Blog

  • Punjab News : Omaxe Flat के तीसरी मंजिल से गिरी युवती, मौत

    Punjab News : Omaxe Flat के तीसरी मंजिल से गिरी युवती, मौत

    लुधियाना। जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां, एक युवती की ओमेक्स फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे युवती के सिर पर काफी चोट लगी गई। जिससे युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका का पहचान गगनदीप कौर (28) के रूप में हुई है। मृतक अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। मिली जानकारी के अनुसार लड़की नया साल मनाने के लिए अपनी सहेली के साथ बेंगलुरु से लुधियाना अपने घर आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

    नव वर्ष मनाने आई थी लुधियाना
    गगनदीप कौर पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु में केयरटेकर का काम कर रही थी। नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए वह हाल ही में अपनी सहेली के साथ लुधियाना आई थी। वह अपने परिवार की इकलौती बेटी थी।

    सहेली संग फ्लैट में घूमने गई थी युवती
    गगनदीप कौर के पिता हरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अपने दोस्तों के साथ कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु से लुधियाना लौटी थी। आज सुबह वह अपनी सहेली लविशा डेविड के ओमेक्स फ्लैट में गई थी। वहां दोनों सामान की पैकिंग कर रही थीं। अचानक गगनदीप तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई।

    पिता मौत ने मौते को लेकर उठाये सवाल
    पिता का कहना है कि उनकी बेटी किन परिस्थितियों में गिरी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन यह जरूर पता चला है कि उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाने में काफी देर की गई, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    पुलिस की जांच जारी
    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद फ्लैट में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Punjab News: कार व बस की टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: कार व बस की टक्कर, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में एक सड़क हादसा हो गया। जहां, जालंधर बाईपास के पास स्थित चांद सिनेमा के बाहर एक कार और बस के बीच टक्कर हो गई। जिसके बाद हाईवे पर जाम लगा गया। वहीं, बताया जा रहा है कि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। दोनों वाहन चालक सुरक्षित रहे, और कोई भी जान का नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद जांच पड़ताल में जुट गई।


    सड़क पर लगा जाम
    हादसे के बाद, सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। यह स्थिति काफी देर तक बनी रही, और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    चालकों के बीच हुई बहस
    टक्कर के बाद, कार चालक और बस चालक के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

    मौके पर पीसीआर टीम पहुंची
    घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों चालकों के बीच बहस को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

  • वन मंडल ऊना रेंज की 16 बीटों में वन मित्रों के चयन प्रक्रिया पूरी

    वन मंडल ऊना रेंज की 16 बीटों में वन मित्रों के चयन प्रक्रिया पूरी

    ऊना/ सुशील पंडित: वन विभाग द्वारा नवंबर 24 में तय योग्यता मापदंड के अनुसार वन मंडल ऊना रेंज की 16 बीटों में वन मित्रों के चयन प्रक्रिया को पूरा किया जा चुका है | इससे पहले ऊना रेंज की 16 बीटों में वन मित्र के पद के लिए नवम्बर 23 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे | जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30.12.2023 तय की गई थी | जिसमें ऊना रेंज की 16 बीटों के लिए कुल 830 अभ्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे | निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी 24 को  पुराना ऊना- होशियारपुर रोड़ पर किया गया |

    जिसमें 393 अभ्यार्थी सफल हुए | वन रेंज ऊना दो प्रशानिक उप मंडल ऊना तथा हरोली में फैली हुई है |  ऊना रेंज की 06 बीटें ऊना उप मंडल में तथा 10 बीटें हरोली उप मंडल के अधीन आती हैं | शारीरिक दक्षता परीक्षण में उत्तीर्ण हुए अभ्यार्थियों में से मेरिट के आधार पर प्रथम तीन अभ्यार्थियों को मूल दस्तावेज़ों के सत्यापन हेतु सम्बंधित वन मित्र चयन समिति के समक्ष बुलाया गया था| जिसके उपरांत वन मित्र चयन समिति द्वारा अभ्यार्थियों को चयनित किया गया है। जिनमें ऊना बीट से सिमरन देवी सुपुत्री रजिंदर कुमार वासी गाँव झलेड़ा तहसील एवं जिला ऊना,टक्का बीट से

    मनोज कुमार पुत्र यशपाल सिंह वासी गाँव टक्का तहसील एवं जिला ऊना, बसाल बीट से अक्षिता पंडित पुत्री सुरेश कुमार वासी गाँव डठवाड़ा तहसील एवं जिला ऊना,लम्लैहडी बीट से हर्षदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गाँव मदनपुर डा. बसोली तहसील एवं जिला ऊना, बहडाला बीट से रविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह गाँव व डा बहडाला तहसील एवं जिला ऊना,बनगढ़ बीट से अंशिका पुत्री श्याम सुंदर गाँव व डा. भटोली तहसील एवं जिला ऊना,पंजावर बीट से करुणा शर्मा पुत्री वरिंदर कुमार गाँव व डा. खड्ड सब तहसील ईसपुर जिला ऊना, पंडोगा बीट से शिवांश पाठक पुत्र आशीष कुमार वार्ड न. 6 पाठक मोहल्ला सब तहसील ईसपुर जिला ऊना,सलोह बीट से प्रिया पुत्री पूरण चंद गाँव व डा सलोह तहसील हरोली जिला ऊना,बढ़ेडा बीट से रजनी देवी पुत्री सुच्चा सिंह गाँव व डा धर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना,हरोली बीट

    वैशाली पुत्री गुरमेल सिंह गाँव व डा. सैन्सोवाल तहसील हरोली जिला ऊना, पालकवाह बीट से रेनू पुत्री रमेश चंद वासी गाँव पालकवाह तहसील हरोली जिला ऊना,पोलियाँ बीट से आकाश राणा पुत्र सुरजीत सिंह वासी गाँव पोलियाँ तहसील हरोली जिला ऊना, दुलैहड बीट से वरुण कुमार पुत्र विजय कुमार गाँव हीरा नगर डा. दुलेहड़ तहसील हरोली जिला ऊना,सिंगा बीट से सिमरन पुत्री जसविंदर चंद गाँव व डा बीटन तहसील हरोली जिला ऊना की नियुक्ति हुई है।

  • Punjab News : बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के नोंक पर प्रवासी व्यक्ति को लूटा, देखें वीडियो

    Punjab News : बाइक सवार बदमाशों ने चाकू के नोंक पर प्रवासी व्यक्ति को लूटा, देखें वीडियो

    बटाला। जिले में आये दिन लूटपाट की वारदाता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच शहर के गांधी कैंप में सब्जी खरीदने जा रहे कश्मीरी व्यक्तियों से बाइक सवार बदमाशोें ने चाकू से हमला करते हुए नकदी व मोबाइल फोन लूट लिये। वहीं पीड़ित व्यक्तियों की पहचान सुनावली व जावेद अहमद के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने बटाला के गांधी कैंप में सब्जी खरीदने जा रहे कश्मीरी प्रवासी सुनावली से 4000 रुपये और जावेद अहमद लोन से मोबाइल फोन छीन लिया और सोनावाली को चाकू से घायल कर दिया।

    मामले संबंधी सिंबल चौकी के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लोंगोवाल निवासी आकाश मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा साथी फिलहाल फरार चल रहा। जल्द उसे भी गिऱफ्तार कर लिया जाएगा।

  • स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे स्टाफ नर्स के 28 पद

    स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे स्टाफ नर्स के 28 पद

    ऊनासुशील पंडित: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा स्टाफ नर्स के 28 पद बैच आधार पर भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स के पदों हेतू अनारक्षित वर्ग में 12 पद दिसम्बर 2010 बैच तक, अनारक्षित वर्ग की ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 3 पद दिसम्बर 2012 बैच तक, एससी श्रेणी में 4 पद जून 2011 बैच तक, एससी की बीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसम्बर 2016 बैच तक, एससी की डब्ल्यूएफएफ श्रेणी में 1 पद दिसम्बर 2017 बैच, ओबीसी श्रेणी में 5 पद दिसम्बर 2012 बैच, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 1 पद दिसम्बर 2014 बैच तक और एसटी श्रेणी में 1 पद दिसम्बर 2015 बैच से भरे जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच व श्रेणी से पात्र अभ्यर्थी जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है वे 8 जनवरी से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://eemis.hp.nic.in  पर दर्ज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • एसजीपीसी चुनावों के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित

    एसजीपीसी चुनावों के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित

    ऊनासुशील पंडित: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के चुनावों के लिए प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची  प्रकाशन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई भी दावा या आपत्ति है तो 21 दिन के भीतर (24 जनवरी, 2025 से पहले) अपना लिखित आवेदन संबंधित एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

  • Punjab News: Google Pay पर 30 रुपये Transfer को लेकर हुई खूनी झड़प, फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    Punjab News: Google Pay पर 30 रुपये Transfer को लेकर हुई खूनी झड़प, फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले में Google Pay पर 30 रुपये Transfer को लेकर खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां 30 रुपए को ट्रांसफर करने को लेकर पहले दोनों पक्षों में फोन पर बहसबाजी हुई। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान हमलावारों ने जमकर नौजवान की छित्तर परेड की। हादसे में नौजवान का हमलावारों ने सिर फोड़ दिया।


    घायल नौजवान को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए जख्मी युवक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव शतीरवाला का रहने वाला है। किसी युवक ने गलती से 30 रुपए उन्हें गूगल पे कर दिए, जिसके बाद इसको फोन आया और फोन पर उसके साथ बहस हो गई। दोनों के बीच बहस होने के बाद मामला गाली-गलौज तक पहुंचा, फिर वह अपने गांव घर पहुंचा तो उक्त लोगों ने उसे घेर लिया और उसके सिर में लोहे के कड़े मार उसे जख्मी कर दिया।

    घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने उसे आरोपियों से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने के बाद युवक का इलाज शुरू कर दिया। वहीं पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Phagwara News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत, जीप के उड़े परखच्चे

    Phagwara News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत, जीप के उड़े परखच्चे

    फगवाड़ा: पंजाब में आज घने कोहरे के चलते कई जगह से सड़क हादसे की घटनाए सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा से सामने आया है, जहां जीप की पेड़ से टक्कर होने के मामले 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने गांव लखपुर से फगवाड़ा गुरुपर्व के लिए जीप पर फूल सजाने आ रहा था।

    इस दौरान जीप पेड़ से टकरा गई, जिससे युवक के गले पर कोई तेज धार वाली चीज लग गई, जिस कारण कारण उसकी गर्दन की नस कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे मे जीप के परखच्चे उड़ गए।

     

  • ‘Pushpa 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    ‘Pushpa 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः पुष्पा 2′ के दिग्गज एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली अदालत का फैसला आया। जहां कोर्ट ने एक्टर अल्लू अर्जुन को संध्या थिएटर भगदड़ से जुड़े मामले में जमानत दे दी है। यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में शामिल हुए। एक्टर की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई और जब उन्होंने अपनी कार से फैंस की तरफ हाथ हिलाया।

    इसके बाद ही अराजकता फैल गई। इससे रेवती नाम की महिला की दुखद मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया। घटना के सिलसिले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 के मुचलके पर उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और रिहा कर दिया। रेवती के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    24 दिसंबर को, घायल बच्चे के पिता भास्कर ने बताया कि उनके बेटे ने 20 दिनों की देखभाल के बाद रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। उन्होंने सपोर्ट के लिए अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार का आभार भी जताया। अगले दिन, 25 दिसंबर को फिल्ममेकर और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने घायल बच्चे श्री तेज और उसके परिवार के लिए 2 करोड़ के वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की।

    समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस अधिकारी से जांच कराने को कहा और मामले पर आवश्यक कार्रवाई की भी बात कही गई थी। बता दें कि इस घटना से परेशान अल्लू अर्जुन एक वेकेशन की भी प्लानिंग कर रहे हैं और खबरें हैं कि ये मामला सुलझते ही वो लॉन्ग वेकेशन पर जाएंगे।

     

  • ऊना में स्कूलों के समय में बदलाव

    ऊना में स्कूलों के समय में बदलाव

    ऊनासुशील पंडित: भीषण ठंड के कारण ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों (प्रारंभिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।

    यह आदेश 4 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। यह निर्णय छात्रों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पढ़ाई के समय की भरपाई के लिए प्रार्थना सभा और अवकाश का समय कम करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को स्कूलों के समय के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों और शिक्षकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।