Blog
-

सावन मास मेलों के लिए सदाशिव मंदिर कमेटी की तैयारिया पूर्ण,दुलहन की तरह सजा मंदिर
21 जुलाई को साजन अमृतसर और निशा शर्मा करेंगे भोलेनाथ का गुणगान,सदाशिव मंदिर परिसर या मुख्य गेट पर बिना कमेटी परमीशन से नहीं होगा कोई भंडारा: प्रवीण शर्माऊना/सुशील पंडित : उत्तरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल उपमंडल बंगाणा में पड़ने वाले सदाशिव मंदिर जिसे धौमेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। रामगढ़ धार के सबसे ऊंचे टीले पर स्थित धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में सावन मास मेले की तैयारियां कमेटी द्वारा पूर्ण कर ली गई है। मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर कमेटी ने सावन मास मेलों की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। और मंदिर को दुलहन की तरह सजाया गया हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं देने के लिए मंदिर कमेटी ने पूरी तैयारिया कर ली है। प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन मास की पहली रविवारी संध्या यानी 21 जुलाई को पंजाब की बुलंद आवाज साजन अमृतसरिया और हिमाचल की शान निशा शर्मा भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे।और सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने बालों के लिए विशेष व्यवस्था के साथ मंदिर दर्शन होंगे। प्रवीण शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर में इस बार सीसीटीबी कैमरे और बढ़ाए गया है। ताकि मंदिर परिसर में अमन शांति रहे। बहीं बुजुर्गो के लिए लिफ्ट की सुविधा भीं मंदिर परिसर में की गई है। और रविवार और सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। मंदिर परिसर में पार्किंग के लिए विशेष सुविधा रहेगी। और सावन मास मेलों को सुचारू रूप देने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य के साथ कुछ शोशल युवाओं को भी जोड़ा गया हैं। बही सदाशिव मंदिर के आसपास अगर कोई नशा करता पकड़ा गया तो उसे कमेटी की तरफ से पांच हजार का जुर्माना भी किए जाने का कमेटी ने प्रस्ताव पारित किया है। शर्मा ने कहा कि शराब आदि का सेवन करके मंदिर में आने बालों की चैकिंग के लिए कमेटी ने एक सयंत्र लिया है जो हर नशे की सूचना देता है। और मंदिर परिसर में नशा करके आने वाले को भी पांच हजार का जुर्माना किया जाएगा। प्रवीण शर्मा ने बताया कि सावन मास मेलों के दौरान सदाशिव परिसर या मुख्य गेट के आसपास बिना अनुमति से कोई भंडारे का आयोजन नहीं होगा। भंडारा करने के लिए मंदिर कमेटी से परमीशन लेना अनिवार्य होगा।सदाशिव मंदिर के भंडारों में नहीं होगा पॉलिथीन या थर्मोकोल का प्रयोग, उलंघना करने बालों को होगा जुर्मानाप्रवीण शर्मा ने कहा कि सावन मास मेलों के उपलक्ष्य पर सदाशिव मंदिर परिसर अथवा अन्य मुख्य गेट पर लगने वाले भंडारों में किसी प्रकार का पॉलिथिन अथवा थर्मोकोल का कोई प्रयोग नहीं होगा। यह कमेटी बैठक ने निर्णय लिया है। और जो कमेटी के आदेशों के आदेशों की पालन करने की बजाए उल्नघना करेगा। उसे पांच हजार या उससे ज्यादा जुर्माना कमेटी द्वारा किया जायेगा। प्रवीण शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कमेटी ने यह निर्णय लिया है। -

ऊना:भारतीय मजदूर संघ ने 36 सूत्री मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
ठेकेदारी प्रथा को बंद करने की मांगऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज भारतीय मजदूर संघ द्वारा एक रैली निकालकर प्रदेश सरकार को 36 सूत्रीय मांग पत्र डीसी के माध्यम से भेजा गया। जिसमें उन्होंने ठेकेदारी प्रथा को बंद करने और फैक्ट्री वर्कर्स की सैलरी 18 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने की मांग की है ।भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारीयों ने इकट्ठे होकर एमसी पार्क से लेकर डीसी कांप्लेक्स तक एक रैली निकाली और हिमाचल सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की डीसी उना के माध्यम से प्रदेश सरकार को हमने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ठेकेदारी प्रथा को बंद करना, साथ ही फैक्ट्री वर्कर्स की सैलरी प्रतिमा 18000 किया जाना और आंगनवाड़ी कर्मी की सैलरी भी 18 हजार रूपए किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज हमने ज्ञापन भेजकर सरकार से मांग की है कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो भारतीय मजदूर संघ आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा । -

Punjab: दुकानदार द्वारा मारपीट के मामले में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो
लुधियानाः नजदीक घंटा घर के पास स्थित एसी मार्किट में दुकान के कर्मी ने सुसाइड कर जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि युवक के साथ दुकान ने चोरी के इल्जाम में उसके साथ मारपीट की थी। जिसके बाद युवक ने खौफनाक कदम उठाया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट के मामले में दोनों पार्टियां थाने में आई थी। वहीं इस मामले को लेकर दोनों में राजीनामें की बात चल रही थी।
पुलिस का कहना है कि उनके पास राजीनामें की लिखित कॉपी मौजूद है। वहीं मौत से पहले की युवक की वीडियो सामने आई है, जिसमें युवक ने 4 लोगों ने मरने से पहले नाम लिए है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवक ने राकेश सचदेवा, हर्ष सचदेवा, सन्नी पाहवा और संदीप है। पीड़ित ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित ने कहा कि दुकानदार द्वारा उसके साथ बिना कसूर के मारपीट की गई है। वहीं संदीप के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पार्टियां थाने प्रभारी के सुलखन सिंह के पास आई थी और दोनों पार्टियां राजीनामे की बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी आरोप लगा रही थी कि उनकी दुकान मेें चोरी हुई है, वहीं युवक का परिवार और दूसरी पार्टी दोनों आपस में बात कर रही थी, जिसको लेकर आगे की उस समय कार्रवाई नहीं की गई थी। वहीं अब उक्त सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।
-

Storm और Heavy Rain ने मचाई तबाही, 35 की मौ’त
नई दिल्ली : अफगानिस्तान में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। तालिबान के एक अधिकारी ने बताया है किपूर्वी अफगानिस्तान में तूफान और भारी बारिश की वजह से 35 लोगों की मौत हो गई है। सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रांतीय निदेशक सेदिकुल्लाह क़ुरैशी ने बताया कि नांगरहार प्रांत में कई लोग घायल भी हुए हैं। कुरैशी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के वो पांच लोग भी शामिल हैं जिनकी जान सुर्ख रोड जिले में एक मकान की छत गिर जाने के कारण गई।हादसे में परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए है। अधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में मारे गए और घायल लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रांत के विभिन्न भागों में संपत्ति एवं फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। नांगरहार में क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख अमीनुल्लाह शरीफ ने बताया कि अभी तक 207 घायलों को प्रांत की राजधानी जलालाबाद और आसपास के जिलों में इलाज के लिए लाया गया है। -

Byju’s के खिलाफ होगी दिवालिया कार्रवाई, जानें मामला
नई दिल्लीः कभी डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मार्केट कैप हासिल कर चुकी एडुटेक कंपनी बायजू का किस्सा अब खत्म हो चुका है। पिछले कुछ साल से मुश्किलों में घिरा यह स्टार्टअप आखिरकार नीलाम होने की कगार पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी के मौजूदा मैनेजमेंट को भंग कर दिवालिया समाधान प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। कंपनी ने खुद बचाव के लिए एक आखिरी अपील की है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ अपने विवाद को कोर्ट के बाहर सेटलमेंट करने की गुहार लगाई है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ भी बड़ा खेल कर दिया है।
NCLT ने मंगलवार 16 जून को बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न को बड़ा झटका देते हुए उसके खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया। ट्रिब्यूनल ने मौजूदा मैनेजमेंट का भंग कर पंकज श्रीवास्तव को अंतरिम रिज्योलूशन प्रोफेशनल नियुक्त कर दिया है। साथ ही कंपनी के लेंडर्स यानी कर्जदाताओं को जल्द कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स बनाने को कहा है और तब तक इसकी कमान पंकज श्रीवास्तव के हाथ रहेगी। NCLT ने कहा है कि पंकज कमेटी बनने तक कंपनी की कमान संभालेंगे। ट्रिब्यूनल ने बायजू के सभी मामलों को एकसाथ रखने और भी कर्जदाताओं की कमेटी बनाने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद कंपनी के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू हो जाएगी। अब कंपनी की संपत्तियों का मूल्य निर्धारित किया जाएगा और उसे बेचकर कर्जदाताओं को पैसे चुकाए जाएंगे।
बीसीसीआई ने 8 सितंबर, 2023 को याचिका दायर कर बायजूद के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अपील की थी। बीसीसीआई का दावा है कि बायजू उसके 158 करोड़ रुपये के भुगतान को डिफॉल्ट कर गई है। इस राशि में जीएसटी नहीं शामिल है। याचिका को स्वीकार करते हुए एनसीएलटी ने कहा कि कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू न करने का कोई ग्राउंड दिखाई नहीं देता है। बायजू के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंपनी ने उनका टीडीएस सरकार यानी आयकर विभाग के पास नहीं जमा किया है। इसका खुलासा आईटीआर भरते समय हुआ। कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी स्लिप में टीडीएस काटे जाने का जिक्र है, लेकिन पिछले साल जुलाई से टैक्स को सरकार के पास जमा नहीं कराया।
एनसीएलटी ने कहा है कि दिवालिया प्रक्रिया पूरी होने तक बायजू अपनी किसी भी संपत्ति का कोई लेनदेन नहीं कर सकती है। आईबीसी नियमों के मुताबिक, कंपनी के प्रबंधन की कमान भी क्रेडिटर्स की कमेटी को सौंप दी जाएगी। हाालंकि, इस बीच बायजू ने बीसीसीआई के साथ अपने विवाद को कोर्ट के बाहर सेटलमेंट करने की गुहार लगाई है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि आदेश के बावजूद हम बीसीसीआई के सहयोग से ‘आउट ऑफ कोर्ट’ सेटलमेंट की कोशिश करेंगे।
-

Punjab: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहा मासूम, 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन से बच सकती है जान
पटियालाः मोगा और पंजाब के अन्य शहरों के बाद अब पटियाला में एक ऐसी बीमारी का मामला सामने आया है, जिसमें बच्चा रिदम वीर सिंह स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप 1 से जूझ रहा है। इस बच्चे की जान तभी बच सकती है जब उसे 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन मिल जाए। मिली जानकारी के अनुसार 10 महीने का बच्चा इस गंभीर बीमारी के कारण धीरे-धीरे सेहत से कमजोर हो रहा है। इसलिए पीजीआई के डॉक्टरों ने माता-पिता से जल्द ही पैसे इकट्ठा करने को कहा है ताकि बच्चे को टीका लगाया जा सके और बच्चे की रिकवरी हो सके।
हैरान करने वाली बात तो ये है कि उसी घर में ये दूसरा बच्चा है जिसे ये भयानक बीमारी हुई है। इस मौके पर बच्चे की माता मनप्रीत कौर ने कहा कि पहले डेढ़ साल के एक बच्चे की इसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी और दूसरा बच्चा भी इसी बीमारी से जूझ रहा है, जिसके पास समय बहुत कम है। परिवार ने इस फोन नंबर (96465-62686) पर लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
-

Punjab : Bike और रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, बच्ची सहित दंपती घायल
बठिंडा : शहर के माल रोड पर कार पार्किंग के पास बाइक और रेहड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्ची घायल हो गई। वहीं दो बच्चे सुरक्षित बच गए। घायलों की पहचान सुनील कुमार (35) पुत्र तेज राम, पिंकी (32) पत्नी सुनील कुमार तथा प्रीति (10) पुत्री सुनील कुमार निवासी बैक साइड राजिंदरा कॉलेज के तौर पर हुई है। घायलों को लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
जहां उनका इलाज किया जा रहा है। माल रोड पर हुई घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, मनीष मित्तल मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया।
-

Punjab: आतंकी Arsh Dalla के साथी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बाघापुरानाः आतंकी अर्श डल्ला के साथी मनप्रीत सिंह की जमीन को असलहा एक्ट केस के साथ अटैच किया गया है। पुलिस ने इसका चस्पा जमीन में लगी मोटर के कोठे पर चिपका दिया है। मनप्रीत सिंह उर्फ पीता, पाकिस्तान से आने वाले हथियारों को ठिकाने लगाने के लिए व्यक्तियों का प्रबंध करता था। उसे पिछले साल 3 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। बाघापुराना से डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की 7 कनाल 18 मरले जमीन को केस के साथ अटैच किया गया है।

डीएसपी के अनुसार मनप्रीत सिंह पहले फिलीपींस मनीला में रहता था और अर्श डल्ला के साथ संपर्क में था। वह उसके लिए काम करता था, जांच में सामने आया था कि सितंबर 2022 में अर्श डल्ला ने मनप्रीत सिंह को गांव आरिफ के जिला फिरोजपुर से पाकिस्तान से आई खेप को लेकर आने के लिए व्यक्तियों को प्रबंध करने के लिए कहा था।
उसने अमृतपाल सिंह उर्फ एमी निवासी चंद नवां के जरिए वीजा सिंह और रणजोध सिंह को इसके लिए चयनित किया था। फिलीपींस से वेस्टर्न यूनियन के जरिए उन्हें पैसे भेजे गए थे और इसके बाद दोनों ने हथियार लाकर अपने पास रखे थे। अर्श डल्ला के बताए अनुसार यह हथियार उनकी तरफ से आरोपित हरप्रीत सिंह उर्फ हीरा, लवप्रीत सिंह उर्फ लवी और निर्मल सिंह उर्फ निम्मा को सप्लाई किए थे।
-

10 महीने के भतीजे का चाचे ने किया कत्ल
करनालः हरियाणा के करनाल में चाचा ने 10 माह के भतीजे की गर्दन पर डंडा मारकर हत्या कर दी। आरोपी चाचा बच्चे की मां के साथ डंडे से मारपीट कर रहा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सोनीपत जिला के गांव असदपुर (नांदनौर) निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसने दो बेटियों पूजा व काजल की शादी 21 फरवरी 2023 को करनाल के बरसत गांव के सुशील व शमशेर सिंह के साथ की थी। सुशील व शमशेर के अलावा इनका तीसरा भाई भी है, जिसका नाम दीपक है और वह अविवाहित है।
सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि पहले से ही घर में झगड़े होते रहे हैं। जिसकी वजह से बेटी पूजा अलग किराए के मकान में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर को पूजा का देवर दीपक घर में घुस गया और झगड़ा करने लगा। वह काजल के साथ भी मारपीट करना चाहता था, लेकिन काजल ने दरवाजा बंद कर लिया था। जिसके बाद वह पूजा के कमरे में जा घुसा। जहां पर उसने डंडे से पूजा पर वार करना शुरू कर दिया। बच्चा बेड पर था। जैसे ही उसने पूजा को डंडा मारा तो वह उसे छूता हुआ 10 माह के राघव की गर्दन पर जा लगा। डंडा लगते ही बच्चा बेसुध हो गया। पूजा ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लाेग मौके पर पहुंच गए। बच्चे को तुरंत घरौंडा के अस्पताल में लेकर आए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरेंद्र कुमार और लड़की के मामा नरेश कुमार का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर दोनों बेटियों को तंग किया जाता रहा है। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं और समझौते भी हुए। हर बार ससुराल वाले यही कहते थे कि हम दोनों लड़कियों को तंग नहीं करेंगे, लेकिन वह नहीं माने। दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी देते हैं। सुरेंद्र ने बताया कि बेटी काजल भी गर्भवती है। दो या चार दिन में वह भी बच्चे को जन्म देगी, लेकिन आज इस परिवार ने नवजात की जान ले ली। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घरौंडा थाना प्रभारी जंगशेर ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। देवर दीपक, सास रामकली और ससुर रामफल पर केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-

Punjab: नशे में धुत PRTC ड्राइवर, बस खुद चलाकर पहुंचे यात्री, देखें वीडियो
अमृतसर : सोशल मीडिया पर अकसर रोजाना तरह तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बस ड्राइवर नशे में धुत है। नशे में धुत चालक की हालत देखकर यात्रियों के होश उड़ गए। इस वीडियो में अमृतसर से चंडीगढ़ जा रही बस का ड्राइवर नशे की हालत में बस के अंदर सोता नजर आ रहा है और बस को एक यात्री चला रहा है।
बताया जा रहा है कि पंजाब रोडवेज की बस करीब 50 यात्रियों को लेकर अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए जा रही थी। लेकिन ड्राइवर नशे में था और जब उसे नशा हो गया तो वह बस चला नहीं पा रहा था, जिसके बाद बस ड्राइवर को नींद आ गई। जिसके बाद बस के यात्री ने बस को चंडीगढ़ तक चलाया।ड्राइवर बस के अंदर इंजन के ऊपर सोता रहा। जिसके बाद यात्रियों ने यह वीडियो बनाया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नही की। लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।