Blog

  • पंजाब : चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    तरनतारन : शहर के मोहल्ला मुरादपुर जटा वाला के अंदर गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब में से 2 चोरों ने चोरी की घटना को आजम दिया है। गुरुद्वारा साहिब में से गोलक में से पैसे चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय 2 चोर गुरुद्वारा साहिब के अंदर घुसे और उन्होंने गोलक के अंदर पैसे पड़े थे, निकाल कर वहां से फरार हो गए हैं।

    उन्होंने कहा इतना शुक्र है कि गुरु महाराज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन पैसे चोरी होना भी बहुत बड़ी बात है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 2 चोरों ने मुंह ढके हुए दिखाई दे रहे है। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अपील की है कि जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़ा जाए। मौके पर पहुंचे थाना सिटी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में जो घटना हुई है, उसकी जांच की जा रही है और जल्द ही इन चोरों को पकड़ दिया जाएगा।

  • बड़ी खबरः अब आतंकी निज्जर के दोस्त के घर पर चली गोलियां

    ओटावाः कनाडा में खालिस्तान समर्थकों पर अब लगातार हमले के मामले सामने आ रहे हैं। अब एक और खालिस्तान समर्थक पर हमला हुआ है। पुलिस ने कहा है कि दक्षिण सरे के एक घर में रात भर गोलीबारी हुई है। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी को लेकर जांच जारी है। वहीं, स्थानीय समुदाय के सदस्यों का कहना है कि यह घर हाल ही में मारे गए खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के एक दोस्त का है।

    ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा परिषद के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घर सिमरनजीत सिंह का है, जो निज्जर का दोस्त था, जिसकी जून में सरे में हत्या हो गई थी। इस हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। पुलिस ने कहा कि अधिकारी इलाके के पड़ोसियों और गवाहों से बात कर रहे हैं और गोलीबारी के बारे में और अधिक जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। स्थानीय मीडिया सीबीसी न्यूज ने कहा कि इलाके में गोलियों से भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुई एक कार मिली है, साथ ही घर में गोली लगने के कई निशान भी मिले हैं।

    बी.सी. गुरुद्वारा परिषद के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह ने कहा कि समुदाय के सदस्यों का मानना है कि मकान मालिक सिमरनजीत सिंह का निज्जर के साथ संबंध होने के चलते वहां गोलीबारी हुई है। सितंबर में निज्जर की हत्या के बाद काफी बवाल हुआ था। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसके बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में गंभीर तनाव आ गया। हालांकि, भारत ने कनाडा के आरोपों को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया और कहा था कि इसका कोई सबूत नहीं है।

  • पंजाबः प्रदर्शन से पहले किसानों को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में किसानों द्वारा बीते दिन भाने सिद्धू को गिरफ्तार किए जाने को लेकर रोष जाहिर किया गया था। इस दौरान किसानों ने भाना सिद्धू को जल्द रिहा करने और उसके खिलाफ दर्ज किए गए झूठे केस वापिस लेने की चेतावनी भी दी थी। वहीं इस मामले को लेकर आज किसान जत्थेबंदिया संगरूर की ओर रवाना होने वाली थी। लेकिन उससे पहले पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद करना शुरू कर दिया।

    इसी के चलते आज सुबह भाने को सिद्धू के पक्ष में संगरूर जाने से रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन चढूनी के युवा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह बैंस को उनके साथियों समेत पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें किसान नेता के घर में पुलिस बैठी हुई दिखाई दे रही है।

    पुलिस की यह कार्रवाई सुबह 6 बजे हुई। इसके साथ ही इंद्रपाल सिंह बैंस के कई सहयोगियों को उनके घरों से और एक को सदर थाने से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि इससे पहले भाना सिद्धू का समर्थन कर रहे सिमरनजीत सिंह मान समेत कई अन्य नेताओं को पुलिस ने अलग-अलग जिलों में हिरासत में लिया है। युवा सामाजिक कार्यकर्ता भाना सिद्धू के खिलाफ पुलिस ने चार मामले दर्ज किए हैं, जिसमें पहला मामला एक ट्रैवल एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 

    भाना सिद्धू के समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि भाना सिद्धू की बढ़ती लोकप्रियता और प्रशासन के खिलाफ खुलकर बोलने के कारण पुलिस ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाया है। इस दौरान आरोप लगे है कि पुलिस हिरासत में रहते हुए उन्हें प्रताड़ित भी किया है। भाना सिद्धू के समर्थक आज संगरूर में बड़ा इकट्ठ करके सीएम भगवंत मान के हक में शामिल होने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। 

  • पंजाब : पंडित परांठे वाले के विवाद को लेकर CCTV से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें CCTV

    लुधियाना : चौड़ा बाजार स्थित मशहूर पंडित परांठे वाले का उसके पड़ोसी के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है। अब पंडित परांठे वाले ने 3 दिन पहले रात को पड़ोसी के साथ हुए विवाद की वीडियो सार्वजनिक की। वीडियो में उसका पड़ोसी उसकी दुकान के बाहर पेशाब करता दिख रहा है। ग्राहकों के लिए चाय ले जाते उसके वेटर से चाय छीनकर पड़ोसी पीता और गिलास पंडित परांठे वाले की दुकान के बाहर फेंकता है। पंडित परांठे वाले के बेटे हरमन ने बताया कि पिछले लंबे समय से वह अपने पड़ोसी से परेशान है। 3 दिन पहले उसके पड़ोसी ने ही पहले उसके पिता रमन पर हाथ उठाया था, जिस कारण विवाद बढ़ा। कई बार पड़ोसी को सार्वजनिक तौर पर भी दुकानदार समझा चुके लेकिन वह मानता नहीं। ग्राहकों की प्लेट से चाय तक उठाकर पी लेता है। यदि कोई विरोध करता है तो दुकान के बाहर हंगामा करता है।

    हरमन ने कहा कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाकर उनकी दुकानदारी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आज मजबूरन उसे पड़ोसी से दुखी होकर सीसीटीवी सार्वजनिक करनी पड़ी है। उधर दूसरे पक्ष की महिला मीनाक्षी द्वारा इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाई हुई है। मीनाक्षी का आरोप है कि उसके पति के साथ बेवजह पंडित परांठे वालों ने मारपीट की है। पति को बचाने गई तो उस पर भी हाथ उठाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि खींचातान में उसके गले में पहनी चैन भी तोड़ गई है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच चल रही है। आरोपी पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः बेटी होने पर महिला को घर से बाहर निकालने के लगे आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: निजामत नगर की महिला (निष्ठा) ने देर रात थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। दरअसल, महिला ने आरोप लगाए है कि उसके बेटी होने पर पति और सास ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि ससुर परिवार कह रहा है कि लड़का क्यों नहीं पैदा किया। निष्ठा ने कहा कि मेरी और पति की दूसरी शादी है। दोनों की शादी होने के करीब 3 साल बाद उन्हें एक बेटी हुई। बेटी होने के बाद से पूरे परिवार के रंग ढंग बदल गए। पति और सास ने कहना शुरू कर दिया कि तुमसे हमें बेटा चाहिए था, बेटी नहीं। इसी बात को लेकर अक्सर घर में विवाद रहता था। तीन साल तक दोनों को बच्चा नहीं हुआ था। निष्ठा ने कहा कि मेरा क्या क़सूर है, बेटी मुझे भगवान ने दी है।

    वहीं महिला को घर से बाहर निकालने को बाद उसके द्वारा हंगामा किया गया। घटना थाना 5 का मामला है। महिला ने आरोप लगाए है कि उसके धमकी दी गई थी कि अगर उसने उनका कहना ना माना तो उसे नग्न अवस्था में थाने लेकर मारपीट करवाई जाएगी। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि उसने अपने पर मारपीट के दौरान परिवार वालों के हाथ पकड़े थे, बस यही शिकायत थाने में परिवार वालों की ओर से उसके खिलाफ दी गई है। महिला का आरोप है कि मैंने अपनी सेफ्टी करते हुए और अपने बेटी को बचाते हुए परिवार वालों के साथ हाथापाई की है। क्योंकि पहले परिवार वालों ने उसकी बेटी को धक्के देने शुरू कर दिए थे। महिला ने कहा कि कोई भी मां अपनी बच्चों पर आंस आने से पहले खुद आगे आएंगी। इस मामले को लेकर डिवीजन नंबर-5 में पहुंची महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। निष्ठा ने आरोप लगाया गया कि शुक्रवार को उसकी सास और पति द्वारा एक फर्जी सोशल वर्कर को घर में बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई गई। वह किसी तरह वहां से अपने आपको बचाकर थाने में शिकायत देने पहुंची। इस दौरान थाने में जमकर हंगामा भी किया गया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत करवाया और महिला की शिकायत ली।

    निष्ठा ने आरोप लगाया कि पति और सोशल वर्कर उसके गहने सहित अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। निष्ठा ने आरोप लगाया कि मेरे पति सरकारी नौकरी करते हैं, इसी का रोब दिखाकर सास कहती है कि मैं अपने बेटे की दोबारा शादी करवा दूंगी। पिछले करीब 8 माह से महिला अपनी बेटी के साथ अलग रह रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि साल 2022 में पति के साथ विवाद हुआ था तो थाना स्तर पर राजीनामा हो गया था। मगर पति ने दोबारा तंग करना शुरू कर दिया। निष्ठा ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद ही सास ने तो दहेज को लेकर मुझे तंग करना शुरू कर दिया गया था। पीड़िता ने बताया कि जब मुझे बेटी पैदा हुई तो उसका खर्च तक मेरे परिवार ने किया। ससुरालियों ने पैसे नहीं लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि सोशल वर्कर उन्हें बड़े अधिकारी के नाम पर धमकियां भी दे रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि मुझे सास और पति द्वारा काफी समय से परेशान किया जा रहा था। बेड, फ्रिज सहित अन्य सामान भी दहेज के तौर पर डिमांड करते थे। जब उनकी मांग न पूरी होती तो मारपीट करते थे।

  • पंजाब: AAP विधायक की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

    अमृतसर: पंजाब के एक और आम आदमी पार्टी विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है। अमृतसर के बाबा बकाला साहिब की अदालत ने आम आदमी पार्टी विधायक दलबीर सिंह टोंग को गिरफ्तार करने के हुक्म जारी कर दिया। चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश ना होने पर अदालत ने आदेश दिए। अदालत की तरफ से अमृतसर के थाना ब्यास के इंस्पेक्टर को भी लताड़ लगाई गई। विधायक को 17 फरवरी तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के हुक्म दिया गया है। दलबीर सिंह टोंग अमृतसर के बाबा बकाला साहिब विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक है।

    पंजाब के अमृतसर में बाबा बकाला से विधायक दलवीर सिंह टोंग के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय अदालत ने पैसों के लेन-देन को लेकर ये आदेश जारी किए हैं। संपूर्ण सिंह नाम के एक शख्स की शिकायत के बाद कोर्ट ने विधायक को कई बार समन जारी किया लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। दलवीर ने 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की।

    बाबा बकाला के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग के खिलाफ बार-बार गिरफ्तारी के आदेशों का पालन करने में विफलता के लिए अमृतसर ग्रामीण पुलिस की आलोचना की है। विधायक के खिलाफ जारी पिछले 5 गिरफ्तारी वारंटों पर ध्यान न दिए जाने के बाद अदालत ने 29 जनवरी को छठा वारंट जारी किया। विधायक के खिलाफ ताजा वारंट आदेश में कहा गया है, आरोपी दलबीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट बिना तामील किए वापस आ गए. पुलिस थाना ब्यास के प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी वारंट के माध्यम से पांच बार निर्देशित किया गया है, लेकिन कोई अनुपालन नहीं किया गया है। आरोपी बाबा बकाला साहिब का निर्वाचित प्रतिनिधि/विधायक है और जाहिर तौर पर इसी कारण से गिरफ्तारी नहीं की गई है।”

    अदालत ने आगे आदेश दिया, आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर थाना ब्यास के प्रभारी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। ऐसा नहीं है कि आरोपी का पता नहीं चल रहा है क्योंकि वह 26.01.2024 को बाबा बकाला साहिब के हॉकी स्टेडियम में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ था। इस आदेश की एक प्रति पीएस के संबंधित एसएचओ के समक्ष रखी जाए, जैसा भी हो। अदालत के आदेश के अनुसार, उन्हें अगली तारीख यानी 17.02.2024 को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का भी निर्देश दिया गया है।

  • फैक्ट्री में आग लगने से एक की मौ+त, 4 घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के बद्दी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के 5 मरीज चंडीगढ़ के एडवांस ट्रॉमा सेंटर में रेफर होकर आए थे। यह पांचों मरीज वह हैं, जो आग से बचने के लिए छत से कूदे थे। इनमें से एक मरीज की मौत हो गई है। जबकि 4 मरीज अभी सुरक्षित हैं। उनके मामूली जलने के साथ-साथ रीड की हड्डी और सिर में चोटें आई हैं। उनकी हालत अभी स्थिर है।

    पीजीआई के मेडिकल सुपरिटेंडेंट विपिन कौशल ने एक बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। जिनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। इन चारों की पहचान चरण सिंह (22), प्रेम कुमारी (27), आरती (25) और गीता (25) के रूप में हुई है। सभी बद्दी, सोलन के रहने वाले हैं।

  • पंजाब : नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात 18 वर्षीय किशोरी का शव चुनरी के सहारे फंदे से लटकता मिला। नाबालिग ने अंदर से कमरे की कुंडी लगाई हुई थी। परिवार के सदस्यों ने शोर मचाया, लेकिन जब नाबालिग ने दरवाजा नहीं खोली तो लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला गया। चौकी शेरपुर के हेड कॉन्स्टेबल जगदीश कुमार ने बताया कि बाबा मुकंद सिंह नगर फौजी का वेहड़ा में रहने वाली 18 वर्षीय नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग मूल रूप से बिहार के जिला गोपालगंज के सिदवालिया की रहने वाली थी।

    घटना का पता लगने पर लोगों ने शेरपुर पुलिस चौकी को सूचित किया। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने शव नीचे उतार लिया था। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। किशोरी के शव से पुलिस को मोबाइल हेडफोन, नई चैन और एक बिल बरामद हुआ है। फिलहाल मामला संदिग्ध है।

    नाबालिग का पिता 5 साल पहले उसकी मां को छोड़कर चला गया था। उसका एक छोटा भाई और बहन भी है। घटना के समय उसकी मां गयंति देवी काम पर गई हुई थी। इसी दौरान उसने कमरे को अंदर से बंद कर ताला लगा फंदा लगा लिया। उसके छोटे भाई बहन काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन नहीं खुला।

    देर शाम मृतका की मां काम से लौटी तो बच्चों ने उन्हें बताया कि नाबालिग दरवाजा नहीं खोल रही। मां ने मोहल्ले में शोर मचाया। मौके पर जमा लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो सोनी को फंदे में लटका पाया। उसके तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सुसाइड का कारण पता नहीं लग पाया है। पुलिस जांच कर रही है। मृतका ने जिस चुनरी से फंदा लगाया है, उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा आज परिजनों के सोंप दिया जाएगा।

  • जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौ’त

    जमीनी विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 की मौ’त

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ ज़िले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई जिसमें 3 लोगों की मौत की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक यह घटना जमीन की पैमाइश के दौरान हुई जिसके चलते ताबड़तोड़ गोलियां चली जिसमें दंपत्ति और उसके बेटे की मौत हो गई है। इस मामले के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।   

    इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। फायरिंग में एक ही पक्ष के 3 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि परिवार के चचेरे भाई पर ही हत्या का आरोप लगा है। गोली लगने के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या के आरोपी फरार हताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में हैं।  

  • आज का राशिफल, 3 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 3 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 5 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ बीतेगा। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्न की थी इससे आपको खुशी होगी। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं न कहीं खालीपन का एहसास रहेगा। आज सिर्फ सुनी-सुनई और आलोचनत्मक बातों पर ध्यान न दें तथा अपनी भावनओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी के बिजनेस में कोई भी फैसला लेने से पहले साझेदार से भी राय ले लें।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से खुशी होगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बन रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। आज का दिन कुछ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज समय की कीमत को पहचान कर काम पर ध्यान देंगे। तय समय पर काम न पूरा होने की वजह से देर तक काम करन पड़ेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। तथा आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज घर में संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल बन रहेगा। आज अपनी वाणी पर काबू रखेंगे। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में शांत रहें। आज मनोरंजन संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होने के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनकर हल निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। आज परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम भी बनेगा। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा लेंगे। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावन है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उसमें गति आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। आज कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार आज खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। आज थोड़ी सी सावधानी रखने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। आज आप ध्यान रखें कि कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बने तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से कोई अच्छा समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत सकता है।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान दूर हो जाएगी। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय के अनुसार कोई भी निर्णय लें। आज करियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े न आने दें। आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, अगर घरवालों से अपने रिश्ते की बात कि है तो घरवालों की स्वीकृति मिलेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। आज व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रखना जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही कार्यों को समय से पूरा होने में रोकेगी। वेबसाइट डिजाईन करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्न रखी है। आज सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्चो पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक न करें। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी से पहले किए हुए किसी वादे को आज पूरा करेंगे। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज यह भी ध्यान रखें कि जरा सी चूक आपके कार्यों को कुछ देर के लिए रोक सकती है। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव लाएं। आज आपकी दैनिक आय पहले से ज्यादा बेहतर होगी। साथ ही आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होगी। उनके मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज घर की देखरेख और परिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। आज नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास न करके अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। आज व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखना आपको आर्थिक समस्या से बचाएगा। आज अध्ययनरत लोगों को भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी और अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा । आज काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुनें और सुलझाएं, इससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। आज व्यवसाय में इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। आज बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप न होने दें। आज कोई भी निर्णय लेने में समय न लगाएं।