Blog

  • पंजाबः इस इलाके में शराब बेचने को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके में शराब बेचने को लेकर चली गोलियां, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः जिले के जलोखाना चौक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात शराब बेचने को लेकर गोलियां चली। इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक जलोखाना चौक में शराब बेचने आए एक युवक ने शराब ठेकेदारों पर गोलियां चला दी। शराब ठेकेदारों के पार्टनर का कहना है कि गुरप्रीत गोपी नामक युवक कांग्रेस पार्षद की शह पर नाजायज शराब बेचने का काम करता है। बुधवार को गुरप्रीत गोपी चौक जलौखाना में किसी को शराब देने आया था। जिसकी भनक उनको लग गई।

    इस बात की सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल पर शराब ठेकेदार के पार्टनर एसएचओ अमनदीप नाहर को गोलियां चलाने वाले युवक के बारे बता ही रहे थे कि वहां अंधेरे में छिपा युवक भागते हुए एक कांग्रेस पार्षद के कार्यालय में जा पहुंचा। जहां पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान एसएचओ अमनदीप नाहर की कांग्रेस पार्षद के साथ तकरार बाजी भी हुई है।

    शराब ठेकेदार के पार्टनर का आरोप है कि युवक नाजायज शराब बेचने का काम करता है। जब उसे नाजायज शराब के साथ पकड़ा गया तो उसने गोलियां चला दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोलियां के खोल को ढूंढती रही, पुलिक को खोल उसी जगह पर मिले जहां गुरप्रीत गोपी ने गोलियां चलाई। इस बात को गुरप्रीत गोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने गोलियां चलाई है। इस संबंध ने एसएचओ अमनदीप नाहर का कहना है को मामले की जांच की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲਿਫਟ ਦੇਣਾਂ ਪਿਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਹੋਇਆ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਲਿਫਟ ਦੇਣਾਂ ਪਿਆ ਮਹਿੰਗਾ, ਹੋਇਆ ਵਾਰਦਾਤ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ, ਦੇਖੋਂ CCTV

    ਬਟਾਲਾ: ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਲੁਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹਿਆਂ ਹਨ। ਹੁਣ ਤਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦਾ ਨਵਾਂ ਤਰੀਕਾ ਅਪਣਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ, ਚੋਰ ਹੁਣ ਲਿਫਟ ਮੰਗ ਕੇ ਵਾਰਦਾਤਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਗ ਪਏ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਲਿਫਟ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿਤਾ। ਬਟਾਲਾ ਸਠਿਆਲਾ ਰੋਡ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਲਿਫਟ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਖਮਿਆਜਾ ਭੁਗਤਣਾ ਪਿਆ।

    ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਦਸਿਆਂ ਕਿ ਲਿਫਟ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਵਲੋਂ ਹੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਕੋਲੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਚ ਤੂਸੀਂ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ ਲਿਫਟ ਲੈਣ ਵਾਲੇ ਨੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਬੈਠਦੇ ਹੀ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਨੂੰ ਧਕਾ ਦੇ ਦਿਤਾ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਲੇ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਮਾਲਿਕ ਨੇ ਬਹੁਤ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਲੁਟੇਰਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਲੇ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

  • जालंधरः सोढल मेले पर लगंर लगाने वालों को निगम कमिशनर ने जारी किए आदेश

    जालंधरः सोढल मेले पर लगंर लगाने वालों को निगम कमिशनर ने जारी किए आदेश

    जालंधर,ENS: शहर में 27 सिंतबर को सोढल मेला का आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले निगम कमिशनर डॉक्टर ऋषिपाल सिंह ने सोढल पर लगंर लगाने वाले लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल आईटम्स को लेकर आदेश जारी किए दिए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल आईटम्स पर जो प्रतिबंध लागू कर रखा है। ऐसे में सोढल पर लगंर लगाने वाले लोगों को उस पर सख्ती से अमल करने की अपील की है।

    उन्होंने कहा कि सोढल मेले के दृष्टिगत सभी से अपील की जाती है कि वह लंगरों इत्यादि में प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में निगम द्वारा इस मामले में अभियान चलाकर प्लास्टिक कैरी बैग इत्यादि का प्रयोग करने वालों के चालान काटे जाएंगे । होलसेलर और मैन्युफैक्चरर्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार ने प्लास्टिक के लिफाफे पर प्रतिबंध लागू कर रखा है परंतु इसके बावजूद जालंधर जैसे बड़े शहरों में प्लास्टिक के लिफाफे बनाए व बेचे भी जा रहे हैं और प्रयोग में भी लाए जा रहे हैं। शहर में अगर 50 हजार से ज्यादा दुकानदार हैं तो उनमें से 45 हजार दुकानदार प्लास्टिक के लिफाफे का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा थर्मोकोल के डिस्पोजेबल, प्लास्टिक की पैकिंग का सामान तथा कटलरी इत्यादि भी सरेआम बेची जा रही है। 

  • जालंधरः Hotels, Malls और Hospitals को लेकर नए आदेश जारी

    जालंधरः Hotels, Malls और Hospitals को लेकर नए आदेश जारी

    जालंधर,ENS: शहर में होटल, मॉल और अस्पतालों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह ने निगम के सेक्रेटरी विक्रांत वर्मा की स्पेशल ड्यूटी लगाते हुए आदेश दिए हैं कि शहर के सभी होटलों, अस्पतालों और मॉल्स द्वारा दिए जाते प्रॉपर्टी टैक्स और वहां लगे वॉटर कनैक्शनों की जांच की जाए। निगम कमिश्नर ने पत्रकारों को बताया कि इस अभियान के तहत 4 प्रॉपर्टीज की जांच दौरान कई गड़बडियां सामने आई हैं। सैक्रेटरी विक्रांत वर्मा और निगम सुपरिंटैंडैंट हरप्रीत सिंह वालिया की उपस्थिति में कमिश्नर डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि इस अभियान के तहत गत दिवस विशाल मैगा मार्ट वाली बिल्डिंग की जांच की गई जहां सबमर्सिबल पंप तो लगा हुआ है।

    परंतु उसका रिहायशी बिल निगम द्वारा भेजा जा रहा था। अब उस सबमर्सिबल पंप की मोटर की कैपेसिटी का पता लगाने और कमर्शियल बिल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस बिल्डिंग की प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न बाबत भी नोटिस जारी किया गया है और संबंधित बिल्डिंग मालिक से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं। इसी प्रकार वासल टावर वाली बिल्डिंग के वाटर मीटर कनेक्शन और रेंट डीड से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं।

    ऋतु वियर्स वाली बिल्डिंग में चल रहे जिम से भी रेंट डीड मांगी गई है और वहां वॉटर कनैक्शन बारे भी दस्तावेज तलब कर लिए गए हैं। इसी चैकिंग दौरान न्यू रूबी अस्पताल और साथ लगते परिसर से संबंधित प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न की जांच की गई है और सबमर्सिबल पंप बारे रिपोर्ट ली जा रही है। नगर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल और वाटर सप्लाई शाखा के नए सुपरिंटैंडैंट हरप्रीत सिंह वालिया ने बताया कि हाल ही में जीएसटी विभाग से शहर के कारोबारियों का जो डाटा मंगवाया गया था, उसके हिसाब से शहर में लगे कमर्शियल वाटर मीटरों को क्रॉस चैक किया जाएगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जीएसटी नंबर धारकों को उनके परिसर में लगे वॉटर कनैक्शन बाबत नोटिस भेजे जा सकते हैं जैसा लाइसैंस ब्रांच द्वारा किया गया था।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, स्कूल वैन से उतरते समय ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, स्कूल वैन से उतरते समय ट्रक की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत

    अमृतसरः तरनतारन के गांव लोहका से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल से लौट रहे एक बच्चे को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मासूम स्कूल वैन से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में माता-पिता बच्चे को तरनतारन के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान हरजोत सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चौकी कैरों पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मृतक बच्चा एलकेजी में पढ़ता था। मृतक के पिता गुरभज सिंह ने बताया कि उनका 5 साल का बच्चा ठक्करपुरा गांव के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद वह वैन से घर आ रहा था। अड्डा लोहका पहुंचने के बाद वह वैन से उतरकर सड़क पार करने लगा, तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर नंबर पीबी02 सीसी 9366 ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सरकार के खिलाफ डिपो होल्डरों ने खोला मोर्चा

    पंजाबः सरकार के खिलाफ डिपो होल्डरों ने खोला मोर्चा

    चंडीगढ़ : पंजाब के डिपो होल्डरों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। डिपो होल्डर 15 सितंबर को चंडीगढ़ में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि 18500 डिपो होल्डर चंडीगढ़ में सेक्टर 39 अनाज मंडी के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। राशन डिपो फेडरेशन ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब में डिपो खत्म किया जा रहा है। मार्कफेड के जरिए पंजाब में आटा बांटने की स्कीम शुरू की जा रही है जो अक्तूबर महीने में शुरू होने जा रही है। राशन डिपो होल्डर ने अन्यों मांगों का भी जिक्र किया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार इन मांगों पर विचार करें और डिपो होल्डरों का ध्यान रखें। डिपो को खत्म न किया जाए। इससे लोगों को समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो धरने को आगे भी बढ़ाया जा सकता है जिससे सरकार के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।  

  • सलोह में फर्जी डोहरू मंडली बनाकर एक व्यक्ति को घर में घुसकर लूटने का प्रयास

    सलोह में फर्जी डोहरू मंडली बनाकर एक व्यक्ति को घर में घुसकर लूटने का प्रयास

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल हरोली के गांव सलोह में फर्जी डोहरू मंडली बनाकर एक व्यक्ति को घर में घुसकर लूटने का प्रयास किया गया है। हालांकि यह घटना असफल रही। स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जिलाभर में रक्षाबंधन से लेकर गुग्गा नवमी तक घर-घर जाकर देवी-देवताओं का गुणगान करने वाली छत्र मंडलियों की आढ़ में असामाजिक तत्व भी लोगों को लूटने के लिए गिरोह बनाकर सक्रिय हो चुके हैं। 
    सलोह गांव में बुधवार को छत्र मंडली की आढ़ में आए चार शातिरों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात का प्रयास कर डाला। हालांकि घटना के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों आरोपियों का डटकर मुकाबला किया और लूट की वारदात को असफल कर दिया। शातिरों ने जिस घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, उसका मालिक बेहोश पाया गया है। घटना की चश्मदीद महिला ने बताया कि जिलाभर में चल रहे 9 दिवसीय धार्मिक समागम के तहत विभिन्न मंडलियां घर-द्वार पर जाकर देवी-देवताओं का गुणगान करते हुए कार सेवा लेती हैं। बुधवार को भी उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में करीब चार लोग मंडली की आढ़ में आकर घुस गए। काफी देर तक इन लोगों की घर में मौजूदगी से महिला को उन पर शक हो गया, जिसके चलते वह अपने पड़ोसी के घर जाकर मामले की तहकीकात में जुट गई। महिला ने देखा कि मौके पर तीन लोग मौजूद थे, जबकि एक व्यक्ति घर के अंदर घुसकर कुछ सामान उठाने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसने घर के मालिक को इसके संबंध में बताने का प्रयास किया, वह तुरंत बेहोश हो गया। इसके बाद महिला ने अंदर से सामान निकाल रहे व्यक्ति को घसीट कर बाहर निकाला और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर चारों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इन चारों की तलाश शुरू कर दी और उनमें से दो को पालकवाह गांव में काबू करके सलोह ले आए और इस मामले की सूचना स्थानीय पंचायत को दी। 
    वहीं पंचायत प्रधान अनीता कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना दी थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगो द्वारा काबू किए गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • स्कूल प्रिंसिपल ने 45 महिलाओं से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    स्कूल प्रिंसिपल ने 45 महिलाओं से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

    अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

    कराचीः पाकिस्तान के कराची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल को 45 से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल के मोबाइल से कई महिलाओं के वीडियो और फोटो भी बरामद किए गए हैं। आरोपी शिक्षक की पहचान इरफान गफूर मेमन के रूप में हुई है। जियो न्यूज’ ने मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सभी पीड़िताओं को रेप के बाद ब्लैकमेल भी किया गया है। जांच कर रहे पुलिस अफसर ने जियो न्यूज से बातचीत के दौरान दावा किया है कि पुलिस की टीम ने आरोपी प्रिंसिपल के मोबाइल से इसके सबूत भी बरामद कर लिए हैं और इस मामले में उससे पूछताछ जारी है।

    तस्वीरें वायरल होने के बाद हुआ खुलासा 

    डॉन न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिनों इंटरनेट पर कुछ महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही थीं। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने इस मामले में पड़ताल करना शुरू किया। वायरल तस्वीरों के साथ एक स्कूल के प्रिंसिपल और एक महिला शिक्षक के बीच का अश्लील वीडियो भी वायरल हो रहा था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर छानबीन की तो पाया कि यह कराची स्थित एक स्कूल का मामला है। वायरल तस्वीरों में मौजूद सभी महिलाएं कराची के स्कूल में नौकरी करती हैं। जांच के दौरान पुलिस को स्कूल के प्रिंसिपल पर शक हुआ, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में उसने सारे राज उगल दिए। 

    सभी पीड़िता स्कूल की टीचर 

    रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि स्कूल में ज्यादातर महिला टीचर हैं, जो अलग-अलग वक्त पर नौकरी करती रही हैं। इसके साथ ही  स्कूल में सिर्फ पांच पुरुष टीचर हैं। स्कूल में छापेमारी के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो इनमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। जांच अधिकारियों ने कहा कि प्रिंसिपल के कार्यालय को सील कर दिया गया है और फोरेंसिक जांच की जाएगी। इसके साथ ही आरोपी प्रिंसिपल को सात दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़िता स्कूल में टीचर के पद पर तैनात हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इंटरनेट पर वीडियो एक महिला टीचर ने अपलोड किए थे और वो इस जुर्म में शामिल है। हालांकि अभी तक आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ जो केस दर्ज किया है, उसमें आरोपी पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकाने जैसी धाराएं दर्ज हैं।

    शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन 

    सिंध के शिक्षा मंत्री राणा हुसैन के आदेश पर, निजी संस्थानों के निरीक्षण और पंजीकरण निदेशालय सिंध ने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। समिति में उप निदेशक कुर्बान अली भुट्टो और सहायक निदेशक जावेद अख्तर और मुमताज हुसैन क़ंबरानी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि इस मामले में और भी संदिग्ध सामने आएंगे, जिनके पास पीड़ित महिलाओं के कई वीडियो हो सकते हैं। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मालिर हसन सरदार ने कहा कि अभी तक पांच से अधिक महिलाएं मेमन पर यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हम पीड़ितों से भी आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं।

  • लठियाणी में मैडिकल स्टोर मालिक घर से चलाता था नशे का कारोबार

    लठियाणी में मैडिकल स्टोर मालिक घर से चलाता था नशे का कारोबार

    एंटी ड्रग्स ब्यूरो ने घर से किया 3.96 ग्राम चिट्टा व 2540 नशे के कैप्सूल बरामद, मामला दर्ज
    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के लठियाणी में एक मैडिकल स्टोर के मालिक के घर से नशीले पदार्थो का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने स्टोर मालिक के खिलाफ़ नशीले पदार्थो के सम्बंध में मामला दर्ज कर लिया है और नशीले पदार्थो सहित आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह एससी अमित व कांस्टेबल अमित कश्यप, बंगाणा रेंज के ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा व अन्य टीम सहित गुप्त सूचना के आधार पर भारद्वाज मैडिकल स्टोर लठियाणी के मालिक अरुण भारद्वाज के घर पर सँयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर पर 3.96 ग्राम चिट्टा व नशे के कैप्सूल ट्रामाडोल 2540 बरामद हुए। 
    इंस्पेक्टर एंटी ड्रग्ज ब्यूरो सर्वजीत सिंह ने तत्काल थाना बंगाणा के प्रभारी रवि पाल शर्मा को टीम सहित बुलाकर उक्त आरोपी अरुण भारद्वाज उर्फ अम्बू को नशीले पदार्थो सहित अरेस्ट कर लिया है और मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। 
    इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी अरुण भारद्वाज के खिलाफ हमें सूचनाएं मिल रहीं थी कि उक्त आरोपित चिट्टे व नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त करता है।इसलिए हमने टीम सहित उसके घर दबिश देकर नशीले पदार्थो सहित दबोचा है। उनका कहना है कि उक्त आरोपी काफी समय से चिट्टे का कारोबार करता आ रहा है। लेकिन कानून की पकड़ से दूर रहा। अब पकड़ में आया है। ज्ञात रहे राज्य को नशा मुक्त बनाने की सरकार ने मुहिम को तेज कर दिया है और कोई भी व्यक्ति नशे के संग पकड़ा जा रहा है तो उस पर सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। बही थाना बंगाणा के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि लठियाणी के एक मैडिकल स्टोर के मालिक अरुण भारद्वाज के घर से चिट्टा व 2540 नशीले कैप्सूल पाए गए जिसमें 340 एक्सपाइरी भी बरामद किए है। 
  • देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के अमरावती से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां देवर-भाभी के अवैध संबंधों की वजह से 2 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार चाचा ने मासूम भतीजे को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि फेजरपूरा पुलिस थाना क्षेत्र के पोहरा बंदी इलाके में रहने वाले दीपक का अपनी भाभी पूजा के साथ अवैध संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन दीपक अपनी भाभी पर उसके बेटे को अपने बड़े भाई को देने का दबाव बना रहा था।

    जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि पूजा अपने बेटे को छोड़ने लिए तैयार नहीं थी। दीपक मजदूरी कर घर लौटा, इस दौरान पालने में लेटा उसका भतीजा जोर-जोर से रोने लगा। पूजा अपने बेटे को चुप कर रही थी पर मासूम चुप नहीं हो रहा था। इससे गुस्साए दीपक ने भतीजे को पालने से नीचे गिरा दिया और अपने पैरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे। जिसके चलते मासूम की हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले पर थाने के एसएचओ गोरखनाथ जाधव ने बताया कि आरोपी दीपक भोसले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।