Blog

  • जालंधरः चोरी के सामान सहित 1 गिरफ्तार…

    जालंधरः चोरी के सामान सहित 1 गिरफ्तार…

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना रामामंडी की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बस्ती शेख दशहरा ग्राउंड निवासी मनीष कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया उन्हें बस्ती दानिशमंदन निवासी पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि वह एयरटेल आइडिया कंपनी के टावर की देखरेख में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और जब वह गुरु नानक पुरा वेस्ट में लगे आइडिया कंपनी के टावर की देखरेख के लिए गया। उसी दौरान वहां पर उसे एक व्यक्ति टावर का सामान चोरी करके ले जाता हुआ नजर आया, जिसे उसने मौके पर काबू कर पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की टीम ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 457, 380, 411 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि पता चल सके कि वह इससे पहले कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • DJ की धुन पर महिला सरपंच ने ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    DJ की धुन पर महिला सरपंच ने ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    सिरसा: गांव दड़बा कलां की महिला सरपंच संतोष बेनीवाल चुनाव जीतते ही एक नए विवाद में फंस गई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कि वह नाचते हुए पिस्टल से 7 राउंड फायर करती आ रही है। वीडियो में गाना बज रहा है कि मितरां नू शौक हथियारा दा। हाथ में तमंचा लहराते हुए महिला सरपंच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो के वायरल होने पर तूल पकड़ा तो सिरसा एसपी अर्पित जैन ने इसकी जांच करने के आदेश जारी किए। चोपटा थाने में एएसआई सुभाष चंद्र की शिकायत पर आर्म्स एक्ट व आईटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। हालांकि सरपंच संतोष बेनीवाल ने इस वीडियो को पुराना बताया है और हथियार थाने में जमा होने की बात कही। यह वीडियो दो साल पुराना है। परिवार में एक समारोह का है।

    संतोष बेनीवाल दड़बाकलां के पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल के भाई कालू ठेकेदार की पत्नी है। यह गांव अति संवेदनशील है। संतोष बेनीवाल ने भाजपा के टिकट पर दो बार और कांग्रेस की टिकट पर ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ चुके पवन बेनीवाल के भाई की पत्नी श्रुति बेनीवाल को चुनाव में हराया है। भरत सिंह बेनीवाल और पूर्व राज्यसभा सांसद विद्या बेनीवाल के परिवारों के बीच सालों पुरानी दुश्मनी है। दोनों परिवारों के सदस्य सरपंची से लेकर विधानसभा चुनावों में एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ते आ रहे हैं।

  • उना में 3 दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

    उना में 3 दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

     39 कॉलेजों के डेढ़ सौ खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना के डिग्री कॉलेज में 3 दिनों तक चलने वाली राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ एजुकेशन डायरेक्टर अमरजीत शर्मा ने किया। इस बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेशभर के 39 कॉलेज के डेढ़ सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं आज इस प्रतियोगिता का पहला दिन था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एजुकेशन डायरेक्टर  अमरजीत शर्मा ने शिरकत की और इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाया ।
    कोरोना महामारी के 2 साल बाद ऊना के सरकारी कॉलेज में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआ है एजुकेशन डायरेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पहली बार इतने बड़े आयोजन करने का मौका मिला है। प्रदेश भर के  39 कॉलेजों के डेढ़ सौ खिलाड़ी इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद खिलाड़ियों के प्रति अपनी सहभागिता बनाए रखना है  ताकि वह खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़कर भाग ले सकें और  देश का नाम रोशन कर सकें।
  • पंजाबः स्टोर की गई पराली को लगी भीष्ण आग, खाली करवाए गए डेरे के घर

    पंजाबः स्टोर की गई पराली को लगी भीष्ण आग, खाली करवाए गए डेरे के घर

    फाजिल्का: गांव चुड़ियावाली नजदीक बने मुस्लिम भाईचारे के डेरे में स्टोर की गई पराली के गट्ठरों को आग लगने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। जिसके साथ लाखों रुपए के नुकसान होने की आंशका जताई जा रही है। आग लगने के बाद डेरे के कुछ घरों को भी खाली करवा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

    फाजिल्का जिले के अलग-अलग शहरों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि डेरे के साथ लगते एक खेत में पराली को आग लगाई गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक आग को लगे कई घंटे हो चुके हैं, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए है। वहीं मौके पर पुलिस कर्मी भी मौजूद है। 

  • ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए राजनीतिक दलों के लिए लगे तंबू

    ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए राजनीतिक दलों के लिए लगे तंबू

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल विधानसभा में हुई बंपर वोटिंग के बाद अब सबका ध्यान ईवीएम मशीनों पर केंद्रित हो चुका है। इसी साल पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद मशीनों के ठिकानों पर राजनीतिक दलों की भारी भीड़ देखने को मिली थी और उनके लिए चुनाव आयोग ने तंबुओं का इंतजाम किया था।
    उसी तरह अब हिमाचल में भी तंबू लगाए गए हैं लेकिन यहां प्रत्येक जिले में पार्टी वर्करों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिल रही। चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को प्रत्येक जिले में बने स्ट्रांग रूम्स में सुरक्षित रख लिया गया है। मशीनों की थ्री लेयर प्रोटेक्शन के तहत  सुरक्षा कर्मियों से निगरानी करवाई जा रही है। कई जिलों में इतने चौक चौबंद के बाद भी तमाम राजनीतिक दल स्ट्रोंग रुम्स के बाहर अपने तंबू गाड़कर उन पर नजर बनाए हुए हैं। राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों को इन कमरों के बाहर बैठने की अनुमति मिली हुई है।  हालांकि ऊना के डिग्री कॉलेज में राजनीतिक दलों ने अपने वर्कर उन तंबुओं में नहीं भेजे हैं।
  • जालंधरः ‘मामे दा ढाबा’ के बाहर भिड़े युवक, ईलाज दौरान एक की मौत

    जालंधरः ‘मामे दा ढाबा’ के बाहर भिड़े युवक, ईलाज दौरान एक की मौत

    मोबाइल की टूटी स्क्रीन बनी हिंसा का कारण

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में दिल दिहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दो दिन पहले मामे दा ढाबा के बाहर कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान युवकों ने कुनाल और उसके दोस्त पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कुनाल को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां ईलाज दौरान अरमान अस्पताल में बाबूलाभ सिंह नगर के निवासी कुनाल की मौत हो गई है।

    थाना नंबर-2 की पुलिस ने इस मामले में हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुनाल के दोस्त ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दो दिन पहले कुनाल और वह मामे दा ढाबा के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वहां पर चार युवक पहले से मौजूद थे। जिनमें से एक युवक कुनाल के पास आया और कहने लगा कि मेरा फोन खराब हो गया है वह ठीक कर दे।

    इसी दौरान बाकी युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ कुनाल और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। युवकों ने कुनाल को मारने की नीयत से ही तेजधार हथियारों से हमला किया था। घायल हालत में कुनाल को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन कुनाल की हालत गंंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अरमान अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे में घायल कुनाल की मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर  कार्रवाई शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले युवकों का मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल, कुनाल के फोन की स्क्रीन युवक से टूट गई थी, जिसे उसने युवक को ठीक करवाने के लिए कहा था। इस मामले को लेकर युवकों का झगड़ा हुआ था। जिसमें 4 युवकों ने कुनाल के सिर पर दातर से वार कर दिया। वहीं अरमान अस्पताल में ईलाज दौरान कुनाल की मौत हो गई। इस घटना को लेकर एक व्यक्ति को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान गोपाल नगर निवासी शमशेर सिंह शेरा के रूप में हुई है। हालांकि 3 आरोपियों की तालाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • 80 हजार सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, लेवल 9 तक मिलेगा प्रमोशन का लाभ

    80 हजार सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, लेवल 9 तक मिलेगा प्रमोशन का लाभ

    नई  दिल्ली:   रेलवे के 80 हजार सुपरवाइजर्स के चेहरे पर खुशी आ गई है. इनके पदोन्नति के अवसर अब बढ़ जाएंगे. आल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन (एआईआरएफ) और वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) द्वारा पिछले कई वर्षों से देश भर के 80 हजार से अधिक सुपरवाइजर्स के पदोन्नति के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को आखिरकार सफलता मिल गई है. रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर अंतत: वित्त मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है। इस निर्णय के बाद रेलवे में लेवल-6 में कार्यरत सुपरवाईजर्स को लेवल-9 तक पदोन्नति का अवसर प्रदान करने की स्वीकृति है।

    इस संबंध में एआईआरएफ के असिस्टेंट जनरल सैक्रेट्री व डबलूसीआरईयू के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि रेलवे में कार्यरत लगभग 80 हजार सुपरवाईजर्स लेवल-6 में कार्य करते हैं, जिन्हें उच्चतर लेवल में पदोन्नति का अवसर नहीं मिलता था, जिससे इस वर्ग के कर्मचारियों में निराशा थी।

    फेडरेशन-रेलवे बोर्ड में सहमति

    वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलॉईज यूनियन एवं ऑल इण्डिया रेलवेमेन्स फेडरेशन लगातार इन सुपरवाईजर्स को उच्चतर लेवल में पदोन्नति के अवसर प्रदान करने की मांग कर रहा था। पिछले 02 वर्ष से प्रत्येक फोरम पर फेडरेशन द्वारा इस विषय को उठाया जा रहा था और तत्कालीन सीआरबी/सीईओ सुनीत कुमार के समय इस विषय पर फेडरेशन और रेलवे बोर्ड के बीच सहमति भी बन गई थी, जिसे केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय के अनुमोदन के बाद जारी किया जाना था। यूनियन और फेडरेशन की लम्बित मांग पर कार्यवाही करते हुए बुधवार को रेल मंत्री द्वारा घोषणा की गई कि इसे वित्त मंत्रालय का अनुमोदन प्राप्त हो गया है तथा अब रेलवे में लेवल-6 में कार्यरत सभी सुपरवाईजर्स को उच्चतर लेवल में लेवल-9 तक पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इस आशय का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

    80 हजार सुपरवाइजर्स को लाभ

    यूनियन महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि एआईआरएफ, डबलूसीआरईयू द्वारा किए गए लगातार प्रयासों के बाद मिली इस सफलता का लाभ देशभर के 80 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा. सभी विभागों के लेवल 07-4600 जीपी के सुपरवाइजर, मुख्य टिकट निरीक्षक, चीफ ओएस को इसका लाभ मिलेगा।

    इसी माह जारी हो जाएंगे आदेश

    गालव ने बताया कि, सुपरवाइजर के संबंध में लिये गये इस निर्णय के ऑर्डर इसी (नवम्बर) माह में रेलवे बोर्ड जारी कर देगा, जिसके तत्काल बाद से सुपरवाइजर को पदोन्नति के लाभ मिलने लगेंगे. अपनी लम्बित मांग पूरी होने पर सभी रेल कर्मचारियों ने यूनियन एवं फेडरेशन की लीडरशीप का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इन आदेशों से रेलवे में कार्यरत सुपरवाईजर वर्ग के कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

  • लाल सिंगी में जिला स्तरीय विश्व निमोनिया दिवस आयोजित

    लाल सिंगी में जिला स्तरीय विश्व निमोनिया दिवस आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना के वार्ड नं 9 नजदीक लाल सिंगी में प्रवासी लोगों के बीच जिला स्तरीय विश्व निमोनिया दिवस का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए सीएमओ डाॅ मंजू बहल ने बताया कि  0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की मृत्यु का मुख्य कारण निमोनिया है। उन्होंने बताया कि निमोनिया के लक्षण – साँस तेज चलना, बुखार, पसली धंसना और बच्चे का सुस्त होना है। यदि बच्चें में यह लक्षण दिखाई दें तो बच्चंे को तुरन्त चिकित्सक को दिखाएँ तथा सर्दी के मौसम में बच्चे को ठण्ड से बचाएं। डाॅ मंजू बहल ने बताया कि निमोनिया एक फेफड़ों का संक्रमण है जो हमारे फेफड़ों में हवा कि थैलियों को प्रभावित करता है। इसमें तरल पदार्थ व मवाद भर जाता है। प्रसव के बाद शिशु को सात दिन तक न नहलाएं। शिशु को गर्म रखें तथा नियमित टीकाकरण जरूर करवाएं।
    नियमित टीकाकरण के दौरान निमोनिया के बचाव के लिए शिशुओं को पीसीवी की वैक्सीन दी जाती है। उन्होंने बताया कि लोगों को नवजात शिशु की देखभाल और टीकाकरण सारणी के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। डाॅ मंजू बहल ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बीमारियों से बचाव हेतू सभी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क टीके लगाए जाते हैं। इस मौके पर जन शिक्षा सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी शारदा सारस्वत, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला सहित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सविता, आशा कार्यकर्ता रीना, दर्शना ,मीना, किरन सहित लगभग 70 से अधिक प्रवासी लोग उपस्थित रहे।
  • प्रेमी ने लड़की का सिर काट लाश के टुक्ड़े कर नाले में बहाया…

    प्रेमी ने लड़की का सिर काट लाश के टुक्ड़े कर नाले में बहाया…

    नई दिल्लीः बांग्लादेश के खुलना में दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर कत्ल कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक- मारी गई लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम अबु बकर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से तंक आकर उसने कविता का कत्ल कर दिया।

    बांग्लादेश पुलिस ने बताया- कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी।

    इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इसके बाद शरीर के 3 टुकड़े किए और एक बैग में रख दिए। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया। देश में इस वक्त श्रद्धा मर्डर केस सुर्खियों में है। यहा आफताब नाम के आरोपी ने श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी। उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। वह हर रोज बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगह फेंकता था। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आफताब ने फ्लैट के बाथरूम में श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इस दौरान वह शॉवर चालू रखता था, ताकि बॉडी से निकला खून सीवेज में बह जाए।

    सूत्रों ने यह भी बताया है आफताब ने फ्रिज को केमिकल से साफ किया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस के मुताबिक 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था।

  • देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनरों की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

    देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनरों की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

    बददी/ सचिन बैंसल: ईएसआईसी से सेवानिवृत पेंशनरों की प्रदेश इकाई के चुनाव में सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।   बद्दी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुए चुनाव में  सेवानिवृत  उपनिदेशक बंसी लाल गुप्ता की देखरेख में चुनाव कराए गए। जिसमें  अध्यक्ष पद के लिए सभी पेंशनरों ने  देवव्रत यादव के नाम पर मोहर लगाई। इसके अलावा  मस्त राम को सचिव, आरके कक्कड को उपाध्यक्ष, बीके  बख्शी सयुंक्त सचिव और अमीचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया।
    ठाकुर, सिंह, बंसीलाल गुप्ता और नूतन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। 
    नव निर्वाचित अध्यक्ष देवव्रत यादव ने  निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार से  पेंशनर एवं उनके परिजनों के लिए एक सुपर स्पैशिलिटी अस्पातल का चयन करने की मांग रखी,  जिसमें बिना किसी रैफरेंस के निशुल्क उपचार हो सके । 
    पेंशनरों को समय पर पेंंशन मिले। ईएसाआईसी अस्पताल परवाणू एवं काठा में अलग अलग दो कमेटियों का गठन  पेंशनर एसोसएिशन  को विश्वास को लेकर करने की मांग की।  संजीव कुमार ने सभी मांगो को स्वीकार किया। सुचारू रुप से चुनाव संपन्न कराने के लिए बंसीलाल गुप्ता का  सभी ने आभार व्यक्त किया। नव नियुक्ति अध्यक्ष ने क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार, उप निदेशक प्रशांत बैजल एवं सहायक निदेशक छेरिंग सैंपल को स्थान उपलब्ध कराने, सदस्यों की समस्याओं को सुनने एवं मौके पर सकारात्मक कार्रवाई करने पर आभार प्रकट किया।