Blog

  • Jalandhar में हैंड ग्रेनेड हमले में वांटेड लॉरेंस के शूटर की पुलिस से मुठभेड़

    Jalandhar में हैंड ग्रेनेड हमले में वांटेड लॉरेंस के शूटर की पुलिस से मुठभेड़

    रोपड़ः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की नवांशहर के बेहराम इलाके में गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी सोनू को पुलिस ने काबू किया है। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। एसएसपी एसबीएस नगर कुछ देर बाद मीडिया को जानकारी देंगे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी सोनू को उसके साथियों के साथ बीते दिन ही जयपुर से अरेस्ट किया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਗੋਲੀਬਾਰੀ — ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਹੈਂਡਲ ਹੋ ਰਿਹਾ ਲਾਰੈਂਸ ਗੈਂਗ ਦਾ ਸ਼ੂਟਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ!

    हथियारों की रिकवरी के दौरान उसने पुलिस पर ही फायरिंग की दी। जवाबी कार्रवाई में सोनू के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बीते दिन सोनू उर्फ काली पुत्र उदयमंडल निवासी आलमगीर कपूरथला को उसके साथी जयपुर से जितेंद्र चौधरी ऊर्फ रितिक पुत्र भागचंद चौधरी निवासी आकोडिया जिला टोंक और संजय पुत्र बुद्धराम निवासी नौरंगदेसरजिला हनुमानगढ़ को तीन अन्य नाबालिगों के साथ अरेस्ट किया था।

    सोनू पर नवांशहर में एक महीने पहले हुए हैंड ग्रेनेड हमले का आरोप है और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। बदमाशों ने 7 जुलाई 2025 को जालंधर में एक कारोबारी की दुकान के सामने ग्रेनेड धमाका कर दहशत फैलाई थी। ये लोग पिछले कई समय से लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहे थे।

     

  • Punjab News: जब तेज बहाव से पाकिस्तान की ओर बहने लगी सतलुज नदी में 50 लोगों से भरी नाव, देखें वीडियो

    Punjab News: जब तेज बहाव से पाकिस्तान की ओर बहने लगी सतलुज नदी में 50 लोगों से भरी नाव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण पंजाब की नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कुछ नदियों में पानी का स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। वहीं सीमावर्ती कस्बा ममदोट के गांव गजनी वाला के पास बहते सतलुज नदी के पानी के बढ़ने के कारण नदी पार खेती करने गए महिलाएं सहति 50 लोग आज सतलुज नदी के पानी के बढ़ने से नाव समेत नदी में फंस गए थे।

    इस दौरान उनकी नाव पाकिस्तान की ओर बहने लगी। जिसके बाद गांव के ही कुछ युवाओं ने एक और नाव के जरिए रेस्क्यू करके उन्हें बचाया। दरअसल, गांव गजनी वाला सतलुज नदी के पार स्थित है और लोग नदी पार करके बड़े नावों के जरिए खेती करने भी जाते हैं।

    रोजाना की तरह आज भी जब ये लोग खेती करके नदी पार वापस आ रहे थे। इस दौरान सतलुज नदी के पानी का स्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण यह नाव पानी में फंस गया और पानी के बहाव में उलट-पुलट होने लगा और पाकिस्तान की तरफ बहने लगा। नदी के उस पार कुछ युवाओं ने उन्हें देखकर नाव के जरिए फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की और रेस्क्यू करके नाव में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • Share Market: सपाट शुरुआत के साथ लाल निशान पर खुला Sensex

    Share Market: सपाट शुरुआत के साथ लाल निशान पर खुला Sensex

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के सत्र की शुरुआत सपाट रुख के साथ की। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग के निशान पर खुले और शुरुआती कारोबार में धीमे नजर आए। सेंसेक्स 0.12% की गिरावट के साथ 80,508 पर खुला, जबकि निफ्टी 0.09% की गिरावट के साथ 24,563 पर फिसल गया। निफ्टी बैंक भी 0.13% की गिरावट के साथ 55,441.10 पर लाल निशान में शुरू हुआ।

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 30 पैक में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, कोटक बैंक शामिल थे। आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, सन फार्मा, आईटीसी जैसे स्टॉक दबाव में रहे, जिससे वे सुबह के सत्र के प्रमुख घाटे वाले शेयर बन गए।

    ब्लूस्टोन ज्वेलरी के IPO में निवेश का आज दूसरा दिन
    ब्लूस्टोन’ ब्रांड नाम से मॉडर्न स्टाइल ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल लिमिटेड (BJLL) का IPO कल यानी 11 अगस्त से ओपन हो गया है। निवेशक इस IPO के लिए कल यानी 13 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे।

    निवेशक इस इश्यू के लिए 13 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। 19 अगस्त को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 1,540.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर बस का डीजल खत्म होने से लगा लंबा जाम, 4 एंबुलेंस फंसी, देखें वीडियो

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर बस का डीजल खत्म होने से लगा लंबा जाम, 4 एंबुलेंस फंसी, देखें वीडियो

    मोहालीः चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राजस्थान के सालासर धाम से चंडीगढ़ की ओर जा रही बस का डेरा बस्सी नेशनल हाईवे पर अचानक डीजल बिल्कुल खत्म हो गया। जिस कारण सड़क के बीचों-बीच बस को रोकना पड़ा। इसके चलते चंडीगढ़ की ओर जाने वाले ट्रैफिक में कई वाहन फंस गए और लंबा जाम लग गया।

    वहीं इस जाम में 4 एंबुलेंस भी फंस गई। मामले की जानकारी देते हुए बस के ड्राइवर अजीत कुमार एवं कंडक्टर अजय कुमार ने बताया कि सालासर धाम से जब वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए तो हिसार के पास उन्हें लगा कि बस में डीजल काफी कम है।

    जिसके बाद उन्होंने हिसार में अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि बस पहुंच जाएगी। कंडक्टर ने कहा कि सफर से करीब 20 किलोमीटर पहले बिल्कुल तेल खत्म हो गया, जिस कारण बस को सड़क के बीचों-बीच रेलवे ओवरब्रिज पर रोकना पड़ा। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ डिपो से तेल मंगवाया और अब बस को डिपो में ले जाया जा रहा है।

  • Punjab News: 30 साल पुरानी पुलिस चौकी को खाली करने के आदेश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: 30 साल पुरानी पुलिस चौकी को खाली करने के आदेश जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आती 30 वर्ष पुरानी ढंडारी कलां पुलिस चौकी खाली करने के आदेश कोर्ट ने दे दिए है। कोर्ट के आदेशों के बाद अब पुलिस कर्मचारी पुलिस चौकी खाली करने में जुट गए है। पुलिस कर्मियों ने अभी तक 3 कमरे खाली कर दिए है। अभी पुलिस मुलाजिमों को कोई स्थायी जगह प्रशासन ने मुहैया नहीं करवाई है।

    एक पुलिस कर्मी ने बताया कि करीब 2015 का केस इस जगह का चल रहा है। करीब 600 गज जगह का कोर्ट में दिनेश कुमार के साथ केस चल रहा था। कोर्ट ने अब आदेश दिए है कि पुलिस चौकी खाली की जाए। दिनेश कुमार को अभी 3 कमरे खाली करके ताला लगाकर चाबी सौंप दी है। बाकी कुछ सामान फोकल प्वाइंट में रखवा दिया है। 18 अगस्त तक हर हाल में चौकी खाली कर दी जाएगी।

    अभी टेबल, कुर्सियां आदि बाहर निकाल दी है। चौकी खाली होने के बाद कोर्ट के प्यादे के समक्ष चाबियां सौंप दी जाएगी। आज कुछ गांव के लोग भी पुलिस चौकी के बाहर आए थे। जिन्होंने चौकी हटाए जाने का काफी विरोध भी किया। इस इलाके में अपराध की वारदातें काफी होती है। जिस कारण पुलिस चौकी को सुनिश्चित जगह देनी प्रशासन के लिए जरूरी बन गई है।

  • Punjab News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 3 दिन तेज बारिश के आसार

    Punjab News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 3 दिन तेज बारिश के आसार

    बांधों के जलस्तर खतरे के निशान के करीब

    मोहालीः जालंधर सहित पंजाब के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं आज सुबह बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3 दिन राज्य में अच्छी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। बीते दिन भी कुछ जिलों में बारिश हुई। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਗਲੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਚੰਗੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਦੇ ਆਸਾਰ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਹਲਕੇ ਮੀਂਹ ਨਾਲ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਰਾਹਤ! लुधियाना में 0.2 मिमी, पटियाला में 1.4 मिमी, मोहाली में 3 मिमी और रूपनगर में 10 मिमी। जिससे औसत अधिकतम तापमान में 2.7°C की गिरावट दर्ज की गई। अब यह तापमान लगभग सामान्य है। सबसे ज्यादा तापमान अमृतसर में 36.3°C रहा, जो सामान्य से 2.2°C अधिक था, लेकिन सुबह की बारिश ने राहत दी। लुधियाना में अधिकतम तापमान 32.9°C, पटियाला में 31.5°C और बठिंडा में 35°C दर्ज किया गया। मौसम चेतावनी मानचित्र के अनुसार, 12 अगस्त को पंजाब के अधिकांश जिलों में कोई चेतावनी नहीं है। मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, आने वाले दिनों (13 से 15 अगस्त) में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव और कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 11 अगस्त 2025 की सुबह 6 बजे तक सतलुज, ब्यास और रावी नदियों पर बने प्रमुख बांधों में जलस्तर अपनी कुल क्षमता के 75 फीसदी से अधिक पर पहुंच चुका है। सतलुज नदी पर स्थित भाखड़ा डेम का पूर्ण भराव स्तर 1685 फीट और क्षमता 5.918 एमएएफ है। वर्तमान में इसका जलस्तर 1646.55 फीट पर है, जिसमें 4.462 एमएएफ पानी मौजूद है, जो कुल क्षमता का 75.40 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी दिन जलस्तर 1620.06 फीट और क्षमता 3.601 एमएएफ थी। ब्यास नदी पर बने पोंग डेम का पूर्ण भराव स्तर 1400 फीट और क्षमता 6.127 एमएएफ है। आज सुबह इसका स्तर 1376.05 फीट और पानी की मात्रा 4.703 एमएएफ रही, जो कुल क्षमता का 76.76 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी दिन जलस्तर 1341.43 फीट और क्षमता 3.016 एमएएफ थी। रावी नदी पर स्थित थीन डेम का पूर्ण भराव स्तर 1731.98 फीट और क्षमता 2.663 एमएएफ है। इस समय डेम का स्तर 1699.09 फीट और पानी की मात्रा 2.048 एमएएफ है, जो कुल क्षमता का 76.91 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी दिन यह स्तर 1629.08 फीट और क्षमता 1.156 एमएएफ था। ऐसे में बांधों में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। हालांकि प्रशासन ने बांधों पर पैनी नजर बनाकर रखी हुई है।
  • Jalandhar News: Manappuram Gold Loan ब्रांच से 5 ग्राहकों का सोना हुआ गायब, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Manappuram Gold Loan ब्रांच से 5 ग्राहकों का सोना हुआ गायब, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की ब्रांच में ग्राहकों का सोना चोरी होने की घटना सामने आई है। इस घटना से ब्रांच में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्रांच से 5 ग्राहकों ने सोना चोरी होने की शिकायत थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए कर्मजीत कौर ने बताया कि उसने 2023 में 66 ग्राम सोना पठानकोट चौक स्थित शाखा में रखकर 2 लाख का लोन लिया था। वह लोन का ब्याज हर महीने समय पर अदा करती है। जब वह शाखा में किश्त देने के लिए गई तो कोई व्यक्ति शाखा के अधिकारियों से बहस कर रहा था कि उसका सोना नहीं मिल रहा है। यह देख उसने भी अपने सोने के रिकार्ड की जानकारी मांगी।

    पता चला कि 66 ग्राम सोने में से 24 ग्राम सोना (3 रिंग, एक चेन और एक जोड़ी ईयर रिंग) गायब थी। इसके बाद उसने पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। उसने आरोप लगाया कि सोना गायब करने में शाखा के एक पूर्व कर्मचारी का हाथ होने की आशंका है। उसने ब्रांच और पूर्व कर्मचारी के खिलाफ थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी।

    जानकारी के अनुसार ब्रांच मैनेजर ने महिला को भरोसा दिलाया है कि एक महीने के भीतर उसका पूरा सोना वापस दिलवाया जाएगा, लेकिन ब्रांच मैनेजर ने मीडिया को बयान देने से साफ इन्कार कर दिया। वहीं थाना 8 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम शिकायत के बाद जांच में जुट गई है।मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • आज का राशिफल 12 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 12 अगस्त, 2025

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि व मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक, भद्रा, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी और कजरी तीज व्रत है।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और आपको धन लाभ के नए सोर्स भी नजर आ सकते हैं। आज आपको रोजगार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। आज आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आज आपको दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज परिवार में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज आपके पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज बेटे की सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा, आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपके दैनिक जीवन की गतिविधियाँ अच्छी चलेंगी। आज आपका झुकाव आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। आज आपको नौकरी में उन्नति करने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काम मन-मुताबिक होगा। आज मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज आप भाई बहनों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, सबके साथ अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आप काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन आज आप खुद को शांत बनाये रखें।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज आपको ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे, इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आप व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपको ऑफिशियल पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आज वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। आज आप व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मीटिंग कर सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द्र की बढ़ोत्तरी होगी और परिवार में सम्पन्नता बनी रहेगी। आज आप अपनी गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको अच्छा लाभ होगा। आज नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप नया वाहन लेने का विचार परिवारजनों से करेंगे। आज पारिवारिक सुख सौहार्द्र बना रहेगा और संतान से सुख मिलेगा। आज आपके अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आज आप अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जीवनसाथी को खुश होने की वजह देंगे।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय को समझने के लिए सीनियर की मदद ले सकते हैं। आज आप अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। आज आपको बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आपको कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज नए व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

    कुम्भ राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। आज कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है , इसलिए आप अपना ध्यान रखें। आज किसी दोस्त से मिलकर आपको बहुत ख़ुशी होगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। आज आप किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

  • Punjab News: पिता ने बेटी का गला घोंटकर की हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: पिता ने बेटी का गला घोंटकर की हत्या, देखें वीडियो

    लुधियाना: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा दिया है और आरोपी पिता नगिंदर को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार वह बेटी पर शक करता था। इसी शक में उसने बेटी को बहाने से मोटर के पास ले जाकर चुन्नी से गला घोंट दिया। जब तक बच्ची की सांसें थम नहीं गईं, आरोपी गला दबाता रहा। सूचना मिलते ही थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मृतक की मां सहोदया देवी के बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आरोपी मजदूरी करता है और किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

  • पुलिस ने काटे 358 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 358 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 358  वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 170 चालानों का मौका पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 128700/- रूपये वसूल किए गए।
    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 22 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 2500/-रुपये वसूल किए गए।