Blog

  • Punjab: जमीनी विवाद को लेकर डेरा प्रबंधकों और SGPC में हुई खूनी झड़प

    Punjab: जमीनी विवाद को लेकर डेरा प्रबंधकों और SGPC में हुई खूनी झड़प

    लुधियानाः पुलिस जिला खन्ना के थाना दोराहा के गांव बिलासपुर में जमीन विवाद में एसजीपीसी और डेरा महंत प्रबंधकों के बीच खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान तलवारें व पत्थर चलाए गए। आरोप है कि एसजीपीसी की टीम पर पेट्रोल बमों से भी हमला किया गया। 20 एकड़ जमीन को लेकर डेरा सर्मथकों और एसजीपीसी में विवाद है। इसी का कब्जा लेने एसजीपीसी की टीम आई थी। इस झड़प में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। घायलों में एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव विजय सिंह समेत कई कर्मी शामिल हैं। घायलों को पायल के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

    घायलों का हाल जानने के लिए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सिविल अस्पताल पायल पहुंचे। उन्होंने डीएसपी पायल से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार दोराहा के बिलासपुर में 20 एकड़ से ज्यादा जमीन है। डेरा महंत प्रबंधक इसे अपनी जमीन बता रहे हैं और एसजीपीसी इसे गुरु घर की जमीन होने का दावा कर रही है। इसे लेकर हाई कोर्ट में केस भी चल रहा है। मंगलवार को एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव विजय सिंह अपनी टीम और कर्मचारियों समेत जमीन पर कब्जा लेने आए। उन्होंने ट्रैक्टर चलाना शुरू किया तो सामने से डेरा प्रबंधक और उनके समर्थक भी आ पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।

    उधर, पायल के डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया जाएगा। हमले में घायल हुए एसजीपीसी के अतिरिक्त सचिव विजय सिंह ने कहा कि जमीन गुरु घर की है। ऐसे में कब्जे की बात कैसे कही जा सकती है? वे अपनी जमीन में ट्रैक्टर चलाने आए थे। वहां पहले से तैयार कुछ लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया। उनके ऊपर पेट्रोल बम फेंके गए। एसजीपीसी के कई सेवादार घायल हुए हैं। कुछ को गंभीर चोटें भी लगी हैं। मुश्किल से उन लोगों की जान बची है। पुलिस मामले में कार्रवाई करे।

    डेरे के सेवादार करणदीप ने आरोप लगाया कि एसजीपीसी की तरफ से जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की गई। जमीन करीब दो सौ साल पहले राजशाही परिवार ने उनके बुजुर्गों को दान में दी थी। इसे लेकर काफी समय से हाई कोर्ट में केस चल रहा है। अदालत ने एसजीपीसी को कब्जा करने के आदेश जारी नहीं किए हैं। एसजीपीसी वाले हथियार और ट्रैक्टर लेकर जबरदस्ती जमीन में घुसे। विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। गांव बिलासपुर में एसजीपीसी सदस्यों और डेरा प्रबंधकों में हुई खूनी झड़प के बाद एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि हमलावरों ने पेट्रोल बम उठा रखे थे। एसजीपीसी कर्मियों को जिंदा जलाने की साजिश रची गई थी।

  • Punjab: बरसात को लेकर Yellow Alert जारी, 40 कि.मी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं, भारी बारिश की संभावना

    Punjab: बरसात को लेकर Yellow Alert जारी, 40 कि.मी. की रफ्तार से चलेगी हवाएं, भारी बारिश की संभावना

    मोहालीः पंजाब में 3 से 4 दिन के अंदर मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने 28 व 29 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और कई जिलों में भारी बारिश भी होगी। 30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब भी यह औसत से 4.4 डिग्री अधिक तापमान बना हुआ है। 

    अमृतसर व लुधियाना में लू का प्रकोप जारी रहा। 44.5 डिग्री तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है और वीरवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। मंगलवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, लुधियाना में 41.7, पटियाला में 39.7, पठानकोट में 41.4, बठिंडा में 42.8, गुरदासपुर में 43.5, समराला में 43.1 और रूपनगर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

  • बिजली न आने से लोग परेशान, की Jalandhar Road जाम, देखें वीडियो

    बिजली न आने से लोग परेशान, की Jalandhar Road जाम, देखें वीडियो

    बटालाः बटाला-जालंधर रोड पर स्थित 66 केवी सब स्टेशन पर देर रात गौंसपुरा इलाके के लोगों ने बटाला-जालंधर रोड जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों को कहना है कि पिछले कई दिनों से इलाके में बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही पा रही है। बार-बार पावरकॉम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। 

    वहीं, विरोध में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और देर रात बटाला-जालंधर रोड पर सड़क जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण मजबूर उन्हें धरना देना पड़ा है। 

    देर रात बिजली कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात जेई अजायब सिंह ने बताया कि गौंसपुरा क्षेत्र का ट्रांसफर खराब था और उसे सुबह ही बदल दिया था, लेकिन अब बिजली आपूर्ति फिर से बंद हो गई है और जबकि उनके पास कर्मचारियों की कमी है और कर्मचारियों को दूसरे कार्यालय से बुलाया जा रहा है और बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी जल्द ठीक किया जाए।

  • Jalandhar: Neela Mahal के युवक से अश्लील वीडियो कॉल के जरिए युवतियों ने ठगे 32 हजार, मामला दर्ज

    Jalandhar: Neela Mahal के युवक से अश्लील वीडियो कॉल के जरिए युवतियों ने ठगे 32 हजार, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो कॉल के माध्यम से युवकों को जाल में फंसा उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे एठंने के कई बार मामले सामने आ चुके है। वहीं ताजा मामला नीला महल से सामने आया है। जहां पीड़ित राघव चोपड़ा को 2 महिलाओं ने अश्लील वीडियो कॉल की और उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठने लगीं। पीड़ित का कहना हैकि पहले तो आरोपियों की उसने मांगें पूरी कर दी, लेकिन समय के साथ आरोपियों की मांगें बढ़ती गईं, जिन्हें पूरा करने में पीड़ित असमर्थ हो गया।

    इस दौरान आरोपियों ने उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने अनुष्का अग्रवाल और सुरुचि पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर अनुष्का अग्रवाल की आईडी से कॉल आया और उसने मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं, उसने वीडियो कॉल पर उससे कपड़े उतारने को कहा और खुद उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

    वीडियो बनाने के बाद लड़की ने उसके मोबाइल पर वीडियो भेजा और कहा कि अगर उसने उसकी मांग पूरी नहीं की तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। यह सुनकर वह डर गया और उसने लड़की के खाते में 15 हजार रुपए जमा करा दिए। दो-तीन दिन बाद लड़की ने दोबारा कॉल कर पैसे मांगे, लेकिन जब उसने मना किया तो उसने धमकी दी। कुछ दिन बाद सुरुचि पांडे नाम की लड़की की आईडी से दोबारा कॉल आया और उससे पैसे मांगे गए। जब ​​उसने भी मना कर दिया तो उसने उसके पिता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिया।

    इतना ही नहीं युवती ने धमकी दी कि अगर इस बार पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसने एक बार फिर 17,500 रुपए की नकदी आरोपी महिला के खाते में जमा करा दी। इसके बावजूद ब्लैकमेलिंग जारी रही। ऐसे में जब पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है, आरोपियों के आईपी एड्रेस ट्रेस किए जा रहे हैं।

  • पंजाबः चलती कार को लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    पंजाबः चलती कार को लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर की विराट कालोनी से चलती कार को आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा की विराट कालोनी के निवासी कपिल अपने पिरवार के साथ मंदिर में पूजा करते घर वापिस लोट रहे थे। जब वह रेलवे कालोनी के पास पहुंचे तो अचानक कार में स्पार्किंग होने से आग लग गई। कार दे धुआं निकलता देख परिवार के लोग तुरंत कार से नीचे उतर गए ओर देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में लिया । गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह के जानी नुक्सान नहीं हुआ। 

    कार में लगी आग को बढ़ता देख फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल कर घटना की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही रेलवे कालोनी के लोगों ने अपने घरों से पानी डालकर भी आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

  • Punjab: इस जगह दिखे 2 संदिग्ध व्यक्ति, Alert जारी

    Punjab: इस जगह दिखे 2 संदिग्ध व्यक्ति, Alert जारी

    फार्म हाउस में खाना खाकर दी धमकी 

    पठानकोट/गुरदासपुर: भारत पाकिस्तान सीमा से लगे पंजाब के एक गांव में 2 संदिग्ध आतंकियों को देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया है। बताया जा रहा हैकि बीएसएफ की बॉर्डर आउटपोस्ट ढिंडा में 2 सदिंग्ध व्यक्तियों की मूवमेंट देखी गई है। बताया जा रहा हैकि उक्त व्यक्तियों ने एक फॉर्म हाउस में मौजूद मजदूर के घर खाना खाया। इतना ही नहीं उक्त व्यक्तियों ने मजदूर को धमकी भी दी कि अगर उसने इसकी पुलिस को दी तो अंजाम बुरा होगा। सूत्रों के अनुसार 25 जून को रात तकरीबन 9.30 पर दो शख्स गांव में एक फार्म हाउस पर गए, जहां मजदूर थे। संदिग्धों ने मजदूरों से पूछा, ”खाना बन गया है? हम खाना खाएंगे।

    किसी को बताया तो इसका अंजाम तुमको भुगतना पड़ेगा। हम अभी नदी के किनारे से आए हैं।” इन दोनों संदिग्धों ने काले कपड़े पहने हुए थे। इनके पास हथियार थे और पिट्ठू बैग भी था यह गांव अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। इन आतंकियों के पाकिस्तान की सीमा से भारत में दाखिल होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सुरक्षाबल और पंजाब पुलिस अलर्ट पर आ गई है और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले 24 जून को सुरक्षाबलों को जम्मू कश्मीर के उधमपुर और राजौरी जिलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।

    इसके बाद इन इलाकों को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सुरक्षाबलों को  पटनीटॉप के करलाह इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद वन क्षेत्र में खोज अभियान शुरू किया गया था। वहीं, 23 जून को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी थी। पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 4-5 आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक आतंकी ढेर हो गया था। घुसपैठ की ये घटना ऐसे समय पर सामने आयी है, जब जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में चार बड़ी आतंकी घटनाएं सामने आई थीं।

    वहीं इस मामले को लेकर दीनानगर के बमियाल के गांव कोट भटिया में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बता दें कि पठानकोट एयरफोर्स हमले के बाद पठानकोट और गुरदासपुर के दीनानगर का बमियाल सैक्टर काफी सुरक्षा में रखा जा रहा था। लेकिन देर रात बमियाल के गांव कोट भटिया में संदिग्ध व्यक्तियों के दिखाई देने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस दौरान इलाके में अलर्ट जारी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

  • Jalandhar: Credit Card की Limit बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने ठगे डेढ़ लाख रुपए 

    जालंधर, ENS: साइबर ठगों द्वारा लगातार भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। वहीं भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मी को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठग ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित अश्विनी कुमार ने बताया कि उसे ठगी का पता तब चला जब खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने लगा। पीड़ित ने कहाकि क्रेडिट के इस्तेमाल के दौरान कार्ड की लिमिट कम निकली। जिसके बाद वह बैंक में गया तो पता चला कि साइबर ठगों ने उसे ठग लिया है।

    पीड़ित ने थाना बारादरी की पुलिस को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दे दी है, वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया। अश्विनी कुमार ने बताया कि भारतीय खाद्य आपूर्ति निगम में तैनात है। बीते साल उसने बजाज कंपनी का क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जिसकी रिपोर्ट डेढ़ लाख रुपये थी। कार्ड बनवाने के एक महीने बाद साइबर ठग ने वाट्सएप पर काल करके करके खुद को बजाज कंपनी का कर्मी बता कहा कि क्रेडिट कार्ड पर बढ़ाने के लिए कंपनी की तरफ से काल की गई है, जिसके बाद में साइबर ठग के साथ बात करने लग पड़ा।

    कुछ समय तक साइबर ठग उसे क्रेडिट कार्ड के आफर बताता रहा है। उसने बताया कि बातों बातों में साइबर ठग ने कहा कि कार्ड पर लिमिट बढ़ाने के लिए आपके नंबर पर ओटीपी भेजा गया है, जो उसने बता दिया लेकिन उसे न लिमिट बढ़ने और न पैसे कटने का मैसेज आया। वह कुछ समय के बाद वह खरीदारी करने के लिए परिवार के साथ बाहर गया तो वहां बिलिंग करवाते समय उसे पता चला कि उसकी क्रेडिट कार्ड में पैसे नहीं है। उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसे पता चला कि साइबर ठगों ने उसे ठग लिया है।

  • Jalandhar: मंदिर की प्रधानगी को लेकर 2 पक्ष भिड़े, 3 घायल 

    Jalandhar: मंदिर की प्रधानगी को लेकर 2 पक्ष भिड़े, 3 घायल 

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख अड्डा चौक के पास मंदिर की प्रधानगी को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, थाना 5 के अंतर्गत बस्ती शेख अड्डे के इलाके में महर्षि भगवान वाल्मिकी मंदिर में प्रधानगी को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना 5 की पुलिस और एसीपी वेस्ट हर्षप्रीत सिंह मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। भगवान वाल्मीकि मंदिर के प्रधान को ऋषि सहोता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे उनका भाई सूरज सहोता, लक्की थापर और गगन थापर मंदिर के दफ्तर में बैठे थे।

    इसी दौरान दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान सूरज सहोता सहित 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं दूसरे पक्ष के बिशनदास सहोता ने कहा कि वह मंदिर के पूर्व प्रधान है। उन्होंने मंदिर में आने वाले मोहल्ले के लोगों ने शिकायत दी थी कि बाहर के लोग आकर मंदिर में शरारत करते हैं, जिसके चलते वह मंदिर के कार्यालय में गए तो कार्यालय में बैठे लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एसीपी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रधानगी को लेकर विवाद चल हुआ है। उनकी टीम जांच में जुट गई है और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

  • Punjab: गोदाम की दीवार गिरने से हुआ हादसा, नीचे दबा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab: गोदाम की दीवार गिरने से हुआ हादसा, नीचे दबा व्यक्ति, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के अंटीक पैलेस के नज़दीक बने पानी वाली बोतलों के गोदाम की दीवार गिरने से हादसा होने की खबर सामने आई है। अस हादसे में दीवार के पास ख़ड़ा सकूटरी सवार व्यक्ति दीवार के नीचे दब गया। यहा सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। 

    सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक नौजवान पानी की बोतलों वाले गोदाम की दीवार के पास खड़ा है ओर अचानक से दीवार उस व्यक्ति के उपर गिर जाती है। जिससे वह व्यक्ति सकुट्री सहित दीवार के नीचे दब गया। 

  • Punjab: Shambhu Border बंद होने से HC जाने की तैयारी में गांववासी

    Punjab: Shambhu Border बंद होने से HC जाने की तैयारी में गांववासी

    शंभूः पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने से परेशान आसपास के गांवों के लोग अब सख्त कदम उठाने वाले हैं। उन्होंने कई महीनों से बंद रास्ता खुलवाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो यह तय करेगी कि बनूड़ रोड को जाम किया जाए या फिर हाई कोर्ट का रुख। यदि ग्रामीणों ने जाम लगाया तो अंबाला जाने को 32 किमी का ऊबड़ खाबड़ रास्ता ही बचेगा। शंभू बॉर्डर का रास्ता खोलने की मांग करने वाले शंभू के निकटवर्ती गांवों के लोग यदि बुधवार को अपनी मांग के समर्थन में बनूड़ रोड जाम करने का फैसला करते हैं तो उससे वे लोग विशेष रूप से परेशान होंगे, जो लुधियाना से अंबाला के लिए जाने वाले हैं।

    जो शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण राजपुरा से बनूड़ का रास्ता अपनाते हैं। ऐसे में लोगों को बनूड़ से डेराबस्सी होकर अंबाला जाने का रास्ता अपनाना पड़ सकता है। सामान्य स्थिति में राजपुरा से नेशनल हाईवे के जरिये अंबाला जाना हो तो यह रास्ता करीब 22 किलोमीटर है। शंभू बार्डर बंद होने से राजपुरा से वाया बनूड़ होते हुए अंबाला का सफर अब लगभग 45 किलोमीटर का हो गया है। अब अगर बुधवार को बनूड़ रोड पर भी जाम लगा दिया जाता है तो राजपुरा से अंबाला जाने के लिए लोगों को शंभू व घनौर का रूट लेना पड़ेगा, जो लगभग 32 किलोमीटर का रास्ता होगा।

    यह रास्ता ऊबड़ खाबड़ और अत्यंत परेशानी वाला है। उधर, धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने मंगलवार को धरनास्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने नहीं बल्कि केंद्र व हरियाणा सरकार ने रास्ता रोका है। किसान चाहते हैं कि रास्ता खोला जाए और उन्हें दिल्ली जाने दिया जाए, जहां वे अपना शांतिपूर्वक प्रदर्शन करके अपनी मांगें मनवा सकें।