Blog

  • नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, 9 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, 9 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है।

    एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

    कार मे सवार चार पर्यटकों के शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है। कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में तीन युवक व छह महिलाएं शामिल हैं।
     
    घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है, अभी वह सदमे में है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पर्यटक पटियाला पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो ढेला के रिसॉर्ट में आए थे और सुबह लौट रहे थे।

  • जापानः पूर्व PM पर भाषण के दौरान फायरिंग, हालत नाजुक

    जापानः पूर्व PM पर भाषण के दौरान फायरिंग, हालत नाजुक

    टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे को नारा शहर में सुबह गोली मारी गई. भाषण देने के दौरान वह अचानक गिर पड़े. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनके सीने में गोली मारी गई है. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अरेस्ट आया. वो गिर पड़े. उनके सिर पर भी चोट आई है. काफी खून भी निकल गया है. वो रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं. मेडिकल टीम मौके पर शुरुआती चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल लेकर गई है. अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    रॉयटर्स की ताजा जानकारी के मुताबिक, शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है. 42 साल के हमलावर के पास से गन बरामद हुई है. पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है. उसने गोली क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

    जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं. शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी पुलिस ने बताया कि नारा शहर में शिंजो आबे एक सभा में भाषण दे रहे थे, तभी संदिग्ध ने पीछे से पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे से संपर्क किया और अचानक बन्दूक से गोली मार दी. ऐसे में मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

    जापान स्थित मीडिया हाउस एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में बताया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई. पूर्व जापानी प्रधानमंत्री आबे नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए. शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हुए हैं।’

  • राशिफल (शुक्रवार 08 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 08 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

    वृषः नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

    मिथुनः व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

    कर्कः आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

    सिंहः व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    कन्याः पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    तुलाः किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा।

    वृश्चिकः मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

    धनुः लेन-देन में जल्दबाजी न करें, सावधानी रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें। विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य बनाए रखना होगा।

    मकरः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा।

    कुंभः किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

    मीनः कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी।

  • जालंधरः चोरी हुआ 38 क्विंटल लोहे का सामान बरामद..

    जालंधरः चोरी हुआ 38 क्विंटल लोहे का सामान बरामद..

    जालंधर (वरुण)। देहात थाना गोराया की पुलिस ने कुछ दिन पहले चोरी हुए लोहे के सामान को बरामद किया है। डीएसपी जगदीश राज ने बताया कि सब इंस्पैक्टर बलबीर चंद पुलिस पार्टी सहित बस अड्डा चचराडी पर मौजूद थे, तबी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ज्ञान चंद पुत्र जीत राम निवासी जमालपुरा फगवाड़ा जोकि चचराड़ी गांव के निकट दुकान करता है, जोकि कबाड़ की आड़ में मंडी गोबिंदगढ़ से लोहे का सरिया, सबला और लोहे का सामान लेकर आता है और ड्राइवरोँ के साथ मिलकर लोहे का सामान चोरी उतारता है। पुलिस टीम गांव के ओहदेदारों को साथ लेकर उसकी दुकान पर पहुंची। इस दौरान दुकान से 38 क्विंटल लोहे का सरिया व अन्य सामान बरामद किया गया। मौके पर आरोपी इस सामान का कोई भी बिल नही दिखा पाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

  • बीटन में 2.87 करोड़ से बनेगा गौ-अभ्यारण्य, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास

    बीटन में 2.87 करोड़ से बनेगा गौ-अभ्यारण्य, वीरेंद्र कंवर ने किया शिलान्यास

    तीन माह में बनकर तैयार होगा गौ-अभ्यारण्य, 500 से अधिक पशुओं को मिलेगा आश्रेय 

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गौ-अभ्यारण्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि गौ-अभ्यारण्य 540 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें 6 शैड बनाए जाएंगे और चार किमी लंबी बाड़बंदी की जाएगी, जिसमें 500 से अधिक बेसहारा गौवंश को रखने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग के जल्द से जल्द टेंडर कर इसे तीन माह में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे गौवंश को रखने के लिए पर्याप्त स्थान हो। 

    उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में बेसहारा गौवंश को संरक्षण देने का संकल्प लिया है और जल्द ही जिला ऊना की सड़कें भी बेसहारा गौवंश मुक्त हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में 20 हजार बेसहारा गौवंश को आश्रेय प्रदान किया है और आने वाले समय में नए गौ अभ्यारण्य व बड़ी गौशालाएं बनकर तैयार होने जा रही हैं, जिससे 5 हजार अतिरिक्त गौवंश को सहारा प्रदान किया जाएगा। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सड़कों को बेसहारा गौवंश से मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार गौ पालकों को 700 रुपए प्रति गाय प्रति माह की सहायता राशि प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों को बेसहारा पशु मुक्त बनाने से जहां किसान एक बार पुनः खेती-बाड़ी से जुड़ रहे हैं, वहीं सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आ रही है। 

    क्षेत्र के किसानों को मिलेगा 
    वहीं एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हरोली विस क्षेत्र में गौ-अभ्यारण्य के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बीटन में गौ-अभ्यारण्य के निर्माण से हरोली विस क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी फसलों को बेसहारा पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है और सरकार ने किसानों के लिए बिजली भी सस्ती की है। किसानों को तीस पैसे प्रति यूनिट की दर पर बिजली प्रदान की जा रही है। 

    इससे पूर्व वीरेन्द्र कंवर ने बाथू में वशिष्ठ पशु आहार फैक्टरी का उद्घाटन भी किया।
    इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष गुलविन्द्र गोल्डी, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर व अमृतलाल भारद्वाज, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ जय सिंह सेन, ग्राम पंचायत बीटन के प्रधान सोहन लाल, एचपीएसआईडीसी एसडीओ सुरेंद्र कतना, सतीश ठाकुर, हरिचंद, तिलक राज, धर्मेन्द्र राणा, राजीव राणा, कमल सैणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः 21 IAS और 47 PCS अधिकारियों के हुए Transfer, जालंधर के डीसी भी बदले, देखें List

    पंजाबः 21 IAS और 47 PCS अधिकारियों के हुए Transfer, जालंधर के डीसी भी बदले, देखें List

    जालंधर (वरुण)। पंजाब सरकार द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। राज्य के 21 आईएएस और 47 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। वहीं जालंधर के जिलाधीश का हुआ तबादला किया गया। नवनियुक्त डीसी जसप्रीत सिंह जल्द ही पदभार संभालेगे।

  • समर्पण संस्था बैजनाथ द्वारा ऊना ब्लड सर्विस टीम सम्मानित

    समर्पण संस्था बैजनाथ द्वारा ऊना ब्लड सर्विस टीम सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: टीम ऊना ब्लड सर्विस की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए आज समर्पण संस्था बैजनाथ द्वारा अवॉर्ड सेरेमनी में टीम को सम्मानित किया गया।

    टीम ऊना ब्लड सर्विस के लगातार बेहतरीन सेवाओं के चलते आज बैजनाथ में समर्पण संस्था द्वारा सम्मान समारोह में टीम को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला, उपाध्यक्ष रमन दडोच, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार और विकास कुमार इस सम्मान समारोह में गए थे। टीम के अध्यक्ष लवीश कपिला ने इस खुशी के अवसर पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और सभी टीम मेंबर्स को हमेशा ऐसे ही सहयोग बनाए रखने के लिए कहा।

    संस्था के उपाध्यक्ष रमन दडोच ने कहा की टीम दिन रात जरूरतमंदों के साथ हमेशा खड़ी थी खड़ी है और खड़ी रहेगी। कोई भी जरूरतमंद हो टीम ऊना ब्लड सर्विस हर समय उसके साथ खड़ी है। टीम ऊना ब्लड सर्विस लगातार जरूरतमंदो की ब्लड, जरूरतमंद बहनों की शादी में राशन सामग्री, मरीजों के इलाज का खर्चा, बच्चों को किताबें इत्यादी की सहायता कर रही है। टीम के सभी साथी दिन रात जरूरतमंद की सहायता में लगे है। लविश कपिला ने बताया कि किसी को भी टीम के सहयोग की जरूरत है तो वह कभी भी संस्था से संपर्क कर सकते है।

  • स्वर्गीय डॉ. एम.डी. बौरी के जन्मदिन पर बाजाऱ पंजपीर स्थित क्लीनिक पर आँखों की ओपीडी आरंभ

    स्वर्गीय डॉ. एम.डी. बौरी के जन्मदिन पर बाजाऱ पंजपीर स्थित क्लीनिक पर आँखों की ओपीडी आरंभ

    जालंधर/विजयः बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘दिशा- एक पहल’ की मेडिकल सर्विसेज के तहत आरंभ हुए प्रोजेक्ट ‘एम.डी. बौरी डायबिटिक रेटिनल केयर’ को स्वर्गीय डॉ. एम. डी. बौरी, जिन्होंने आजीवन मानवता की सेवा की, उनके जन्मदिवस के अवसर पर बाज़ार पंजपीर में स्थित उनके क्लीनिक पर उनकी याद में ओपीडी आरंभ की जा रही है।जहां प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक उनके पौत्र डॉ. रोहन बौरी (एमबीबीएस, एम एस (आई), एफ. पी. आर. एस, फेको- रिफ्रैक्टिव सर्जन) किफायती कीमत पर ओपीडी करेंगे।

  • पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला इकाई की हुई अहम बैठक

    पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला इकाई की हुई अहम बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला इकाई की अहम बैठक वीरवार को बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशन देव ने की। जबकि छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शिरकत की।

    इस मौके पर पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रम और पार्टी हाईकमान द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों पर विचार मंथन किया गया। बैठक के दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए असीमित और आसानी से बजट उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास तेजी से हुआ है।

    पूर्व कांग्रेसी सरकारों की अपेक्षा वर्तमान मोदी सरकार के समय में ग्रामीण अंचलों तक बजट की उपलब्धता को आसान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों रुपया ग्रामीण विकास के लिए उपलब्ध कराया जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्गों से लेकर गलियों तक का समुचित निर्माण और उचित रखरखाव किया जा सका है। इस मौके पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश और केंद्र सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराया।

    इस मौके पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विशन देव ने बताया कि 11 जुलाई को प्रदेश के मंडी में प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया जा रहा है जिसमें जिला से भी दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला संयोजक विशन देव, ऊना मंडल के संयोजक अमरेल सिंह कुटलैहड़ के संतोजक मंगल सिंह, गगरेट से दीपक कुमार रिक्की, चिन्तपूर्णी से प्रकाश चंद, हरोली लखवीर सिंह लक्की समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।