Blog

  • Punjab News: पुलिस और बदमाश मे हुई मुठभेड़ मे चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाश मे हुई मुठभेड़ मे चली गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसर: देहात पुलिस के अधीन आते चंणणके गांव के पास महिता चौक में पुलिस और बदमाश में गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारी देते हुए SP-D आदित्य वारियर ने बताया कि आरोपी सोनी उर्फ सोनू से 25 तरीक को FIR 70 में 262 ग्राम हेरोइन और एक 32 बोर पिस्टल बरामद हुई थी। पूछताछ में पता चला कि उसने 22 तारीख को डॉक्टर से फिरौती मांगी थी। फिरौती न मिलने पर उसने डॉक्टर के घर पर गोलियां चलाई थी। वारदात में पिस्टल की रिकवरी के लिए पुलिस आरोपी को लेकर जब स्पॉट पर पहुंची, तो उसने मौका मिलते ही गोलीया चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मे चली गोली आरोपी की टांग में लगी। जिसका इलाज अस्पताल मे करवाया जा रहा है। सोनू के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारों पर पंजाब मे क्राइम की वारदातों को अंजाम देता था।
  • जमीन में गड़ा मिला बच्चे का शव, इलाके मे फैली सनसनी

    जमीन में गड़ा मिला बच्चे का शव, इलाके मे फैली सनसनी

    झारखंड: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र से नदी पुल के नीचे एक बच्चे का शव जमीन में गाड़ा मिला। इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव के लोग शौच के लिए नदी पर गए थे। इस दौरान उन्हें पुल के नीचे बड़े पत्थरों के पास कुछ जानवरों को मंडराते हुए देखा। जब लोग पत्थरो के पास गए, तो बदबू आने लगी।

    घटना की सूचना मिलते ही नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार और जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों की मदद से पुलिस ने खुदाई करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक बच्चे के शव को जमीन से बाहर निकाला गया। मृतक बच्चा करीब 10 वर्ष का है। जिसकी पहचान अभी हो नहीं पाई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के जांच अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस आसपास के इलाकों मे लापता हुए बच्चो की जानकारी हासिल कर रही है।

  • बरसात में स्वाद बन सकता है बीमारी की वजह – इन 5 चीजों से बचें

    बरसात में स्वाद बन सकता है बीमारी की वजह – इन 5 चीजों से बचें

    Lifestyle: मानसून का मौसम आते ही हर गली-नुक्कड़ पर स्ट्रीट-फूड की दुकानों पर भीड़ बढ़ जाती है। ठंडी हवा, हल्की बूँदें और कुछ चटपटा खाने का मन – ये सब मिलकर लोगों को पकोड़े, चाट और गोलगप्पों की ओर खींचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही स्वादिष्ट दिखने वाले स्नैक्स मानसून में आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं?

    सबसे पहले बात करते हैं गोलगप्पे या पानीपूरी की। बरसात में इस्तेमाल किया जाने वाला पानी साफ नहीं होता और स्टॉल्स पर साफ-सफाई का अभाव रहता है। इससे पेट की गंभीर समस्याएं जैसे डायरिया, फूड पॉइज़निंग और हैजा का खतरा होता है।

    दूसरे नंबर पर है कटे हुए फल या चाट। खुले में रखे ये फलों के टुकड़े नमी और गंदगी की वजह से जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। चाट भी खुले मसालों और दही के कारण इस मौसम में जल्दी खराब हो सकती है।

    समोसे और पकोड़े भी अगर बार-बार तेल में तले गए हों, तो वो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। मानसून में नमी के कारण तेल में जल्दी गंध और हानिकारक तत्व बन जाते हैं।

    दूध से बने आइटम जैसे स्ट्रीट पर मिलने वाली चाय, मलाईदार मिठाइयाँ या कस्टर्ड — ये भी नमी और गर्मी के कारण जल्दी खराब हो सकते हैं। इससे पेट की गड़बड़ी या उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    अंत में बात करें क्रीम वाले केक या पेस्ट्रीज़ की, तो मानसून के मौसम में फ्रेश दिखने वाली इन चीजों के खराब होने की संभावना ज़्यादा होती है, खासकर जब इन्हें खुले में बेचा जा रहा हो।

    इसलिए मानसून में थोड़ा संयम बरतें। स्वाद की जगह सेहत को प्राथमिकता दें। घर का बना गरम खाना और साफ-सुथरी जगह से लिया गया भोजन ही इस मौसम में सबसे सुरक्षित विकल्प है।

  • Jalandhar News: SBI Life की महिला कर्मी पर लगे ठगी के आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: SBI Life की महिला कर्मी पर लगे ठगी के आरोप, देखें Live

    जालंधर (ens): नकोदर मे SBI Life मे काम करने वाली महिला कर्मी पर ठगी के आरोप लगने मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए शिकायकर्ता परमजीत बग्गा वासी जौहला पिंड ने बताया कि उसे और उसकी बहन के साथ मिनाक्षी नाम की महिला ने बैंक से लोन दिलवाने की आड़ मे फ्रॉड किया है।

    पीड़ितों ने 22 हजार कुछ रुपयों की राशी मिनाक्षी के कहने पर गूगल पर मे जमा करवा दी थी। जिसके बाद वह उन्हें लोन करवाने के लिए ताल मटोल करने लगी। जब बग्गा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, तो एक क्राइम कंट्रोल नाम की ngo के सदस्यों ने उसे धमकिया देनी शुरू कर दी। बस स्टैंड चौंकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • SSP ने 15 SI और 62 ASI सहित 77 कर्मियों के किये तबादलें, देखें लिस्ट

    SSP ने 15 SI और 62 ASI सहित 77 कर्मियों के किये तबादलें, देखें लिस्ट

    रायपुर: जिले के SSP ने पुलिस प्रशासन मे बड़े फेरबदल के किये है। जानकारी के अनुसार यह आदेश एसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह के हस्तक्षेप से जारी किये गए है । जिसमे 15 सब इंस्पेक्टर और 62 ASI के ट्रांसफर कर कईयो के थाने बदले गए हैं और कई पुलिस कर्मियों को लाइन मे भेज दिया गया है।

  • Punjab News: शैलर के गोदाम से मिला युवक का शव, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: शैलर के गोदाम से मिला युवक का शव, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    फाजिल्का: जिले के जलालाबाद में एक युवक का शैलर के गोदाम से शव मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बॉबी के रूप मे हुई है।

    मृतक के चाचा छिन्दा और दादी महेंद्र कौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बॉबी का शव गोदाम मे पड़ा है। जब वह शैलर मे पहुंचे, तो भतीजे के हाथ में इंजेक्शन लगा मिला है l पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके इलाके मे नशा तस्कर सक्रिय है। जिस कारण नशा से लोग परेशान है। आए दिन नौजवान पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है।

    घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा टिवाना गांव में कई बार रेड कर आरोपियों को पकड़ा जा चुका है l परिवार द्वारा लिखित में शिकायत मिलने के बाद क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।

  • Haryana News: 8 जिलों में Orange Alert जारी, तेज बारिश से यातायात प्रभावित

    Haryana News: 8 जिलों में Orange Alert जारी, तेज बारिश से यातायात प्रभावित

    पंजाब के 3 जिलों में Orange और 11 में Yellow Alert जारी हरियाणा: मौसम विभाग ने मानसूनी बारिश के चलते स्टेट के 8 जिलों मे orange अलर्ट कर दिया है। जिसमे कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत व अन्य जिले शामिल हैं। वही अंबाला और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। इसके अलावा असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला और पिहोवा में भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में बारिश 2 जुलाई तक जारी रहने वाली है। कल से ही प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश जारी है, जिस कारण यातायात भी प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा मे बारिश का अलर्ट पंजाब के लिए भी खतरे की घंटी बन सकता है। पंजाब के 3 जिलों मे भी orange और 11 जिले मे yellow अलर्ट जारी हो चूका है। रूपनगर, संगरूर और पटियाला मे मूसलाधार बारिश की संभावना।
  • RCB के तेज गेंदबाज पर लगे शारीरिक शोषण के आरोप

    RCB के तेज गेंदबाज पर लगे शारीरिक शोषण के आरोप

    नई दिल्ली: RCB के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल की मुश्किलें बड़ गई है। दयाल पर कथित तौर पर एक महिला ने शादी के बहाने मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल, IGRS के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद सीएम कार्यालय ने इंदिरापुरम के सर्किल ऑफिसर (सीओ) से औपचारिक रिपोर्ट मांगी। कथित तौर पर गाजियाबाद पुलिस को इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए 21 जुलाई की समय सीमा दी गई है। रिपोर्ट की पुष्टि एनकाउंटर न्यूज़ नहीं करता है। महिला ने सबसे पहले 14 जून को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसका दावा है कि पुलिस स्टेशन स्तर पर कोई महत्वपूर्ण कार्रवाई नहीं की गई। मामले में कोई प्रगति न होने पर उसने न्याय की तलाश में मुख्यमंत्री कार्यालय का रुख किया। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया है कि वह पिछले पांच सालों से दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। एफआईआर में लिखा है कि दयाल ने शादी का वादा करके उसे गुमराह करके भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से उसका शोषण किया। शिकायतकर्ता ने उसे अपने परिवार से मिलवाया और पति की तरह व्यवहार किया, जिससे महिला उस पर पूरी तरह से भरोसा करने लगी।” शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि जब महिला ने दयाल से उसके इरादों के बारे में पूछा, तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जब शिकायतकर्ता को धोखे का एहसास हुआ और उसने विरोध किया, तो उसके साथ शारीरिक हिंसा और मानसिक उत्पीड़न किया गया। रिश्ते के दौरान शिकायतकर्ता का आर्थिक और भावनात्मक रूप से शोषण भी किया गया। गौरतलब है कि यश दयाल इस महीने की शुरुआत में आरसीबी की ऐतिहासिक आईपीएल 2025 खिताबी जीत का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उन्होंने सभी घरेलू प्रारूपों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है और अभी तक भारत के लिए पदार्पण नहीं किया है।
  • Punjab News: हथियारबंद चोरों का पशु बाड़े पर धावा, मजदूरों का सामान लूटा, देखें CCTV

    Punjab News: हथियारबंद चोरों का पशु बाड़े पर धावा, मजदूरों का सामान लूटा, देखें CCTV

    सुल्तानपुर लोधीः इलाके में सक्रिय चोर गिरोह आए दिन वारदातों को अंजाम देकर आतंक मचा रहे है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला बीती रात सुल्तानपुर लोधी के नजदीकी गांव गाजीपुर से सटे डेरा मलगुजार से सामने आया, जहां हथियारबंद चोरों ने किसान की हवेली को निशाना बनाया। उन्होंने मक्की की फसल की रखवाली के लिए सो रहे मजदूरों के मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।

    जानकारी देते हुए पीड़ित मजदूर रमन कुमार ने बताया कि वह बीती रात अपना काम खत्म करके सोने चला गया था। सुबह जब उठा तो मेरे व मेरे साथी के 2 मोबाइल फोन व 3000 रुपये की नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे दो चोर आए जिनके पास तेजधार हथियार भी थे। वे इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    उधर, गांव गाजीपुर के डेरा मलगुजार निवासी किसान दलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मक्की की फसल सुखाने के लिए हवेली में अस्थाई बसेरा बनाया हुआ है, जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। बीती रात की घटना के बाद इन मजदूरों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि चोरों का गिरोह हर दिन कई वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि यह गिरोह क्षेत्र में और नुकसान न पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि चोरों का संबंध नजदीकी गांव मीर से होने का संदेह है।

    मामले को लेकर थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • चलती Car में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में हुई राख

    चलती Car में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में हुई राख

    मुजफ्फरपुरः चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के तारा विशनपुर निवासी सुरेश सिंह अपने चालक के साथ जा रहे थे। ब्रह्मपुरा थाना के बैरिया में वो टाइल्स पर हनुमान चालीसा लिखवाने आए थे। साथ ही पूजा सामग्री की भी खरीदारी करने मार्केट आए थे।

    सामान लेकर सुरेश अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही कार चांदनी चौक स्थित ओवरब्रिज पर चढ़ी, कार से धुआं निकलने लगा। महज कुछ पल में ही आग की लपटे तेज हो गई। आनन-फानन में दोनों कार से बाहर निकल गए। मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस को दी गई और मौके पर दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। दमकलकर्मी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से जल गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।