Blog

  • शुरू होने जा रहा है जमीन Survey, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

    शुरू होने जा रहा है जमीन Survey, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

    बिहारः जमीन से जुड़े विवादों को लेकर सरकार कल से सर्वे शुरू करने जा रही है। सर्वे को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं कि इस प्रक्रिया में किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। सर्वे के ऐलान के बाद से ही लोगों में संशय की स्थिति भी बनी हुई है। यह सर्वे किस तरह से किया जाएगा। इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    आईए जानते है कि सर्वे के दौरान कौन सा फॉर्म भरना है, सर्वे टीम को क्या दिखाना होगा। जमीन के सर्वे के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, इस दौरान इन नियमों को पालन करना होगा। सर्वे के वक्त समय कुछ कागजात तैयार रखने होंगे। जिनमें जमीन की रसीद, रजिस्ट्री की कॉपी, जमीन का नक्शा, जमीन के लिए सेल्फ डेक्लेरेशन पत्र देना होगा।
    इसके साथ जमीन की रसीद, रजिस्ट्री, नक्शा औऱ डेक्लेरेशन पत्र का सैंपल जैसे डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन भी निकाले जा सकते हैं। वहीं, जिले में लगे शिविर में जाकर ऑफलाइन भी ये सारे काम करवाए जा सकते हैं। आवेदन के रूप में फॉर्म भरने पर इन कागजातों को अटैच करना होगा।

  • 4 बच्चों की मां ने रचाई दूसरी शादी, बेटे ने दी खौफनाक सज़ा

    4 बच्चों की मां ने रचाई दूसरी शादी, बेटे ने दी खौफनाक सज़ा

    भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा इलाके के खायड़ा गांव से एक बेटे द्वारा अपनी मां ओर सोतेले पिता की हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक दंपती को किडनैप कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया। दोनों के शवों को जंगल से बरामद किया गया।पुलिस को घटना के 7 दिन बाद दोनों के शव बरामद किए हैं।

    इस घटना में हत्या का आरोप महिला के पहले पति से बेटे विक्रम सिंह पर लगा है। आरोपों को मुताबिक विक्रम सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना पर कर्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है । पुछताछ के दोरान बेटे ने बताया कि यह हत्या उसने अपनी शान की खातिर की है। मृतक महिला ने 8 महीने पहले ही पति और चार बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली थी। इसी से नाराज़ बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया पुलिस ने आरोपित द्वारा बताए स्थान से दोनों शव बरामद किए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

  • Punjab : करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab : करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 12 लाख की नगदी और कार बरामद

     फिरोजपुर – सीआईए स्टाफ ने जीरा में दो सगे भाइयों से करोड़ों रुपयों की हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ शैली पुत्र रोशन और सोनू पुत्र रोशन निवासी बस्ती माछिया के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 12 लाख रुपए की ड्रग मनी और इनोवा कार बरामद की है।

    सब-इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के लिए अंडरब्रिज फरीदकोट पर पहुंचे। इसी दौरान गुप्त सूचना के अधार पर आरोपी विशाल और सोनू जिला फिरोजपुर में हेरोइन बेचने का धंधा करते है। दोनों आरोपी सिल्वर रंग की इनोवा से आ रहे है, जिसके बाद नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को काबू किया गया।

    आरोपियों की कार की जांच के दौरान नशे के सामान और पिस्तौल मिली। आरोपियों के ऊपर थाना कुलगढ़ी में एनडीपीएस एक्ट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: 1.05 किलो हेरोइन, 12 लाख की ड्रग मनी और हथियार सहित 2 सगे भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.05 किलो हेरोइन, 12 लाख की ड्रग मनी और हथियार सहित 2 सगे भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सीआईए स्टाफ ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीरा से दो भाइयों को गिरफ्तार किय है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.05 किलो हेरोइन, एक देसी पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 12 लाख रुपये की ड्रग मनी और इनोवा गाड़ी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के लिए फरीदकोट अंडरब्रिज पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की इनोवा में सवार दो सगे भाई इसी रास्ते से हेरोइन की सप्लाई करने के लिए निकले रहे है।

    जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की गाड़ी रोककर तालाशी ली गई। गाड़ी की तालाशी दौरान हेरोइन, पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद हुई है। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी सगे भाई है। आरोपियों की पहचान विशाल और सोनू निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ कुलगढ़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर भी बड़े खुलासे हो सकते है।

  • Punjab News: Auto Gang हुआ सक्रिय, सवारियों को बिठाकर लूटपाट की वारदात को देते थे अंजाम, 9 गिरफ्तार

    Punjab News: Auto Gang हुआ सक्रिय, सवारियों को बिठाकर लूटपाट की वारदात को देते थे अंजाम, 9 गिरफ्तार

    लुधियानाः पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते चोरी के मामले में 6 और ऑटो गैंग के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। सामने आय़ा है कि यह लोग पहले सवारियों को ऑटो में बैठाते थे फिर उन्हें हथियार दिखाकर लूटते थे। आरोपियों से 1 एक्टिवा, 2 बाइक, 12 मोबाइल, लोहे की दात और एक बेसबाल बरामद हुआ है। एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी कर सावन उर्फ राजा, नवदीप उर्फ नवि, दीपक कुमार, अक्षय कुमार, सोनू, सुरज कुमार निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया। ये आरोपी रात के समय ज्यादातर दो पहिया वाहन चालकों को रोकते थे। फिर उन्हें हथियार दिखा लूट कर फरार हो जाते थे।

    दूसरे मामले में पुलिस ने नाकाबंदी कर बलवीर सिंह गोपालपुर कॉलोनी लुधियाना, मनपरीत सिंह और अमनदीप सिंह अमना निवासी लुधियाना को गिरफ्तार किया है। यह ऑटो चलाते हैं, जो रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से सवारियों को ऑटो में बैठाकर फिर रास्ते में हथियार दिखाकर लूट करते थे। पुलिस इन आरोपियो के कब्जे से 1 खिलौना पिस्टल, एक ऑटो, दो एक्टिवा और 3 बाइक बरामद किए।

  • Punjab News: लोगों ने काबू किया व्यक्ति के कत्ल का आरोपी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों ने काबू किया व्यक्ति के कत्ल का आरोपी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना-चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास कक्का नाले से व्यक्ति का बीते दिन शव बरामद हुआ है। इस मामले में लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया। वहीं साथी में जुर्म कबूला है। साथी बता रहा हैकि कक्कू के साथ वह गया था। घटना को अंजाम सुनील उर्फ फौजी, दीप नारायण उर्फ कल्लू ने दिया है। लोगों ने आरोपियों को ताजपुर थाने की चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया है।

    इस घटना को लेकर पुलिस जल्द प्रेस वार्ता कर सकती है। वहीं इलाका निवासियों ने बताया कि आरोपियों ने पहले मृतक की गाड़ी में टक्कर मारी, उसके बाद उस पर ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इलाका निवासियों ने बताया कि आरोपियों को मोहल्ले से पहले ही निकाल दिया था। लोगों ने बताया कि आरोपी पहले मृतक के ही दोस्त थे और इकट्ठे खाते थे। लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए थे। व्यक्ति ने बताया कि मृतक मुंदल रोड पर किसी को छोड़ने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान नाग मंदिर के पास युवक को उतार दिया। व्यक्ति का कहना हैकि वहां पर आरोपी पहले ही गाड़ी लगाकर ताक में खड़े थे।

    जिसके बाद आरोपियों ने उसकी बाइक पर गाड़ी से टक्कर मारते हुए गाड़ी उस पर चढ़ा दी। व्यक्ति ने बताया कि देखा कि वह मरा नहीं तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसका शव कक्का गांव के नाले में फेंक दिया। लोगों ने कहा कि आरोपी नशे के आदी है। व्यक्ति ने बताया कि जिस दिन आरोपियों ने व्यक्ति का कत्ल किया था, उस दिन आरोपियों के परिजन उसके घर आ गए और कहने लगे कि आपके बेटे ने हमारे बेटे पर हमला किया है।

    व्यक्ति ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने कत्ल करने के बाद अपने कपड़ों से खून से रंगी गाड़ी को साफ किया था और उन पर झूठे आरोप परिजन लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि कपड़े भी वहां से खून से लथपथ मिल जाएगे। इस दौरान पुलिस को घटना स्थल पर अन्य सबूत मिल जाएगे। आरोपियों की गाड़ी को थाने में पुलिस के हवाले कर दिया है। इलाका निवासियों ने प्रशासन से आरोपियों को फांसी की सजा देने के अपील की है।

  • Punjab : New Zealand जाने से पहले युवक की भीषण सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    Punjab : New Zealand जाने से पहले युवक की भीषण सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर: आज एक तरफ जहां बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर राखी का त्योहार मना रही है। वहीं दूसरी तरफ लोग रक्खड़ पुन्निया मेला और बाबा बकाला साहिब ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंच रहे है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां मनप्रीत नाम के एक युवक का न्यूजीलैंड का वीजा लगा था और वह रक्खड़ पुन्निया के मौके पर बाबा बकाला साहिब में भगवान का शुक्रिया अदा करने जा रहा था कि अमृतसर के गोल्डन गेट के पास उसकी बुलेट मोटरसाइकिल की एक कार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक मनप्रीत का न्यूजीलैंड का वीजा लगा हुआ था और वह रक्खड़ पुन्निया मेले के मौके पर बाबा बकाला साहिब माथा टेककर भगवान का शुक्रिया अदा करने जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। फिलहाल मृतक युवक के परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • रक्षाबंधन पर बहन ने दिया भाई को तोहफा

    रक्षाबंधन पर बहन ने दिया भाई को तोहफा

    फरीदाबादः भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। अक्सर देखा गया है कि राखी पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट्स देते है, लेकिन से पहले भाई-बहन के प्यार का एक ताजा उदाहरण सामने आया है। जिसमें बहन ने अपनी प्रवाह किए बिना भाई को अपनी किडनी दे डाली। जो रक्षाबंधन पर भाई के लिए सबसे बड़ा उपहार है।

    जानकारी अनुसार ललित कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 में उन्हें परेशानी शुरू हुई। चेकअप कराया तो पता चला कि उनका क्रेटीनिन 12 से ज्यादा था। उसके बाद उनका डायलिसिस शुरू हो गया। उनकी बहन भी फरीदाबाद में ही रहती हैं। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने खुद आगे आकर कहा कि वह किडनी देने के लिए तैयार है। मैंने उन्होंने मना भी किया लेकिन बहन ने कुछ नहीं सुना।

    दूसरी तरफ बहन रोपा ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उन्होंनेअपने छोटे भाई की जान बचाई है। रोपा से जब पूछा कि क्या उनके परिवार में किसी ने इस बात को लेकर एतराज जताया तो उन्होंने कहा कि मेरे पति की मौत हो चुकी है। मेरे दो बच्चे हैं, लेकिन किसी ने भी मुझे इस काम को करने से नहीं रोका।

  • खिलौने को लेकर हुए झगड़े में पिता ने बच्चों को दी दिल दहलाने वाली सजा

    खिलौने को लेकर हुए झगड़े में पिता ने बच्चों को दी दिल दहलाने वाली सजा

    छत्तीसगढ़ः राज्य के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल हलाने वाला मामला सामने आया हैं। यहां पर दो बच्चियों के बीच खिलौने को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके कारण उनके पिता ने पीट-पीट कर एक बच्ची की जान ले ली, वहूं दूसरी अस्पताल में भर्ती है। जिसका इलाज चल रहा है।

    सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खिलौनों को लेकर अपनी 6 साल की बेटी और उसकी बड़ी बहन के बीच झगड़े के बाद गुस्साए पिता ने पीट-पीटकर अपनी एक बेटी की हत्या कर दी, वहीं दूससी बेटी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस इस घटना पर कर्यवाही करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि झगड़े के कारण आरोपी की पत्नी अलग रह रही है।आरोपी को रविवार की सुबह गिरफ्तार किया गया और उस पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है।

  • राखी के दिन हुआ हादसाः Jalandhar आ रही सवारियों से भरी BUS पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    राखी के दिन हुआ हादसाः Jalandhar आ रही सवारियों से भरी BUS पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः राखी के दिन सड़क हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल, दसूहा से जालंधर जा रही एक निजी कंपनी की बस गांव पवां झिंगड़ा अड्डे के पास पास पलट गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 35-40 यात्री सवार थे। वहीं बस पलटने के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में बस में बैठे कई यात्री घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल दसूहा ले जाया गया। वहीं बस पलटने से रोड़ पर भारी जाम लग गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से बस को साइड पर करवाया। हालांकि हादसा होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।