Blog

  • जालंधरः हमलावार ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, एक की मौत

    जालंधरः हमलावार ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, एक की मौत

    जालंधर/वरुणः महितपुर के गांव उधोवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हमलावार ने घर में घुसकर गोलियां चलाई। गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब 7 बजे  ने घर में घुसकर गोलियां चला दी। इस घटना में 1 महिला की मौत जबकि 1 युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे जालंधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल दीपक को नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    मामले की जानकारी देते हुए थाना मेहतपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 6:15 बजे के करीब गांव उधोवाल में गुरबख्श कौर (50), बेटा दीपक (17) और बेटी कृतिका (19) के साथ घर पर थी। मोटर साइकिल पर सवार होकर एक युवक आया और घर का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो युवक ने कहा कि तुम्हारा मीटर खराब है चेक करना है, जब गुरबख्श ने मीटर सही होने की बात कही तो उक्त हमलावर जबरदस्ती घर में घुस गया और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली गुरबख्श कौर की पीठ और दो हाथों में लगी, जबकि दीपक के दोनों कंधों में गोली लगने से वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो गुरबख्श कौर और दीपक  खून से लथपथ पड़े थे।

    वही दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय कृतिका डरी सहमी कमरे से बाहर ही नहीं निकली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कौन थे और उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया है जिसकी उम्र 25 साल के करीब लग रही है, पुलिस मोटरसाइकिल नंबर और फुटेज से आरोपी की पहचान में जुट गई है। इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि दुबई में काम करने गए कश्मीर लाल को मौत की सूचना दे दी है और महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

  • बड़े भूकंप ने आज फिर दी दस्तक, सहमे लोग घरों से निकले बाहर

    बड़े भूकंप ने आज फिर दी दस्तक, सहमे लोग घरों से निकले बाहर

    इंडोनेशिया:  मंगलवार यानि आज सुबह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस हुए. इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई. चिंता की बात यह रही कि इस भूकंप के साथ ही करीब दो घंटे तक सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई. जैसे ही सुनामी की चेतावनी जारी हुई उसी समय स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को तुरंत तट से दूर जाने का निर्देश देने के लिए कहा गया. हालांकि बाद में निर्देश वापिस ले लिए गए. पहले भूकंप की तीव्रता यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) द्वारा 6.9 बताई गई थी.   

    इस भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 84 किलोमीटर गहराई में था. स्थानीय समय के अनुसार, भूकंप सुबह करीब तीन बजे आया. यह भूकंप इतना तेज था कि लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए और बहुत समय तक घबराते रहे. हालांकि वहां अब स्थिति नियंत्रण में है. बता दें कि इससे पहले सोमवार की सुबह न्यूजीलैंड में भी जोरदार भूकंप आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी थी. भारतीय समय के मुताबिक सुबह छह बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई थी.  

  • जालंधर : पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की रेड

    जालंधर : पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की रेड

    जाल/वरुण : खांबरा चर्च के पास्टर अंकुर नरूला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।  खांबरा चर्च के पास्टर अंकुर नरूला के घर सहित 11 ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की है। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की टीम द्वारा रेड की गई है, जिसके तहत किसी भी शख्स को घर के अंदर या बाहर जाने नहीं दिया जा रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण नरूला के 11 ठिकानों पर रेड की गई है। 

  • आज का राशिफल, 25 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 25 अप्रैल 2023

    मेष: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। किस्मत मेहरबान रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    वृष: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।

    मिथुन: पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।

    कर्क: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    सिंह: कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कन्या: वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।

    तुला: शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक: लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    धनु: किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मकर: पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

    कुंभ: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किस्मत मेहरबान रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।

    मीन: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।
  • जालंधर : कांग्रेस को बड़ा झटका, हाजी आलमगीर सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधर : कांग्रेस को बड़ा झटका, हाजी आलमगीर सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी लगातार कांग्रेस को झटके दे रही है। वहीं अब आप पार्टी ने क्षेत्र के हल्का आदमपुर में गुज्जर भाईचारा के सालों से कट्टर कांग्रेसी कहलाने वाले हाजी अलमगीर अपने दर्जनों साथियों समेत सोमवार को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

    कृषि और पंचायती राज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने हाजी आलमगीर और उनके सभी साथियों को पार्टी में शामिल कराया। उन्हें शामिल कराने में आम आदमी पार्टी माइनॉरिटी विंग पंजाब के प्रधान बारी सलमानी की भूमिका प्रमुख रही। उन्हीं की कोशिशों की बदौलत वह पार्टी में शामिल हुए हैं। इस मौके पर कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर लोकसभा उपचुनाव भारी बहुमत से जीत रही है।

    सभी वर्गो के लोगों का आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से पंजाब के लोग बेहद प्रभावित हैं। लोग निश्चित रूप से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू को ही वोट करेंगे।

  • सरकारी सीमेंट की तस्करी मामले में BSF का ASI गिरफ्तार

    सरकारी सीमेंट की तस्करी मामले में BSF का ASI गिरफ्तार

    जम्मू : कठुआ जिले की राजबाग इलाके में पुलिस ने सरकारी सीमेंट की तस्करी में बीएसएफ के एक उप निरीक्षक (एसआई) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छन्न अरोड़ियां के नजदीक एक पिकअप से 50 बैग और एक गोदाम से 400 बैग सरकारी सीमेंट बरामद किया है। पिकअप को खिल्लो चक मढ़ीन निवासी बीएसएफ का सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार चला रहा था। प्राथमिक जांच में यह सीमेंट पठानकोट की ओर से लाया बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सीमेंट बैग के बैच नंबर आदि से जांच कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, छन्न अरोड़ियां से कठुआ की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन में सरकारी सीमेंट के बैग लदे पाए। पूछताछ हुई तो आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका। पुलिस ने वाहन और बैग को जब्त करते हुए आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है और उसकी तैनाती पंजाब में है। फिलहाल वो छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने पूछताछ और बढ़ाई तो आरोपी के एक गोदाम से और 400 बैग सरकारी सीमेंट मिली। 

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पत्नी की नाम पर एक निजी सीमेंट एजेंसी है। जहां गोदाम में ही उसने यह सरकारी सीमेंट छुपाकर रखा था। बताया कि पुलिस फिलहाल यह भी जांच कर रही है कि यह सप्लाई कहां की जा रही थी और कहां से लाई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : स्कैनिंग सैंटर में सेहत विभाग की रेड, 3 काबू

    पंजाब : स्कैनिंग सैंटर में सेहत विभाग की रेड, 3 काबू

    लुधियाना: जिले के नीची मंगली एरिया में सेहत विभाग की टीम में एक घर में छापामारी कर वहां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति पर आरोप हैं कि उसने अपने घर पर ही लिंग निर्धारण टेस्ट की अल्ट्रासाउंड मशीन लगा रखी थी। आरोपी की पहचान मनमोहन पाल शर्मा निवासी जनकपुरी के रूप में हुई है। रेड करने आई टीम के डा. हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी मनमोहन पाल ने बताया कि आरोपी ने उन्हें 5 लाख रुपए रिश्वत देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने उनके ड्राइवर के पास कुछ नकदी भी पहुंचाई है।

    फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉक्टर हतिन्दर कौर ने बताया उन्हें गुप्त सूचना थी जिसके बाद उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के साथ 32000 में डील की थी। बाकी इलाका पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सेहत विभाग की रेड दौरान थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जो महिलाएं पकड़ी हैं, यह एक निजी अस्पताल में काम करती हैं।

    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने महानगर में कई एजेंट्स रखे हुए थे। एजेंट की मदद से ग्राहकों को उक्त स्कैनिंग सैंटर में लाया जाता था। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं तथा जमानत मिलने के बाद आरोपी फिर से अल्ट्रासाउंड का काम करने लग पड़ा था। सेहत विभाग टीम को आरोपी से नकदी भी बरामद हुई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਟ੍ਰੇਨ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਕੇ ਔਰਤ ਦੀਆਂ ਦੋਨੋਂ ਲੱਤਾਂ ਕੱਟੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟ੍ਰੇਨ ਦੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਕੇ ਔਰਤ ਦੀਆਂ ਦੋਨੋਂ ਲੱਤਾਂ ਕੱਟੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ : ਦੀਨਾਨਗਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਰਵੀ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ ਜੋ ਪਠਾਨਕੋਟ ਤੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਇਕ ਔਰਤ ਦੀਆਂ ਦੋਨੋਂ ਲੱਤਾਂ ਕੱਟੀਆਂ ਗਈਆ ਹਨ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਜੀਆਰਪੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀਨਾਨਗਰ ਨੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਿੱਥੇ ਔਰਤ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਵਿੱਚ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੁਆਰਾ ਫਸਟ ਏਡ ਦੇਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਔਰਤ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਆਸ਼ਾ ਪਤਨੀ ਰਾਕੇਸ ਕੁਮਾਰ ਨਿਵਾਸੀ ਦਬੁਰਜੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। 

    ਜਿੱਥੇ ਜ਼ਖਮੀ ਔਰਤ ਦੇ ਪਤੀ ਰਾਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੀਨਾਨਗਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦਬੁਰਜੀ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਅਤੇ ਦਿਮਾਗੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਘਰੋਂ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਸਨ ਅਤੇ ਵਾਪਸ ਵੀ ਆ ਜਾਂਦੇ ਸਨ ਪਰ ਅੱਜ ਦੀਨਾਨਗਰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਇਹ ਟਰੇਨ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਦੋਨੋਂ ਲੱਤਾਂ ਕੱਟੀਆਂ ਗਈਆ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਉਸ ਨੇ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੈਨੂੰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਤਾਂ ਮੈਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਜੀਰਾ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀਨਾਨਗਰ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਕੇ ਅਇਆ ਸੀ। 

    ਡਾਕਟਰ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਔਰਤ ਆਸ਼ਾ ਪਤਨੀ ਰਕੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨਿਵਾਸੀ ਦਬੁਰਜੀ ਹਲਕਾ ਦੀਨਾਨਗਰ ਨੂੰ ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਕਾਫੀ ਗੰਭੀਰ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਦੋ ਧੜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਦੋ ਧੜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਚਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪਿੰਡ ਹਲਕਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਘੁਮਾਣ ਨਜ਼ਦੀਕ ਬਾਬਾ ਨਾਮਦੇਵ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕਾਲਜ ਕਿਸਨਕੋਟ ਵਿਖੇ ਕਾਲਜ ਦੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਹੋਏ ਝਗੜੇ ਦੌਰਾਨ  ਗੋਲੀਆਂ ਚੱਲਣ ਦੀ ਖਬਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਦਾ ਵੀ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਗੁਰਿੰਦਰਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਮੀ਼ਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਗੋਬਿੰਦਪੁਰ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਮੈਡਮ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਸਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਫੰਕਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੇ ਧੜਿਆਂ ਦਾ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਝਗੜਾ ਹੋ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਸੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਅੱਜ ਇਕ ਧੜੇ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲਜ ਦੇ  ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੀ ਕੁਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸੇ ਝਗੜੇ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਦੋ ਗੱਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਆਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲਜ ਚ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।  ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ. ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। 

    ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੀ.ਕੇ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ  ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਫੰਕਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਮਾਮੂਲੀ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਇਕ ਧੜੇ ਵੱਲੋਂ ਦੂਸਰੇ ਧੜੇ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦੀ ਕੁਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ  ਬਾਹਰੋ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀਆਂ ਵੀ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਹਿਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮੌਰਿੰਡਾ ਘਟਨਾ ਤੇ ਬਿਆਨ ਆਇਆ ਸਾਹਮਣੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮੌਰਿੰਡਾ ਘਟਨਾ ਤੇ ਬਿਆਨ ਆਇਆ ਸਾਹਮਣੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮੋਰਿੰਡਾ : ਤਖਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮੌਰਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤਾ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਇੱਕ ਦੁਸ਼ਟ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕੋਤਵਾਲੀ ਸਾਹਿਬ ਮੋਰਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਜਿੱਥੇ ਪਾਠੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਦਸਤਾਰਾਂ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਤੇ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕੀਤੀ, ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਪਹਿਲੀ ਘਟਨਾ ਨਹੀਂ ਹੈ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸੈਂਕੜੇ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਾਪਰ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। 

    ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਨਾਂ ਦੁਸ਼ਟਾਂ ਖਿਲਾਫ ਵਰਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਢਿੱਲ-ਮੱਠ ਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿੱਚ ਕਮਜ਼ੋਰੀ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਨਾਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਕਸਾਉਣ ਦਾ ਯਤਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼ਾਂਤ ਮਾਹੌਲ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਯਤਨ ਪੰਥ ਵਿਰੋਧੀ ਤਾਕਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਾਂ ਰਹਿੰਦੀਆਂ ਕੋਈ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਏ ਹੁੰਦੇ ਤਾਂ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਨੂੰ ਠੱਲ ਪੈ ਸਕਦੀ ਸੀ, ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਜਿਸ਼ਕਰਤਾ ਕੌਣ ਹੈ।

    ਇਨਾਂ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਕੌਣ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਸੰਗਤ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ, ਉਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਚੰਗੀ ਤਰਾਂ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਸਭ ਕੁੱਝ ਸੰਗਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਉਣਾ ਜਰੂਰੀ ਹੈ।