Blog

  • 80 प्रतिशत छात्रों का फेल होना एचपीयू पर प्रशन चिन्ह खड़ा करता है-एबीवीपी

    80 प्रतिशत छात्रों का फेल होना एचपीयू पर प्रशन चिन्ह खड़ा करता है-एबीवीपी

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीयू (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) ने प्रथम वर्ष के रिजल्ट क्या घोषित किए पूरे राज्य में बवाल खड़ा हो गया। लगभग 80 प्रतिशत छात्रों के फेल होने से छात्रों में भारी रोष है। अखल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला ऊना के अलग अलग कालेजों में एचपीयू के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों को इतने बड़े स्तर पर फेल करने में विश्वविद्यालय प्रबंधन से भारी चूक हुई है। एचपीयू की ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रकिया के चलते हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।  परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 21 नवंबर को जो रिज़ल्ट आया था उसमें जो विद्यार्थी पास हुए थे उन्हें भी अब फेल कर दिया गया है।
    कई मेधावी छात्र तो तनावग्रस्त हो चुके हैं। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी एचपीयू की कार्यप्रणाली विवादों के घेरे में रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि यह बात समझ से परे है कि बीएससी में केवल 20% और बीकॉम के मात्र 33% छात्र ही परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं। एचपीयू को तुरंत जांच करके इस रहस्य से पर्दा उठाना होगा ताकि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न होने पाए। अगर यूनिवर्सिटी ने समाधान न निकाला तो हजारों छात्रों का एक साल बरबाद हो जाएगा। छात्रों पर आए इस संकट में विद्यार्थी परिषद उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करती रहेगी।
  • जीएसएसएस हरोली में बच्चों ने सीखी आर्ट ऑफ लिविंग

    जीएसएसएस हरोली में बच्चों ने सीखी आर्ट ऑफ लिविंग

    ऊना/सुशील पंडित:-  जीएसएस स्कूल हरोली में एनएसएस द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने बताया कि इसमें बच्चों को योगासन सिखाने के लिए मुनीश कौशल विशेष तौर पर कैंप में उपस्थित रहे। शिविर के आखिरी दिन श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर्स ने महा सतसंग में भजन गायन भी किया। इस शिविर में शिवनाथ जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
  • एनएसयूआई ने पेपरों की दोबारा चैकिंग की मांग की प्राइवेट कंपनी को पेपर चैकिंग ठेके पर देने का नतीजा है यह कांड : नीरज ठाकुर 

    एनएसयूआई ने पेपरों की दोबारा चैकिंग की मांग की प्राइवेट कंपनी को पेपर चैकिंग ठेके पर देने का नतीजा है यह कांड : नीरज ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीयू में बड़ी गिनती में फेल हुए छात्रों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब सभी छात्र संगठनों ने एकजुट होकर एचपीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचपीयू के प्रथम वर्ष के नतीजे आने के बाद बीएससी के लगभग 80 से 85 प्रतिशत छात्रों के फेल होने से छात्र संगठन स्तब्ध और रोष में हैं। इसी मुद्दे पर एनएसयूआई की बंगाणा इकाई ने भी शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नीरज ठाकुर की अध्यक्षता में बंगाणा कॉलेज के उप प्राचार्य रेखा शर्मा को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि पेपरों की नए सिरे से चैकिंग की जाए। पेपर चैक करने वालों या रिजल्ट बनाने वालों  से कहीं बड़ी चूक हुई है क्योंकि यह पहली बार है कि किसी भी कक्षा का पास रिजल्ट महज 15 प्रतिशत रहा हो।
    छात्रों में इसके चलते भारी रोष है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट पर सवालिया निशान तो तभी लग गए थे जब परिणाम को चार महीने की देरी से घोषित किया गया। जब रिजल्ट आया तो पता चला कि 85 प्रतिशत विद्यार्थी तो फेल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पेपर चैक करने का ठेका किसी कंपनी को दिया गया था जिस कारण कंपनी ने कोताही बरतते हुए बच्चों को फेल ही कर दिया। 
    किसी प्राइवेट कंपनी पेपरों की चैकिंग अगर ठेके पर दी जाएगी तो ऐसा ही होगा। जल्दबाजी में पेपर चैक करने का ही नतीजा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो गया। उन्होंने कहा कि यदि अगर पेपरों की चेकिंग दोबारा नहीं हुई, तो प्रदेश स्तर पर उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी एचपीयू की होगी। इस मौके पर रीतिका ठाकुर, कामना, कामिनी, राहुल, करण, शानू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • अमोदनी महिला शक्तिकरण प्रकल्प के तहत विधवा महिलाओं को राशन वितरण 27 को

    अमोदनी महिला शक्तिकरण प्रकल्प के तहत विधवा महिलाओं को राशन वितरण 27 को

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला शक्तिकरण प्रकल्प के तहत विधवा महिलाओं को राशन वितरण 27 नवंबर रविवार को होटल सुविधा पैलेस में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा चयनित 64 पात्र विधवा महिलाओं को एक लाख 44 हजार रूपए की राशि का राशन प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक महिला को तीन-तीन माह का राशन दिया जाएगा इसके साथ ही स्वर्गीय डा. निर्मल बस्सी की स्मृति में बस्सी परिवार द्वारा सभी विधवा महिलाओं को एक-एक कंबल भी भेंट किया जाएगा। 
  • दड़ा सट्टा पर्चियां पकड़ीं मामला दर्ज

    दड़ा सट्टा पर्चियां पकड़ीं मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना सदर की टीम ने दड़े सट्टे की पर्चियों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 24 नवंबर की शाम को गश्त के दौरान पुलिस पार्टी हमीरपुर रोड़ में रैड लाईट चौक पर मौजूद थी। वहीं एक व्यक्ति विकरस सांम्बर पुत्र चमन लाल, वासी वार्ड न 11 ऊना के कब्जा से दडड़ा सटटा की पर्चियां व 1460 रुपये बरामद किए गए। इस सन्दर्भ में उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धाराओं के अन्तर्गत थाना सदर ऊना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
  • 2.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक पकड़ा

    2.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित:  उपमंडल हरोली में एक व्यक्ति से चिट्टा पकड़े जाने के बाद मुकद्दमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने दी जानकारी में बताया है कि 24 नवंबर को पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। हरोली के संजीव कुमार वासी नंगल कलां के पास 2.82 ग्रांम चिटटा/हैरोईन बरामद की गई। जिसके बाद उसके विरुद्ध  धारा 21-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के अन्तर्गत थाना हरोली में अभियोग पंजीकृत करके आगामी अन्वेषण जारी है।
  • अंडर-17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: टैक्ट्रो व हिमालयन एफसी ने जीत से की शुरुआत

    अंडर-17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप: टैक्ट्रो व हिमालयन एफसी ने जीत से की शुरुआत

    ऊना/सुशील पंडित: स्थानीय इंदिरा गांधी खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा अंडर -17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप शुरू हुई। फुटबॉल लीग में आठ क्लब भाग ले रहे हैं। यह जानकारी संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नॉर्थन एफसी मंडी, टेक्ट्रो एफसी, वेंगा बॉयज कुल्लू, साईं कांगड़ा एफसी, खड्ड एफसी ऊना, हिमालयन एफसी किन्नौर, गोलाजो एफसी हमीरपुर व हिमाचल फुटबॉल क्लब भाग ले रहे हैं। इन टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में नॉर्थन एफसी मंडी, टेक्ट्रो एफसी, वेंगा बॉयज कुल्लू, साईं कांगड़ा फुटबॉल क्लब तथा पूल बी में खड्ड एफसी ऊना, हिमालयन एफसी किन्नौर, गोलाजो एफसी हमीरपुर व हिमाचल फुटबॉल क्लब को शामिल किया गया है।
    लीग के पहले दिन चैंपियनशिप के चार मैच करवाए गए। पहला मुकाबला नॉर्थन एफसी और टैक्ट्रो एफसी के बीच खेला गया। टैक्ट्रो एफसी ने नॉर्थन एफसी पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मुकाबला खड्ड एफसी और हिमालयन एफसी किन्नौर के मध्य खेला गया। किन्नौर ने खड्ड को 6-0 से करारी हार दी। लीग का तीसरा मुकाबला वेंगा बॉयज कुल्लू और साईं कांगड़ा के बीच खेला गया।
    दोनों टीमें एक-एक गोल करके बराबरी पर रहीं। जबकि पहले दिन का आखिरी मैच गोलाजो एफसी और हिमाचल एफसी के बीच खेला गया। शुभारंभ मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सैणी और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी सुरेश मान, कश्मीर सिंह, शुभम गुरुंग समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित हुए।
  • पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, चंडीगढ़ की ओर कूच करेगी जत्थे बंदिया

    पंजाबः संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, चंडीगढ़ की ओर कूच करेगी जत्थे बंदिया

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 33 किसान संगठनों के नेताओं की बैठक आज गुरुद्वारा अंब साहिब में हुई। जिसमें कल मोहाली में विशाल रोष रैली करने के बाद राज्यपाल को एमएसपी सहित विभिन्न किसानी मांगों को लेकर मांग पत्र देने का फैसला लिया गया है।

    इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का दूसरा चरण कल से शुरू किया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारा अंब साहिब में कल 11 बजे किसान जत्थेबंदियां एकत्रित होकर चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगी। प्रशासन के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए 8 मेंबरीय कमेटी का गठन किया गया है। 

    किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार ने वादाखिलाफी का आरोप लगया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने  दिल्ली मोर्चे की पेंडिंग मांगों का हल करने की मांग की है। एसकेएम ने मांग की है कि 60 वर्ष की उम्र से ऊपर किसानों को पेंशन दी जाए। किसानों पर दर्ज पर्चे वापिस लिए जाएं। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। लखीमपुरी खीरी हिंसा मामले में इंसाफ मिले। एमएसपी की मांग पेंडिंग पड़ी है जो केंद्र सरकार ने नहीं मानी है उसे पूरा किया जाए। 

  • ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ

    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੂਣ)। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਲੋੜੀਂਦੇ 40 ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਏਸ ਸਮੈਸਟਰ ਵਿੱਚ ਅੱਧੀ ਟਿਊਸ਼ਨ ਫੀਸ ਮਾਫ ਕਰਦਿਆਂ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸੇ ਮਾਨਸਿਕ ਬੋਝ ਅਤੇ ਦਬਾਅ ਦੇ ਆਪਣਾ ਡਿਪਲੋਮਾ ਪੂਰਾ ਕਰ ਸਕਣ ਤੇ ਫਿਰ ਨੌਕਰੀ ਕਰਕੇ ਮਾਂ ਬਾਪ ਦਾ ਆਰਥਿਕ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਹੱਥ ਵੰਡਾਉਣ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਪੁਰਾਣੇ ਅਲੁਮਨੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਦਾਨ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੁਸ਼ਪਾ ਰਾਣੀ ਚੋਪੜਾ ਮਮੋਰੀਅਲ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਹਾਰਮਨੀ 91 ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਹਾਰਮਨੀ 86 ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਬੀ.ਕੇ. ੲੈਜੂਕੇਸ਼ਨ ਫਾਰ ਆਲ-ਉਮੇਸ਼ ਕਾਲੀਆਂ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਸੁੱਖਸਾਂਤੀ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, ਕੰਵਲਜੀਤ ਢੁੱਡੀਕੇ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਆਦਿ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਹਨ। ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦੀ ਚੋਣ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ 90% ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੰਬਰ ਲੈਣ ਵਾਲੇ, ਸਿੰਗਲ ਪੇਰੈਂਟ ਚਾਈਲਡ, ਲੜਕੀਆਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਤਰਜੀਹ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਰਿਵਾਰਕ ਆਮਦਨ ਘੱਟ ਹੋਵੇ।ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਅਲੁਮਨੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਛੋਟੇ ਭੈਣ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਪੜਾਉਣ ਦਾ ਬੀੜਾ ਚੁੱਕਿਆਂ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ  ਡਾ. ਰਾਜੀਵ ਭਾਟੀਆ, ਮੈਡਮ ਮੰਜੂ, ਰਾਕੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਸ਼ੁਸ਼ੀਲ ਕੁਮਾਰ ਹਾਜਿਰ ਸਨ।

  • सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

    सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

    नई दिल्‍ली- शादियों का सीजन चल रहा है, सोने-चांदी के गहने खरीदने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है। सोना सस्ता होकर 52,837 रुपये पर्ती दस ग्राम हो गया है। एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 61,875 रुपये में बिक रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 270 रुपये टूटकर 52,837 रुपये प्रति 10 ग्राम ओर चांदी 705 रुपये के नुकसान के साथ 61,875 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह खरीदारी करने का अच्छा मैका है।