Blog

  • पंजाबः 1 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले हवलदार पर मामला दर्ज

    पंजाबः 1 लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले हवलदार पर मामला दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले हवलदार हरमनजीत सिंह (नंबर 1310/संगरूर) के खिलाफ रिश्वतख़ोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुलाज़िम पुलिस चौकी, कालाझाड़, थाना भवानीगढ़, ज़िला संगरूर में तैनात है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार हरमनजीत सिंह के खिलाफ शिकायतकर्ता पप्पू सिंह निवासी गांव बागड़िया, ज़िला मलेरकोटला की तरफ से ब्यूरो के पास दर्ज करवाई एक आनलाइन शिकायत के आधार पर यह केस दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त मुलाज़िम एक केस में उसकी मदद करने के एवज़ में रिश्वत मांग रहा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के साथ पेश किये तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत उक्त पुलिस मुलाज़िम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत रिश्वतख़ोरी का मामला ब्यूरो के थाना पटियाला में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

  • डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग पाबंदियों के आदेश किए जारी

    डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग पाबंदियों के आदेश किए जारी

    होशियारपुरः जिला मजिस्ट्रेट डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले में विभिन्न प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में जिला सीमा के भीतर आम जनता (वयस्क) द्वारा सशस्त्र बल, पंजाब पुलिस और बीएसएफ की वर्दी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। आदेशों के तहत अनधिकृत व्यक्तियों को इन वर्दी की बिक्री और खरीद पर भी प्रतिबंध होगी। यह आदेश सशस्त्र बलों, पंजाब पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

    इसी तरह जारी एक अन्य आदेश के अनुसार जिले के सभी मैरिज पैलेस में कोई भी व्यक्ति विवाह या किसी अन्य अवसर पर किसी भी प्रकार के हथियार का प्रयोग नहीं करेगा। मैरिज पैलेस के मालिक यह सुनिश्चित करेंगे कि मैरिज पैलेस में समारोह के दौरान कोई हथियार का इस्तेमाल न करे। सेना के जवान, अर्धसैनिक बल, पुलिस कर्मी जिन्हें हथियार ले जाने का अधिकार दिया गया है, ये आदेश उन पर लागू नहीं होंगे।

    इसी प्रकार जिलाधिकारी संदीप हंस ने मकान मालिकों, रहने वालों, मकानों के प्रभारी व्यक्तियों को भविष्य में किराये पर लिये गये या भविष्य में किराये पर लिये जाने वाले किसी भी मकान में रहने वाले व्यक्ति का नाम और पूरा पता अपने क्षेत्र के पुलिस थाना में तुरंत दर्ज कराने के लिए आदेश जारी किए है।

    एक अन्य आदेश में जिले के सभी सरकारी और निजी कंपनियों के विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों के अंदर टेप रिकॉर्ड के माध्यम से अश्लील गाने बजाने और वीडियो के माध्यम से अश्लील फिल्में दिखाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के तहत जिले के सभी दुकानदारों को किसी भी हाल में प्रतिबंधित कीटनाशक व नकली कीटनाशक नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं। 

    एक अन्य आदेश में जिला सीमा के भीतर सैन्य वर्दी और ऑलिव ग्रीन कलर (मिल्ट्री रंग) जीप, मोटर साइकिल, मोटर वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश सैन्य अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। उपरोक्त के अलावा, जिलाधिकारी संदीप हंस ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 की शक्तियों का उपयोग करते हुए जिले के समूह सिविल अस्पताल में विभिन्न संगठनों और आम जनता द्वारा धरने और रैलियों के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंधित लगा दिया है। उक्त आदेश 23 दिसंबर 2022 तक प्रभावी रहेंगे।

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की से दरिंदगी, 10 लोगों ने किया गैंगरेप…

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की से दरिंदगी, 10 लोगों ने किया गैंगरेप…

    चाईबासाः झारखंड में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की का करीब 10 लोगों ने गैंगरेप किया। यह घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में हवाई अड्डे के पास की है, जहां गुरुवार शाम को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ लगभग 10 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में युवती संग बलात्कार की पुष्टि हुई है। अब तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गैंगरेप पीड़ित युवती द्वारा 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती की चिकित्सिकीय जांच कराई गई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ थी, तब यह दरिंदगी हुई।

    बताया जा रहा है कि पीड़िता झींकपानी की रहने वाली है और बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में वह चाईबासा शहर के कमरहातु में किराये का मकान लेकर रह रही थी जहां से वह ‘वर्क फ्रॉम होम’ माध्यम से अपना काम कर रही थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल, इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

    पुलिस ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि गुरुवार की शाम युवती अपने एक दोस्त के साथ हवाई अड्डे की तरफ घूमने गई थी, जहां वे स्कूटी खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे कि तभी 9-10 अज्ञात युवक वहां आ धमके और युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तथा नकदी छीन ली तथा युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता और उसका दोस्त घटना के बाद मुफस्सिल थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

  • पंजाबः दोस्त संग फिल्म देख बाहर आई युवती के उड़े होश…

    पंजाबः दोस्त संग फिल्म देख बाहर आई युवती के उड़े होश…

    फरीदकोटः गांव सुखनावाला के एक लड़के को कुछ लोगों ने उस वक्त पीटा जब वह अपनी महिला मित्र के साथ फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल से निकल रहा था। दरअसल, युवक अपनी महिला दोस्त के साथ फिल्म देखने सिनेमा गया था। जैसे ही वह फिल्म देखकर बाहर तो सरेबाजार लड़की के भाईयों ने उसकी पिटाई कर दी।

    जानकारी के अनुसार उक्त सहेली का भाई किसी लड़के के साथ फिल्म देखने जाने पर नाराज था। जिसने मल्टीप्लेक्स  के बाहर पहुंचकर अपने साथियों सहित युवक को बेरहमी से पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि लड़की के भाई सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः DC का आया बयान, कहा- शहीद भगत सिंह के घर के बिल की हो चुकी है Advance Payment, देखें कॉपी

    पंजाबः DC का आया बयान, कहा- शहीद भगत सिंह के घर के बिल की हो चुकी है Advance Payment, देखें कॉपी

    मोहालीः जिला प्रशासन शहीद भगत सिंह नगर ने शनिवार को खटकर कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का कनेक्शन कटने की मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया और स्पष्ट किया कि शहीद भगत सिंह के घर का बिजली बिल बकाया नहीं है।

    एसबीएस नगर के डिप्टी कमीश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने कहा, “इस ऐतिहासिक घर के बिजली खर्च के लिए पावरकॉम को 6760 रुपये के बिल का पहले से ही भुगतान किया गया है, इसलिए कनेक्शन काटने का कोई सवाल ही नहीं है।” उन्होंने मीडिया के एक वर्ग से भगत सिंह के जिद्दी घर के नाम का इस्तेमाल न करने की भी अपील की क्योंकि इस ऐतिहासिक स्थान से लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।


    गौर हो कि इससे पहले बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भी मीडिया चैनलों को स्पष्ट किया था कि खटकर कलां में शहीद भगत सिंह के पैतृक घर या संग्रहालय का बिजली कनेक्शन कभी नहीं काटा गया। उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर में सांस्कृतिक कार्य विभाग के नाम से अलग से बिजली कनेक्शन है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के नजदीक टूटी बिजली की तार, टला हादसा, कई ट्रेने रूकी

    पंजाबः रेलवे स्टेशन के नजदीक टूटी बिजली की तार, टला हादसा, कई ट्रेने रूकी

    लुधियाना: जिले के फिल्लौर रेलवे स्टेशन से बड़ी ख़बर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर नंगल डैम रेलगाड़ी में अचानक बिजली की तार टूटने से हड़कंप-सा मच गया। वहीं ट्रेन में सवार यात्री अचानक बिजली की तार के टूटने से घबरा गए। इस घटना के कारण स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेनों को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह हादसा नंगल डैम रेलगाड़ी में हुआ। इस हादसे में इंजन के साथ कपलिंग भी टूट गई।

    जिसके कारण रेलगाड़ी को पिछले आधे घंटे से फ्लोर स्टेशन के पास ही रोकना पड़ा। हालांकि लुधियाना से इंजीनियर्स के आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आ रही परेशानी का हल किया जाए।

  • होशियारपुरः गांव में कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः गांव में कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः बस्सी उमर खान गांव में तेंदुए के कंटीली तारों में आज सुबह फंसने का मामला सामने  आया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर वन विभाग को सूचित किया गया। वन और वन्यजीव विभाग की टीम ने बस्सी उमर खान गांव में एक कांटेदार तार की बाड़ में फंसे तेंदुए को बचाया। मामले की जानकारी देते हुए संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें शनिवार सुबह तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली थी।

    तेंदुए को बचाने के लिए विभाग की चार टीमों को गांव भेजा गया है। फिल्लौर वन रेंज अधिकारी जसवंत सिंह की सेवाओं की मांग की गई और वह अपनी ट्रैंक्विलाइज़र बंदूक के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंटीली तारों से बचाने के लिए तेंदुए पर दो गोलियां चलाईं। तेंदुआ के बेहोश होने के बाद वन्यजीव अधिकारियों ने उसे कांटेदार तार से मुक्त कर लोहे के पिंजरे में डाल दिया। कुमार ने कहा कि जानवर की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके चेहरे पर पुराने घावों के निशान हैं और किसी पुरानी चोट के कारण उसकी एक आंख चली गई है।

    ऐसा लग रहा था कि भोजन की तलाश में गांव में आते समय तेंदुआ कंटीले तार में फंस गया। कुमार ने आगे कहा, तेंदुए की जांच एक पशु चिकित्सक द्वारा की गई। जिसने एक प्रमाण पत्र दिया कि वह रिहा होने के लिए पर्याप्त रूप से फिट है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को शनिवार शाम प्राकृतिक सुरक्षित आवास में छोड़ दिया जाएगा।

  • केवी सलोह की अर्षिता ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    केवी सलोह की अर्षिता ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 से 19 अक्तूबर तक भोपाल में आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवी सलोह की अर्षिता भारती ने जूडो के 44 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि हर्षिता अब एसजीएफआई में केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के लिए अर्षिता के साथ-साथ उसके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। 
  •  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों को दिया दीवाली तोहफा: अनिल मनकोटिया 

     पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों को दिया दीवाली तोहफा: अनिल मनकोटिया 

    ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी के कुटलेहड़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल मनकोटिया ने आज बंगाणा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया । अनिल मनकोटिया ने कुटलेहड़ से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया । अनिल मनकोटिया ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर कर्मचारियों को दीवाली का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी ने गारंटी के तौर पर इस योजना को लागू करने की घोषणा की है। भाजपा कभी भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी कयोंकि भाजपा ने ही इस योजना को बंद किया था। कांग्रेस ने भी 2003 के बाद अलग अलग  राज्यों में इस योजना को बंद किया । आज जब कांग्रेस पूरे देश में हाशिए पर है तो  मजबूरी में इसे लागू करने की बात कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनने के बाद बहुत कम समय में इसे लागू कर एक बहुत बढ़िया काम करने का उदाहरण पेश किया है। अनिल मनकोटिया ने कहा की हिमाचल में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कुटलेहड से आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है कयोंकि जनता पार्टी के ईमानदारी से काम करने के तरीकों को पसंद कर रही है। उन्होंने कहा की मैं पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करूंगा।