Blog

  • कोहरे का कहर, ठंड से कांपा उत्तर भारत

    नई दिल्ली :  दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भयंकर ठंड का कहर जारी है। ठंड और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। ज्यादातर राज्यों में इस वक्त भयानक सर्दी पड़ने के कारण लोग जगह-जगह पर अलाव जलाकर बैठे देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में घने कोहरे की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक कैसा रहने वाला है उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों का मौसम। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालात ये हैं कि न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  ठंड से बचने के लिए कई लोगों ने सरकार द्वारा संचालित आश्रय घरों में शरण ली। कुछ क्षेत्रों में कोहरा है लेकिन आज धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों भी राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीते कई दिनों से लोग सुबह उठने के साथ ही घना कोहरा देख रहे हैं। मेरठ में सोमवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। कई क्षेत्रों में हल्की धूप निकलती तो है लेकिन सर्द हवाओं के कारण ये बअसर रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में आने वाले दो दिनों में ठंड से थोड़ी राहत रहेगी लेकिन उसके बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। राज्य में 22 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। ठंड और कोल्ड डे के कारण बिहार की हालत लगातार खराब हो रही है। राज्य के लगभग सभी जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताहिक, हवा का रुख धीरे-धीरे बदल रहा है, 19 जनवरी के बाद से बिहारवासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।  

  • आज का राशिफल, 17 जनवरी  2024

    आज का राशिफल, 17 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 12 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फीट एण्ड फाईन रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं,उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आपके साथ सब अच्छा होगा।

    वृष राशि-

    आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

    मिथुन राशि-

    आज पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर बड़े भाई से विचार-विमर्श करेंगे। नए संपर्कों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

    कन्या राशि-

    आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

    तुला राशि-

    आज आपका दाम्पत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहि, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है । आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

    मकर राशि-

    आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

    कुम्भ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।

    मीन राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

    • जालंधर हाईवे पर बस की भयानक टक्कर, ASI सहित 4 पुलिस कर्मीयों की मौ+त, देखें वीडियो

      जालंधर, ENS: मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां खड़े ट्राले में बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ASI सहित 4 की मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की बस जालंधर के पीएपी से गुरदासपुर जा रही थी। जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से कई पुलिस कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है।

      घायल पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि वह ड्यूटी पर गुरदासपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे वह PAP जालंधर से निकले थे। जैसे ही उनकी बस मुकेरियां में पहुंचीं को एकदम से पक्के रोड से कच्चे पर आ गई। अभी तक कोई कुछ सोच पाता इतने में ही बस ने आगे चल रहे ट्राले के पीछे टक्कर दे मारी।

      बस में सवार पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि बस में 40 से ज्यादा मुलाजिम सवार थे। सुबह तड़के बस में सवार होने के बाद बहुत सारे कर्मचारी सो गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि बस जिस तरह से पहले हाईवे से निकल कर कच्चे रोड पर आ गई उससे लगता है कि शायद बस के चालक को भी नींद आ गई थी। नींद में ही यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ASI और एक महिला पुलिस कर्मचारी की भी मौत हुई है।

    • पंजाब : चोरो को पकड़कर लोगो ने की छित्तर परेड , वीडियो वायरल  

      बठिंडा : प्रताप नगर में स्थित एक मोबाइल शॉप पर नकदी चुराने वाले दो चोरो को लोगो द्वारा रंगे हाथ पकड़ कर धुनाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की उक्त चोरों द्वारा अनाज मंडी में मोबाइल चुराया गया था। चोरो को पकड़ते ही लोगो ने पहले उनकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

    • कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुआ विवाद, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो 

      चंडीगढ़: नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर मंगलवार शाम बवाल मच गया। AAP से गठबंधन के बाद मेयर पद से कांग्रेस पार्षद जसवीर बंटी नामांकन वापस लेने निगम ऑफिस पहुंचे। इसका पता चलते ही उनके पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे जसवीर बंटी को किडनैप किया है। उन्हें रोपड़ के होटल में रखा गया है। घर नहीं आने दिया जा रहा। उन्होंने निगम ऑफिस के बाहर से ही SSP कंवरदीप कौर को फोन कर दिया। जिसके बाद SSP पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गई।

      वहीं हंगामे का पता चलते ही चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यह देख पुलिस ने उन्हें नगर निगम के गेट पर ही रोक दिया। भाजपा वर्करों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने पार्षदों को किडनैप किया है। उन पर पंजाब पुलिस का पहरा लगाया गया है। पंजाब पुलिस के जरिए वह उन्हें डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बाहर जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद कांग्रेसी समर्थक भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच लात-घूंसे चले। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अलग कर वहां से खदेड़ा।

      पुलिस ने बिगते माहौल के देखते हुए पार्षद बंटी को कांग्रेस के साथ रोपड़ भेजने की जगह उनके घर भेजना ही मुनासिब समझा। जिसके बाद पुलिस सिक्योरिटी में बंटी को घर छोड़ा गया। वहीं मेयर इलेक्शन की वोटिंग से 2 दिन पहले निगम के सेक्रेटरी गुरिंदर सिंह सोढ़ी मेडिकल लीव पर चले गए हैं। चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने उनकी जगह जॉइंट कमिश्नर इशा कंबोज को इसका चार्ज दे दिया है। इलेक्शन से जुड़ा सारा काम सेक्रेटरी के ही जिम्मे होगा।

    • युवक ने रेलगाडी के आगे कूद’कर की आ’त्मह’त्या , देखे वीडियो

      अबोहर : गांव खुईयां सरवर के रेलवे फाटक के निकट बाद दोपहर एक युवक दवारा रेलगाडी के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसके शव को जीआरपी पुलिस ने संस्था की मदद से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक गांव सप्पांवाली का रहने वाला बताया जा रहा है।
       

      जानकारी के अनुसार गांव संप्पांवाली निवासी करीब 30 वर्षीय धमेन्द्र कुमार जो कि लक्कड मिस्त्री का काम करता है। जिसने दोपहर करीब 4 बजे खुईयां सरवर रेलवे फाटक के निकट अपनी बाईक लगाई और रेलगाडी के आगे कूद गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की  सूचना मिलते ही जीआरपी के प्रभारी दीदार सिंह मौके पर पहुंचें और नर सेवा नरायाण सेवा समिति सदस्यों बिटटू नरूला, मोनू व सोनू ग्रोवर की मदद से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

    • पत्नी घर में बाॅयफ्रेंड संग कर रही थी पार्टी, पति ने उतारा मौत के घाट

      करनालः हरियाणा के करनाल जिले से एक मामला सामने आया है। जाहां एक महिला अपने ही घर में प्रेमी के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रही थी। इसी बीच उसका पति घर पर आ गया। उसने पत्नी से खाना मांगा, तो उसका प्रेमी बीच में आ गया। इसे दौरान दोनों के बीच झगड़ा छीड़ गया। नाराज पति ने डंडे से वार करके पहलवान को मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। इस वारदात के बाद उसकी पत्नी मौका-ए-वारदात से फरार हो गई।

      जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य हत्यारोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति वारदात के बाद घर में ही मौजूद था, जहां उसकी पत्नी के प्रेमी की लाश पड़ी हुई थी। लेकिन महिला फरार थी। इस वजह से पुलिस को पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है। वो वारदात के बाद एक्सप्रेस ट्रेन से भाग रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया।

      पुलिस लगातार मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी। उसी दौरान पता चला कि वो मुंबई-कटरा स्वराज एक्सप्रेस में सफर कर रही है। जीआरपी को सूचित करके उसे पकड़ने का अनुरोध किया गया। जीआरपी ने ट्रेन के ड्राइवर को अगले स्टेशन पर रुकने का इशारा किया। इसके बाद जीआरपी की टीम ने कोच की तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी महिला कोच से निकलकर एक कोने में बैठ गई। इसी बीच पुलिकर्मियों की उस पर नजर पड़ी।

      इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से धर दबोचा गया। करनाल पुलिस की हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने पूरी वारदात के बारे में बता दिया। पुलिस के मुताबिक, करनाल के संगोहा गांव में रहने वाली जरीना खान उर्फ रानी और शाहपुर गांव के रहने वाले कृष्ण पहलवान के बीच अवैध संबंध था। उसका प्रेमी उसके पति की मौजूदगी में अक्सर मिलने आया करता था। पति मानसिक रूप से कमजोर था, इसलिए बहुत ज्यादा विरोध नहीं कर पाता था। इसका फायदा उठाकर रानी और कृष्ण अक्सर घर में ही मिलते रहते थे।

      जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार कृष्ण पहलवान अपनी प्रेमिका रानी से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों घर में ही शराब पार्टी कर रहे थे। उसी वक्त रानी का पति वहां आया। उससे खाना मांगने लगा। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। उनके बीच पहलवान आ गया। फिर प्रेमिका के पति के साथ उसकी बहस होने लगी। इससे पति भड़क गया और उसने डंडे से कृष्ण के सिर में वार कर दिया। वो वहीं नीचे गिर गया। कुछ देर बाद में पता चला की पहलवान की मौत हो गई है। इसके बाद महिला ने सबूत मिटाने का प्रयास किया।

      इसके बाद उसने पहलवाने के परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी दी। लेकिन उसके घर से उसे लेने कोई नहीं आया। इसके बाद आरोपी महिला अपने पति को वहीं छोड़कर फरार हो गई। अगले दिन इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों ने बताया कि रानी और पहलवान लंबे समय से एक-दूसरे से मिल रहे थे। पुलिस ने पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उनको कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

    • फगवाड़ा: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले में ADGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

      फगवाड़ाः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने आए युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने फगवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गुरुद्वारा साहिब छेवी पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में बेअदबी करने की कोशिश के आरोप में नहिंग सिंग की और से नौजवान की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 295 ए, 304 के तहत मामला दर्ज किया है। एडीजीपी ने बताया कि इस मामले में दो जांच टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन अभी चल रही है, और जांच में जो भी सामने आएगा  इसमें कत्ल की धारा भी जोड़ी जाएगी।

      जानकारी में बताया जा रहा है आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया था। पंजाब के फगवाड़ा के एक गुरुद्वारे में मंगलवार सुबह एक निहंग सिख ने बेअदबी करने के संदेह में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। 

      रमनदीप सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले निहंग ने वीडियो अपलोड किया और हत्या की जिम्मेदारी ली। जैसे ही आरोपी ने खुद को चौरा खूह गुरुद्वारा परिसर के अंदर बंद कर लिया।

      वहीं सिख जत्थेबंदियों द्वारा जयकारे लगाए गए। बता दें कि फगवाड़ा में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तबदील कर दिया गया।

    • पंजाब : पितामह के रूप में सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कबड्‌डी कोच का निधन 

      लुधियाना : अंतरराष्ट्रीय कबड्‌डी कोच और कबड्डडी खिलाड़ी देवी दयाल शर्मा (कुब्बे) के निधन की खबर से पंजाब के खेल जगत में शोक की लहर फैल गई है। वह 76 वर्ष के थे और उन्होंने फोर्टिस अस्पताल लुधियाना में अंतिम सांस ली। पूरी दुनिया में कबड्डी का नाम चमकाने वाले देवी दयाल शर्मा अंत तक कबड्डी से जुड़े रहे।

      14 जनवरी को अचानक डायबिटीज बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के कारण आज सुबह उनकी बेटी उनसे मिलने विदेश से अस्पताल पहुंची थीं। देवी दयाल शर्मा अंत तक कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहे। उन्होंने अपने बेटे अलंकार टोनी की याद में नए कबड्डी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और मुफ्त प्रशिक्षण देने के लिए अपने गांव में एक अकादमी भी खोली थी। पंजाब के मातृ खेल कबड्डी खेल के भीष्ण पितामह के रूप में सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने जीवन में भारत-पाकिस्तान कबड्डी मैच के दौरान कोच के रूप में भी सेवा की है।

    • जालंधरः Social Media पर प्रिंसीपल और महिलाओं की वायरल हो रही आपतिजनक तस्वीरों के बाद St. Soldier School के PRO ने किया यह दावा, पढ़ें

      प्रिंसीपल द्वारा स्कूल में अश्लील हरकतें करने के मामले मे प्रबंधकों पर भी फूट रहा लोगों का गुस्सा, निष्पक्ष जांच करवाने की मांग

      जालन्धर (ENS): लम्मा पिंड के नजदीक एक प्राईवेट स्कूल में प्रिंसीपल की आपत्तिजनक और गैर सामाजिक तस्वीरें लीक होने का मामला गर्मा गया है। इस मामले में एनकाऊंटर न्यूज की ओर से खबर प्रकाशित की थी। जिससे संबंधित प्रिंसीपल एवं दो महिलाओं की आपत्तिजनत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह स्कूल लंमा पिंड के नजदीक अर्जुन नगर में स्थित है। इस ग्रुप के स्कूल पहले भी कई बार विवादों में रह कर सुर्खियां बटोर चुके है।

      एनकाऊंटर न्यूज द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद अर्जुन नगर में स्थित सैंट सोल्जर ग्रुप के पीआरओ गगन ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह खबर सैंट सोल्जर ग्रुप के अर्जुन नगर ब्रांच की है। मगर इस मामले को स्कूल के मैनेजिंग डायरैक्टर ने आज स्कूल में बैंठक के दौरान सुलझा लिया है। अब इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत भी नहीं दी जा रही।

      वहीं एनकाऊंटर न्यूज के पाठकों ने स्कूल प्रिंसीपल द्वारा किए शर्मनाक काम को खूब दुत्कारा है तथा उन्होने मांग की है कि इस मामले की जांच डिप्टी कमिशनर तथा महिला शिकायत निवारण कमेटी द्वारा करवाई जाए तथा प्रिंसीपल को नौकरी से डिसमिस कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहिए। इसमें स्कूल प्रबंधकों की भी बड़ी लापरवाही सामने आ रही है कि कैसे बिना करैक्टर जांच किए किसी भी व्यक्ति को स्कूल की सबसे महत्वपूर्ण कुर्सी पर बिठाया है। फिलहाल एनकाऊंटर न्यूज इस मामले में स्कूल प्रबंधकों और प्रिंसीपल का पक्ष जानने के लिए प्रयास कर रहा है पक्ष मिलने के बाद उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।