Blog

  • लड़की का शव पुलिस ने सड़क पर घसीटा, देखें वीडियो

    लड़की का शव पुलिस ने सड़क पर घसीटा, देखें वीडियो

    परिवार का आरोप- रेप के बाद हत्या की गई

    पश्चिम बंगाल:  उत्तर दिनाजपुर जिले में एक दलित नाबालिग के साथ कथित रेप और हत्या के बाद जमकर हिंसा हुई। ग्रामीणों ने युवती का शव लेने आए पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रैपिड एक्शन फॉर्स (RAF) के जवानों को बुलाना पड़ा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। लड़की का शव घसीटे जाने की घटना शुक्रवार की है और इसका वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा है। भाजपा के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है।

    राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो आज पीड़ित के परिवार से मुलाकात करने दिनाजपुर जाएंगे। कानूनगो ने ट्वीट कर कहा था- बच्ची का सामूहिक बलात्कार व हत्या की गई, शव को अपमानित करने का आरोप पुलिस पर है। राज्य सरकार को सूचना दी थी, कोई उत्तर नहीं मिला है।

    पुलिस का कहना है कि लड़की लापता थी, लेकिन उसके परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में लड़की का शव कालियागंज इलाके में नहर में तैरता मिला। पुलिस जब लड़की का शव लेने पहुंची तो लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ खाना बताया गया है।

    पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस घटना के सिलसिले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लड़की और आरोपी एक दूसरे को जानते थे। उत्तरी दिनाजपुर के SP सना अख्तर ने बताया कि पुलिस जब पोस्टमॉर्टम के लिए लड़की का शव लेने गई तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। हिंसा में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई में तीन लोग घायल हो गए और उन्हें रायगंज सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- पश्चिम बंगाल पुलिस जिस शव को असंवेदनशीलता से घसीट रही है, वह उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में राजबंशी समुदाय की एक नाबालिग रेप और मर्डर पीड़िता का है। ऐसी जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है, जब मकसद सबूतों को खत्म करना या कमजोर करना और अपराध पर पर्दा डालना होता है।

    बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि हमें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया। उन्हें धोखे से एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया और वहां जबरदस्ती बैठा दिया गया। स्थानीय भाजपा सांसद देबाश्री चौधरी ने घटना की जांच CBI से कराने की मांग की है। वहीं, राज्य की महिला एवं बाल विकास और सामाजिक कल्याण मंत्री डॉ. शशि पंजा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जनता को भ्रमित कर उन्हें उकसाना चाहते हैं।

  • डब्ल्यूएफआई और ओलंपियन पहलवानों में फिर बढ़ा विवाद, देखें वीडियो 

    डब्ल्यूएफआई और ओलंपियन पहलवानों में फिर बढ़ा विवाद, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और ओलंपियन पहलवानों का विवाद दोबारा तूल पकड़ता दिख रहा है। देश के नामी ओलंपियन पहलवान आज रविवार को सोनीपत से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे हैं। पहलवान वहां पर दोबारा से धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। पहलवानों ने बताया कि सरकार ने उनके साथ धोखा किया है, एक महीने में कार्रवाई का भरोसा दिया गया था लेकिन अब तीन महीने बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। हम कितना इंतजार करें।

    इस संबंध में एक पहलवान ने बताया कि सरकार ने पहलवानों को जो आश्वासन दिया था वह झूठा निकला। सरकार ने पहलवानों के साथ धोखा किया है। धरना खत्म करवाते समय एक महीने में जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई की बात कही गई थी। हम कई बार सरकार को चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन सरकार ने न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की और कार्रवाई करना दूर की बात रही। शाम चार बजे पहलवान प्रेस कांफेंस कर आगामी रणनीति बताने की बात कह रहे हैं।

    बता दें कि जनवरी में डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए ओलंपियन पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए थे। अगले दिन कई राज्यों के पहलवान और खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों, कोच व खिलाड़ियों ने पहलवानों को समर्थन देते हुए उनके प्रदर्शन में भाग लिया था। पहलवानों ने मनमानी करने और महिला पहलवानों के यौन शोषण के भी आरोप अध्यक्ष पर लगाए थे। तीन दिन के धरने के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जांच कमेटी बनाते हुए एक महीने में जांच की बात कहते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया था।

  • डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल सिंह की पहली तस्वीर आई सामने

    डिब्रूगढ़ जेल से अमृतपाल सिंह की पहली तस्वीर आई सामने

    पंजाबः वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में भेजा गया है। जहां से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। 

    अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार था। पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश में देशभर में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर  देश भर में अलर्ट जारी कर दिया था। 

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर व्यक्ति ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाब: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर व्यक्ति ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    मोगा: गांव रोड़े के एक व्यक्ति बलविंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बलविंदर सिंह ने वीडियो के जरिए कहा कि अमृतपाल सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हैप्पीनेस आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को दो से गिरफ्तार कर यहां लेकर आई है। वीडियो में व्यक्ति ने आगे कहा कि अगर पुलिस नहीं अमृतपाल सिंह को यहां से गिरफ्तार किया होता तो गांव में पहले पुलिस आती।

  • अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे प्रमुख खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अमृतपाल करीब 36 दिन बाद पुलिस को हाथ लगा । उसे मोगा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गिरफ्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन तक भागेगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं। दहशत और भय फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब को लंबा समय लग गया। अगर थोड़ा जल्दी पकड़ लेते तो अच्छा होता।

    मंत्री अनुराग ठाकुर ऊना जिला के मैड़ी जाने से पहले प्रागपुर के PWD रेस्ट हाऊस में थोड़ी देर के लिए रुके थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमृतपाल पर बयान दिया और राहुल गांधी पर भी जुबानी हमले किए।

  • कोरोना का कहर! सुप्रीम कोर्ट के पांच जज हुए कोरोना संक्रमित

    कोरोना का कहर! सुप्रीम कोर्ट के पांच जज हुए कोरोना संक्रमित

    नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर बढता जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट के पांच जज कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में दो जज ऐसे भी हैं जो कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। पांच जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी। अन्य मामलों की सुनवाई भी प्रभावित होगी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित होने वाले जजों में जस्टिस एस रवींद्र भट्ट, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस जेबी पारदीवाला शामिल हैं। जस्टिस सूर्यकांत एक सप्ताह पहले ही ठीक हुए हैं। 

  • पंजाब : अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद गांव जल्लूपुर खेड़ा की बढ़ाई गई सुरक्षा

    पंजाब : अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद गांव जल्लूपुर खेड़ा की बढ़ाई गई सुरक्षा

    हर आने जाने वाले व्यक्ति से की जा रही पूछताछ

    अमृतसर : खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में पड़ते उसके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा बढ़ा दी है। अमृतपाल के परिवार पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।

    अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर, पिता तरसेम सिंह और मां जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित घर में ही है। अमृतपाल के परिवार से मिलने वालों का रिकॉर्ड भी मेंटेन किया जा रहा है।

    किसी तरह से माहौल खराब ना हो, इसलिए अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। हालांकि गांव में सुबह से ही पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। गांव में आने-जाने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ के अलावा गर्मख्याली तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।

  • अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम भगवंत मान हुए Live, देखें वीडियो

    अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर सीएम भगवंत मान हुए Live, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण :अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लाईव होकर इस आपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में अमन, कानून और भाईचारिक सांझ को तोड़ने की साजिश रचने वाले किसी भी व्यकिति को बख्शा नहीं जाएगा। अमृतपाल सिंह एक संस्था चला रहा था जिसमें वह लोगों के बच्चों के हाथों मे बंदुकें थमाकर गैर समाजिक कामों को करने की प्रेरणा दे रहा था। जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने 18 मार्च को एकशन लिया । जिसमें वह फरार हो गया था । 

    पुलिस ने पंजाब में अमन शांती बनाए रखते हुए इस आपरेशन को बिना कोई गोली चलाए पुरा किया। और साथ ही सीएम मान ने पंजाब के लोगों का इस आपरेशन में सरकार का साथ देने पर धन्यवाद भी किया। अजनाला थाने पर हुए हमले का ज़िक्र हुए सीएम ने कहा कि जब उन्हें पता चला की अमृतपाल सिंह अपने सम्रथकों के साथ पालकी साहिब लेकर पहुंचा है तों उन्होंने डीजीपी गौरव यादव को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि पालकी साहिब की मर्यादा पर किसी भी कीमत पर कोई आँच नहीं आनी चाहिए । जिसका फायदा उठाते हुए अमृतपाल और उसके सम्रथकों ने पंजाब पुलिस पर हावी हो गए थे। 

  • कोल्डड्रिंक में ‘जहर’ मिलाकर स्कूल पहुंचा छात्र,पीने से हुआ बच्चों का बुरा हाल

    कोल्डड्रिंक में ‘जहर’ मिलाकर स्कूल पहुंचा छात्र,पीने से हुआ बच्चों का बुरा हाल

    नई दिल्ली : अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जॉर्जिया में एक बच्चा घर से स्प्राइट की बोतल लाया था, जिसे उसने स्कूल में अपने साथियों को पिला दी। स्प्राइट पीने के बाद बच्चों के पेट में तेज दर्द शुरु हो गया। स्प्राइट पीने से उनकी हालत खराब हो गई। बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

    इस घटना के संबंध में एक महिला ने बताया कि उसका बेटा भी अस्पताल में एडमिट है। उसके बेटे ने बताया कि जिस बच्चे ने सबको कोल्डड्रिंक पिलाई उसने बोतल में घर से ही THC गमीज मिला दी थी। इन गमीज से वैसे तो कई तरह की बिमारियों का इलाज होता है लेकिन जब इसे कोल्डड्रिंक में मिलाया गया, तब इसने जहर का रुप ले लिया। सभी ने इसे ही पी लिया था और उसके बाद ही सबकी हालत खराब हुई थी।

  • स्कूलों में हुई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब से कब तक है समर वैकेशन

    स्कूलों में हुई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब से कब तक है समर वैकेशन

    नई दिल्ली : देश में गर्मी के बढ़ने के साथ ही अब स्कुलों में छुटिट्यां भी शुरू होने लगी हैं। देश के कई राज्यों में अब गर्मी की छुटि्टयां होने लगी है। अभी सभी राज्यों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित नहीं गई हैं। लेकिन इसकी शुरुआत हो गई है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को इसका इंतजार रहता है।

    देश में  मध्य प्रदेश राज्य में स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं।  यहां स्कूल एक मई से 15 जून तक छुट्‌टी रहेगी। झारखंड में गर्मी की छुट्टी 21 मई से लेकर 10 जून तक होगी। ओडिशा में पहले 12वीं तक के सभी स्कूल 19 और 20 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की गई थी. अब गर्मी की छुट्‌टी भी घोषित कर दी गई है. ओडिशा में गर्मी की छुट्‌टी 5 मई से 18 जून तक रहेगी। महाराष्ट्र के प्राथमिक, मध्य और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां 21 अप्रैल से शुरू हो गई हैं।  उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्‌टी 40 दिन की होगी।