Blog

  • पंजाबः  अकाली दल को झटका, पूर्व मंत्री, विधायक सहित कई पार्षद आप में हुए शामिल

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर संगरूर संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूत ने  अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, पूर्व मंत्री नुसरत अली खान बग्गा, कई पार्षद और सैकड़ों समर्थक के साथ आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन सभी को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। इस बीच मलेरकोटला के विधायक जमील-उर-रहमान से उलझ गए हैं।

    इसके अलावा फरीदकोट में भी अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शिरोमणि अकाली दल के पीएसी सदस्य राजिंदर दास रिंकू अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। शिरोमणि अकाली दल ने कुछ दिन पहले राजिंदर दास रिंकू को पीएसी का सदस्य बनाया था।

  • पंजाबः कांग्रेस को एक और झटका, महासचिव बीजेपी में हुई शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव से पहले लुधियाना में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। हाल ही में लुधियाना महिला जिला अध्यक्ष मनीषा कपूर इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं, उसके बाद महासचिव सुमन रानी पंजाब महिला कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

    पत्रकारों से बातचीत में सुमन रानी ने कहा कि वह पिछले 37 वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष संजय तलवाड़ की खराब नीतियों और गलत कार्यों के कारण भारी मन से उन्होंने कांग्रेस छोड़नी पड़ी है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर कई बार उन्होंने इसकी शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन हाईकमान की ओर से कोई सुनवाई न होने पर सुमन रानी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और अब वे बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

  • पंजाब : अज्ञात वाहन ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाब : अज्ञात वाहन ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। लुधियाना रोड पर गांव मैहना के पास एक अज्ञात वाहन के साथ मोटरसाइकिल जुगाड़ू रेहड़ी के साथ टक्कर हो गई। इस टक्कर में रेहड़ी पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिनकी हालत को नाजुक देखते हुए दोनों को मोगा की समाज सेवा सोसाइटी की मदद से सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वही जानकारी के मुताबिक वाहन काफी तेज आ रहा था और वाहन चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

  • ऊना के विकास में अपनी एक योजना बताएं रायजादा:सत्ती

    ऊना के विकास में अपनी एक योजना बताएं रायजादा:सत्ती

    बताएं 12 साल के राजनीतिक जीवन में ऊना के लिए क्या विकास परियोजनाएं लाएं

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के विकास में कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा अपना योगदान बताएं। रायजादा बताएं अपने 12 वर्ष के राजनीतिक करियर में कौन सी बड़ी परियोजना ऊना के लिए लेकर आए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहीं। उन्होंने कहा कि ऊना विस क्षेत्र के विकास में कांग्रेस नेता का योगदान शून्य है। रायजादा ऊना के विकास के लिए एक भी परियोजना नहीं ला पाए। अगर इन्होंने विकास किया है तो उसका ब्यौरा जनता को दें। उन्होंने कहा कि अब सतपाल रायजादा चुनाव लड़ रहे है तो झूठ पर झूठ बोल रहे है।

    उन्होंने कहा कि रायजादा रेल विस्तार को लेकर झूठी बातें जनता के सामने रख रहे है। रायजादा बोल रहे है कि 1990 में ऊना में रेल पटरी बिछी। उन्हें ध्यान होना चाहिए कि 1990 में हिमाचल प्रदेश में शांता कुमार की सरकार थी और केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 1990 में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल सांसद थे। जिनके प्रयासों से ही 1991 में ऊना में रेलवे स्टेशन का शुभारंभ हो पाया था व हिमाचल एक्सप्रेस रेल सेवा शुरु हुई थी। इसके बाद 1998 से 2004 तक रेल लाईन चुरुडू टकारला पहुंची। वहीं उसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में रेल लाईन अंब-अंदौरा व दौलतपुर चौक तक पहुंची। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही मोदी सरकार ने ऊना जिला से 13 रेल गाड़ियां देश के विभिन्न महानगरों के लिए चलाई। आज ऊना जिला देश के रेलवे मैप में महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। सत्ती ने कहा कि सतपाल रायजादा टपलियां मारनी छोड़े।

    पहले अपने ज्ञान को बढ़ाएं, फिर बयानबाजी करें। सतपाल रायजादा बिना ज्ञान के ही बयानबाजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि हवा में बातें न करें। सतपाल सत्ती ने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार में सतपाल रायजादा विधायक थे, तो उस समय पांच साल में उन्होंने कौन से विकास कार्य करवाएं। अब पिछले डेढ वर्ष से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, तो अब ऊना के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में शुरु हुए भवनों को ही कांग्रेस सरकार पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि रायजादा बताएं बाल स्कूल ऊना भवन का कार्य क्यों रुका हुआ हैं। क्यों रायजादा सुक्खू सरकार से इसके लिए पैसा स्वीकृत नहीं करवा पाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा देने के दावे करने वाली कांग्रेस सरकार, क्यों स्कूल भवन का काम मुक्कमल नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि अब जनता ने देश में तीसरी बार लगातार मोदी सरकार को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद बनेंगे। 
  • केमिकल कंपनी में हुआ ब्लास्ट 3 किलोमीटर तक सुनी आवाज, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    केमिकल कंपनी में हुआ ब्लास्ट 3 किलोमीटर तक सुनी आवाज, कई लोग घायल, देखें वीडियो

    आग की चपेट में आने से कई गाड़ियां जलकर राख

    डोंबिवलीः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली की एक केमिकल कंपनी में जोरदार धमाके की खबर है। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज तीन किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। वहीं बताया जा रहा हैकि इस हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हुए है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धमाका Anudan Chemical कंपनी में आज दोपहर एक बजे के आसपास हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री की पार्किंग में खड़े कई वाहन आग की चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। धमाके के बाद लगी आग ने दो से तीन कंपनियों को अपनी चपेट में लिया है। इस आग ने गाड़ी के सर्विस सेंटर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग में दस से 12 गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

  • पंजाबः पीएम मोदी की रैली से पहले माहौल तनावपूर्ण, रेत से भरे ट्रक, वाटर कैनन सहित भारी पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    पंजाबः पीएम मोदी की रैली से पहले माहौल तनावपूर्ण, रेत से भरे ट्रक, वाटर कैनन सहित भारी पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    पटियालाः पीएम नरेंद्र मोदी आज पटियाला में चुनावी रैली करने के लिए शाम 4.30 बजे आ रहे है। वहीं पीएम मोदी के पटियाला दौरे को लेकर किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसको लेकर किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स और अर्ध सैनिक बल को तैनात किया गया। किसानों को रोकने के लिए रेत से भरे ट्रक, वाटर कैनन का इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आंसू गैस का इंतेज़ाम भी किया गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है। बता देंकि पटियाला को आज नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है।

  • कुछ दिन पहले विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

    कुछ दिन पहले विदेश गए पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

     तरनतारन :  विदेशों में भारतीय नौजवानों की मौतों के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक और मामला जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बा भिखीविंड से सामने आया है। जहां रोजी-रोटी के लिए विदेश गए पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरविंद सिंह (32) जो 2 बच्चों का पिता था और रोजी-रोटी के लिए पुर्तगाल गया था। बताया जा रहा है कि वह 20 दिन पहले ही परिवार के अच्छे भविष्य के लिए पुर्तगाल गया था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गई।

    गत दोपहर उसकी मौत हो गई। इस संबंधित मृतक हरविंदर सिंह की पत्नी पवनदीप कौर  ने पंजाब सरकार से मांग की है कि परिवार के गुजारे के लिए उनकी मदद की जाए। इस मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए मृतक हरविंदर सिंह की पत्नी पवनदीप कौर और मां सुखबीर कौर ने बताया कि अभी हरविंदर सिंह को विदेश गए 20 दिन ही हुए थे, कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और 22 मई की दोपहर को उनकी अचानक मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि हरविंदर सिंह अपने परिवार के लिए रोजी रोटी कमाने के लिए विदेश गए थे। लेकिन उनका इस तरह परिवार को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस मौके पर मृतक की पत्नी पवनदीप कौर ने पंजाब सरकार से मांग की कि उनके पति के शव को जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। साथ ही परिवार वालों ने पंजाब सरकार से मांग की कि परिवार को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

  • जालंधरः PM मोदी की सुरक्षा को लेकर पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः PM मोदी की सुरक्षा को लेकर पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    सीएम मान के जालंधर दौरे पर चन्नी ने कसा तंज

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज चुनावी रैली करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पटियाला में आ रहे है। पटियाला में पीएम दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं पीएम की सिक्योरिटी को लेकर पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत चन्नी ने निशाना साधा है। चन्नी का कहना है कि पीएम मोदी को पंजाब पुलिस पर विश्वास नहीं है। इसलिए उन्होंने पंजाब दौरे को लेकर दिल्ली और गुजरात से सुरक्षा मंगवाई है। उन्होंने कहाकि 10 साल में उन्होंने पंजाब और जालंधर को भाजपा ने क्या दिया इसके बारे में वह बताए। उन्होंने कहाकि किसानों को बर्बाद करके पंजाब को बर्बाद किया जा रहा है। वहीं सीएम भगवंत मान के जालंधर दौरे को लेकर चन्नी ने कहा कि उनके दौरे को लेकर कहाकि सीएम मान के आने से पहले जालंधर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    चन्नी ने कहाकि उन्हें जालंधर में कौन सा खतरा है। चन्नी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने कहा था कि उन्हें वीआईपी कल्चर की जरूरत नहीं, उन्हें सिक्योरिटी की जरूरत नहीं। चन्नी ने कहा कि आज चप्पे-चप्पे पर पुलिस वर्दी और सिविल वर्दी में कर्मी तैनात है। उन्होंने कहा कि सीएम मान बताए उन्हें किससे खतरा है। वहीं सगंरूर में सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर द्वारा महिलाओं को जल्द एक हजार रुपए देने के ऐलान किए जाने पर चन्नी ने कहाकि अब क्या वह मुख्यमंत्री के नाम पर ऐलान करेंगी। चन्नी ने कहाकि वह सीएम मान से पूछे कि क्यों अभी तक महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए  नहीं डाले गए। वहीं किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने पर चन्नी ने कहाकि क्या अब अपने हक की लड़ाई के लिए हम प्रदर्शन भी नहीं कर सकते।

  • ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय : आचार्य शिव कुमार

    ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय : आचार्य शिव कुमार

    ऊना/सुशील पंडित : कथावाचक आचार्य शिव क़ुमार वशिष्ट जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में जाने अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते है। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। बाबा बालक नाथ पातका मंदिर बाथु में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने का आह्वान करते हुए कहा कि सत्संग में वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को बदल देती है।

    उन्होंने कहा कि व्यक्तियों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। व्यासपीठाधीश्वर ने बुधवार को भागवत कथा के दौरान कपिल चरित्र, सती चरित्र, धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, नृसिंह अवतार आदि प्रसंगों पर प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है। उन्होंने भगवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व अपने जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे।

    गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य शिव क़ुमार वशिष्ट जी ने कहा कि वैराग्य मानव को ज्ञानी बनाता है। वैराग्य में मानव संसार में रहते हुए भी सांसारिक मोहमाया से दूूर रहता है। उन्होंने वाराह अवतार सहित अन्य प्रसंगों पर प्रवचन किए। इससे पूर्व यजमान अमृत लाल की ओर से पूजा-अर्चना की गई।
  • मेरे जीवन का आधार जनसेवा फिर राजनीति : चैतन्य शर्मा

    मेरे जीवन का आधार जनसेवा फिर राजनीति : चैतन्य शर्मा

    52847 मरीजों को प्रदान की एम्बुलेंस सुविधा ,50248 विद्यार्थियों को छात्रवृति,3079 सोलर लाइट्स 

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने वुधवार को  भंजाल अप्पर,अम्बोआ, नंगल जरियाला,अंदौरा अप्पर, बड़ोह, ओयल, पिरथीपुर इत्यादि गाँवों में नुक्कड सभाएँ आयोजित कर कांग्रेस सरकार पर खूब हमला बोला, साथ ही उन लोगों को आइना दिखाया जो लोग  झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। चैतन्य शर्मा ने कहा कि कोरोना काल से लेकर बर्तमान समय तक 52847 मरीजों को निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा प्रदान कर चुके हैं जबकि 50248 गरीब एवम होनहार विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान कर चुके हैं जबकि 16719 मरीजों का इलाज करवा चुके है।

    चैतन्य शर्मा ने बताया कि गरीबो को 11428 राशन किट प्रदान कर चुके हैं और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव गली मुहल्लो में 3079 सोलर लाइट्स लगवा चुके हैं। यह ग्रेट गगरेट बनाने का ट्रेलर है लेकिन कुछ लोग मात्र अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे हैं जिसका जनता 01 जून को विधानसभा के उपचुनाव भाजपा के पक्ष में वोट करके उन्हें देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश धर्म की बात करने की जगह मात्र चापलूसी की कद्र होती है, इसके इलावा कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है और पिछले 70 सालों से कांग्रेस पार्टी एक ही परिवार का कब्जा है, आम कार्यकर्ता की कद्र न होने की वजह से उन्होंने मजबूरन  राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया।

    चैतन्य शर्मा ने कि राज्य सरकार का 15 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। 15 महीनो में न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न  गोबर खरीदा और न ही युवाओं को रोजगार मिला,अब हाथ से सत्ता खिसकती देख एक बार फिर कांग्रेस सरकार प्रति माह महिलाओ को 15 सौ रूपये  देने का सरकार शोर मचा रही  जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को डीए तक न दे पाई और रोजगार देने के नाम पर भी भी मात्र लॉलीपॉप ही दिया। चैतन्य शर्मा ने कहा कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र से दौलतपुर सब तहसील सहित विभिन्न कार्यालयों को बंद करने के इलावा दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा कम करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार अब किस मुंह से गगरेट की जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को  मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदो पर। उन्होंने बताया कि घर घर से  जनता का भाजपा को समर्थन मिल रहा है। जिससे 04 जून को  देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनना तय है।