Blog

  • होशियारपुरः अवैध खनन मामले में पुलिस ने रेड कर टिप्पर और JCB की बरामद

    होशियारपुरः अवैध खनन मामले में पुलिस ने रेड कर टिप्पर और JCB की बरामद

    होशियारपुरः पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज माइनिंग विभाग की टीम ने गैरकानूनी खनन करने के मामले में कार्रवाई की है। माइनिंग विभाग के एसडीओ करणदीप सिंह व इंस्पेक्टर आयुष गिरधर, मनप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, आकाश ने पुलिस पार्टी के साथ मिलकर रेड कर दी। जहां पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही थी। जब माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो मौके पर एक जेसीबी और मिट्टी से भरा एक टिप्पर बरामद किया गया। टीमों को देख कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद थाना सदर की पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी। बरामद किया गया सामान पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बड़ी खबरः एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों किया काबू 

    बड़ी खबरः एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों किया काबू 

    पंचकूलाः हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 हजार रुपए रिश्वत की राशि समेत गिरफ्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ASI रविंदर कुमार पंचकूला के सेक्टर 20 थाने में तैनात था। पंचकूला सेक्टर 20 थाने में लड़ाई झगड़े के एक मामले में शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच ASI रविंदर कुमार कर रहा था। 

    उसने विनीत नाम के व्यक्ति से मामले में मुकदमा दर्ज न करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी को पंचकूला के सेक्टर 20 मंडी के पास से गिरफ्तार किया है। वह यहां विनीत से पैसे लेने के लिए आया था। जब विनीत ने उसे पैसे दिए तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

    ​​​​​​​एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपी रविंद्र सिंह को रंगे हाथों पड़कर एंटी करप्शन ब्यूरो के सेक्टर 17 स्थित थाने लेकर आई थी। यहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कुछ समय बाद अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

  • बवाल के बीच एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द, टिकट बुक कराकर हंगामा करने पहुंचे प्रदर्शनकारी 

    बवाल के बीच एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द, टिकट बुक कराकर हंगामा करने पहुंचे प्रदर्शनकारी 

    नई दिल्लीः कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद फिर बढ़ गया है। कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक में बंद बुलाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। यहां 5 प्रो कन्नड़ कार्यकर्ता टिकट बुक कर एयरपोर्ट में घुस गए और कन्नड़ झंडा निकालकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली 44 फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है।

    दरअसल, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर दशकों से विवाद बना हुआ है। इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसानों और दूसरे कई संगठनों ने मिलकर बंद का ऐलान किया है। हिंसा और बवाल की आशंका के चलते शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। कावेरी के मुद्दे पर शुक्रवार को कर्नाटक सेना के 5 कार्यकर्ताओं ने फ्लाइट टिकट बुक किए। ये लोग फ्लाइट के अंदर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे।

    कर्नाटक सेना के इन कार्यकर्ताओं ने जैसे ही एयरपोर्ट परिसर में कन्नड़ झंडा लहराकर विरोध प्रदर्शन किया,  CISF ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन्हें एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 44 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इनमें से 22 को यहां से उड़ान भरना था, जबकि 22 लैंड करनी थीं। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशनल वजह से ये रद्द की गई हैं और इनकी सूचना यात्रियों को दे दी गई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कावेरी विवाद के चलते ये फ्लाइट रद्द हुई हैं, क्योंकि तमाम यात्रियों ने अपने टिकट कैंसल कर दिए थे।

    कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच काफी पुराना गतिरोध है। हालिया विवाद तब शुरू हुआ, जब कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के आदेश के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने उस याचिका को खारिज कर दिया। CWMA के आदेश में कर्नाटक को 13 सितंबर से 15 दिनों तक तमिलनाडु में 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा गया था। कर्नाटक सरकार का कहना है कि वह पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि उनके राज्य में भी पीने के पानी और सिंचाई के लिए इसकी जरूरत है।

  • वीडियो कॉल अटेंड करते ही BJP सांसद के फोन पर चलने लगी अश्लील क्लिप, जानें मामला

    वीडियो कॉल अटेंड करते ही BJP सांसद के फोन पर चलने लगी अश्लील क्लिप, जानें मामला

    हरियाणाः बीजेपी से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के मोबाइल पर एक अश्लील वीडियो कॉल आने का मामला सामने आया है। मामला वीरवार का बताया जा रहा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई जैसी ही सांसद ने कॉल अटेंड की तो एक अश्लील वीडियो चलती दिखाई दी। बीजेपी सांसद ने तुरन्त कॉल को कट किया। इसके बाद बीजेपी सांसद के पीए ने मामले की शिकायत साइबर पुलिस थाने को दी।

    भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह वीरवार को भिवानी में महम रोड स्थित अपने आवास में थे। इस दौरान दोपहर के करीब उनके मोबाइल नंबर पर एक वीडियो कॉल आई। तो सांसद ने वीडियो कॉल को जैसे ही अटेंड किया तो मोबाइल की स्क्रीन पर अश्लील क्लिप चलने लगी। तभी सांसद ने तुरंत कॉल कट कर दी। इसके बारे में अपनी पीए को सूचना दी और पुलिस को शिकायत देकर जिस नंबर से ये अश्लील वीडियो कॉल आया था उसके नंबर का पता लगाने और उसपर कानूनी कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिए। 

    बता दें कि इस तरह की वीडियो कॉल कर लोगों को ब्लैकमेल किए जाने और धोखाधड़ी किए जाने के कई मामले पहले भी कई लोगों के साथ हो चुके है। वहीं बीजेपी सांसद के पीए ने लिखित शिकायत साइबर पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर वीडियो कॉल किस मकसद से और क्यों की गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उस अज्ञात नंबर की भी जांच कर रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस की तरफ से आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है ताकि उनपर सख्त कार्रवाई की जा सके। 

  • पंजाबः किसानों ने नेशनल हाइवे किया जाम, लगी लंबी कतारें

    पंजाबः किसानों ने नेशनल हाइवे किया जाम, लगी लंबी कतारें

    चंडीगढ़ः पंजाब भर में किसानों द्वारा केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। 28 सिंतबर से किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन आज भी जारी है, जोकि 30 सितंबर तक चलेगा। वहीं जानकारी मिली है कि आज सुबह किसानों द्वारा दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे अचानक जाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मोहाली के लालड़ू के पास किसान धरने पर बैठ गए है। जिस कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइने लग गई।

    पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों को वहां से उठाने की कोशिश की गई तो किसानों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर दी। जिसके बाद किसान भड़क उठे हैं। गौरतलब है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत 19 किसान-मजदूर संगठनों ने 3 दिवसीय रेल रोको आंदोलन की शुरूआत वीरवार को अपने पहले से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक की। ट्रेनों का चक्का जाम होने के कारण सैकड़ों यात्री पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर फंस गए हैं।

    शुक्रवार जहां तकरीब 60 ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं शुक्रवार 90 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। जिनमें से 80 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पंजाब में किसान संगठनों ने मोगा रेलवे स्टेशन, मोगा जिले के अजीतवाल और डगरू, होशियारपुर, गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक, जालंधर के जालंधर कैंट, तरनतारन, संगरूर के सुनाम, पटियाला के नाभा, फिरोजपुर के बस्ती टंकावाली और मल्लांवाला, बठिंडा के रामपुराफूल, अमृतसर के देवीदासपुरा और मजीठा, फाजिल्का रेलवे स्टेशन, मालेरकोटला के अहमदगढ़ में 3 दिन के लिए 17 जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जिससे रेलगाडिय़ों की रफ्तार थम गई।

  • कपूरथलाः RCF में फूड शॉप में चोरी करने वाला चोर काबू, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः RCF में फूड शॉप में चोरी करने वाला चोर काबू, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः RCF परिसर में एक फ़ूड शॉप से 15 हजार रुपए की नगदी चोरी की घटना घटने का मामला सामने आया था। घटना शॉप पर लगे CCTV में कैद हो गई। जिसके बाद आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 500 रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बात की पुष्टि सदर थाना प्रभारी सोनम दीप कौर ने भी की है। शिकायत कर्ता राम कुमारी पत्नी रमेश थापा वासी क्वार्टर नंबर 753-बी टाइप नं.1 RCF ने बताया कि 23 सितंबर को वह अपनी दुकान की सेल लगभग 15 हजार रुपए गल्ले में रख कर अपने नौकर देव कुमार को कह कर अपने घर दोपहर 3 बजे चली गई थी। जब वह दुकान पर वापिस आई तो गल्ले में रखे रुपए नहीं थे।

    उसने अपने नौकर से रुपयों बारे पूछा तो उसने बताया कि एक व्यक्ति दुकान पर आया था। जिसे उसने पानी लाकर दिया था। जोकि सिर्फ पानी पीकर व कुछ देर टेबल पर बैठ कर चला गया। उसे यकीन है कि उक्त व्यक्ति ने ही उसके गल्ले से रुपए चोरी किए है। उसने जब दुकान पर लगे CCTV केमेरे की फुटेज चेक की तो चोरी की घटना उसी युवक ने अंजाम दी थी। पुलिस जाँच में पता चला है कि भूपिंदर सिंह उर्फ नंदी वासी गुलजार नगर ढुढियांवाल ने उसकी दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए की नगदी चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 500 रुपए की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। और आरोपी को काबू कर पूछताछ की जा रही है।   

    कपूरथला के RCF परिसर में एक फ़ूड शॉप से 15 हजार रुपए की नगदी चोरी की घटना घटी है। घटना शॉप पर लगे CCTV में कैद हो गई। जिसके बाद आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 500 रुपए बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस बात की पुष्टि सदर थाना प्रभारी सोनम दीप कौर ने भी की है। शिकायत कर्ता राम कुमारी पत्नी रमेश थापा वासी क्वार्टर नंबर 753-बी टाइप नं.1 RCF ने बताया कि 23 सितंबर को वह अपनी दुकान की सेल लगभग 15 हजार रुपए गल्ले में रख कर अपने नौकर देव कुमार को कह कर अपने घर दोपहर 3 बजे चली गई थी। जब वह दुकान पर वापिस आई तो गल्ले में रखे रुपए नहीं थे।  

    उसने अपने नौकर से रुपयों बारे पूछा तो उसने बताया कि एक व्यक्ति दुकान पर आया था। जिसे उसने पानी लाकर दिया था। जोकि सिर्फ पानी पीकर व कुछ देर टेबल पर बैठ कर चला गया। उसे यकीन है कि उक्त व्यक्ति ने ही उसके गल्ले से रुपए चोरी किए है। उसने जब दुकान पर लगे CCTV केमेरे की फुटेज चेक की तो चोरी की घटना उसी युवक ने अंजाम दी थी। पुलिस जाँच में पता चला है कि भूपिंदर सिंह उर्फ नंदी वासी गुलजार नगर ढुढियांवाल ने उसकी दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए की नगदी चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 500 रुपए की नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 380 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। और आरोपी को काबू कर पूछताछ की जा रही है।

  • स्कार्पियो के अंदर चली गोली, एक की मौत 

    स्कार्पियो के अंदर चली गोली, एक की मौत 

    बलिया: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत जमुआ गांव में स्कार्पियो कार के अंदर एक सनकी प्रेमी ने खुद को प्रेमिका के सामने ही अवैध असलहे से गोली मार कर खुदखुशी कर ली। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। एसपी एस. आनन्द ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कार्पियो में दो लोगो को गोली लगी हुई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसी स्कार्पियो से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि लड़के की मौत हो गई और लड़की को कोई दिक्कत नही है।

    साथ ही बताया गया कि मृतक सोनू गोड़ का एक लड़की के साथ पिछले 8 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर लड़के के परिवार में विवाद हो गया और उसी दौरान स्कार्पियो में बैठे हुए सोनू गोड़ ने अवैध असलहे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका उसी गाड़ी में बैठी थी बताया प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला है। बताया जा रहा है कि मृतक सोनू कि दो शादियां होने के बावजूद उसका एक अन्य लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि इस घटना में लड़की सुरक्षित है। जबकि मृतक सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर आत्महत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • बड़ी खबरः ईद मिलादुन्नबी के जूलूस के पास हुआ धमाका, DSP समेत 25 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः ईद मिलादुन्नबी के जूलूस के पास हुआ धमाका, DSP समेत 25 की मौत, देखें वीडियो

    मस्तुंगः बलूचिस्तान के जिला मस्तुंग के अल-फलाह मस्जिद के पास ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को निशाना बनाकर एक विस्फोट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में DSP समेत 25 की लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। अस्पताल स्टाफ को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है।  इस महीने की शुरुआत में, उसी जिले में एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए थे। इससे सप्ताह पहले, लेवी के एक अधिकारी को बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, जबकि वहां से गुजर रहे दो अन्य घायल हो गए थे।

    पिछले साल अक्टूबर में मस्तुंग के क़ाबू के पहाड़ी इलाके में 2 वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले होते हैं। आतंकी समूहों के बीच अंतर कलह की वजह से भी हमलों को अंजाम दिया जाता है। इसी साल जनवरी में क्वेटा में एक मस्जिद में विस्फोट किया गया था जिसमें दस लोग मारे गए थे। इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे। बलूचिस्तान के ही दक्षिण में अप्रैल में हुए हमले में चार लोग मारे गए थे। व्यस्त मार्केट में किए गए अटैक में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

    पाकिस्तान लंबे समय से बलूचिस्तान में उग्रवादियों के विद्रोह से जूझ रहा है, जो प्रांत की संपत्ति में बड़ा हिस्सा मांग रहे हैं। साथ ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमलों से जूझ रहा है जिसे आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है। बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल के तहत चीनी निवेश की बाढ़ से प्रांत में तनाव बढ़ गया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ है। वे चीन का लगातार विरोध करते रहे हैं और कई बार पाकिस्तान से आजादी की मांग भी उठाते हैं।

  • पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल, पूर्व DGP और परमराज उमरानंगल को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाबः कोटकपूरा फायरिंग मामले में सुखबीर बादल, पूर्व DGP और परमराज उमरानंगल को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    फिरोजपुरः कोटकपूरा गोलीकांड में सुखबीर सिंह बादल को बड़ी राहत मिली है। मामले पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अग्रिम जमानत मंजूर कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, परमराज उमरानंगल सहित अन्य आरोपियों को अग्रिम जमानत दे दी है। इस मामले में जांच पूरी होने का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को यह लाभ दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया की याचिकाकर्ता जांच में सहयोग करेंगे और किसी भी गवाह को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे।

    बता दें पहले से मिली हुई अंतरिम जमानत के आदेशों को हाईकोर्ट ने कंफर्म किया। इसके अलावा कोर्ट ने मामले की जांच में शामिल होते रहने के भी आदेश दिए हैं। वहीं सुखबीर सिंह बादल के साथ सुमेध सैनी, अमर सिंह चहल, चरणजीत शर्मा, परमराज उमरानंगल और सुखमंदर सिंह मान को भी हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी। इन सभी को हाईकोर्ट पहले ही राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे चुका है।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा था कि 2015 के इस मामले की जांच के लिए गठित दोनों जांच आयोग ने इस मामले में उनकी भूमिका का कहीं भी जिक्र नहीं किया था, बावजूद इसके 2018 में उन्हें इस मामले में नामजद कर लिया गया। जबकि इस मामले में चालान भी पेश किया जा चुका है। हाईकोर्ट ने 21 मार्च को उन्हें इस मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। आज हाईकोर्ट ने उनकी जमानत को कंफर्म कर दिया है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग के मामले की CCTV आई सामने 

    जालंधरः दिन दहाड़े महिला से स्नेचिंग के मामले की CCTV आई सामने 

    जालंधर, ENS: दिन दहाड़े बस्तीयाद इलाके से लूट की घटना का मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे चलती एक्टिवा पर बाइक सवार लुटेरे महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बस्ती दानीशमंदा में रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि वह 3 लोग एक्टिवा पर सवार होकर दवाई लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने पहले उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी, उसके बाद बाइक पर सवार 2 लुटेरे आए और दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गए। 

    वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने बताया कि उक्त बाइक सवार लुटेरे की बाइक के आगे और पीछे कोई नंबर प्लेटे नहीं लगी हुई थी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल ने बताया कि घटना संबंधी उन्हें शिकायत मिली है। जिसके बाद पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।