

  • Punjab News: Suicide मामले में DCP का आया बयान, किया खुलासा, देखें वीडियों

    Punjab News: Suicide मामले में DCP का आया बयान, किया खुलासा, देखें वीडियों

    CM MANN बोले- पंजाब मेरा परिवार, होगी सख्त कार्रवाई

    अमृतसरः पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब मेरा परिवार है। ऐसे में परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। वहीं अमृतसर के डीसीपी रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर CM मान ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर पंजाब में कोई भी कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी—चाहे वह किसी भी पद पर हो, या कोई रिश्तेदार या रसूखदार व्यक्ति हो। किसी को भी बचाना हमारी पार्टी का एजेंडा नहीं है। नकद लेन-देन और रिश्वतखोरी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। दूसरी ओर, भुल्लर ने फेसबुक पेज पर कहा कि अफवाहें फैल रही हैं कि मैं भाग गया हूं… यह सच नहीं है। मैं सच्चाई से कभी नहीं भागूंगा। मुझे देश के कानून पर पूरा भरोसा है, और न्याय व्यवस्था में भी मेरी अटूट आस्था है। मैं कहीं भागा नहीं हूं, मैं अपने पंजाब में ही हूं। सच्चाई और न्याय में विश्वास रखते हुए, मैं स्वयं मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसमर्पण कर रहा हूं। डीसीपी ने कहा कि भुल्लर को अमृतसर लाया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में कल पेश करेंगे। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। इधर, रंधावा का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। डीसीपी आज फिर से परिवार से मिलने घर पहुंचे हैं। वह बंद कमरे में परिवार के साथ बात कर रहे हैं। परिवार अभी सीबीआई जांच की मांग और पीजीआई के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करने की मांग कर रहा है। इससे पहले डीसीपी रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से डीएम का मोबाइल फोन लेने गए थे। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा सकती है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाया। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह सीबीआई को जांच दे देंगे। डीसीपी ने कहा कि आने वाले समय में ओर भी खुलासे हो सकते है।
  • Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया में नेशनल हाइवे-44 पर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना में कार में सवार परिवार घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पर पुलिस टीमों के ना आने के कारण लोगों ने खुद ही काफी कोशिशों के बाद जाम खोला। जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। लोगों का कहना है कि दुर्घटना स्थल पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक हरदीप सिंह निवासी गांव अट्टी ने बताया कि वह अपने परिवार सहित अट्टी गांव से जालंधर दवा लेने जा रहा था। जब वह गोराया के गांव अट्टा नहर से थोड़ी पीछे खड़ा था, तभी लुधियाना साइड से गोरायां की ओर आ रही एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने उसकी खड़ी गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे चोटें आईं, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज गति से जा रही थी।

    यात्रियों ने बस ड्राइवर से कई बार बस धीमी करने को कहा, लेकिन यात्रियों की भीड़ की वजह से बस धीमी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि इससे पहले बस ने एक कार में टक्कर मारने की कोशिश की थी, लेकिन बचाव हो गया, नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। वहीं बस में सवार यात्री संदीप ने कहा कि वह फिल्लौर से बस में बैठा था। यात्री के अनुसार बस चालक गोली की तरह बस चला रहा था। इस दौरान पीछे भी दो वाहनों को टक्कर लगने से बची। यात्रियों द्वारा कई बार बस चालक को बस धीरे चलाने के लिए कहा गया। संदीप ने कहा कि बस चालक ने बस धीरे नहीं की।

    जिसके बाद कार के साथ बस चालक ने टक्कर मार दी। घटना के दौरान अगर दूसरी गाड़ी में टक्कर होती तो परिवार की जान को खतरा हो सकता था। यात्री ने कहा कि कार चालक के साथ इंसाफ होना चाहिए। घटना में कार में सवार बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बस ड्राइवर सरबजीत सिंह ने कहा कि वह लुधियाना से गोरायां सर्विस लाइन पर उतर रहा था। एक कार गलत पास से यू-टर्न लेकर हाईवे पर चढ़ने लगी, जिसे उसने काफी हद तक टाला। उसके बाद यह दूसरी गाड़ी दूसरे साइड से ऊपर चढ़ने लगी, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचे थाना गोरायां के एएसआई सुरिंदर मोहन ने कहा कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है, उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Punjab National Bank में चली गोली, सुरक्षा कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Punjab National Bank में चली गोली, सुरक्षा कर्मी घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के तलवाड़ा की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में तैनात सुरक्षा कर्मचारी द्वारा आज ड्यूटी के दौरान अपनी डबल बैरल बंदूक से अचानक गोली चलने गंभीर रूप में जख्मी हो गया। जख्मी सुरक्षा कर्मचारी की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। गुरमेल को जख्मी हालत में बीबीएमबी के सरकारी हस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया गया है।

    यहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची तलवाड़ा पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि सेक्टर नंबर 3 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तैनात सुरक्षा कर्मी गुरमेल बैठा हुआ था।

    इस दौरान अचानक डबल बैरक बंदूक से गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। गुरमेल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरमेल की हालत खतरें से बाहर है। वैपन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल गुरमेल के बयान दर्ज किए जाएंगे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जख्मी सुरक्षा कर्मचारी गुरमेल से गोली कैसे चली यह जांच का विषय है। गुरमेल के बयानों को दर्ज कर मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Punjab News: सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार

    Punjab News: सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार

    लुधियानाः अमृतसर में डीएम गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया गया। दरअसल, आज रंधावा की पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद कुछ देर पहले ही पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पूर्व मंत्री को टीम अमृतसर लेकर जाने की तैयारी कर रही है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਸਾਬਕਾ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ

    वहीं दूसरी ओर रंधावा का तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। बताया जा रहा है कि डीसीपी रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से डीएम का मोबाइल फोन लेने गए। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो। रंधावा के सुसाइड करते हुए का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।

    Read in English:

    AAP Leader Laljit Singh Bhullar Arrested in Connection with District Manager’s Suicide Case

    करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, अब मैं नहीं बचूंगा। रंधावा की बेटी सीरत कौर ने कहा कि मैंने अब तक पापा की बॉडी नहीं देखी। वहीं रंधावा के इटली में रहने वाले छोटे भाई रणबीर सिंह 25 मार्च को अमृतसर पहुंचेंगे। रंधावा ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। देर रात मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग पर केस दर्ज कर लिया।

  • इस इलाके में दिखे 10 से 15 फीट लंबे 2 अजगर, लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो

    इस इलाके में दिखे 10 से 15 फीट लंबे 2 अजगर, लोगों के उड़े होश, देखें वीडियो

    ऊनाः हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विशालकाय 2 अजगर देखने को मिले। चिंतपूर्णी क्षेत्र के धलवाड़ी गांव के समीप अमलैहड़ जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय युवकों का सामना एक विशालकाय अजगर से हो गया। हेलीपैड के पास झाड़ियों में रेंगते इस भारी-भरकम सांप को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए। इसकी लंबाई और मोटाई देख युवकों के होश होड़ गए। इस विशालकाय अजगर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। इन विशालकाय जीवों को देखकर राहगीरों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। मौके पर मौजूद युवकों द्वारा बनाया गया।

    इन अजगरों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जानकारी के अनुसार यह खौफनाक नजारा अमलैहड़ जंगल में स्थित एक हैलीपैड के पास युवक गुजर रहे थे, तो उन्होंने झाड़ियों में हलचल देखी। गौर करने पर पता चला कि वहां 2 भारी-भरकम अजगर रेंग रहे हैं। वीडियो में इनकी लंबाई और मोटाई इतनी ज्यादा है कि देखने वालों की सांसें अटक जाएं। वीडियो में दिखाई दे रहे इन जीवों की पहचान विशेषज्ञों द्वारा वयस्क इंडियन रॉक पाइथन (भारतीय अजगर) के रूप में की गई है। इनकी लंबाई करीब 10 से 15 फुट के बीच आंकी जा रही है।

    विशेषज्ञों के मुताबिक, यह प्रजाति पूरी तरह से विषहीन (बिना जहर वाली) होती है और इसके काटने से जहर नहीं फैलता, लेकिन इसका शिकार करने का तरीका बेहद खौफनाक होता है। यह अपने शिकार को शरीर से कसकर जकड़ लेता है और दम घुटने से मौत होने के बाद उसे पूरा निगल जाता है। यह एक अत्यंत शक्तिशाली और भारी प्रजाति है। आमतौर पर यह सुस्त रहती है, लेकिन अगर इसे छेड़ा जाए तो यह बेहद आक्रामक हो सकती है।

    वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों की शुरुआत के साथ ऐसे सांप अक्सर धूप सेंकने या ठंडे स्थानों की तलाश में जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों के पास दिखाई दे जाते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जंगल के रास्तों पर सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को नुकसान न पहुंचाया जाए और यदि कहीं ऐसा जीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई कर मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

     

     

     

  • हटली में शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर भगवान शंकर के स्वरूपों का हुआ दिव्य वर्णन

    हटली में शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर भगवान शंकर के स्वरूपों का हुआ दिव्य वर्णन

    कथा व्यास तरुण डोगरा ने बेलपत्र, रुद्राक्ष व विभूति के महत्व पर डाला प्रकाश, शिव कथा को बताया पापों से मुक्ति दिलाने वाली

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही पावन शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का स्मरण करते हुए कथा श्रवण किया। इस अवसर पर कथा व्यास आचार्य तरुण डोगरा ने भगवान शंकर के विभिन्न स्वरूपों का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया।

    कथा के पंचम दिवस पर आचार्य ने कहा कि भगवान शंकर की कथा अत्यंत मंगलदायिनी है। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कथा सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाने वाली है तथा जो व्यक्ति सच्चे मन से शिव कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन पवित्र और सफल बन जाता है। आचार्य  तरुण डोगरा ने अपने प्रवचन में भगवान शंकर के स्वयंभू स्वरूपों का भी वर्णन किया।

    उन्होंने बताया कि भगवान शंकर के स्वयंभू प्रतिष्ठित चर बिंदु और गुरु लिंग का विशेष महत्व होता है। इन का श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन करने से जीव को मुक्ति के मार्ग में प्रवेश करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गुरु लिंग का पूजन आत्मा को शुद्ध करने वाला और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करने वाला माना गया है,कथा के दौरान आचार्य  तरुण डोगरा ने तीर्थों का भी महत्व बताया। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थान केवल जल या भूमि का नाम नहीं होता, बल्कि वहां की पवित्रता, श्रद्धा और आस्था ही उसे तीर्थ बनाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि तीर्थों में जाकर स्नान, पूजा और दान करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और मन को शांति मिलती है।

    इस अवसर पर भगवान शंकर को अर्पित की जाने वाली पवित्र वस्तुओं का भी विस्तार से वर्णन किया गया। आचार्य ने कहा कि भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र का अत्यंत विशेष महत्व है। बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और श्रद्धा से अर्पित किया गया एक बेलपत्र भी भक्त के सभी कष्टों को दूर करने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि बेलपत्र अर्पित करते समय शुद्ध मन और सच्चे भाव का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रुद्राक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना गया है और इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रुद्राक्ष धारण करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष केवल एक आभूषण नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक साधन है, जो साधक को आत्मिक उन्नति की ओर ले जाता है। इसके साथ ही विभूति के महत्व का भी वर्णन किया गया।  विभूति का तिलक लगाने से मनुष्य को यह स्मरण रहता है कि यह शरीर नश्वर है और अंततः मिट्टी में मिल जाना है।

    विभूति व्यक्ति को अहंकार से दूर रहने और जीवन में सादगी अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि विभूति का प्रयोग आध्यात्मिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना गया है।कथा व्यास ने भगवान शंकर के स्वरूप का वर्णन करते हुए मंगलाचरण के माध्यम से बताया कि भगवान शिव अनादि स्वरूप हैं। अर्थात भगवान शिव का न कोई आदि है, न मध्य और न ही अंत है। वे सदैव एक समान और शांत स्वरूप में विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सदाशिव हर परिस्थिति में परम शांति का स्वरूप धारण करते हैं और अपने भक्तों पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों न आएं, यदि मनुष्य भगवान शिव का स्मरण करता है तो उसे हर समस्या से उबरने की शक्ति मिलती है।

    उन्होंने कहा कि शिव भक्ति मनुष्य को धैर्य, संयम और सहन शीलता का पाठ पढ़ाती है और जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शिव कथा का श्रवण करता है और भगवान शिव की भक्ति करता है, उसके जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस मौके पर महासचिव संजय सोनी मंच संचालक किशन दत्त शास्त्री कमल देव शास्त्री,किशन देव शर्मा,विवेक शील शर्मा,सुरेन्द्र राणा दिनेश खत्री अनिल बंटू बाबा सुमित सहगल बबीता साईं नीटू भाई ओम प्रकाश सोनी समर धीमान आदि सभी सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

  • तेज रफ्तार का कहर, दीवार को तोड़कर घर में घुसी कार, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार का कहर, दीवार को तोड़कर घर में घुसी कार, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः पुणे में आज सुबह पुणे के घोरपड़े पेठ इलाके में एक भीषण दुर्घटना की खबर मिली है, जहां एक तेज रफ्तार कार पीएमसी कॉलोनी नंबर 8 में एक घर से सीधे टकरा गई, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। अचानक घटी घटना से स्थानीय लोग अचंभित रह गए और आस-पड़ोस में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया और दीवार को तोड़ती हुई गाड़ी आरपार हो गई।

    गनीमत यह रही कि घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और न ही किसी की जान गई है। हालांकि, इस दुर्घटना ने घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लापरवाही से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच करने और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने की उम्मीद है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियों में देखा जा सकता है कि गाड़ी दीवार को तोड़ते हुए आरपार हो गई और वहीं रूक गई। जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना से घर का काफी नुकसान हुआ है।

  • हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ी फेंसिंग तार, रौंदी फसल, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ी फेंसिंग तार, रौंदी फसल, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    हरिद्वार: जगजीतपुर में आबादी क्षेत्र में घुसे एक जंगली हाथी ने खूब उत्पात मचाया। मिली जानकारी के अनुसार लोगों को फुटबॉल ग्राउंड के आसपास के रिहायशी क्षेत्र में जंगली हाथी घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।मौके पर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने जंगली हाथी को खदेड़ना शुरू किया। वन कर्मियों की टीम को देखकर हाथी खेतों की ओर दौड़ा और एक खेत में लगी तारबाड़ को तोड़कर ही अंदर घुस गया। इस इलाके में आए दिन जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। यहां हाथी कभी लोगों के वाहन तोड़ता तो कभी तारबाड़ तोड़ते हुए नजर आते हैं।

    बताया जा रहा है कि हाथी खेत के किनारे लगे करंट के तारों को तोड़ते हुए अंदर घुसा। इसके बाद उसने गेहूं की खड़ी फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो नुकसान का अंदाजा लगा। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से यहां एक दांत वाले हाथी की दहशत बनी हुई है। राज विहार फेज निकट फुटबॉल ग्राउंड में हाथी रोज आ रहा है। राज विहार फेज 2 में एक नई कॉलोनी काटी गई है, वहां कॉलोनी डेवलपर्स ने दो गलियों की दीवार तोड़ कर रास्ता बना दिया।

    जिसके बाद से हाथी फिर अपने पुराने रास्ते से आने लगे हैं। हाथी 3 से 4 दिन में आता रहता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कनखल और आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों की आवाजाही अब आम हो गई है। आए दिन हाथियों के झुंड रिहायशी इलाकों के करीब पहुंच रहे हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है।

    उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। अस्थायी उपायों से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर, रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि बीती रात हाथी आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और हाथी को जंगल में खदेड़ दिया गया था। आबादी में हाथियों की मूवमेंट को रोकने के लिए एलिफेंट प्रूफ ट्रेंच बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलते है करीब 8 किलोमीटर लंबी एलिफेंट प्रूफ ट्रेंच बनाई जाएगी। इसके बनने के बाद हाथी, आबादी में नहीं घुस सकेंगे। उन्होंने बताया कि हाथियों पर नजर रखने के लिए प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

  • Punjab News: 6 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, कपड़े और नगदी लेकर फरार

    Punjab News: 6 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, कपड़े और नगदी लेकर फरार

    अमृतसरः जिले के अजनाला स्थि​त मुख्य बाजार और डेरा रोड-चोगावां रोड क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है। जहां देर रात को चोरों ने 6 दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना का दुकानदारों को सुबह दुकानों पर पहुंचने के दौरान पता चला। जिसके बाद दुकानदारों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने डेरा रोड और चोगावां रोड पर स्थित कई दुकानों के शटर तोड़ दिए।

    उन्होंने दुकानों के भीतर से नकदी और अन्य कीमती सामान चुराया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो उन्हें टूटे हुए शटर और गायब सामान देखकर चोरी का पता चला। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में चिंता का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

    दुकानदारों ने इलाके में गश्त बढ़ाने की भी अपील की है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि पुलिस को चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है। एक कपड़े की दुकान में से करीब 50 हजार के कपड़े का नुकसान किया गया है वहीं अन्य दुकानों के तिजौरी से नकदी चुराई गई है। उन्होंने पुष्टि की कि चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।