Blog

  • पंजाब : महानगर में चोर गिरोह सक्रिय, देखें CCTV

    लुधियाना :  इन दिनों चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो 15 से 20 हथियारबंद लोगों का ग्रुप बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। हाल ही में चोरों के इस गिरोह ने ताजपुर रोड स्थित एक सुनार की दुकान को भी निशाना बनाया था। 20 से 25 सदस्य उस वक्त के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे थे। यह ताजा सीसीटीवी वीडियो लुधियाना के ताजपुर रोड का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चोर गिरोह के 15 से 16 सदस्य 2 दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे है।

    लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद ये लुटेरा गिरोह वहां से भाग जाते है। लेकिन लोगों में डर का माहौल है, हर तरफ इसी चोर गिरोह की चर्चा हो रही है, वीडियो में दिख रहे सभी लोग अप्रवासी लग रहे है। ऐसा लगता है कि ये चोर गिरोह राज्य के बाहर से आते हैं और पंजाब के अलग-अलग शहरों में वारदातों को अंजाम देकर वापस अपने राज्य में चले जाते है। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस चोर गिरोह पर कब तक काबू पाती है।

  • जालंधरः सुबह सुबह दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, छत में छेद करके सामान लेकर हुए फरार

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन गागला फार्म ने नजदीक बाइक मकैनिक की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। मामले की जानकारी देते राधे चंदन लाली ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद करके चले गए थे। आज जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए तो देखा कि दुकान के पीछे गड्ढा खोदा हुआ था। हालांकि एक से डेढ़ फुट गड्ढा करने के दौरान वह मुकाम में कामयाब नहीं हुए तो उसके बाद छत में छेद करके दुकान में घुस गए। इस दौरान चोर 10 से 15 हजार सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।


      

  • 4 मंजिला इमारत को लगी आग, 4 दुकानों सहित घर जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    जम्मूः जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ तहसील से दुखद घटना सामने आई है। जहां चार मजिंला इमारत को आग लग गई। मामले की जानकारी देते हुए सलामतुल्ला के पुत्र तालिब हुसैन ने बताया कि आज सुबह उसके चार मंजिला आवास में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में 4 दुकानों सहित पूरा घर जलकर राख हो गया। 

  • पंजाब : पिता के संस्कार के दौरान हुआ हादसा, मां-बेटी की मौ’त

    फिरोजपुर : 2 कारों की भिड़ंत में एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है। यह महिला अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। वापस जाते समय उसकी कार एक अन्य कार से टकरा गई और बेटी सहित मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर जिले के गुरु हर सहाय शहर के नजदीक हुआ। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक बबलजीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी झंडूवाला गुरु हर सहाय फिरोजपुर के पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    महिला के भाई इकबाल सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी आदर्श नगर गुरु हर सहाय फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता हरदीप सिंह की मृत्यु हो गई थी। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने उनकी बहन सुखप्रीत कौर अपने पति गुरजीत सिंह और बेटी निमरत कौर व अन्य के साथ आई थी।

    अंतिम संस्कार होने के बाद बहन वापस अपने ससुराल मलोट जा रही थी। उनकी कार झंडूवाला गांव के पास पहुंची थी कि आरोपी बबलजीत सिंह ने लापरवाही से अपनी कार लाकर उनकी बहन की कार में टक्कर मार दी। इससे बहन सुखप्रीत कौर व भांजी निमरत कौर गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मृत्यु हो गई। ASI गुरदीप सिंह ने बताया कि उक्त हादसे पर शिकायत के आधार पर आरोपी को नामजद कर लिया गया है। परिजनों के बयान के अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः कैब ड्राइवर की बेरहमी से की ह+त्या

    अमृतसरः थाना कोतवाली के अधीन आते सारागढ़ी सराय के बाहर कैब ड्राइवर की बेहरमी से हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसके तीन साथियों ने किराये को लेकर उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह राणा निवासी कोलू वाली हवेली रामसर रोड, बलजिंदर सिंह निहंग निवासी बाबा दर्शन सिंह एवेन्यू घन्नूपुर काले और साहिब सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके बाद में उसकी मौत को हार्टअटैक बताकर शव स्वजनों को भी सौंप दिया। स्वजनों ने भी संस्कार कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें लोगों ने बताया कि उसकी हत्या हुई है तो सारागढ़ी सराय के सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें सारी घटना कैद हो गई।

    पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चरनजीत कौर ने बताया कि उसका पति सारागढ़ी सराय अमृतसर के बाहर टैक्सी चलाता है। 27 जनवरी 2024 को उसके पति के साथियों ने रात करीब नौ बजे फोन करके बताया कि गुरजीत सिंह को हार्टअटैक आया है। उसने उन्हें कहा कि वे उन्हें अस्पताल ले जाए तो वह थोड़ी देर में वहां आ जाएगी। 5-10 मिनट बाद दोबारा उसे फोन आया कि पति की मौत हो गई है। वह शव लेकर गांव आ रहे हैं। पति के उक्त तीनों और उनके दो साथी अड्डा डड्डूआणा मेहता रोड पर उसे मिले। उन्होंने उसके पति का शव पति की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी नंबर पीबी-06-एक्स-8337 की पिछली सीट पर रखा हुआ था। इस दौरान उसका बेटा जसप्रीत सिंह, पड़ोसी जसबीर सिंह, प्रितपाल सिंह, भतीजे की बहू परमजीत कौर भी साथ थे। वह शव लेकर गांव चले गए।

    संस्कार के दौरान उसने देखा कि पति के सिर में चोट के निशान थे। उन्होंने उस समय संस्कार कर दिया। 30 जनवरी को किसी ने उसे बताया कि गुरजीत सिंह को साथी बलजिंदर, हरविंदर और साहिब सिंह ने पीटकर मार डाला था। वह भतीजे संदीप सिंह निवासी गांव अर्जन मांगा, अमृतपाल सिंह और जसवंत सिंह व मुख्तार सिंह को साथ लेकर सराय के बाहर टैक्सी वालों और अन्य लोगों से पूछताछ करने पहुंची। कुछ लोगों ने बताया कि पति के साथ उसके तीनों साथियों ने टैक्सी के किराये के पैसे के लेन-देन से झगड़ा किया था। तीनों ने मिलकर पति की हत्या की है। उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो उसमें मारपीट की घटना रिकार्ड थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः थाने से 100 मीटर दूरी पर चली गोलियां, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन लूट और हत्या की घटनाएं सामने आ रही थीं। ताजा मामला अमृतसर के थाना गेट हकीमा इलाके का है, जहां थाने से 100 मीटर की दूरी पर गोली चलने का मामला सामने आया है। वहीं इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसपाल सिंह  के रूप में हुई है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस बीच, मृतक जसपाल सिंह की बेटी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमलावरों ने खुद को सांसद गुरजीत औजला का पीए बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये और चेक ले लिया था। इस दौरान ना तो उसे नौकरी मिली और ना ही उनके पैसे लौटाए गए।

    जब उन्होंने इस संबंध में कोर्ट में केस दायर किया तो हमलावर आए दिन उन्हें बुरी नजरों से देखते थे और आज भी हमलावर उनके पिता पर थाना गेट हकीमा के पास उनकी दुकान पर सरेआम गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना में गोली लगने से उसके पिता की मौत हो गई। मृतक जसपाल सिंह की बेटी ने बताया कि हमलावरों ने पहले भी उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई उचित कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते अब पिता की मौत हो गई।

    वहीं इस मामले में थाना गेट खीमा की थाना प्रमुख राजविंदर कौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि थाना गेट हकीम से 100 मीटर की दूरी पर फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति मर गया है। वहीं मृत व्यक्ति की बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस सुराग लगा रही है और जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। अब इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

  • भीषण ब्लास्ट : गैस स्टेशन पर धमाके में 2 की मौ’त, 165 लोग झुलसे

    भीषण ब्लास्ट : गैस स्टेशन पर धमाके में 2 की मौ’त, 165 लोग झुलसे

    नई दिल्ली : केन्या की राजधानी नैरोबी में  देर रात भीषण ब्लास्ट हुआ। इस जबर्दस्त धमाके में 165 लोगों के झुलसने की खबर है। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका नैरोबी के एम्बाकासी में स्काईलाइन एस्टेट के पास कंटेनर कंपनी में हुआ था। अचानक हुए ब्लास्ट्स की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घबरा गए थे। इस बीच, सूत्रों के हवाले से कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि गैस लीकेज के चलते आग लगी थी और वह देखते ही देखते आस-पास के इलाके में फैल गई। इसके बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। हालांकि, इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    इस घटना से स्थानीय लोग काफी डरे हुए हैं। बताया गया है कि आग तब लगी जब कंपनी के अंदर स्टाफ सिलेंडर रीफिल कर रहा था यानी उसमें गैस भरी जा रही थी, तभी हादसा हो गया।  भीषण विस्फोट से घबराए लोगों ने ब्लास्ट की सूचना पुलिस को और अग्निशमन विभाग को दी। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। हालांकि आग किस कारण लगी, यह विस्फोट क्यों हुआ, इसके सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सथानीय मीडिया का कहना है कि धमाके और आग से कंपनी की बिल्डिंग बहुत ज्यादा डैमेज हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के पीछे की वजह तलाश रही है।

  • पंजाब : कुत्ते के काटने पर पड़ोसियों ने की धुनाई , देखे cctv 

    लुधियाना : हेबोवाल इलाके में कुत्ते के काटने को लेकर पड़ोसियों का आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित राहुल सहगल ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ देर शाम जब घर वापिस आया, तो उसके पडोसी गली मे कुत्ते को दलिया खिला रहे थे। इससे पहले की वह घर के अंदर जाता कुत्ते ने उसे काट लिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो पड़ोसियों ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया।   

    इसके बाद पड़ोसी महिला ने मोहल्ले उत्पाद मचाते हुए कुल्हाड़ी दिखाकर पीड़ित पड़ोसियों को डराने की कोशिश की। इस घटनाक्रम की सीसीटीवी भी आई सामने है। घायल राहुल ने पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके परिवार की जान माल को पड़ोसियों से खतरा है। 

  • जालंधरः सड़क हादसे में 3 की मौ+त का मामला, AUDI चालक गिरफ्तार 

    जालंधर, ENS: विधिपुर रेलवे फाटक के पास कुछ दिन पहले ऑडी कार और ई-रिक्शा चालक में हुई भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों ने ऑडी चालक की गिरफ्तारी को लेकर धरना भी दिया था। जिसके बाद थाना प्रभारी सिकंदर ने आरोपी चालक के खिलाफ 304 का पर्चा दर्ज कर लिया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने ऑडी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ अमरजीत सिंह बटाला के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के थाना प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि ऑडी कार ड्राइवर गुरप्रीत सिंह ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि हादसे के बाद वह काफी घबरा गया था। हादसे के दौरान उसके साथ उसका परिवार भी गाड़ी में मौजूद था। इसके चलते वह अपने पारिवारिक सदस्यों सहित मौके से फरार हो गया था। एसएचओ ने बताया कि गुरप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में पुलिस पार्टियां भेजी गई थी। देर रात उसे बटाला के पास से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गुरप्रीत को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं शवों का पोस्टमार्टम आज होगा।

  • आतंकी अर्श सिंह डल्ला के हैंडलर के खिलाफ NIA ने किया खुलासा

    जालंधर : प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी अर्श सिंह डल्ला के हैडलर मनप्रीत सिंह उर्फ पीता और उसके साथी मंदीप सिंह के खिलाफ भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को चार्ज शीट दायर की है। मनप्रीत पीता को पिछले साल एनआईए ने फिलीपींस से ही गिरफ्तार किया था। साथ में उसके भाई मंदीप सिंह उर्फ पीता डिपोर्ट करवाया गया था। बता दें कि दोनों कुछ पहले तक एनआईए के रिमांड पर थे। जिनसे लगातार 10 दिनों तक एनआईए ने पूछताछ की थी। अब उनके खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल गया है। दोनों आरोपी आतंकी अर्श डल्ला के लिंक में है और उसकी गैंग के मेन मेंबर हैं।

    आतंकी अर्श डल्ला खुद कनाडा में बैठ कर पंजाब में आतंकी गतिविधियों को पीता के जरिए अंजाम दिलवा रहा था। दोनों डल्ला के आतंक और अपराध सिंडिकेट में युवाओं को भर्ती करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। पीता भारत में बड़े पैमाने पर जबरन वसूली, नशा और हथियारों की तस्करी के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन केटीएफ के लिए धन जुटाता था।

    उक्त पैसे को हवाला नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न देशों में भेजकर भारत के खिलाफ बड़ी आतंकी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। दोनों आरोपी पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में भी शामिल थे। दायर की गई एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है कि केटीएफ के लिए आरोपी भारत में शूटर हायर करने, वारदात को अंजाम देने सहित विभिन्न तरह के चैनलों पर काम करते थे। पीता द्वारा पंजाब सहित अन्य राज्यों में वारदात करने के लिए अलग अलग क्रिमिनल सिंडिकेटों का गठन किया गया था। जोकि आने वाले समय में देश का माहौल खराब करते सकते थे। मगर उससे पहले उन्हें ब्रेक कर दिया गया। पीता ने माना कि वह पैसों की उगाही के लिए पहले व्यक्ति की डीटेल निकालते थे और फिर उसके घर के बाहर फायरिंग करवाकर डराते धमकाते थे। फिर फोन कर पैसों की मांग करते थे।

    अर्श डल्ला मुख्यता मोगा का रहने वाला है और अब कनाडा में रहता है। अर्श डल्ला पहले गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल रहा और फिर आतंकी बन गया। हाल के दिनों में वह कई गैंगस्टर और आतंक से संबंधित गतिविधियों में शामिल रहा है। 2022 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। डल्ला के लिंक पाकिस्तानी तस्करों के साथ भी हैं। इसे लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की खुलासा कर चुकी है।