Blog

  • जालंधरः चोरी के मामले में 8 गिरफ्तार, पूछताछ दौरान हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधरः चोरी के मामले में 8 गिरफ्तार, पूछताछ दौरान हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर,वरुण/हर्षः थाना नूरमहल की पुलिस ने चोरी के मामले में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, केबल की तारे, मोटरें, तांबा और स्क्रैप सहित अन्य सामान भारी मात्रा में काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें थाने में फोन पर चीमा कलां से सूचना मिली थी कि चोरी कर रहे चोरों को लोगों ने काबू किया है। इस दौरान मौके पर पहुंचकर एएसआई सुरजीत सिंह ने आरोपियों को काबू कर थाने ले आई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी चीमा खुर्द, कुलविंदर कुमार निवासी बतूरा, मनोज कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

    आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जिन लोगों को सामान बेचते थे पुलिस ने उनको भी काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, चितरंजन निवासी रविदासपुरा, नूरमहल, प्रिंस ढिंगरा निवासी जंडियाला और तरसेमलाल उर्फ बिट्टू कबाड़ियां निवासी सरैनियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 40 आईपीसी धारा 457, 380, 379 बी, 411, 120/20 के तहत  सभी को गिरफ्तार किया है।

  • अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य करे, वही सशक्त सरकार कहलाने की हकदार : सत्ती

    अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य करे, वही सशक्त सरकार कहलाने की हकदार : सत्ती

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में भाजपा के 9 वर्ष पूर्ण 

    ऊना/ सुशील पंडित:  भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हुए हैं। देश मे ही नही बल्कि विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा हैं। कई सालों बाद 272 सीटे लेकर बीजेपी ने केन्द्र में सरकार बनाई थी ये अपने आप मे एक नया इतिहास है जिन लोगों ने भाजपा को इस मुकाम पर पहुंचाया उन पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस का भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया गया। शुक्रवार को ऊना में भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्यय ने कहा था कि यदि सरकार का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचता तो वो सरकार मेरे लिए कुछ नही है मै तो चाहूंगा कि जो सरकार पहले अंतिम व्यक्ति के हित के लिए कार्य करती है। वही सही मायनों में एक सशक्त सरकार कहलाने की हकदार होती हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस समय हर व्यक्ति को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। किसानों के खाते में 6 हजार व फीड को लेकर सब्सिडी दी जा रही है। उंन्होंने सड़कों पर बोलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल जी की ग्रामीण सड़क योजना ने देश ही नहीं। बल्कि विदेशों में भी उस को लेकर बयान आज भी आते है। उसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगातार सड़कों ओर हाइवे का निर्माण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

    उन्होने कहा कि रेल नेटवर्क जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। आज बुलंदियां छू रहा है उंन्होने कहा कि वंदेभारत ट्रेन कुछ शरारती तत्वों को  रास नही आ रही जिस कारण जगह जगह पर उस पर पत्थर फेंके जा  रहे है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा, जिला भाजपा महासचिव राजकुमार पठानिया, हरमेश प्रभाकर, नगर परिषद ऊना के उपाध्यक्ष विनोद पुरी,जनक राज खजांची, नवीन पुरी, धर्मेंद्र राणा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • बोध राज पूरी ने ली वाइस चेयरमैन पद की शपथ

    बोध राज पूरी ने ली वाइस चेयरमैन पद की शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना मुख्यालय के बचत भवन  में बोध राज  पुरी (बोधा) वार्ड नम्बर 6 के म्युनिसिपल काउंसलर ने नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद की शप्त ग्रहण की,इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ,एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान, हरपाल सिंह गिल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ,चेयरमैन पुष्पा देवी, कमेटी संदीप,क्लर्क स्टाफ अंजू , सेंट्री इंस्पेक्टर आशुतोष ,पवन कपिला एक्स वाइस प्रेसिडेंट इंदु एमसी वार्ड नंबर 11, ममता कश्यप वार्ड नंबर 9 ,उर्मिला वार्ड नंबर 10 ,विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बोध राज पूरी ने कहा कि पहला ढाई साल का  नगर परिषद का कार्य पवन कपिला  के नेतृत्व में सफल रहा और अगले ढाई वर्ष का कार्यकाल भी इसी प्रकार सफल रहेगा। उन्होंने बताया की पहली बार हमारी कमेटी को 75 लाख स्वच्छता अभियान पर मिला है, अब हमारी यही कोशिश रहेगी कि एक  करोड रुपए नगर परिषद को इनाम भी हम हासिल करें। उन्होंने कहा कि जितने भी अधिकारी हैं वो सब तैयारी में लगे हुए हैं कि जो हमारा अगला ढाई साल का कार्य होगा उसमें हम नगर परिषद को इनाम के तौर पर एक करोड रुपए लाकर दे। बोध राज पूरी ने कहा कि मैं सतपाल सिंह सत्ती का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने हमें  नगरपालिका सौंपी और जो अधूरा काम इस बार रह गया है उसको हम समय में अवश्य पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि पूरी कमेटी बधाई के पात्र है ,जिन्होंने इस कमेटी को शांतिपूर्ण तरीके से चलाया और ऊना जिले में चार चांद लगा दिए। शहर में कूड़ा करकट जो कि गलियों के बीच रहता था उस पर पूर्ण रूप से हमारी कमेटी ने काम किया और उस समस्या को  जड़  से खत्म किया ।उन्होंने कहा कि 65 कनाल जमीन हमें डीसी ने दी थी जिस पर हमने काम शुरू कर दिया था ।अब हमारी सिर्फ यही पहल है कि शहर में हम स्वच्छता की सूची में पहले स्थान पर आए।

  • जालंधरः MGN स्कूल के पास महिला से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, मुकाबले दौरान पीड़ित हुई घायल

    जालंधरः MGN स्कूल के पास महिला से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, मुकाबले दौरान पीड़ित हुई घायल

    जालंधर, वरुणः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं आज दोपहर स्कूल से बच्चे को लेने पैदल जा रही महिला से मोबाइल छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। इस घटना दौरान महिला में लुटेरों का डटकर मुकाबला किया तो लुटेरों ने पहले महिला से हाथापाई की और उससे धक्का देकर मोबाइल छीनकर फरार हो गए है। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला के पति आशीष ने बताया कि उसकी पत्नी मंदीप देवी सरकारी स्कूल से बच्चे को लेने जा रही थी कि एमजीएन स्कूल के पास कृष्णा नगर में 2 बाइक पर सवार होकर 4 लुटेरे आए।

    जिन्होंने पीछे से उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने लुटेरों का मुकाबला किया तो उक्त लुटेरों ने महिला पर हमला कर उसे गिरा दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आशीष ने बताया कि इस हादसे में उनकी पत्नी को सिर, बाजू और टांगों पर काफी चोटे आई है। जिसे उपचार के लिए टैगौर अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। आशीष ने बताया कि उक्त सभी लुटेरों के मुंह ढके हुए थे, जिसके कारण किसी लुटेरे की पहचान नहीं हो सकी। आशीष ने बताया कि उक्त बाइक की नबंर प्लेटें भी नहीं लगी हुई थी। जिसके कारण बाइक के नंबर नोट नहीं किए जा सके।

  • अधिकारी ने मोबाइल निकालने के लिए बहाया 21 लाख लीटर पानी, सीएम ने किया सस्पेंड

    अधिकारी ने मोबाइल निकालने के लिए बहाया 21 लाख लीटर पानी, सीएम ने किया सस्पेंड

    कांकेरः अपने मोबाइल के लिए जलाशय का पूरा पानी खाली करवाने वाले अधिकारी को मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में खबर आई थी कि फ़ूड इंस्पेक्टर ने डेम से अपना मोबाइल निकालने के लिए जलाशय का पूरा पानी खाली करवा दिया था। जिसके परिणाम स्वरुप उस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। दरअसल, कोयलीबेड़ा ब्लॉक के फूड इंस्पेक्टर रविवार को छुट्टी मनाने खेरकट्टा परलकोट जलाशय पहुंचे थे। जहां पर फूड ऑफिसर साहब का महंगा फोन खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ऊपर पुल पर लबालब 15 फीट तक भरे हुए पानी में गिर गया। इस दौरान 21 लाख लीटर पानी की बर्बादी हो गई। जिसके बाद अधिकारी के फोन को निकालने की चर्चा शुरू हो गई और अधिकारी के द्वारा सिंचाई विभाग से चर्चा कर बकायदा पम्प लगाकर जलाशय के पानी को फेंकवा दिया गया।

    अब सवाल यह उठता है कि अफसर साहब के फोन में आखिर ऐसा क्या था जिसके लिए किसानों के सिंचाई के लिए उपयोग किये जाने वाले पानी को इस कदर बहा दिया गया। इस मामले में जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राम लाल ढिवर का कहना है कि 5 फिट तक पानी को खाली करने का परमिशन मौखिक तौर पर दिया गया था, लेकिन अब तक 10 फिट से ज्यादा पानी निकाल दिया गया। अफसर के महंगे फोन की कीमत शायद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों के जीवन यापन के सांधन से बढ़कर नजर आ रही है, जो इस कदर गर्मी के मौसम में भी सिंचाई के लिए उपयोग किये जा सकने वाले पानी को बेफिजूल बहा दिया गया है।

  • पंजाब : चोरी किए गए सोने के साथ  2 को किया काबू,देखं वीडियो 

    पंजाब : चोरी किए गए सोने के साथ 2 को किया काबू,देखं वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश: थाना सिटी फगवाड़ा पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब उन्होंने चोरी किए हुए सामान के साथ 2 नौजवानों को  काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि बीते दिनों मोहल्ला डडल के रहने वाले प्रशांत खुराना के घर पर चोरी हुई थी जिसकी प्रशांत की ओर से थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनकी शिकायत के आधार पर आज दोनों नौजवानों  को चोरी के सामान के साथ काबू कर लिया जिनकी पहचान दीपक कालरा उर्फ राहुल बासी थानेदारा मोहल्ला मेहली गेट एवं सनी पुत्र पवन कुमार वासी डडल मोहल्ला के रूप में हुई है। इनसे दो सेटल लटकन, तीन टॉपर्स दो सहाय एवं एक वाली बरामद की गई है। दोनों पर मुकदमा नंबर 94/380/457 दर्ज किया गया है।

  • पंजाब : एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने फगवाड़ा का पद संभाला, देखें वीडियो 

    पंजाब : एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने फगवाड़ा का पद संभाला, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा / राजेश : एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने अपने फगवाड़ा के पद  को संभालते हुए फगवाड़ा  की पीसीआर  एवं ट्रैफिक पुलिस से मीटिंग की। इस संबंध में बातचीत करते हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पहल के आधार पर ट्रैफिक की समस्या और नशे रोकना उनका पहला मकसद होगा। गुरप्रीत  सिंह ने शहर वासियों से अपील की है कि शहरवासी भी उनका पूरा सहयोग दें ताकि वह बुरे अनसरों पर नकेल कस  सके।

  • बद्दी: यूनिवर्सिटी में पुलिस ने दी के यातायात नियमों को पालन करने की जानकारी

    बद्दी: यूनिवर्सिटी में पुलिस ने दी के यातायात नियमों को पालन करने की जानकारी

    बददी/सचिन बैंसल: शुक्रवार को बद्दी यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी रमेश शर्मा के साथ थाना बद्दी के एसएचओ राकेश राय व संदीप अयरी यातायात प्रभारी भी मौजूद रहे। एसएचओ राकेश राय ने बच्चों को बताया कि युवा पीढ़ी आजकल नशे की ओर अग्रसर हो रही है जो कि बहुत ही गलत कार्य है ।नशा केवल शरीर ही नहीं व्यक्ति का मानसिक संतुलन भी बिगाड़ देता है। जिससे कि व्यक्ति व समाज पतन की ओर चल पड़ता है ।उन्होंने कहा हमें नशे को त्याग कर खेलकूद को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हिमाचल पुलिस द्वारा ड्रग फ्री हिमाचल का ऐप भी लॉन्च किया गया है।
    जिसके माध्यम से पुलिस द्वारा चलाए गए नशे के खिलाफ अभियान की चर्चा भी की गई है। यातायात प्रभारी संदीप अयरी ने बताया हमें सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का भी पालन करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना बहुत जरूरी है ।वहीं अगर हम गाड़ी चला रहे हैं तो हमें सीट बेल्ट से लगानी चाहिए। उन्होंने कहा 18 वर्ष की आयु से कम बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। इस मौके पर वाइस चांसलर डीआर भारद्वाज व उनके साथ बद्दी यूनिवर्सिटी का सारा स्टाफ मौजूद रहा।
  • ਪੰਜਾਬ : ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰ ਮਨਿਸਟਰੀ ਆਫ ਆਯੂਸ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਯੂਸ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ. ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ, ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਖੰਨਾ ਅਤੇ ਆਰਟ ਆਫ ਲਿਵਿੰਗ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਆਪਣੀ ਫੇਰੀ ਦੌਰਾਨ ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਨੇ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਇਥੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖਿਆ। ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਕੱਲੇ-ਇਕੱਲੇ ਮਰੀਜ਼ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਛੱਡ ਕੇ ਤੰਦਰੁਸਤ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਜਿਊਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੀਤਾ। 

    ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਨੇ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ, ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲ-ਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾ ਦੀ ਸਰਾਹਨਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕੇਂਦਰ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਪੀੜ੍ਹਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਵਿਚੋਂ ਕੱਢ ਕੇ ਨਵੀਂ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਗ੍ਰਸਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਜਿਥੇ ਸਹੀ ਇਲਾਜ ਦੀ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਓਥੇ ਉਸਨੂੰ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਊਂਸਲਿੰਗ ਦੀ ਵੀ ਬੇਹੱਦ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਗ੍ਰਸਤ ਵਿਅਕਤੀ ਇੱਕ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਮਾਨਸਿਕ ਰੋਗੀ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਭਰਿਆ ਵਤੀਰਾ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।

    ਡਾ. ਮਨੋਜ ਨੀਸਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਯੂਰਵੇਦ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਅਭਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦਿਆਂ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਉ ਕੇਂਦਰਾਂ ਅਤੇ ਓਟ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀਆਂ ਆਯੂਰਵੇਦਿਕ ਦਵਾਈਆਂ ਉਪਲੱਬਧ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਛੱਡਣ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਅਸਾਨੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਯੂਰਵੇਦ ਦੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਤੋੜ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਤਾਕਤ ਵੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸੀ ਦਵਾਈਆਂ ਦਾ ਕੋਈ ਦੁਰਪ੍ਰਭਾਵ ਵੀ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਉੱਪਰ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਪੀੜ੍ਹਤ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਯੋਗ ਅਤੇ ਕਾਊਂਸਲਿੰਗ ਰਾਹੀਂ ਸਰੀਰਕ ਅਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਤਕੜਿਆਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਐਂਡ ਵਿਨੋਦ ਖੰਨਾ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਆਰਟ ਆਫ ਲਿਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਅਭਿਆਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਯਤਨਾ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਸਰਾਹਨਾ ਕੀਤੀ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਐਂਡ ਵਿਨੋਦ ਖੰਨਾ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੀ ਆਗੂ ਮਿਸਜ ਕਵਿਤਾ ਖੰਨਾ ਆਰਟ ਆਫ ਲਿਵਿੰਗ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਸ੍ਰੀ ਪ੍ਰਿੰਸ ਜੁਨੇਜਾ, ਸ੍ਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਰਮਾਂ, ਸ੍ਰੀ ਅਨਿਲ ਜੁਨੇਜਾ, ਡਿਪਟੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਰੋਮੀ ਰਾਜਾ, ਸਹਾਇਕ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਯੁਵਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਵਿਭਾਗ ਸ੍ਰੀ ਰਵੀ ਦਾਰਾ, ਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਸ੍ਰੀ ਰਜੀਵ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਛੁਡਾਓ ਕੇਂਦਰ ਦਾ ਸਟਾਫ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸੀ।

  • 861 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सासंद भवन, देखें वीडियो

    861 करोड़ की लागत से तैयार हुआ सासंद भवन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: देश का नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को इसका उद्घाटन करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने बताया है कि नया संसद भवन रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। नए पार्लियामेंट भवन को बनाने का काम नमक से लेकर जहाज बनाने वाली कंपनी टाटा ग्रुप ने किया है। नया संसद भवन बनाने के लिए सरकार की ओर से निकाला गया टेंडर भी टाटा ग्रुप ने जीता था क्योंकि टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने सबसे कम 861.9 करोड़ रुपए में इस प्रोजेक्ट को बनाने की पेशकश की थी। इसलिए सरकार ने टाटा ग्रुप हो संसद भवन को बनाने की जिम्मेदारी थी।

    टाटा ग्रुप की पहचान भरोसा शब्द से होती है। इसलिए शायद यही एक वजह है कि टाटा ग्रुप को नया संसद भवन बनाने का मौका मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि टाटा ग्रुप को चलाने का काम भी एक ट्रस्ट यानी Tata Trust करता है। नए संसद भवन के निर्माण में करीब 862 करोड़ रुपए की लागत आई है। क्योंकि टाटा प्रोजेक्ट ने कई बड़ी कंपनियों को पछाड़कर 862 करोड़ रुपए में नए पार्लियामेंटभवन को बनाने का टेंडर जीता था। नया पार्लियामेंटभवन तिकोने आकार की चार मंजिला बिल्डिंग के रूप में बना है। इसका पूरा कैंपस 64,500 वर्ग मीटर में बनकर तैयार है। इसमें 888 सदस्य लोकसभा में आसनी से बैठ सकते हैं। अब आप सोच रहे हैं कि इस नए पार्लियामेंटभवन का डिजाइन किसने बनाया होगा। नए पार्लियामेंटका स्ट्रक्चर किसी और ने नहीं गुजरात की एक आर्किटेक्चर कंपनी एचसीपी डिजाइंस ने तैयार किया है।

    इस बिल्डिंग के मुख्य आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं। बिमल पटेल कई बड़ी बिल्डिंग्स की डिजाइन बाने का काम किया है। उन्होंने 2019 में आर्किटेक्टर क्षेत्र में असाधारण काम के लिए पद्मश्री अवार्ड भी हासिल किया है। उन्होंने विश्वनाथ धाम काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात हाईकोर्ट बिल्डिंग, आईआईएम अहमदाबाद कैंपस, टाटा सीजीपीएल टाउनशिप, साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी सहित कई बड़ी बिल्डिंग्स डिजाइन बनाने का काम किया है। अगर आप इस नए संसद भवन को पूरी तरह देखना चाहते हैं तो इसके लिए भी सरकार ने व्यवस्था की है। नए पार्लियामेंट भवन को आम लोग भी देख सकते हैं। जो लोग इसमें टहलना चाहते हैं वो टहल सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको एक आपको एक विशेष विजिटर्स पास की आवश्यकता होगी जो सरकार द्वारा जारी किया जाएगा। विशेष विजिटर्स पास आम लोग पार्लियामेंट सिक्योरिटी स्टैबलिशमेंट से प्राप्त कर सकते हैं।