Blog

  • फर्जी IAS दूल्हे ने शादी में लिया लाखों का दहेज, दुल्हन को गोवा में बेचने की रची प्लानिंग, देखें वीडियो

    फर्जी IAS दूल्हे ने शादी में लिया लाखों का दहेज, दुल्हन को गोवा में बेचने की रची प्लानिंग, देखें वीडियो

    गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फर्जी आईएएस अफसर को लेकर खुलासा हुआ है। आरोप है कि इटावा के रहने वाले प्रीतम कुमार निषाद ने खुद को IAS अधिकारी बताकर एक परिवार शादी के झांसे से लाखों रुपए ठग लिए। इटावा के एकदिल थाने में पहले से दो युवतियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस बार धोखाधड़ी का शिकार बने गोरखपुर के पीड़ित परिवार के लोग जब हकीकत जानने उसके गांव पहुंचे, तो वहां लोगों ने फर्जीवाड़े के प्रमाण दिए गए और आरोपी द्वारा धोखे से 25 शादियां किए जाने की जानकारी दी। परिजन बेटी को वापस ले आए, लेकिन आरोपी फरार है। बताया जा रहा हैकि दूल्हे ने शादी के दौरान 45 लाख रुपये ऐंठे और दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की योजना बनाई। प्रीतम कुमार निषाद नामक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताया और उसके बाद एक लड़की के परिवार ने व्हाट्सएप के निषाद विवाह ग्रुप से उसका बायोडाटा देखा था, जिसमें वह IAS अधिकारी के रूप में दिखाया गया था।

    पीड़ित लड़की के पिता पैरालाइज्ड हैं, उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी के बाद उन्होंने छोटी बेटी के लिए रिश्ता तलाशना शुरू किया। दिल्ली में रहने वाली बड़ी बेटी ने समाज के एक ग्रुप में आए युवक का प्रोफाइल दिखाया। इसमें प्रीतम कुमार निषाद (निवासी लुधियात मोहल्ला, इटावा) को 32 वर्षीय आईएएस अधिकारी और मणिकपुर में तैनात एसडीएम बताया गया था। उसने दहेज न लेने की बात भी कही थी। दिसंबर 2025 में प्रीतम गोरखपुर आया और लड़की को पसंद कर लिया। परिजन उसकी जानकारी के लिए इटावा भी गए, जहां उसने लुधियात मोहल्ले में एक मकान दिखाया और बताया कि वह अपनी बहन के साथ यहां रहता है।

    गांव के बारे में पूछने पर उसे पिछड़ा बताते हुए, वहां कम आना-जाना बताया और खुद को गांव का पहला आईएएस अधिकारी बताया। इन बातों से परिवार आश्वस्त हो गया और 11 मार्च 2026 को शादी तय कर दी गई। बाद में उसने शादी के खर्च के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिए। सगाई से 3 दिन पहले दूल्हा पक्ष ने “शादी खर्च” के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से 10 लाख सगाई में और बाकी 5 लाख तिल और शादी के दिन दिए गए। कुल मिलाकर परिवार ने शादी पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें 15 लाख कैश दहेज शामिल था। शादी 11 मार्च 2026 को नंदा नगर इलाके के एक मैरिज हॉल में धूमधाम से संपन्न हुई।

    शादी की रस्म अदा की गई , दोनों पक्ष के लोग खुश थे। लेकिन जब दुल्हन की विदाई हो गई उसके बाद सच्चाई सामने आई कि दूल्हा कोई IAS नहीं था। रोती रोती नई नवेली दुल्हन ने अपने परिवार को बताया कि उसका पति धोखेबाज और फर्जी है। पैसों के लालच में उसने शादी की थी और अब वह उसे गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। परिवार को यह खबर सुनते ही सांप सूंघ गया, उन्होंने तुरंत गोरखपुर कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप में दुल्हन के साथ छेड़छाड़ की भी बात कही गई है। थाने पहुंची दुल्हन और उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Parking को लेकर विवाद, 2 पक्षों में खूब चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    Punjab News: Parking को लेकर विवाद, 2 पक्षों में खूब चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के एक रिहायशी इलाके में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया है। जानकारी के अनुसार फ्लैट नंबर 22 B (ग्राउंड फ्लोर) में रहने वाले विशाल उर्फ शानू और उनके परिवार के खिलाफ आसपास के निवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि 22 B (GF) की पार्किंग एरिया में परिवार ने कथित तौर पर “मिनी पार्क” बना रखा है, जिसके कारण अन्य निवासियों को अपने वाहन खड़े करने और आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, आरोप है कि ब्लॉक A के बीच रास्ते में भी अक्सर उनकी गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे रास्ता बाधित होता है।

    निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि विशाल की बहन नीतू और उनके परिवार के सदस्य आए दिन लोगों के साथ बहस करते हैं और महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है। इसी के चलते 5 मार्च की शाम करीब 7:15 बजे भी विवाद हो गया था जिसकी वीडियो अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि ब्लॉक 21 A, दूसरी मंजिल के निवासी अजय कुमार अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे थे। उस समय रास्ते के बीच में नीतू और उनके जीजा परमप्रीत की गाड़ी खड़ी थी। जब अजय कुमार ने गाड़ी हटाने के लिए कहा, तो नीतू ने कथित तौर पर उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया और गुंडागर्दी करते हुए उनसे गाड़ी न हटाने की बात कही। इसी दौरान पड़ोसी अरविंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने भी गाड़ी साइड में करने के लिए कहा, क्योंकि इससे सभी निवासियों को परेशानी हो रही थी, लेकिन स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई और बहस बढ़ती चली गई। इतने में देखते ही देखते बहस हाथापाई पर उतर आई और दोनों पक्षों के बीच खूब लात-घूसे में धक्का मुक्की हुई। उस दौरान सभी ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवा दिया था, लेकिन पार्किंग को लेकर वह अब भी वैसा ही बरताव करते हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि कॉलोनी में शांति और व्यवस्था बनी रह सके।

  • Punjab News: डॉक्टर की गाड़ी पर फायरिंग करके हमलावर फरार, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर की गाड़ी पर फायरिंग करके हमलावर फरार, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर के छेहरटा इलाके में गोली चलने की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, मशूहर डॉक्टर हरीश के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर अनजान लोग गोली चलाकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दलित सुरक्षा सेना के फाउंडर प्रेसिडेंट शबीर दरावड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर हरीश ने फोन करके उन्हें इस हमले की सूचना दी थी। उनके अनुसार डॉक्टर हरीश समाज सेवा से जुड़े हैं और संभव है कि किसी पुरानी रंजिश के कारण यह हमला किया गया हो।

    इसी मामले में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा ने बताया कि देर रात कुछ अनजान लोग एक गाड़ी में उनका पीछा कर रहे थे। इस दौरान पुतली घर इलाके से शुरू हुआ यह पीछा यूनिवर्सिटी के पास तक जारी रहा। शक होने पर वे करीब आधा घंटा एक दुकान पर रुके, लेकिन गाड़ी उनके आस-पास ही घूमती रही। उनके अनुसार कुछ समय बाद हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाई। घटना के बाद उन्होंने पहले अपने परिवार को ना बताकर सीधे पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और सबूत इकट्ठे किए गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

    इस मौके पर शबीर दरावड़ ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, डॉक्टर हरीश और उनके परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाए और आम लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। डॉ. हरीश शर्मा ने भी पुलिस कमिश्नर अमृतसर से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज सेवकों को डराने की कोशिश हैं, जिन्हें कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Jalandhar News: फर्जी नाका लगाकर लोगों से पैसे लेता PAP का कर्मी काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फर्जी नाका लगाकर लोगों से पैसे लेता PAP का कर्मी काबू, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में नकोदर रोड़ पर स्थित फर्जी नाके लगाने के मामले में लगातार बढ़ रहे है। वहीं पीएपी में तैनात कर्मी को फर्जी नाका लगाकर लोगों से पैसे लेने को लेकर भारी हंगामा हो गया। जिसके बाद घटना स्थल पर थाना लांबड़ा का पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर सिविल वर्दी में पहुंचे पुलिस कर्मी ने बताया कि काबू किया गया व्यक्ति पीएपी में तैनात है, जबकि नौजवान का साथी आई-20 गाड़ी में फरार हो गया। वहीं प्रवासी व्यक्ति ने बताया कि नाका लगाकर उससे 700 रुपए मांगे जा रहे थे। प्रवासी ने कहा कि उसके दस्तावेज भी खंगाले गए थे।

    भारी हंगामा होने के बाद नौजवान मुंह छिपाता हुआ दिखाई दिया। घटना के दौरान व्यक्ति पहले गलती मान रहा था और बाद में कहने लगा कि बाइक मार व्यक्ति भाग गया था, उसे पकड़ने के लिए वह आया था। नौजवान द्वारा झूठ बोलने पर लोग भड़क गए और उसके बाद नौजवान मुंह छिपाने लगा। वहीं निहंग सिंह ने कहा कि नौजवान फर्जी नाका लगाकर वाहन चालकों से दस्तावेज खंगाल रहा था और लोगों से पैसे मांग रहा था। निहंग सिंह ने बताया कि उसके पास सभी दस्तावेज मौजूद है। लेकिन उसे भी फर्जी नाके पर रोककर दस्तावेज मांगे गए थे। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    इस दौरान लोगों ने छित्तर परेड भी की। जिसके बाद पुलिस गाड़ी में लेकर नौजवान को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रवासी से नाका लगाकर 700 रुपए मांगे जा रहे थे। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सरकारी गाड़ी बुलाकर काबू किए व्यक्ति को थाने ले गई। पुलिस कर्मी ने कहाकि ऐसे नौजवानों द्वारा पुलिस की छवि खराब हो रही है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले शिवसेना नेता की सिक्योरिटी में तैनात कर्मी द्वारा भी फर्जी नाका लगाकर पैसे मांगे गए थे और उस दौरान पुलिस कमिशनर ने उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई भी की थी।

     

     

  • Punjab News: सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

    Punjab News: सड़क पर पलटी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत

    बठिंडाः तलवंडी साबो-मोड़ रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात हुए हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

    वहीं मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मौड़ मंडी के पास के तेज रफ्तार कार यू टर्न लेते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में मरने वालों में एक पंजाब और 2 हरियाणा के रहने वाले थे। मामले की जानकारी देते हुए थाना मौड़ मंडी के एसएचओ तरनदीप सिंह ने बताया कि, उन्हें देर रात हादसे की सूचना मिली थी। मृतकों की पहचान हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह निवासी रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है।

    इसके अलावा गुलप्रीत सिंह बरनाला के गांव धनौला का रहने वाला था। मौड़ मंडी-तलवंडी साबो रोड पर नत पैलेस के पास एक टी-पॉइंट पर यू-टर्न करते समय कार पेड़ से टकरा गई। कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक और घायल हरियाणा के सिरसा जिले के रोड़ी में एक नशा मुक्ति केंद्र चलाते थे। वह बरनाला जिले के धनौला गांव से एक नशे के आदी मरीज को अपने केंद्र में भर्ती कराने के लिए गए थे।

  • Haryana News: Park से दिनदहाड़े साइकिल चोरी, कैमरों को लेकर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें CCTV

    Haryana News: Park से दिनदहाड़े साइकिल चोरी, कैमरों को लेकर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें CCTV

    पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित टोपियरी पार्क में सुबह करीब 9:20 बजे साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता रामनिक कौशल निवासी 917/4, पंचकूला के अनुसार वे साइकिल से पार्क पहुंचे थे और जॉगिंग करने लगे। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने साइकिल का लॉक काटकर उसे चोरी कर लिया।

    पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने स्वयं जांच करते हुए पार्क के पास स्थित होटल बेलाविस्टा से CCTV फुटेज प्राप्त की, जिसमें 2 युवक संदिग्ध रूप से साइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फुटेज पुलिस को भी सौंप दी गई है। साथ ही उन्होंने पुलिस को राउंडअबाउट पर लगे कैमरों की फुटेज खंगालने का सुझाव भी दिया।

    हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सेक्टर-14 स्थित पुलिस कमांड सेंटर का दौरा किया, जहां उन्होंने जानकारी के आधार पर आरोप लगाए कि पंचकूला के अधिकांश CCTV कैमरे फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पीड़ित ने कहा कि यदि CCTV कैमरे सही तरीके से काम कर रहे होते, तो आरोपियों की पहचान कर उन्हें आसानी से पकड़ा जा सकता था। इस घटना को लेकर उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।

    गौरतलब है कि हाल ही में चंडीगढ़ शहर में एक बड़ी वारदात हुई थी जिसमें एक व्यक्ति का गोलियों मारकर मर्डर कर दिया था और पुलिस ने cctv कैमरों की मदद से भी फरार आरोपियों को काफी हद तक पकड़ने में सफलता हासिल की थी, लेकिन आरोप यह है कि यहां के अधिकांश cctv कैमरे बंद पड़े है जिससे पंचकूला शहर के लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते है। जजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने जिला प्रशासन से सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में करने की मांग पर जोर दिया है।

  • Rapper Badshah के Tateeree गाने के खिलाफ एक्शन में आए DGP, सख्त निर्देश जारी

    Rapper Badshah के Tateeree गाने के खिलाफ एक्शन में आए DGP, सख्त निर्देश जारी

    पचंकूलाः बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह द्वारा अपने आपत्तिजनक सॉन्ग टटीरी को यूट्यूब से हटाने के बाद अब हरियाणा पुलिस ने भी एक्शन लिया है। आपत्तिजनक गीत ‘टटीरी’ के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने संबंधित मंचों को नोटिस भेजकर गीत के सभी रूप हटाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पुलिस डीजीपी अजय सिंघल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह की सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

    ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल मंचों पर निगरानी और भी मजबूत कर दी गई है, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल माहौल बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में सिंगर बादशाह के पुलिस ने अब तक इस गीत से जुड़े 857 लिंक हटवा दिए हैं। इनमें 154 वीडियो और 703 छोटे वीडियो शामिल हैं। यह कार्रवाई अलग-अलग सामाजिक मंचों के साथ मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिबास कविराज ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर वीडियो बनाता या साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में संबंधित खाते बंद किए जा सकते हैं और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर मामला दर्ज किया जाएगा। यह मामला पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर थाने में दर्ज है। पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और गीत के प्रसार में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस ने साफ किया है कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े आपत्तिजनक या समाज विरोधी कंटेंट के खिलाफ जीरो सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे कंटेंट को साझा न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

  • ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, लोगों के करोड़ रुपए स्वाहा!

    ट्रंप की धमकी से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, लोगों के करोड़ रुपए स्वाहा!

    नई दिल्ली: दुनिया भर के बाजारों में मचे हाहाकार का असर अब भारतीय शेयर बाजार तक पहुंच गया। बाजार खुलते ही बाजार पर कोहराम मच गया। सेंसेक्स और निफ्टी ताश के पत्तों की तरह ढह गए, जिससे निवेशकों के अरबों रुपये पल भर में साफ हो गए.हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही। सुबह 9:16 बजे तक BSE सेंसेक्स 1,474.56 अंक (1.98%) की भारी गिरावट के साथ 73,058.40 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 भी 433.70 अंक (1.88%) टूटकर 22,680.80 पर पहुंच गया। बाजार खुलने के चंद मिनटों के भीतर ही आई इस सुनामी से हर तरफ लाल निशान नजर आ रहा है।

    इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट का तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम है। ट्रम्प ने ईरान को ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ खोलने की चेतावनी दी है, वरना उसके ऊर्जा ठिकानों को तबाह करने की धमकी दी है। इस खबर ने ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर डर पैदा कर दिया है, जिससे कच्चा तेल $100 के करीब और ब्रेंट क्रूड $112.17 के पार पहुंच गया है। भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि एशियाई बाजारों में हाहाकार मचा हैय़ दक्षिण कोरिया का KOSPI 4.57% और जापान का Nikkei 4% से ज्यादा टूट चुका है। आईईए प्रमुख फातिह बिरोल ने भी चेतावनी दी है कि दुनिया पिछले कई दशकों के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की तरफ बढ़ रही है, जिसका असर ग्लोबल इकोनॉमी पर बहुत बुरा पड़ेगा।

    इस बीच शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर चला गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकन करेंसी के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। पिछले सत्र में रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 64 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 93.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच विदेशी पूंजी की सतत निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल से रुपये पर दबाव है।

     

     

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में फटा सिर, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में फटा सिर, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कबीर नगर इलाके से पड़ोस में रहने वाले 2 परिवारों में खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। जहां मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना एक व्यक्ति का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ काफी पुरानी है। मुख्य झगड़ा पैसों के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसने दूसरे पक्ष को कुछ पैसे उधार दिए थे, जिसे वापस मांगने पर अक्सर तनाव बना रहता था।

    उन्होंने बताया कि उनकी माता और परिवार के अन्य सदस्यों ने रिश्तेदारी का लिहाज करते हुए पहले कई बार चुप रहना बेहतर समझा, लेकिन दूसरे पक्ष की ओर से बदतमीजी और गाली-गलौज का सिलसिला थमा नहीं। विवाद उस समय शुरू हुआ जब पीड़ित अपने बेटे के साथ बाजार से सामान लेकर वापस लौट रहा था। घर के पास गाड़ी बैक करते समय मामूली सी बात पर बहस शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि रोशन लाल, रुपेश, पप्पू और उनके परिवार के अन्य सदस्यों (रोशन की पत्नी और भाई) ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनकी पगड़ी और कपड़ों के साथ भी बदसलूकी की।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपियों ने उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी को भी नहीं बख्शा। आरोप है कि पिछले दो साल से आरोपी पक्ष उनकी बेटी को गली में रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करता आ रहा है। इसके अलावा, पीड़ित ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है और इस तनावपूर्ण माहौल के कारण उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। आरोपियों पर घर की छतों से ईंट-पत्थर और कूड़ा फेंकने के भी आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई।

    हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस आई तो जरूर लेकिन आरोपियों के खिलाफ उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए क्योंकि इनका व्यवहार पूरे मोहल्ले के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष उन पर झूठे केस दर्ज कराने की धमकियां दे रहा है और इलाके में जुआ व अन्य गलत गतिविधियों में संलिप्त होने की बातें भी सामने आई हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 23 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 23 मार्च 2026

    आज 23 मार्च 2026 को चंद्रमा का वृषभ राशि में प्रवेश भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता की ओर हमारा ध्यान खींचेगा। मेष राशि वालों के लिए आज धन संचय और बचत का दिन है, वहीं वृषभ राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहकर खुद पर फोकस करेंगे। मिथुन और मीन राशि वालों को आज मानसिक शांति और एकांत की तलाश रहेगी, जबकि कर्क और सिंह राशि के जातक सामाजिक नेटवर्क और करियर की ऊंचाइयों का आनंद लेंगे। कन्या और धनु राशि के लिए आज अपनी स्किल्स को निखारने और डेली रूटीन को व्यवस्थित करने का समय है। तुला और वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी पार्टनरशिप और निवेश के मामलों में गहराई से उतरना होगा। मकर और कुंभ राशि के जातक अपनी क्रिएटिविटी और घरेलू खुशियों को प्राथमिकता देंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अपनी योजनाओं को जमीन पर उतारने और व्यावहारिक बनने का है।

    मेष राशि: आज जैसे ही चंद्रमा वृषभ राशि में कदम रखेंगे, आपका पूरा फोकस अपनी पर्सनल इमेज से हटकर बैंक बैलेंस और सुख-सुविधाओं पर शिफ्ट हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से जो काम बिखरे हुए थे, उन्हें समेटने का यह सही मौका है। कुंभ राशि में बुध की सीधी चाल यह पक्का करेगी कि आपका सोशल और प्रोफेशनल नेटवर्क अब पूरी रफ़्तार से आपके लिए काम करे। ग्यारहवें भाव में बुध, मंगल और राहु की युति आपको किसी प्रभावशाली ग्रुप से कोई बड़ा फायदा या मैसेज दिला सकती है। हालांकि, टीम के साथ काम करते समय अपनी जिद पर अड़े रहने से बचें, वरना बातचीत में कड़वाहट आ सकती है।

    वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी शारीरिक ऊर्जा और आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा। करियर में पिछले कुछ समय से जो तकनीकी दिक्कतें या सीनियर्स के साथ गलतफहमियां चल रही थीं, वे अब बुध के मार्गी होने से खत्म हो जाएंगी। आप बहुत आकर्षक और जमीन से जुड़े महसूस करेंगे, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। दसवें भाव के बुध और मंगल आपको प्रोफेशनल ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं, लेकिन काम के मामले में बहुत ज्यादा अड़ियल होने से बचें, क्योंकि इससे आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं।

    मिथुन राशि: आज चंद्रमा के वृषभ राशि (बारहवें भाव) में जाने से आपका मन बाहरी दुनिया के शोर-शराबे से हटकर आध्यात्मिक शांति की ओर मुड़ेगा। यह दिन पुराने अधूरे मामलों को निपटाने का है। बुध की सीधी चाल से आपकी यात्रा या उच्च शिक्षा से जुड़ी जो भी रुकावटें थीं, वे अब दूर होने लगेंगी। आपको किसी गुप्त प्रोजेक्ट पर काम करने की प्रेरणा मिल सकती है। हालांकि, नौवें भाव के ग्रहों की वजह से बौद्धिक बहस में उलझने से बचें, खासकर सोशल मीडिया पर किसी से न भिड़ें। प्राइवेसी की चाहत में अपनी प्रोफेशनल डेडलाइन्स को नजरअंदाज न करें।

    कर्क राशि: आज चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपकी सोशल लाइफ और एक्स्ट्रा इनकम को बढ़ाने वाले हैं। करियर का तनाव अब कम होगा और आप अपनी मेहनत का फल चखने के लिए तैयार रहेंगे। आठवे भाव में बुध के मार्गी होने से रुके हुए इंश्योरेंस क्लेम या टैक्स से जुड़े मसले अब सुलझने लगेंगे। आपको किसी ग्रुप प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का मौका मिल सकता है या पुराने दोस्तों से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। ध्यान रहे कि अपनी आर्थिक सुरक्षा को केवल बैंक बैलेंस से न मापें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

    सिंह राशि: आज चंद्रमा आपके करियर भाव (दसवें घर) में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपकी पब्लिक इमेज और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यह बड़े फैसले लेने और उन पर अमल करने का दिन है। सातवें भाव में बुध की सीधी चाल आपके बिजनेस एग्रीमेंट्स और कॉन्ट्रैक्ट्स को स्थिरता देगी। आपको ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, अपनी सफलता के जोश में दूसरों की राय का अपमान न करें और बोलने के अंदाज को थोड़ा नरम रखें, वरना लोग आपको घमंडी समझ सकते हैं।

    कन्या राशि: आज चंद्रमा आपके भाग्य भाव (नौवें घर) में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान समस्याओं के मैनेजमेंट से हटकर लंबी अवधि की ग्रोथ और शिक्षा की ओर जाएगा। छठे भाव में बुध का मार्गी होना आपके वर्कप्लेस के लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं है। तकनीकी गड़बड़ियां और मशीनी परेशानियां अब दूर हो जाएंगी। आपको कोई नया कोर्स शुरू करने या यात्रा की प्लानिंग करने का मन करेगा। बस ध्यान रहे कि परफेक्शन के चक्कर में खुद को ज्यादा न थकाएं और छोटी गलतियों पर सहकर्मियों से न उलझें।

    तुला राशि: आज चंद्रमा आपके आठवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपका ध्यान सोशल लाइफ से हटकर शेयर्ड फाइनेंस, टैक्स और गहरे मानसिक विकास की ओर जाएगा। पांचवें भाव में बुध की सीधी चाल आपकी क्रिएटिविटी और रोमांस को एक नई स्थिरता देगी। आपको किसी जटिल फाइनेंशियल ऑडिट या भावनात्मक बातचीत को संभालने की शक्ति मिलेगी। सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से आज पूरी तरह दूर रहें। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने के बजाय सुनने की भी कोशिश करें।

    वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान निजी रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप की ओर बढ़ेगा। चौथे भाव में बुध का मार्गी होना आपके घर और परिवार के लिए बड़ी राहत लाएगा। प्रॉपर्टी के कागजात या पुरानी गलतफहमियां अब सुलझ जाएंगी। आपको किसी बड़े एग्रीमेंट या लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट का प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि, घर के मामलों में बहुत ज्यादा जिद्दी या डिफेंसिव होने से बचें। पावर स्ट्रगल से दूर रहकर शांति बनाए रखें।

    धनु राशि: आज चंद्रमा आपके छठे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपका फोकस काम की एफिशिएंसी, सेहत और डेली रूटीन पर रहेगा। तीसरे भाव में बुध की सीधी चाल आपके मैसेज, गैजेट्स और नेटवर्किंग को स्थिरता देगी। पुराने अधूरे कामों को निपटाने और एक नई हेल्थ रूटीन शुरू करने के लिए आज आपके पास भरपूर साहस होगा। बस ध्यान रखें कि बातचीत में बहस की तरफ न बढ़ें और डेस्क व्यवस्थित करने के अपने तरीके को लेकर अड़ियल न हों।

    मकर राशि: आज चंद्रमा आपके पांचवें भाव में जा रहे हैं, जिससे आपका ध्यान रोमांस, रचनात्मकता और खुद को एक्सप्रेस करने की ओर बढ़ेगा। दूसरे भाव में बुध की सीधी चाल आपके पैसों और बैंक बैलेंस से जुड़ी उलझनों को खत्म करेगी। आपको कोई नया क्रिएटिव प्रोजेक्ट लॉन्च करने या किसी खास के सामने अपनी भावनाएं जताने का मौका मिल सकता है। हालांकि, पैसों के मामले में ज्यादा जुनूनी या जल्दबाज न बनें और लग्जरी चीजों पर फिजूलखर्ची से बचें।

    कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान बाहरी दुनिया से हटकर अपनी आंतरिक और घरेलू सुरक्षा पर केंद्रित होगा। आपकी ही राशि में बुध के मार्गी होने से आपकी पर्सनल इमेज और बातचीत अब स्थिर हो जाएगी। आप घर की किसी पुरानी गलतफहमी को सुलझाने या प्रॉपर्टी से जुड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने में सफल रहेंगे। ध्यान रहे कि परिवार के सदस्यों पर हुक्म न चलाएं और घरेलू बदलावों को लेकर बहुत ज्यादा अड़ियल न हों।

    मीन राशि: आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका ध्यान नेटवर्किंग, छोटी यात्राओं और नई स्किल्स सीखने की ओर जाएगा। बारहवें भाव में बुध की सीधी चाल आपके मन की उलझनों और परेशान करने वाले सपनों से राहत दिलाएगी। आप अपनी जटिल भावनाओं को सही शब्दों में कह पाएंगे और किसी नए डिजिटल प्रोजेक्ट में हाथ आजमा सकते हैं। चर्चाओं में बहुत ज्यादा जिद्दी होने से बचें और अपनी डेली रूटीन या सेहत के नियमों को न भूलें।