Blog

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    फगवाड़ाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। फगवाड़ा से नवांशहर के बीच आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक अनुज सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक नवांशहर रेलवे लाइन पर अपना मोबाइल फोन सुन रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

    इस दौरान मृतक के कुछ समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अशीष जेतली की बेहरमी से पिटाई कर दी। डॉक्टर जेटली ने बताया कि जब परिजन उक्त युवक को सुबह लेकर आए थे तो उसका सिर बुरी तरह खुल गया था और डॉक्टरों ने उसके टांके लगाकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने के लिए परिजनों को कह दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसके परिजनों ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ नगर अमन कुमार ने मौके पर पहुंचे और परिवार से संबंधित कुछ लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने धरना लगा दिया है।

  • सरकार का नया आदेश, जिम और पार्क में महिलाओं की No Entry

    सरकार का नया आदेश, जिम और पार्क में महिलाओं की No Entry

    अफगानिस्तानः सरकार ने महिलाओं के जिम जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तालिबान के एक साल से अधिक समय पहले सत्ता संभालने के बाद से महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नकेल कसने का यह नया फरमान है। तालिबान पिछले साल अगस्त 2021 में सत्ता पर काबिज हुआ था। उन्होंने देश में माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय जाने पर लड़कियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, महिलाओं को रोजगार के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रतिबंधित कर दिया है और महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश दिया था।

    धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंध लगाया जा रहा है। क्योंकि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। महिलाओं के पार्क में जाने पर भी पाबंदी है। महिलाओं के जिम और पार्क में जाने पर प्रतिबंध इसी हफ्ते से लागू हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन दुर्भाग्य से आदेशों का पालन नहीं किया गया और नियमों का उल्लंघन किया गया और हमें महिलाओं के लिए पार्क और जिम बंद करने पड़े।

    उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौकों पर हमने पुरुषों और महिलाओं, दोनों को एकसाथ कई पार्क में देखा है और दुर्भाग्य से उन्होंने हिजाब नहीं पहन रखा था। इसलिए हमें एक और निर्णय लेना पड़ा और हमने सभी पार्क और जिम को महिलाओं के लिए बंद करने का आदेश दिया।

    फैसले की हो रही निंदा

    इस बीच अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि एलिसन डेविडियन ने इस प्रतिबंध की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह तालिबान द्वारा सार्वजनिक जीवन से महिलाओं की भागीदारी समाप्त करने का एक और उदाहरण है। हम तालिबान से महिलाओं और लड़कियों के सभी अधिकारों और स्वतंत्रता को बहाल करने का आह्वान करते हैं।

    रूस में जयशंकर ने उठाया अफगानिस्तान का मुद्दा

    वहीं 8 नवंबर को रूस दौरे पर गए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ चर्चा के बाद कहा कि दुनिया को अफगानिस्तान की स्थिति को नहीं भूलना चाहिए और उस देश से संचालित आतंकी समूहों को लेकर चिंता बनी हुई है। विदेश मंत्री ने कहा कि लावरोव के साथ चर्चा के दौरान अफगानिस्तान का मुद्दा भी उठा और इस बात पर जोर दिया गया कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को यह सुनिश्चित करने के लिये काम करना चाहिए कि उस देश से आतंकवाद का कोई खतरा नहीं हो।

    अफगानिस्तान में मानवीय संकट: जयशंकर

    उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया इस बात को नहीं भूले कि अफगानिस्तान की स्थिति क्या है क्योंकि मुझे आज लगता है कि जितना ध्यान उस पर दिया जाना चाहिए, उतना नहीं दिया जा रहा है। उस देश में मानवीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और भारत, अफगानिस्तान के लोगों को खाद्यान्न, दवा, कोविड रोधी टीके की आपूर्ति कर रहा है क्योंकि वे कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं।

  • पंजाबः बेटे संग मिलकर पत्नी ने दी पति को खौफनाफ सजा

    पंजाबः बेटे संग मिलकर पत्नी ने दी पति को खौफनाफ सजा

    अबोहर: गांव बहावलवासी में एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को घर में गड्ढा खोदकर दफना दिया व उस जगह पर फर्श भी लगा दिया और पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। जब मृतक के लापता होने की बात धीरे-धीरे गांव से पुलिस तक पहुंची तो इस घटना का राजफाश हुआ। घटना का पता चलने के बाद दोनों मां बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और शव को निकालने के कार्य को शुरू कर दिया।

    गांव बहावलवासी निवासी 50 वर्षीय मक्खन सिंह पुत्र हरनेक सिंह को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ झगड़ा होता रहता था। इसी के चलते करीब एक माह पूर्व जब दोनों में झगड़ा हुआ तो मक्खन सिंह की पत्नी चरणजीत कौर ने अपने बेटे जशन उर्फ प्रदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को खड्डा खोद कर घर में ही दफना दिया। इसके बाद 18 अक्टूबर को चरणजीत कौर ने पुलिस के पास अपने पति की गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी।

    इधर, मक्खन सिंह के गायब होने के बाद गांव में शुरू हुई चर्चा धीरे-धीरे पुलिस तक पहुंची। जब पुलिस अधिकारियों ने मक्खन की पत्नी व बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शुक्रवार को घर में दफनाए गए शव को निकाल लिया। पुलिस ने चरणजीत कौर और उसके बेटे प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    मृतक के भाई सुरजीत सिंह का आरोप है कि उसके भाई की हत्या उसकी ही पत्नी चरणजीत कौर और उसके बेटे ने की है क्योंकि चरणजीत कौर का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध था जिसका पता उसके भाई को चल चुका था इसी कारण दोनों में झगड़ा रहता था जिसको रास्ते से हटाने के लिए ही सुखपाल कौर ने अपने बेटे संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारते हुए घर में ही दफना दिया।

    सुरजीत सिंह ने आशंका जताई कि अन्य लोगों का भी हाथ हो सकता है इसलिए पुलिस पकड़े गए मां बेटे से सख्ती से पूछताछ कर अन्य आरोपितों का भी पता लगाकर उन पर हत्या और लाश को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज करे। थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी चरणजीत कौर और बेटे जशन उर्फ प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है।

  • पंजाबः मंड को अब ई-मेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस ने किया नजरबंद

    पंजाबः मंड को अब ई-मेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस ने किया नजरबंद

    लुधियानाः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को जिला पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बता दें मंड को लगातार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फोन काल पर धमकियां मिल रही है। मंड ने इन धमकियों के बारे पुलिस प्रशासन को बता दिया है। धमकियां मिलने के उपरांत मंड के उसके घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। देर रात मंड को E-mail आई है। जिसमें लिखा है कि मंड तुम गलत बोलने से बाज नहीं आ रहे। तेरे साथ भी प्रदीप की तरह करना पड़ेगा। हम तुझे माफ नहीं करेंगे। तू हमारे सिक्ख धर्म का आरोपी है। एक बात मेरी याद रखना की तुझे जरूर मारेगे। यह हमारा तुझे चेलेंज है। हम उस हर व्यक्ति को ठोकेगे जो हमारे श्री गुरू ग्रंथ साहिब के बारे गलत बोलता। मंड अब तू भी तैयार रह अगला नंबर तेरा है।

    मंडल के घर के बाहर भी सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए गए है। समय-समय पर अधिकारी औचक चैकिंग भी कर रहे है। वहीं मंड से भी अब पुलिस सख्त हो रही है। मंड से भी कहा गया कि बेवजह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करेे। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। लोगों से पुलिस लगातार अपील कर रही है कि सोशल मीडिया पर कोई गलत बयानबाजी न करे जिससे किसी धर्म या किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। बता दें दो दिन पहले गुरसिमरन सिंह मंड का पुलिस लाइन में मुंशी के साथ पंगा पड़ गया था।

    मंड के मुताबिक पुलिस लाइन से सुरक्षा कर्मचारियों की डयूटी लगाने वाले मुंशी ने उनकी सिक्योरिटी में भिंडरांवाला का समर्थक कर्मचारी भेज दिया। मंड ने कहा था कि मुंशी मुझे मरवाना चाहता है। मंड को इस बात का आभास तब हुआ जब उसने उस पुलिस कर्मचारी की बाइक पर जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीर चिपकी देखी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने सख्त एक्शन लिया था और सुरक्षा में फेरबदल कर दिया था। मंड ने कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिस कारण उसे हर दिन धमकियां मिल रही हैं।

  • घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबरः पंजाब भर में इतने बजे तक बंद रहेंगे बस स्टैंड

    घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबरः पंजाब भर में इतने बजे तक बंद रहेंगे बस स्टैंड

    अमृतसरः बटाला डिपो के कंडक्टर की कथित नाजायज रिपोर्ट करने के विरोध में पनबस कार्यकर्ता आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे पंजाब में बस स्टैंड बंद रखेंगे, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यह जानकारी प्रदेश नेता जोध सिंह ने दी। बता दें कि यूनियन द्वारा बस स्टैंड को बंद करने के पीछे उनके कंडक्टर साथी पर रोपड़ के चेकिंग स्टाफ द्वारा नाजायज रिपोर्ट बनाकर सस्पेंड कर दिया गया जबकि बस में बैठी सवारी ने टिकट नहीं लिया था और उसके एवज में यात्री को वेटिकट होने पर उसे 10 गुना जुर्माना भी वसूल लिया गया।

    फिर भी चेकिंग स्टाफ के इंस्पेक्टर ने गलत ढंग से कार्रवाई करते हुए कंडक्टर पृथीपाल पर कार्रवाई कर दी। जिसके चलते पनबस कर्मियों में भारी रोष पाया जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए गुरप्रीत सिंह बड़ेच, सतनाम सिंह सत्ता, सुखदेव सिंह चुन्नी, शमशेर सिंह ने बताया कि जब तक उनके साथी को ट्रांसपोर्ट विभाग बहाल नहीं करता तब तक बसों का चक्का जाम और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । जिसकी जिम्मेवारी ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर की होगी।

  • हिमाचल प्रदेश में वोटिंग जारी, CM ने मतदान से पहले की मंदिर में पूजा

    हिमाचल प्रदेश में वोटिंग जारी, CM ने मतदान से पहले की मंदिर में पूजा

    हिमाचल: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और यह शाम 5:30 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। सत्तारूढ़ बीजेपी जहां विकास के अपने एजेंडे पर सवार होकर चुनावी सफलता दोहराने की उम्मीद कर रही है वहीं, विपक्षी कांग्रेस मतदाताओं से निवर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करने की चार दशक पुरानी परंपरा का पालन करने का अनुरोध कर रही है। पर्वतीय राज्य में 55 लाख से ज्यादा मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।

  •  राहुल के हुए जूते चोरी,दर्ज कराई FIR, ढूंढने में जुटी पुलिस

     राहुल के हुए जूते चोरी,दर्ज कराई FIR, ढूंढने में जुटी पुलिस

    मुजफ्फरपुर: रेल सफर के दौरान अब तक आपने चोरी की कई घटनाएं सुनी और पढ़ी होंगी, जिसके लिए संबंधित थाने में FIR भी दर्ज कराई जाती रही हैं। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले राहुल कुमार झा के साथ ऐसी चोरी की घटना घटी कि उसके लिए उसने प्राथमिकी दर्ज करवाई जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। चलती ट्रेन में बर्थ के नीचे से राहुल के जूते चोरी हो गए हैं और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से यूपी और बिहार की पुलिस जूते-चप्पल चोरी करने वाले की तलाश कर रही है।

    जानिए पूरा घटनाक्रम

    सीतामढ़ी के बाजपट्टी के रहने वाले राहुल कुमार झा ने मुजफ्फरपुर रेल थाने में जूता चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर FIR दर्ज कर बिहार और यूपी की पुलिस जूता चोरी की घटना की जांच कर रही है। झा द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि वे पंजाब के अंबाला से मुजफ्फरपुर के लिए जयनगर क्लोन स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 से यात्रा कर रहे थे।

    बोगी नंबर बी-4 में 51 नंबर सीट उनके नाम से बुक थी। यूपी के मुरादाबाद में जब वे किसी काम से बर्थ से नीचे उतरे तो देखा कि उनका जूता नहीं है। काफी खोजने के बाद भी जब उन्हें जूता नहीं मिला तो उन्होंने रेलवे के ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज की। फिर मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल ने ऐप से जरिए की गई शिकायत का हवाला देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

  • आज का राशिफल, 12 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 12 नवंबर 2022

    मेष: व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    वृष: नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

    मिथुन: नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें। फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी।

    कर्क: काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहूंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

    सिंह: स्वयं के काम पर ध्यान दें। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्या: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उत्साह बना रहेगा। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं।

    तुला: सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

    वृश्चिक: तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    धनु: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है।

    मकर: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

    कुंभ: व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

    मीन: स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अज्ञात भय रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

  • पंजाबः डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की गाइडलाइंस

    पंजाबः डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की गाइडलाइंस

    चंडीगढ़  : राज्य सरकार ने डेंगू के खिलाफ जंग तेज करने के लिए कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से डेंगू के लार्वा के प्रजनन को रोकने के लिए सतर्क और जागरूक रहने और घरों, कार्यालयों, खुले स्थानों और गलियों में पानी खड़ा नहीं होने देने की भी अपील की है।

    स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को पहले ही आवश्यक जांच के साथ तत्काल इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने व्यापक जनहित में इस संबंध में सभी सावधानियों को लागू करने के लिए आम जनता से पूर्ण सहयोग मांगा। जौड़माजरा ने कहा कि सभी सिविल सर्जनों को डेंगू वार्ड स्थापित करने, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियों को तेज करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

    विभाग पंचायत विभाग और स्थानीय शासन विभाग के सहयोग से गांवों और शहरों में डेंगू प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर डेंगू से बचाव के लिए तत्काल कदम उठा रहा है। डेंगू मच्छर एडीज इजिप्टी के प्रजनन को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। ऐसे क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि डेंगू मच्छर के प्रजनन स्रोत को खत्म करने से ही डेंगू की रोकथाम संभव है। डेंगू के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

  • कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाईः 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

    कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी कार्रवाईः 3 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

    हिमाचलः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज के अध्यक्ष की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद ने तीन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर बुद्धिजीवी विभाग के अध्यक्ष विजय पाल सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र ठाकुर तथा प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव नरेंद्र कुमार को पार्टी से निष्कासित किया गया है। 

    कांग्रेस इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर, आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवां परागपुर से मुकेश कुमार,  विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत  ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल को निष्कासित कर चुकी है।