Blog

  • उपायुक्त राघव शर्मा ने जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में किया पौधारोपण

    उपायुक्त राघव शर्मा ने जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में किया पौधारोपण

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने आज जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त राघव शर्मा, एसडीएम डॉ. निधि पटेल, सहायक आयुक्त रविंद्र शर्मा, स्कूल की प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर सहित स्कूल के स्टाफ व बच्चों ने पौधारोपण किया। 

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में नवोदय विद्यालय पेखुबेला में आम के 250 पौधे लगाए जाएंगे, ताकि यहां पर फलदार पौधों का एक बागीचा तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड्स के बच्चों ने पौधारोपण में बढ़चढ़ कर भाग लिया है तथा इन पौधों की देखभाल का जिम्मा भी इन्हीं बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने सभी से बरसात के मौसम में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की और कहा कि जिनता आवश्यक पौधारोपण है, उतना ही आवश्यक इनकी देखभाल भी है। उन्होंने कहा कि पौधे ही मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं, इसलिए सभी को पौधारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। 

    राघव शर्मा ने बच्चों को रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्था का मुख्य लक्ष्य आपदा के समय लोगों की सहायता करना है। इसके अलावा भी सोसाइटी स्वास्थ्य तथा समाज सेवा के लिए भी बढ़-चढ़ कर कार्य करती है। 
    रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर सहित वन विभिन्न के अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • ग्राम पंचायत हरोली व सैंसोवाल में लोगों को पेयजल स्कीमों बारे किया जागरूक

    ग्राम पंचायत हरोली व सैंसोवाल में लोगों को पेयजल स्कीमों बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग के सौजन्य से पूर्वी कलामंच जलग्रां ने जलगुणवत्ता तथा निगरानी कार्यक्रम व जल जीवन मिशन के तहत आज ग्राम पंचायत हरोली व सैंसोवाल में लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेयजल स्कीमों बारे जागरूक किया। यह जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता विनाद धीमान ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को दूषित जल से होने वाले नुक्सान, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, पेयजल की गुणवत्ता की जांच व शुद्ध पेयजल की सुनिश्चितता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

    इसके अलावा एफटीके किट के माध्यम से जल परीक्षण तथा सुरक्षित पेयजल एवं उसके सही भंडारण व कम लागत वाली जरूरत के अनुरूप जल व स्वच्छता संबंधी सही तकनीकों को बढ़ावा देना तथा पानी की गुणवत्ता की लगातार निगरानी व जांच के महत्व बारे बताया गया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर जल परीक्षण लेबोरेटरी एनएबीएल मान्यता प्राप्त है जिसमें न्यूनतम दरों मात्र 50 रूपये की अदायगी पर परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है।

  • रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही: अंकुश शर्मा

    रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही: अंकुश शर्मा

    विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रशिक्षण शिबिर  

    ऊना/सुशील पंडित: प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना को प्रदेश में 2018 से शुरू किया गया व इस खेती को सफल बनाने के लिए छोटे से बड़े  दर्जे के किसानों के लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे है।

    इसी खेती को ओर ज़्यादा किसानों तक पहुंचाने हेतु प्राकृतिक खेती बारे में विकास खंड हरोली में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (04-05 अगस्त) का आयोजन किया गया।      

    इस शिविर में डा॰अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। इसलिए हमें कम से कम अपने खाने के लिए अनाज ओर सब्ज़ियों को बिना किसी रसायनों ओर खादों के प्रयोग किए बिना उगाना चाहिए। 

    इसमें ड़ा॰ संतोष शर्मा उप परियोजना निदेशक आत्मा ने खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में भी बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही मक्की में आने वाली सुंडी की प्राकृतिक तरीक़े से रोकथाम के बारे में बताया।

    प्रगतिशील किसान रमन कुमार जो की 2018 से लगभग 50 कनाल में सफलतापूर्बक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने महिलाओं को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत   व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया गया  । इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक ड़ा॰ दविंदर कौर व  ड़ा॰शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों को किसानो को भिंडी ओर धनिया का बीज भी निशुल्क दिया गया।

  • वीरेंद्र कंवर लाभार्थियों को देंगे फ्री गैस कनेक्शन

    वीरेंद्र कंवर लाभार्थियों को देंगे फ्री गैस कनेक्शन

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे एनआरजी प्लाज़ा ऊना में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभार्थियों को फ्री गैस कनेक्शन प्रदान करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे बचत भवन ऊना में दिवंगत पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। सात अगस्त को वीरेंद्र कंवर कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • पंजाबः गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    पंजाबः गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हाल ही में कोरोना वायरस की चपेट में कई मंत्री आ चुके है। वहीं अब ताजा मामला पंजाब के गवर्नर और प्रशासक यूटी बनवारी लाल पुरोहित का सामने आया है। बनवारी लाल पुरोहित की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

    हालांकि बनवारी में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने खुद को अपने आधिकारिक आवास आइसोलेट कर लिया है और वह वहीं कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के लिए बाद बनवारी लाल ने अपने संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील की। उन्होंने कहा, “अनुरोध है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे कृपया आइसोलेट होकर अपना परीक्षण कराएं।”

  • 8.44 करोड़ से मैहतपुर में बन रहा आईटीआई का आधुनिक भवनः सत्ती

    8.44 करोड़ से मैहतपुर में बन रहा आईटीआई का आधुनिक भवनः सत्ती

    सतपाल सिंह सत्ती ने जखेड़ा में सुनीं जन समस्याएं, निपटारे का दिया आश्वासन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत जखेड़ा में जन समस्याएं सुनीं और उनके निपटारे का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष की आयु से अधिक के सभी व्यक्तियों को पेंशन प्रदान की है। इस फैसले से जखेड़ा में 50, बडैहर में 34 तथा भड़ोलियां कलां में 37 नए व्यक्तियों को पेंशन मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है क्योंकि सरकार ने अपने इस कार्यकाल में पेंशन प्राप्त करने की उम्र 80 वर्ष से घटाकर 60 साल तक कर दी है। 

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मैहतपुर में 8.44 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस आईटीआई का नया भवन बना रही है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में पूरे ऊना सदर क्षेत्र में एक समान विकास हुआ है। 1.24 करोड़ रुपए से जखेड़ा-देहलां सड़क का निर्माण तथा 2.28 करोड़ की लागत से पुखरां बहडाला सड़क का सुदृढ़ीकरण किया गया है। साथ ही 16 लाख रुपए की लागत से दो कमरे तथा चार दीवारी लगाने का कार्य किया गया है। जखेड़ा में पशु पालकों की सुविधा के लिए पशु औषधालय का निर्माण भी हुआ है। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि बडैहर में मणि वाला खूह से पंडित बस्ती तक 20 लाख रुपए की लागत से लिंक रोड़ बनाकर जनता को समर्पित किया गया है। वहीं नाबार्ड के तहत मणि वाला खूह से झूड़ोवाल पंचायत घर तक 90 लाख से सड़क बना कर तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त झूड़ोवाल में 88 लाख रुपए की लागत से मैरिज पैलेस बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। 

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि 10 लाख रुपए की लागत से भड़ोलिया कलां में पटवार खाने के नए भवन का लोकार्पण किया गया है। सत्ती ने कहा कि पटवार खाने के चारों ओर चार दीवारी तथा पेवर इत्यादि लगाने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 

    इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, वाल्मीकी वेल्फेयर बोर्ड के सदस्य विजय कुमार घग्गा, महेंद्र छिब्बर तथा कुलविंदर धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • मोदी जी से इतना प्रेम है तो भाजपा में जाकर चुनाव लड़े राम कुमार – राजेश वर्मा

    मोदी जी से इतना प्रेम है तो भाजपा में जाकर चुनाव लड़े राम कुमार – राजेश वर्मा

    मोदी प्रेम दिखाने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रामकुमार पर बरसे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा

    बद्दी (सचिन बैंसल)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने शुक्रवार को निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए  कहा कि अगर दून कांग्रेस  के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी को मोदी जी से ज्यादा प्रेम है तो वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाकर चुनाव लड़ सकते हैं।
     
    कुछ दिन पूर्व चुनाव प्रचार करते हुए रामकुमार चौधरी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि “मोदी तुझसे बैर नहीं दून भाजपा तेरी खैर नहीं” इन शब्दों को सुनकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि मोदी जी से अगर रामकुमार को इतना प्यार है तो वह भाजपा में जाकर इलेक्शन लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत हाईकमान में भी की जाएगी और इस पर कड़ा से कड़ा से कड़ा एक्शन लिया जाएगा। 

    उन्होंने कहा ऐसे लोगों की कांग्रेस पार्टी में कोई जगह नहीं है ।जो दोगले होकर कांग्रेस पार्टी में रह रहे हैं एक तरफ तो वह कांग्रेस पार्टी का टिकट लेकर चुनाव लड़ना चाहते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी की तारीफों के पुल बांध रहे। उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा कि अगर रामकुमार तो मोदी जी से इतना ही प्यार है तो वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाकर चुनाव लड़ सकते हैं।

  • जालंधरः Kanhaiya और Abhi Telecom पर GST विभाग की Raid

    जालंधरः Kanhaiya और Abhi Telecom पर GST विभाग की Raid

    जालंधर, (वरुण): महानगर एक बार फिर से जीएसटी विभाग की दबिश की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक डोलफिन होटल के नजदीक मोबाइल की मार्किट में जीएसटी विभाग की ओर से रेड की गई। जीएसटी विभाग की ओर से कैन्नया टेलीकॉम और अभी टेलीकॉम की दुकान पर कार्रवाई की गई है। 

    जीएसटी विभाग की टीम कैन्नया टेलीकॉम और अभी टेलीकॉम की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर से लेकर सेल तक सारा रिकार्ड चेक किया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर उन्होंने जानकारी देने से इंकार किया है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके आधार पर वह चैंकिंग कर रहे है। जीएसटी विभाग के अधिकारियों से जब पूछने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि अभी सर्च चल रही है। सर्च जीएसटी चोरी की शिकायत के आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता अभी सिर्फ बिल बुक, स्टॉक, सेल इत्यादि सभी प्रकार का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

  • ILBS की तरज पर बन रहा पंजाब इंस्‍टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज अस्पताल, मिलेगा सस्ता इलाज: सीएम मान

    ILBS की तरज पर बन रहा पंजाब इंस्‍टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज अस्पताल, मिलेगा सस्ता इलाज: सीएम मान

    चंडीगढ़ः लिवर या यकृत संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्‍छी खबर सामने आई है। पंजाब में लिवर संबंधी बीमारियों के लिए आधुनिक तकनीक और स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों की बेहतरीन टीम वाला पंजाब इंस्‍टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज इस साल बनकर तैयार होने जा रहा है। इसने न केवल पंजाब के लोगों को बल्कि बाहरी राज्‍यों के मरीजों को भी इलाज मिलने में सुविधा होगी। अभी त‍क दिल्‍ली में ऐसा इंस्‍टीट्यूट आईएलबीएस है, जहां लिवर संबंधी सभी रोगों का इलाज और सर्जरी की जाती है और यह दिल्‍ली सरकार से जुड़ा हुआ है।

    कोविड-19 को लेकर भी मान ने की समीक्षा

    कोविड-19 के मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेते हुए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने विभाग को महामारी की रोकथाम के लिए अपेक्षित एहतियात बरतने संबंधी लोगों को सुचेत करने के लिए तुरंत विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा, साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 महामारी के प्रभाव से बचाना समय की जरूरत है। विभाग को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुख्‍ता तैयारी कर लेनी चाहिए। मीटिंग के दौरान भगवंत मान ने इस महामारी के साथ कारगर ढंग से निपटने के लिए विभाग की तैयारियों की भी समीक्षा की।

    पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर और बाइलरी साइंसेज अस्पताल दिसंबर तक बनाने के निर्देश जारी

    इसके साथ ही सीएम ने विभाग को एसएएस नगर ( मोहाली) में पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर और बाइलरी साइंसेज स्थापित करने के काम में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का काम दिसंबर 2022 तक पूरा किया जाए। भगवंत मान ने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट लोगों को सस्ती दरों पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में सफल होगा।

    मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से निपटने के निर्देश जारी

    वहीं मलेरिया और डेंगू जैसी बरसाती मौसम वाली बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किये गए प्रबंधों का जायजा लेते हुए उन्होंने विभाग को इन बीमारियों से निपटने के लिए उचित मात्रा में दवाएं और अन्य साजो-सामान का प्रबंध करने के लिए कहा। उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अन्य विभागों के साथ भी तालमेल करना चाहिए। 

    बड़े स्तर पर जागरूकता मुहिम की जरूरत पर जो देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड, डेंगू और मलेरिया से बचाव संबंधी लोगों को अवगत करवाने के लिए यह मुहिम बहुत मददगार होगी। भगवंत मान ने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक एहतियात बरतने के लिए जागरूक करने के लिए यह समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गैर-सरकारी संगठनों और आम लोगों के सहयोग से इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जायेगा।

  • पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे के मलबे से मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

    पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे के मलबे से मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, मचा हड़कंप

    पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे पर दमताल पहाड़ियों के पास उस समय दहशत का माहौल फैल गया, जब हिमाचल पुलिस को दमताल पहाड़ियों से गिरे मलबे के ऊपर एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला। नेशनल हाइवे की सुरक्षा के मद्देनजर हिमाचल पुलिस की ओर से इसको कवर कर दिया गया है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, मिली जानकारी के मुताबिक यह हैंड ग्रेनेड चीनी बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस को यह पता नहीं चल पाया है कि यह हैंड ग्रेनेड यहां कैसे आया, जिसके बारे में हिमाचल पुलिस जांच कर रही है।

    इस संबंध में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वहां एक हैंड ग्रेनेड पड़ा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है कि यह यहां कैसे आया, उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह मलबे के ऊपर पड़ा हो।