Blog

  • Punjab News: पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़, SHO पर चलाई गोली, 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़, SHO पर चलाई गोली, 2 काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिला पुलिस लुटेरों और बदमाश प्रवर्ति वाले लोगों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी के तहत बठिंडा पुलिस ने 2 कुख्यात लुटेरों को काबू किया है। जब पुलिस लुटेरों को पकड़ने लगी तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में पुलिस की गोली से 1 आरोपी घायल हो गया जिसके बाद बठिंडा पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਪਰਸ ਲੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੁੱਠਭੇੜ

    जानकारी देते एसएसपी अमनीत कुंडल ने बताया कि ये दोनों लुटेरे बठिंडा शहर में लूटपाट करने के आदी थे और उन्होंने बठिंडा में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। हाल ही में इन लुटेरों ने सुमन गोयल और उनकी भाभी को सब्जी मंडी के पास शिकार बनाया था। आरोपियों ने गणपति गिफ्ट शॉप के पास सामान लूटा और महिलाओं को घिराकर फरार हो गए थे। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और पुलिस टीमों ने आरोपियों की जांच शुरू कर दी थी।

    कई सीसीटीवी फुटेज और सूत्रों के आधार पर अमनदीप सिंह (21) वासी उधमसिंह नगर, बठिंडा, और अमनप्रीत सिंह (27) निवासी फुलो मीठी को नामजद किया गया। गुप्त सूत्रों ने आरोपियों के बारे में जानकारी दी थी कि वह इस रास्ते से निकलेंगे जिसके बाद पुलिस टीमों ने कड़ी नाकाबंदी की हुई थी। दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर बठिंडा में सरहिंद नहर पुल के पास पहुंचे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने एसएचओ पर गोलियां चला दीं। जवाब में उन्होंने भी गोलियां चलाईं और एक गोली लुटेरे के पैर में लग गई, जो घायल हो गया और उसे इलाज के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: कॉमेडी के बादशाह Jaswinder Bhalla पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि, देखें LIVE

    Punjab News: कॉमेडी के बादशाह Jaswinder Bhalla पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि, देखें LIVE

    मोहालीः कॉमेडी के बादशाह जसविंदर भल्ला का आज मोहाली में अंतिम संस्कार हुआ। बेटे ने मुखाग्नि देकर पिता को विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान चारों तरफ माहौल भावुक था। इस दौरान परिजनों के साथ चाहने वालों की आंखें नम थी। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी बस से श्मशानघाट तक लाया गया। इस दौरान पंजाबी जगत के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी। वहीं, राजनीतिक दलों के नेता भी जसविंदर भल्ला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। अंतिम संस्कार में फिल्म जगत से गिप्पी ग्रेवाल, एम्मी विर्क, नीरू बाजवा, बीनू ढिल्लों, निम्रत खैरा और हंसराज हंस भी पहुंचे हैं। बलबीर सिद्धू और डीसी कोमल मित्तल भी उन्हें नमन करने पहुंचे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕਾਮੇਡੀ ਦੇ ਬਾਦਸ਼ਾਹ ਜਸਵਿੰਦਰ ਭੱਲਾ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਆਖਰੀ ਯਾਤਰਾ ‘ਤੇ, ਹੋਵੇਗਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ

    Read in English:

    Legendary Comedian Jaswinder Bhalla Cremated With Full Honours in Mohali

    बता दें कि 65 वर्ष की उम्र में जसविंदर भल्ला का 22 अगस्त की सुबह निधन हो गया था। जसविंदर भल्ला के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई राजनीतिक लोगों ने उनके निधन पर दुख प्रगट किया। जसविंदर भल्ला को दो दिन पहले देर रात ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मोहाली में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने शुक्रवार (22 अगस्त) की सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली।

  • झपकी आने से ट्रेलर से टकराई Innova, कुलपति व उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    झपकी आने से ट्रेलर से टकराई Innova, कुलपति व उसकी पत्नी की दर्दनाक मौत, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    मऊः कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। सुबह वह इनोवा कार से वाराणसी से कुशीनगर अपने घर जा रहे थे। दोहरीघाट के पास उन्हें झपकी आ गई और उनकी इनोवा कार हादसाग्रस्त हो गई जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि एयरबैग खुलने के बाद भी दोनों की जान नहीं बची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    मृतक दंपति
    मृतक दंपति

    जानकारी देते ड्राइवर वैभव मिश्रा (28) ने बताया कि वह कुलपति हरेराम तिवारी (58) कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक और उनकी पत्नी बदामी देवी (52) इनोवा कार से वाराणसी से कुशीनगर अपने घर जा रहे थे। जब वह मऊ में पहुंचे तो मुझे झपकी आने लगी थी। इस पर कुलपति हरेराम तिवारी ने कहा कि तुम पीछे बैठकर थोड़ी देर सो जाओ, कुछ देर मैं ड्राइव कर लूंगा। इसके बाद मैं पीछे की सीट पर जाकर सो गया। कुछ ही देर बाद गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि एयरबैग खुलने के बाद भी कुलपति स्टेयरिंग से चिपक गए। उनकी पत्नी ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था, जिसकी वजह से वह सीट से नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मैं भी बेहोश हो गया था। होश आने पर देखा कि मैं भी गाड़ी में बुरी तरह फंसा हुआ था।

    कुलपति और उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मैंने फोन कर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची और इनोवा कार का गेट काटकर लोगों को बाहर निकाला। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि अभी कुलपति के परिजन नहीं पहुंचे हैं। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद ट्रेलर के ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

  • Duty पर जाने के लिए Nurse का संघर्ष, उफान पर आए नाले को कूदकर किया पार, देखें वीडियो

    Duty पर जाने के लिए Nurse का संघर्ष, उफान पर आए नाले को कूदकर किया पार, देखें वीडियो

    हिमाचलः इन दिनों बारी बारिश से नाले, दरियां और नहरे उफान पर है। मंडी जिले में एक स्टाफ नर्स का वीडियो सामने आया है, जो ड्यूटी पर जाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मंडी जिले की चौहारघाटी के सुधार का है।

    यहां भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के 6 फुट ब्रिज बह गए हैं। लोगों को आने-जाने में नदी नाले जान जोखिम में डालकर पार करने पड़ रहे हैं। स्टाफ नर्स का नाम कमला बताया जा रहा है। वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी, रास्ते में नाला तेजी से बह रहा था।

    इसी को लेकर कमला ने उफनते नाले को कूदकर पार किया। कमला का यह कदम खतरनाक हो सकता था। जिले में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सराज में हाल ही में एक नाले को पार करते वक्त महिला और पुरुष बह गए थे, जिन्हें लोगों ने समय रहते बचा लिया था। एक अन्य मामले में एक व्यक्ति की बहने से मृत्यु भी हुई है।

    बता दें कि पधर उपमंडल के तहत आने वाली दुर्गम चौहारघाटी की सिल्हबुधानी और तरस्वाण पंचायत में हाल ही में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। यहां कई सड़कें और ब्रिज बह गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को खड्डों व नालों को ऐसे ही पार करना पड़ रहा है। लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • गजब जुगाड़ः सड़क टूटी तो केबल और लोहे की छड़ों से बनाया अस्थायी पुल, एक छोर से दूसरी तरफ पहुंचाई जीप,देखें वीडियो

    गजब जुगाड़ः सड़क टूटी तो केबल और लोहे की छड़ों से बनाया अस्थायी पुल, एक छोर से दूसरी तरफ पहुंचाई जीप,देखें वीडियो

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाओं से राज्य को भारी नुकसान हुआ है। वहीं जिले की लगघाटी में भारी बारिश से जनजीवन काफी असर पड़ा है। दरअसल, लगघाटी में भारी बारिश के कारण सड़कें बुरी तरह से टूट गई हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में बहुत दिक्कत हो रही है। खासकर, मानगढ़ और जकड़ेल गांवों को जोड़ने वाली सड़क, नागूझौड़–दोघरी–समाणां, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क टूटने से लोग अपने वाहनों को गांव से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं।

    इसी मुश्किल को हल करने के लिए, कुछ ग्रामीणों ने एक अनोखा तरीका निकाला। उन्होंने मिलकर एक जीप को मजबूत तारों और रस्सियों के सहारे सड़क के टूटे हुए हिस्से के पार पहुंचाया। यह काम बहुत ही सावधानी से किया गया ताकि गाड़ी को कोई नुकसान न हो और वह सुरक्षित रूप से दूसरी तरफ पहुंच सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि उनका जीवन फिर से सामान्य हो सके।

  • क्या आपके भी Smartphone में दिख रहा बड़ा बदलाव, अगर ऐसा है तो परेशान न हों, जानें पूरी वजह

    क्या आपके भी Smartphone में दिख रहा बड़ा बदलाव, अगर ऐसा है तो परेशान न हों, जानें पूरी वजह

    टेकः क्या आपकों भी अपने स्मार्टफोन में बड़ा बदलाव दिख रहा है। अगर ऐसा है तो परेशान न हों। यह कोई कमी नहीं बल्कि गूगल द्वारा जारी किया गया Material 3 Expressive रीडिजाइन है। बता दें कि गूगल ने अपने फोन ऐप में Material 3 Expressive रीडिजाइन रोल आउट कर रहा है और यह लोगों को मिलना शुरू हो गया है। यह डिजाइन यूजर फ्रेंडली, सिंपल और मॉडर्न बनाया गया है।

    Material 3 Expressive रीडिजाइन के बाद फोन ऐप का यूआई पूरी तरह से बदल गया है। इसमें Favorites और Recents को मिलाकर एक होम टैब दिया गया है। यह लेफ्ट साइड से पहला टैब है। बता दें कि होम टैब में यूजर्स को कॉल हिस्ट्री दिखाई देगी और ऊपर की तरफ एक बार मिल रहा है। इसमें favorite Contacts की लिस्ट दिखेगी। कीपैड का टैब पहले यह FAB (फ्लोटिंग एक्शन बटन) की तरह दिखता है।

    Google ने कॉन्टैक्ट्स को एक नए नेविगेशन ड्रॉअर में ट्रांसफर कर दिया है। कॉन्टैक्ट्स का ऑप्शन आपको सामने स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगा। इसको एक्सेस करने के लिए आपको होम टैब में सबसे ऊपर आ रहे थ्री डॉट आइकन पर टैप करना होगा। उसके बाद आपको कई ऑप्शन जैसे सेटिंग, कॉन्टैक्ट्स, क्लियर कॉल हिस्ट्री और हेल्प मिलेंगे।

    बदल गया कॉल रिसीव करने का तरीका
    सिर्फ फोन ऐप में ही नहीं बल्कि गूगल ने इनकमिंग कॉल स्क्रीन को भी बदल दिया है। अब कॉल रिसीव करने का तरीका अलग है। इनकमिंग कॉल स्क्रीन पर अब हॉरिजॉन्टल स्वाइप या सिंगल टैप के जरिए कॉल को रिसीव या रिजेक्ट किया जा सकता है। इसे सेटिंग्स में नए इनकमिंग कॉल जेस्चर मेनू से सेट कर सकते हैं। इसका उद्देश्य फोन को जेब से निकालते समय कॉल को गलती से पिक करने से बचने के लिए किया है।

    पहले जैसा करने का एक और तरीका
    – इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा।
    – इसके बाद ऐप्स में जाकर फोन ऐप के लिए सर्च करें।
    – अब Force Stop पर क्लिक करें। फिर स्टोरेज में जाकर Clear cache पर क्लिक कर दें।
    – अब थ्री डॉट पर जाकर अनइंस्टॉल अपडेट पर क्लिक कर दें। इससे ऐप पहले जैसा हो जाएगा।

  • मिलने का बोल प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, परिवार ने पीट-पीटकर किया Murder

    मिलने का बोल प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाया, परिवार ने पीट-पीटकर किया Murder

    पूर्णियाः गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया। प्रेमी जैसे ही पहुंचा तो प्रेमिका के घरवालों ने धारदार हथियार से लड़के पर हमला कर दिया। घटना बुधवार की देर शाम धमदाहा थाना क्षेत्र के अमारी गांव की है। गंभीर रूप से घायल लड़के को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से पटना के PMCH रेफर कर दिया गया। PMCH में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    जानकारी मुताबिक, दोनों के बीच पिछले 2 साल से अफेयर चल रहा था। इसकी सूचना लड़की के परिवार वालों को मिली तो उन्होंने अफेयर का विरोध किया। इसके बावजूद लड़की अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद लड़की पर दबाव बनाकर लड़के को बुलवाया, फिर घटना को अंजाम दिया। मृतक प्रेमी की पहचान धमदाहा के राजघाट गैरेल के रहने वाले नवीन पासवान के बेटे रिशु कुमार (19) के रूप में हुई है। शुक्रवार को धमदाहा थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

    रिशु के घरवालों ने लड़की के पिता, मां और भाई समेत 25 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से लड़की समेत उसके परिजन गांव छोड़कर फरार हैं। मृतक के भाई बलबीर पासवान ने बताया कि ‘मेरे भाई का अमारी गांव की रहने वाली एक लड़की से पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों इंटर में पढ़ रहे थे, तभी से दोनों एक दूसरे को प्यार करते थे।

    एक महीना पहले लड़की के घरवालों को दोनों के अफेयर की भनक लगी थी।’ ‘लड़का गैर जाति होने की वजह से लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं था। लड़की के घरवाले जल्द से जल्द उसकी किसी दूसरे लड़के से शादी कराने वाले थे। लड़की ने खुद कॉल कर रिशु को ये बात फोन पर बताई थी।’ उसने बताया था कि अफेयर की सूचना घरवालों को मिल गई है। मेरा मोबाइल छीन लिया गया है। वो किसी तरह छिपकर बात करती थी।’ वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

  • तेल की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 2 किलोमीटर तक लोगों को घर खाली करने के आदेश जारी, देखें वीडियो

    तेल की फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, 2 किलोमीटर तक लोगों को घर खाली करने के आदेश जारी, देखें वीडियो

    लुइसियानाः अमेरिका के लुइसियाना राज्य में एक तेल कंपनी की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद आग की भयंकर लपटें और काला धुआं आसमान में छा गया। हादसा स्मिट्टीज सप्लाई नामक कंपनी के प्लांट में हुआ, जो रोजलैंड कस्बे के पास स्थित है। धमाके के तुरंत बाद प्रशासन ने आसपास के लगभग 2 किमी के दायरे में रहने वाले सभी लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया। टैंजिपाहोआ पैरिश शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है और फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कब हालात सामान्य होंगे। इस घटना के चलते रोजलैंड मोंटेसरी स्कूल को भी खाली कराना पड़ा।

    प्रशासन ने बताया कि सभी बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित तरीके से स्कूल से निकालकर सेंट्रल ऑफिस पहुंचाया गया, जहां से अभिभावकों ने उन्हें अपने साथ ले गए। सुपरिंटेंडेंट मेलिसा मार्टिन स्टिले ने कहा, ‘हमें राहत है कि सभी बच्चे और स्टाफ सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। उनके जीवन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’ टैंजिपाहोआ पैरिश प्रेसिडेंट रॉबी मिलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रशासन पूरी ताकत से लोगों, इमारतों और पर्यावरण को बचाने में जुटा है। उन्होंने इसे ‘ईश्वर की कृपा’ बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि वे हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    स्मिट्टीज के जिस प्लांट में धमाका हुआ वह वही प्लांट है, जिस पर पिछले कुछ सालों में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार जुर्माना लगाया जा चुका है। साल 2021 में पास की नाली में तेल रिसाव के मामले में कंपनी पर 2.5 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि उस समय कंपनी ने जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी, लेकिन सजा के तौर पर रकम चुकाई थी। फेडरल और स्टेट रिकॉर्ड बताते हैं कि बीते छह सालों में कंपनी पर कई बार कार्रवाई हुई है। साल 2019 में अमेरिकी पर्यावरण एजेंसी (EPA) की रिपोर्ट के बाद कंपनी को लगभग 1.95 लाख डॉलर का जुर्माना देना पड़ा था।

  • ED के बाद अनिल अंबानी के घर और बाकी ठिकानों पर CBI की रेड, इस वजह से फंसे उद्योगपति

    ED के बाद अनिल अंबानी के घर और बाकी ठिकानों पर CBI की रेड, इस वजह से फंसे उद्योगपति

    नई दिल्ली: अनिल अंबानी मुश्किलों में फंसते हुए दिख रहे हैं। ईडी के बाद अब सीबीआई ने 17,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े स्थानों की तलाशी शुरु कर दी है। सीबीआई सुबह 7 बजे से ही अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई के 7-8 अधिकारी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं। कफ परेड सीविंड स्थित उनके घर पर सुबह 7-8 बजे अधिकारी पहुंचे और उसी समय से तलाशी जारी है। अनिल अंबानी और उनका परिवार आवास पर मौजूद है। इससे पहले अनिल अंबानी से ईडी ने पूछताछ भी की थी। सीबीआई के इस एक्शन के बाद अब ऐसा कहा जा रहा है कि अनिल अंबानी की परेशानी और भी बढ़ सकती है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई की जांच में अनिल अंबानी के घर पर और बाकी स्थानों पर बैंक लोन के मामले में दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं। सीबीआई यस बैंक और अनिल अंबानी की कंपनियों के बीच हुए पैसों के आदान-प्रदान संबंधी दस्तावेज भी ढूंढ रही है।

    ईडी ने भी मारी थी छापेमारी

    गौरतलब है कि ईडी रिलांयस ग्रूप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को कथित तौर पर 17,000 करोड़ के लोन फ्रोड केस की जांच कर रही है। इस सिलसिले में उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया था। इससे पहले ईडी ने अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर भी छापेमारी की थी। ईडी ने रिलांयस ग्रुप से जुड़े 50 व्यावसायिक संस्थाओं और 50 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी मुंबई में कम से कम 35 जगहों पर मारे गए थे जो कि 24 जुलाई को हुए थे। ईडी को जांच में कई अनियमितताएं मिली थी जिसमें बिना वेरिफाइड सोर्स वाली कंपनियों को लोन जारी करना, लोन लेने वाली संस्थाओं में एक ही डायरेक्टर और पत्ते का होना, लोन फाइलों में जरुरी दस्तावेजों का नहीं होना, शेल कंपनियों के नाम पर लोन की मंजूरी और कर्ज को चुकाने के लिए नया लोन जैसे मामले शामिल थे।

    पहले दर्ज की थी एफआईआर

    छापेमारी से पहले सीबीआई ने दो एफआईआर दर्ज किए थे। इसके बाद ही ईडी ने छापेमारी की थी। इसके अलावा सीबीआई की भी जांच चल रही है। यह छापेमारी कथित 17,000 करोड़ रुपये बैंक लोन फ्रॉड को लेकर भी है जो वित्त वर्ष 2017-2019 के बीच यस बैंक के द्वारा अनिल अंबानी की कंपनियों को अवैध तरीके से लोन के तौर पर ट्रांसफर किया गया था। ईडी सूत्रों की मानें तो अनिल अंबानी की कंपनियों को लोन दिए जाने से पहले यस बैंक के प्रमोटर्स को उनके बिजनेस के लिए भी काफी पैसा दिया गया था। इसी को लेकर रिश्वत और दोनों के बीच कनेक्शन की जांच की जा रही है।    
  • Punjab News: चौकीदार पर जानलेवा हमला कर नगदी और मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार

    Punjab News: चौकीदार पर जानलेवा हमला कर नगदी और मोबाइल छीनकर लुटेरे फरार

    बठिंडाः रामां मंडी से मलकाना गांव को जाती सड़क पर देर रात स्थानीय मोटर साइकिल पर सवार लुटेरों के गिरोह ने भट्ठे के चौकीदार पर जानलेवा हमला कर नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए गांव मलकाना के सरपंच रामपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे उन्हें व्यक्ति ने फोन पर बताया कि मलकाना रोड पर अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति मोटर साइकिलों पर घूम रहे हैं।

    जिसके बाद गुरु घर के जरिए इसकी सूचना गांव वासियों को दी गई, तो गांव वाले एकत्र होकर सड़क की तरफ निकल पड़े। गांव का एक व्यक्ति बलवीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह, गांव नौरंग में भट्ठे पर चौकीदार लगा हुआ है, जो रात को रोजाना अपनी मोटर साइकिल पर भट्ठे से ड्यूटी खत्म कर घर लौटता है।

    जब गांव वाले सड़क पर जा रहे थे, तो सड़क पर एक जूता गिरा दिखा, जिसके बाद आस-पास के खेतों में देखा गया तो जख्मी हालत में खून से लथपथ चौकीदार बलवीर सिंह तड़प रहा था और उसका मोटरसाइकिल भी पास ही गिरा पड़ा था। जख्मी चौकीदार ने गांव वासियों को बताया कि लुटेरों ने जानलेवा हमला करके 30 से 35 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जिसके बाद घटना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।