Blog

  • अब इस जगह पर LPG गैस लेकर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

    अब इस जगह पर LPG गैस लेकर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

    जबलपुर: ओडिशा रेल हादसे के बाद अचानक से ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ओडिशा में हुई भीषण दुर्घटना के बाद अब मध्य प्रदेश में भी हादसा हुआ है। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अगर यह हादसा जरा सा भीषण होता तो भयानक तबाही होती। यह हादसा जबलपुर जिले के शहपुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ है। यहां भारत पैट्रोलियम के गैस टेंकर वाली मालगाड़ी के 2 टैंकर पटरी से उतर गए। 

    इस हादसे की खबर मिलते ही रेलवे विभाग में हडकंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान यह टैंकर पटरी से उतर गए। इस बीच मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है। इस हादसे के बाद अनलोडिंग का काम रोक दिया गया था।  

    मामले पर जानकारी देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO ने बताया कि हादसे के चलते ट्रेनों की किसी भी मेन लाइन की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि 7 जून की सुबह को साइडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में बहाली का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद अब काम को बेहद ही सावधानीपूर्वक अंजाम किया जा रहा है। 

  • गृह मंत्री की बड़ी कार्रवाईः 3 SI को किया सस्पेंड, 4 SHO के खिलाफ विभागीय जांच के दिए निर्देश

    गृह मंत्री की बड़ी कार्रवाईः 3 SI को किया सस्पेंड, 4 SHO के खिलाफ विभागीय जांच के दिए निर्देश

    पानीपत: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज फिर से एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। गृह मंत्री ने पानीपत पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनिल विज ने लंबे समय से कबूतर बाजी के मामले में लापरवाही बरतने वाले 3 सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया है। वहीं, उस वक्त संबंधित थाने में बतौर प्रभारी रहे 4 थाना प्रभारियों के खिलाफ विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार को सस्पेंड किया है। गृह मंत्री के आदेशानुसार पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज द्वारा कार्रवाई के लिए पानीपत पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखा गया है।

    बता दें कि कबूतर बाजी के मामले में सबसे पहले जांच अधिकारी रहे राजवीर सिंह के पास इस केस की फाइल 10 महीने 12 दिन अटकी रही। जांच अधिकारी के बदलने के बाद सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के पास 7 महीने फाइल पेंडिंग रही और सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार के पास फाइल 9 महीने 11 दिन अटकी रही। इस दौरान जांच अधिकारी बदलते रहे लेकिन इन कबूतर बाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार तक नहीं किया। इस दौरान थाने के थाना प्रभारी रहे 4 एसएचओ सुनीता, कमलजीत, विजय और दीपक के खिलाफ डिपार्टमेंटल जांच के आदेश दिए हैं।

    जानकारी के अनुसार पानीपत पुलिस के पास कबूतर बाजी का एक मुकदमा लंबे समय तक पेंडिंग पड़ा रहा, जिसमें पुलिस ने आरोपियों तक गिरफ्तार नहीं किया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान जांच अधिकारी बदलते रहे और आरोपी खुलेआम घूमते रहे। मामले में एक आरोपी को अमृतसर पुलिस के पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार किया और उसके बाद पानीपत पुलिस ने अमृतसर कोर्ट से आरोपी के बारे में सिर्फ एक बार जानकारी ली। उसके बाद कोई जानकारी नहीं ली। 9 महीने तक चालान बनाने के बाद भी उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया। इस बड़ी लापरवाही के चलते आज गृह मंत्री का चाबुक इन पुलिसकर्मियों पर चला है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਨੰਗਲ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਰੇਹੜੀ-ਫੜ੍ਹੀ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਮਿਹਨਤਕਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਲਈ ਸਵਾਨਿਧੀ ਤੋ ਸਮਰਿੱਧੀ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਜ਼ਿਆਦਾ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗਰੀਬ ਆਰਥਿਕ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਕਈ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਲੈ ਕੇ ਆਉਂਦੀ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਸਰਕਾਰ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਗਰੰਟੀ ਦੇ ਸਟ੍ਰੀਟ ਵਿਕਰੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ 10,000 ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਦਿੰਦੀ ਹੈ। 

    ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਿਲਣ ਵਾਲੇ ਲੋਨ ਤੇ ਸਬਸਿਡੀ ਦਿੰਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਕੀਮ ਰਾਹੀਂ ਸਰਕਾਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਦੁਬਾਰਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੰਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਲੋਨ ਲੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਤੁਹਾਨੂੰ ਉਸ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਕਰਨ ਲਈ 1 ਸਾਲ ਦਾ ਸਮਾਂ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਲੋਨ ਦੀ ਰਕਮ ਦਾ ਭੁਗਤਾਨ ਹੋ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਤੁਸੀਂ ਦੁਬਾਰਾ ਲੋਨ ਲੈ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਦੁਬਾਰਾ ਤੁਹਾਨੂੰ 20,000 ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਤੀਜੀ ਵਾਰ ਤੁਹਾਨੂੰ 50,000 ਰੁਪਏ ਤੱਕ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਮਿਲ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः DGSE ऑफिस के बाहर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

    पंजाबः DGSE ऑफिस के बाहर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन 

    मोहालीः पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, शिक्षा विभाग में ठेके पर काम कर रहे नॉन टीचिंग स्टाफ ने आज मोहाली में महानिदेशक स्कूली शिक्षा ऑफिस के बाहर सरकार के खिलाफ धरना लगाया है। स्टाफ का आरोप है कि सरकार पिछली सरकारों की तर्ज पर उन्हें एक साल से ठग रही है। न उन्हें पक्के कर रही है न वेतन विसंगति दूर कर रही है। शिक्षा विभाग के 8736 अध्यापकों और कर्मचारियों में वह भी शामिल हैं जिन्हें पिछले साल से रेगुलर करने का प्रोसेस चल रहा है। पिछले साल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस के अवसर पर रेगुलर करने की घोषणा की थी। लेकिन सभी प्रकार की फॉर्मैलिटी पूरी होने के बावजूद अभी तक उन्हें रेगुलर नियुक्ति पत्र नहीं मिला है।

    पंजाब सरकार की शिक्षा विभाग को छोड़कर दूसरे विभागों के कर्मचारियों को रेगुलर करने की आई नई पॉलिसी पर पर बोलते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए पॉलिसी पर पॉलिसी ला रही है, लेकिन राज्य में अभी तक रेगुलर एक कर्मचारी भी नहीं हुआ है। एक भी कर्मचारी की रेगुलर का नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी पंजाब के नेता आशीष जुलाहा, हरप्रीत सिंह कहा कि सरकार एक तरफ दावे कर रही है कि शिक्षा विभाग के 8736 कर्मचारियों को रेगुलर कर दिया गया है, जबकि अभी तक नियुक्ति पत्र एक के भी हाथ में नहीं आया है। कहा कि सरकार के सारे दावे हवा हवाई हैं। पहली पॉलिसी के 9 माह बीतने के बाद भी कोई कर्मचारी रेगुलर नहीं हुआ है।

    प्रवीण शर्मा, कुलदीप, आशीष जुलाहा और चमकौर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले 5 सितंबर को 8736 कर्मचारियों को रेगुलर करने की घोषणा की। इसके बाद लोहड़ी पर 6 हजार और कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने की घोषणा कर दी। यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। इसके बाद 21 फरवरी को 14417 कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने की सीएम ने घोषणा कर दी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इसके बाद सरकार दावों पर आ गई कि उन्होंने शिक्षा विभाग के 8736 कर्मचारी रेगुलर कर दिए हैं, लेकिन कर्मचारी असमंजस में हैं कि उनके हाथ में अभी तक ब्लैक एंड व्हाइट में कोई आदेश तो है ही नहीं। राज्य के मुख्यमंत्री भी रिवायती पार्टियों की तरह कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं।

  • विवादित वाट्सएप स्टेटस के बाद मचा बवाल, हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन के बाद बंद का ऐलान, देखें वीडियो

    विवादित वाट्सएप स्टेटस के बाद मचा बवाल, हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन के बाद बंद का ऐलान, देखें वीडियो

    कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बीते दिन कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। यह पोस्ट वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन के सामने विरोध जताया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हिन्दुत्वादी संगठनों ने आज बुधवार को कोल्हापुर बन्द का ऐलान किया है। पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। लोगों से शांत रहने की अपील की गई है। अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार कोल्हापुर में कुछ युवकों ने औरंगजेब के समर्थन में एक पोस्ट किया था। 

    इस पोस्ट के बाद कोल्हापुर में विवाद खड़ा हो गया है। संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आक्रामक हो गये और कोल्हापुर के लक्ष्मीपुरा थाने के सामने इकट्ठा हो गये। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कोल्हापुर शहर के दसहरा चौक, टाऊन हॉल, लक्ष्मीपुरी आदि इलाकों में प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज कर तितर-बितर कर स्थिति पर नियंत्रण किया। 

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पण्डित मौक़े पर गये और दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा कर क्षेत्र में शान्ति बनाये रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक पंडित ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन में व्हाट्सएप पोस्ट को लेकर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵਲੌ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਵਲੌ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਅਗਲੇਰੀ ਆ ਰਹੀਆਂ ਪੰਥਕ ਵੋਟਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਤਿਆਰ ਬਰ ਤਿਆਰ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪ੍ਰਸ਼ਨਾਂ ਦਾ ਉੱਤਰ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਪਾਰਟੀਆਂ ਹਿੰਸਾ ਲੈ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਦੂਜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਤੇ ਤੰਜ ਕੱਸਦੇ ਹੋਏ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੂਜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਸਮਰੱਥ ਹੋਣ ਫਿਰ ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਸਮਝਣ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਮਰਪਤ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਤ ਕਰਦੀ ਹੈ ਤੇ ਫਿਰ ਉਹ ਚੋਣ ਲੜ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੇ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਨ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਖੁਲ੍ਹੇਆਮ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਧਿਰ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਚਾਹੇ ਉਹ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਹੋਵੇ ਚਾਹੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਪੰਥਕ ਪਾਰਟੀ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਚੋਣ ਲੜ ਸਕਦਾ ਹੈ।

    ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਹੀ ਪੰਥਕ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਜੋ ਵੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਤੇ ਲੜਦਾ ਹੈ, ਪਹਿਲਾਂ ਉਸ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਗੁਰੂ ਮਰਿਆਦਾ ਨੂੰ ਸਮਰਪਤ ਅਤੇ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਤ ਹੈ ਤੇ ਫਿਰ ਉਸਦੇ ਵਿਚਾਰ ਵਿਟਾਂਦਰਾ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਉਮੀਦਵਾਰ ਐਲਾਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

    ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਤੇ ਤੰਜ ਕੱਸਦੇ ਹੋਏ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਜੋ ਦੁਖਾਂਤ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਤੇ ਕਦੇ ਵੀ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਭੁੱਲੇਗਾ, ਪਰ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹ ਢੁਕਵਾਂ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਸੀ ਕਿਉਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਸ਼ਹੀਦੀ ਹਫਤੇ ਵਜੋਂ ਸਾਡੀ ਕੌਮ ਮਨਾਂਵਦੀ ਹੈ। ਬੀਬੀ ਜਾਗੀਰ ਕੌਰ ਵਲੋ ਸਿਧੇ ਤੋਰ ਤੇ ਕਾਗਰਸ ਅਤੇ ਬੀਜੀਪੀ ਤੇ ਆਪ ਚੋਣਾ ਲੜਨ ਲਈ ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ, ਮੈ ਸਮਝਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਇਹ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੋਇਆ ਹੈ।

  • शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी मूर्ति को लेकर खड़ा हुआ विवाद

    शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी मूर्ति को लेकर खड़ा हुआ विवाद

    पटनाः शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगा दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। एसजीपीसी सहित कई सिख धर्म से जुड़े नेताओं ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। सिख धार्मिक नेताओं का कहना है कि उनके धर्म में मूर्ति पूजा वर्जित है फिर किस हैसियत से यह मॉल में गुरु साहिब की मूर्ति स्थापित की गई। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मॉल मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। सिख नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह सारे काम जानबूझ कर सिख धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए सोची समझी साजिश के तहत किए जा रहे हैं। बठिंडा से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सिख पंथ को कमजोर करने के लिए यह साजिशें रची जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करने वाले तुरंत प्रभाव से माफी मांगें और मूर्ति को हटाएं। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु साहिबान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमें परमात्मा के निराकार रूप के बारे में बताते हैं। इस लिए सिख मर्यादा में मूर्ति पूजा करना निषेध है। पटना में जिस मॉल में गुरु साहिब की मूर्ति लगाए जाने का विरोध हो रहा है। वह माल बिजनेसमैन गौतम अडानी का है। पटना में अंबुजा नाम से अंडानी की कंपनी ने शॉपिंग माल बनाया है। उसी में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति स्थापित की गई है।

  • पंजाबः अस्पताल के उद्घाटन दौरान विरोधियों को किया खुला चैलेंज

    पंजाबः अस्पताल के उद्घाटन दौरान विरोधियों को किया खुला चैलेंज

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज खरड़ में मदर और चाइल्ड विंग 50 बैड के अस्पताल का उद्घाटन किया है। इस दौरान सीएम मान के साथ मंत्री बलबीर सिंह और अनमोल गगन मान भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सीएम मान ने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे और उन्हे हिसाब मांगने पर खुला चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि वह जब चाहे उनसे एक-एक पैसे का हिसाब ले सकते है। वहीं सीएम मान ने कहा कि आओ पंजाब के लूटे हुए खजाने के एक-एक पैसे का हिसाब करें। सीएम मान ने कहा कि अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली मां और जन्म लेने वाले बेबी की संभाल के लिए लेटेस्ट मशीने लगाई गई हैं ताकि मां को खुशी हो दुनिया में आने वाले बच्चे की अस्पताल में केयर हो रही है। अस्पताल बुढलाडा, नकोदर व डेरा बस्सी में भी तैयार हो रहे हैं। इस अस्पताल को 8.59 करोड़ की लगात से तैयार किया गया है।

    इस दौरान सीएम मान ने विरोधियों पर जमकर निशाने साधे। सीएम मान ने विरोधियों को खुला चैलेंज करते हुए कहा कि विरोधी जब चाहे उनसे हिसाब मांगने को लेकर बात कर सकते है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने कहा गया कि सीएम साहिब हर मुद्दे पर बात करें। क्योंकि जो पिछले सीएम थे वह हर मुद्दे पर बात नहीं करते थे। सीएम ने कहा कि मैंने उनसे कहा वह पिछले सीएम थे, इसलिए अब सामने सीटों पर नहीं है। इसके बाद सीएम मान ने जालंधर में हुए प्रोग्राम में प्रताप बाजवा पर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि बाजवा ने बिना नाम लिए विधायक उगोके पर निशाना साधा था। उसी को लेकर सीएम मान ने आज बाजवा पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने कहा कि बाजवा साहब कई वर्षों से सीएम बनने को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी लड़ाई पंजाब की नहीं कुर्सी की है। उन्होंने कहा कि बाजबा साहब! यह मोबाइल ही रिचार्ज नहीं करेगा दिमाग भी रिचार्ज करेगा। उन्होंने कहा कि जिनके राजनीतिक चूल्हे बुझ चुके हैं वह दोबारा आग मचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में ढींडसा मेरी वोटों वाली फोटो देखकर हंसे थे कि यह भी चुनाव में खड़ा हुआ है। तब भगवंत मान ने कहा कि जब वह चुनाव में जीत जाएंगे तो वह इसी फोटो को देखकर बार-बार रोएंगे। 

    इसके बाद सीएम मान ने विरोधियों को घेरते हुए नवजोत सिद्धू और बिक्रम मजीठिया पर तीखे निशाने साधे गए। उन्होंने कहा कि वह विरोधियों को उनके तरीके से जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि किसी तरह से काना नहीं हूं इसलिए मैं हर बात का जवाब देता हूं। जालंधर में एक दिन सारे विरोधी इकट्ठे हुए। जो गुम हो गए थे वह भी जालंधर में नजर आए। सभी ने इकट्ठे होकर गालियां निकाली। सीएम भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे साथ हिसाब कर लो। इकट्ठे होकर आओ ताकि पंजाब के लूटे हुए पैसों का हिसाब करिए। उन्होंने कहा कि इनकी चिट्ठियां नहीं चिट्ठे भी निकलेंगे। एक-एक बात जनतक करूंगा। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि उन्होंने जो गारंटी दी वह पूरी की है।  उन्होंने कहा कि यह 35वां जच्चा-बच्चा केंद्र है। उनका टारगेट 45 केंद्र हैं। सीएम मान ने कहा कि आने वाले समय 75 से 100 आम आदमी क्लीनिक और तैयार हो रहे हैं। सीएम मान ने कहा कि 1 जुलाई से बिजली फ्री की गारंटी पूरी की है। 2 महीने के 600 यूनिट फ्री हैं। देश में किसी भी सरकार को यकीन नहीं कि पंजाब में ऐसा हो गया। 88 प्रतिशत के घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीयत साफ हो तो सब कुछ ठीक होता है। सरकारी स्कूलों में 2 लाख के करीब नर्सरी से 12वीं तक बच्चों की गिनती बढ़ेगी। पहले प्रिंसीपल सिंगापुर भेजे और अब फिनलेंड भेजने की तैयारी है। 29237 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके वह अपनी कुर्सी पर बैठ कर काम कर रहे हैं। 

  • बड़ी खबरः अब बुलेट पटाखे बजाने या साइलेंसर बदलने पर हो सकती है 6 महीने तक की जेल 

    बड़ी खबरः अब बुलेट पटाखे बजाने या साइलेंसर बदलने पर हो सकती है 6 महीने तक की जेल 

    चंडीगढ़ः पंजाब में अब बुलेट या किसी अन्य बाइक के साइलेंसर को कटवा या मॉडिफाई कर उससे कानफोड़ू शोर पैदा करते हैं या उससे पटाके बजाते हैं तो ऐसे सभी लोगों के खिलाफ पंजाब पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके तहत बाइक जब्त होने से लेकर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। 6 महीने तक सजा और 1000 रुपए तक जुर्माना हाे सकता है। कार्रवाई के बाद भी पटाखे बजाए तो कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट मानते हुए कोर्ट तय करेगी कि आरोपी को कया सजा देना है। पंजाब पुलिस के एडिशनल डीजीपी, ट्रैफिक ने एक पत्र पंजाब भर के पुलिस कमिश्नर्स और सभी जिलों के एसएसपी को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं।

    इस पत्र में कहा गया है कि सभी ट्रैफिक अधिकारी और ट्रैफिक इंचार्ज को निर्देश दे कि वे इन आदेशों को पूरी तरह से और सख्ती से लागू करें। बता दें कि पर्यावरण (संरक्षण) नियम, 1986 के अनुसार, बाइक और स्कूटर्स के लिए अधिकतम साउंड सीमा 80 डेसिबल है। फैक्ट्री मॉडल के स्टॉक साइलेंसर में 3 फिल्टर होते हैं जो कम आवाज करते हैं। मॉडिफाइड साइलेंसर से कम से कम 120 डेसिबल की आवाज निकलती है। बाइक्स में साइलेंसर बदलने से आवाज कई गुना तेज हो जाती है। 2016 में हाईकोर्ट में बाइक पर पटाखे वाला साइलेंसर लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए याचिका दायर की गई थी जिस पर साल 2019 में हाईकोर्ट ने ट्रैफिक पुलिस को आदेश जारी किए थे।

    इन आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है। 2019 में हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद भी पंजाब में खुलेआम पटाखे बजाते हुए बुलेट देखे जा सकते हैं। पुलिस अभी कार्रवाई के नाम पर 1000 रुपए तक का चालान होता था। इसके अलावा मोटर साइकिल में कंपनी से फिट होकर आने वाले साइलेंसर उतारने वाले या उनमें किसी तरह का कोई बदलाव करने वाले मैकेनिक और वर्कशॉप ओनर्स पर भी आईपीसी की धारा 188 के तहत ही कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। अगर वे साइलेंसर को मॉडिफाई भी करते हैं तो उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई होगी।

  • पंजाबः इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे विशाल रैली को संबोधित

    पंजाबः इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे विशाल रैली को संबोधित

    गुरदासपुरः पंजाब में लोकसभा उपचुनाव से मिली हार के बाद भाजपा ने आगामी लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी प्रधान जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले 14 जून को जेपी नड्डा होशियारपुर में रैली की अध्यक्षता करने जा रहे है। 

    बताया जा रहा है कि बीते दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई थी। इस दौरान पंजाब को लेकर भी मंथन किया गया। पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद पार्टी के कुछ आला नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष को एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें हार के कारणों पर चर्चा की गई थी।