Blog

  • Punjab News: मंदिर की उसारी को लेकर संत समाज और प्रशासन हुए आमने-सामने, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर की उसारी को लेकर संत समाज और प्रशासन हुए आमने-सामने, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा निहाल सिंह वाले के अधीन आते गांव पत्तों हीरा सिंह के मंदिर की उसारी को लेकर मंदिर परिसर संत समाज और प्रशासन हुए आमने-सामने हो गए। इस मामले को लेकर आज हिंदू तख्त मुखी ब्रह्मानंद गिरी संत डिप्टी कमिश्नर से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान हिंदू संत समाज ने मंदिर से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी डिप्टी कमिश्नर को दी।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए ब्रह्मानंद गिरी ने बताया कि कुछ शरारती अंसरों ने मंदिर की उसारी को रोकने के लिए पहले तो निहाल सिंह वाला में कोर्ट में याचिका दायर कर निर्माण को रोकने की कोशिश की। जिसके बाद जब कोर्ट की ओर से फैसला मंदिर के हक में आया तो अब अब राजनैतिक दबाव बनाकर एसडीएम द्वारा मंदिर की उसारी रोके जाने के लिए नोटिस भिजवा दिया। जिसको लेकर हिंद संत समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी मामले को लेकर आज संत समाज तथा हिंदू रक्षक दल ने डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की।

    उन्होंने कहा कि मंदिर की 31 मरले जमीन महामंडलेश्वर के नाम पर है और ये मंदिर की निजी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून मंदिर बनाने पर रोक नहीं लगा सकता। हिंदू संत ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर ने उनकी बात सुनने के बाद हमें एक सप्ताह का समय दिया है और मसले को हल करने का आश्वासन दिया है। हिंदू संत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मुद्दे को गंभीरता से ना लिया गया तो हम जल्द इस मसले को लेकर आगे की कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे। हिंदू संत ने कहा कि जिसका जिम्मेवार खुद प्रशासन होगा।

  • Jalandhar News: अवैध Royal Stag और Punjab King सहित सतिंदर उर्फ ​​​​सनी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अवैध Royal Stag और Punjab King सहित सतिंदर उर्फ ​​​​सनी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने अवैध शराब सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार से अवैध शराब की 8 पेटी बरामद की है। बरामद शराब में से 4 पेटी Royal Stag और 4 पेटी Punjab King शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन की टीम ने कपूरथला रोड के पास बनी नहर पुली पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम ने सफेद फिएट नंबर पीबी 08 सीके 7747 को तालाशी के लिए रोका।

    गाड़ी की तालाशी के दौरान वाहन में 8 पेटी अवैध शराब पाई गई। पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सतिंदर सिंह उर्फ ​​​​सनी सरदार पुत्र हरमिंदर सिंह, निवासी टॉवर एन्क्लेव, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बस्ती बावा खेल में एफआईआर नंबर 193, दिनांक 27.11.2024, धारा 61-1-14 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सतिंदर सिंह का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिली है। उनकी टीम इस तस्करी नेटवर्क में आगे के लिंक को उजागर करने के लिए जांच जारी है।

  • Punjab News: बलजिंदर परवाना ने दी बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, हिंदुओं में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: बलजिंदर परवाना ने दी बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, हिंदुओं में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से बागेश्वर धाम से ओरछा नगरी में 29 नवंबर तक निकाली गई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा देश-विदेश तक काफी फैली हुई है। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। वहीं इस बार फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और इस बार यह धमकी पंजाब से मिली है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

    पंजाब के खन्ना राजपुरा के रहने वाले कट्टपंथी बलजिंदर सिंह परवाना ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हरिमंदिर साहिब के बारे में गलत शब्द कहे हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। वहीं इस धमकी को लेकर हिंदुओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर हिंदू नेता अमित अरोड़ा सहित कई नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया और कार्रवाई करने की मांग की। अमित अरोड़ा ने कहा कि संभल दंगे को लेकर बयान दिया था। अमित अरोड़ा ने कहा कि परवानाहिंदू सिख के नाखून मांस के रिश्ते को खत्म कर रहा है। उन्होंने कहा कि संतों को वह कैसे पंजाब में आने से रोक सकता है।

    अमित अरोड़ा ने कहा कि परवाना को कहा कि पंजाब सिर्फ उसके अकेले का नहीं है, वह सभी धर्मों का है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हिंदुओं द्वारा भगवां रैली निकाली जाएंगी। वहीं लुधियाना में अमित ने सभी को भगवां रैली निकालने की अपील की है। इस दौरान हिंदू नेताओं ने परवाना के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की है। वहीं हिंदू नेता ने कहा कि परवाना के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल में भेजा जाना चाहिए। हिंदू नेता ने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो जल्द हिंदू समाज द्वारा कड़ा संघर्ष किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं पर पर्चे पुलिस द्वारा दर्ज किए जाते है लेकिन ऐसे व्यक्ति के खिलाफ अभी तक पर्चा क्यों दर्ज नहीं किया जा रहा।

    दूसरी ओर इस धमकी के विरोध में खन्ना में भी शिवसेना पंजाब के प्रधान अवतार मौर्य, पंजाब यूथ प्रधान अजय गुप्ता व जिला प्रवासी सेल प्रधान सोहनलाल एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल से मिले और परवाना के खिलाफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने व पंजाब का माहौल खराब करने के मामले में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसैनिक सड़कों पर उतरेंगे।

    गौर हो कि बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने लगाए गए दरबार में कहा था कि हरिहर मंदिर में भी पूजा होनी चाहिए। मंदिर में अभिषेक और रुद्राभिषेक होना चाहिए। हालांकि उनका बयान विवादित नहीं था। क्योंकि बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में हरिहर मंदिर का जिक्र किया था। दरअसल बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के लिए नहीं दिया है। उन्होंने कलकी धाम संभल (यूपी) का जिक्र किया है। संभल में हरि का हर मंदिर है।

    बता दें कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री अंतिम बार बीते वर्ष 2023 अक्तूबर में श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पीली पगड़ी पहनी हुई थी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि मैंने आज पगड़ी पहनी है, यह पंजाब की परम्परा है। मुझे पंजाब आकर बहुत अच्छा लगा। उस समय बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री 21 से 23 अक्तूबर 2023 तक पठानकोट में समागम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।

     

  • Punjab News: 90 दिनों के लिए दोमोरिया पुल बंद, Road Map जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: 90 दिनों के लिए दोमोरिया पुल बंद, Road Map जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः नई दिल्ली-अमृतसर नई रेल लाईन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। आज रेलवे द्वारा 90 दिनों के लिए शहर का दोमोरिया पुल बंद कर दिया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आम लोगों के लिए रोड मैप जारी कर दिया गया है। रेल लाईन को डबल करने की रेलवे द्वारा 1 दिसंबर को दोमोरिया पुल बंद करने की तीसरी डेट दी गई थी। हालांकि इससे पहले 20 नवंबर, फिर 24 नवंबर की डेट दी गई।

    ट्रैफिक पुलिस की तरफ से आम लोगों को ट्रैफिक संबंधी कोई परेशानी ना आए, तो इसके चलते ही पुलिस ने बाकायदा रोड मैप भी पहले से जारी कर दिया था। लेकिन अभी तक पुल को बंद नहीं किया गया था सोमवार को दोमोरिया पुल को बंद कर काम शुरू हो गया है। दोमोरिया पुल को बंद करने के लिए रेलवे की तरफ से भी आम लोगो को जानकारी के लिए साइन बोर्ड लगा दिए हैं। जिसमें लिखा है कि आगे रास्ता बंद है, दोमोरिया पुल का काम चल रहा है, रूकावट के लिए खेद है।दोमोरिया पुल के बंद होने के कारण आस पास के व्यापारियों में रोष है।

    सैकड़ों व्यापारी अपनी दुकानें चला रहे हैं, और इस पुल के बंद होने के बाद उनके कारोबार पर भी असर देखने को मिल सकता है। व्यापारियों का कहना है कि पुल के बंद होते ही उनकी दुकानें भी बंद हो जाएंगी। जिससे उनका खर्चा चलाना मुश्किल हो जाएगा। उनकी मांग है कि पुल की एक ही साइड बंद की जाए। ताकि उनका भी कारोबार चल सके।हजारों लोगों का लगा रहता है आना-जाना दामोरिया पुल से एक रास्ता डीएमसी, सीएमसी को जाता है, तो वही दूसरा रास्ता शहर के घंटाघर, सब्जी मंडी, गांधी नगर मार्केट, दरेसी, मन्ना सिंह नगर को जाता है। रोजाना हजारों लोगों का यहां से आना-जाना लगा रहता है।

  • Single है तो जल्दी हो जाएंगे बूढ़े! Research में खुलासा, पढ़े मामला

    Single है तो जल्दी हो जाएंगे बूढ़े! Research में खुलासा, पढ़े मामला

    लाइफस्टाइलः क्या आपको पता है कि सिंगल रहने वाले पुरुष जल्दी बूढ़े हो जाते है, जबकि शादीशुदा पुरुषों की एजिंग प्रोसेस सिंगल्स के मुकाबले स्लो होती है। यह हम नहीं एक नई रिसर्च में बात सामने आई है। जिसमें कई चौंकाने वाली बाते सामने आई है। हालांकि ऐसा सिर्फ पुरुषों के मामले में ही है और महिलाओं में ऐसा बदलाव नहीं होता है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक में पता चला है कि शादीशुदा पुरुषों की उम्र सिंगल पुरुषों के मुकाबले धीरे बढ़ती है। रिसर्च में वैज्ञानिकों ने 45 से 85 साल तक के वयस्कों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर का 20 साल तक अध्ययन किया। उनका उद्देश्य यह जानना था कि शादी का सेहत पर क्या असर पड़ता है और क्या शादीशुदा लोग सक्सेसफुली एज्ड होते हैं या नहीं। इस रिसर्च में फिजिकल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, सोशल लाइफ और उम्र को लेकर आत्म-धारणा जैसी चीजों को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन किया गया।

    एक रिसर्च में पता चला कि शादीशुदा महिलाएं और कभी शादी न करने वाली महिलाएं उम्र बढ़ने के मामले में लगभग एक जैसी थीं। जिन महिलाओं ने शादी की थी, लेकिन तलाक या विधवा हो गईं, वे अपनी शादीशुदा और अनमैरिड महिलाओं से ज्यादा परेशान थीं।

    वैज्ञानिकों की मानें तो महिलाएं अक्सर अकेले रहकर ज्यादा खुश रहती हैं, जबकि पुरुषों के लिए यह कठिन होता है। एक अन्य अध्ययन में यह पाया गया था कि महिलाएं अकेले रहने में ज्यादा संतुष्ट रहती हैं और उन्हें रोमांटिक रिश्तों की कम जरूरत होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं को अपने दोस्तों और परिवार से ज्यादा सपोर्ट मिलता है।

    कई रिसर्च में पता चला है कि शादीशुदा लोग अकेले रहने वालों से ज्यादा स्वस्थ रहते हैं। वर्ल्ड हैल्थ ऑगेर्नाइजेशन द्वारा पब्लिश एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि शादी महिलाओं की मृत्यु दर को एक तिहाई तक कम करती है।

  • किसानों के Delhi कूच को लेकर लगा ट्रैफिक बाधित, जाम में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    किसानों के Delhi कूच को लेकर लगा ट्रैफिक बाधित, जाम में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में हजारों किसानों ने नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच की तैयारी में हैं। उनकी योजना है कि वो नोएडा से संसद भवन तक विरोध मार्च निकालेंगे, जहां शीतकालीन सत्र चल रहा है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में बैरिकेड लगाकर रूट डायवर्ट कर दिए हैं। जिसकी वजह से सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। इस जाम में कई मरीज और एम्बुलेंस भी फंसी हुई हैं।

    मीडिया से बात करते हुए एक कैंसर मरीज के साथ मौजूद परिजन ने बताया कि वो ग्वालियर से दिल्ली जा रहे हैं। उनके साथ मरीज हैं, जिन्हें कैंसर है और उनके इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक घंटे से ज्यादा समय से वो जाम में फंसे हुए हैं। पता नहीं कैसे अस्पताल पहुंचेंगे। किसानों के हल्लाबोल को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर के पास 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बॉर्डर पर 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इस बीच नोएडा पुलिस ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों को दिल्ली जाने नहीं दिया जाएगा।

    किसानों की योजना है कि वो अपना मार्च महामाया फ्लाईओवर के पास से शुरू होगा और किसान पैदल-ट्रैक्टर के जरिए दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की है। पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी की कई कंपनियों को भी तैनात किया गया है। यमुना प्राधिकरण पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है और बाकायदा बैरिकेडिंग की गई है। यमुना प्राधिकरण पर किसानों के ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगा हुआ है।

  • विवादों में घिरे Punjabi Singer Karan Aujla, पुलिस को दी शिकायत

    विवादों में घिरे Punjabi Singer Karan Aujla, पुलिस को दी शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक करण औजला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाले शो का मामला चंडीगढ़ पुलिस तक पहुंच गया है। दरअसल, प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर ने करण औजला के खिलाफ पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि करण औजला के गाने शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने मांग की है कि वे शो के दौरान चिट्टा कुर्ता, अधिया, कोच दिन, लिकर 2, गैंगस्टा और बंदूक जैसे गाने न गाएं।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर करण औजला ने स्टेज पर यह गाना गाया तो वह एसएसपी और डीजीपी चंडीगढ़ के खिलाफ कोर्ट की अवमानना ​​का मामला दर्ज कराएंगे। करण औजला का 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में इट्स ऑल ए ड्रीम नाम से शो है। शो शाम 6 बजे से है। यह शो चार घंटे तक चलेगा। पंडित पंडितराव धरणेवर ने इस संबंध में आवाज उठाई है। उनका कहना है कि ऐसे गानों का युवाओं पर गहरा असर पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि करण औजला को बुलाकर इन गानों को यूट्यूब से हटा देना चाहिए। जबकि इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा स्पष्ट आदेश दिए गए हैं।

    बता दें कि इससे पहले पंडित राव धरनेवर ने 15 नवंबर को हैदराबाद में हुए पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ शिकायत दी है। इसके बाद तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ, उनकी टीम और हैदराबाद के होटल नोवोटेल को नोटिस जारी किया था। वहीं, तेलंगाना सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग के रंगारेड्डी जिला कल्याण अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में गायक को लाइव शो के दौरान पटियाला पग और पंज तारा जैसे गाने नहीं गाने को कहा था। यह नोटिस वेलफेयर ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड और डिसएबल एंड सीनियर सिटीजन डिपार्टमेंट ने जारी किया था।

  • Punjab News: CM Bhagwant Mann और पार्टी प्रधान की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 3 विधायकों ने ली शपथ

    Punjab News: CM Bhagwant Mann और पार्टी प्रधान की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 3 विधायकों ने ली शपथ

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा 4 सीटों पर पिछले माह उप चुनाव हुए थे। इन 4 सीटों में से 3 पर आप पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं नवनिर्वाचित 3 विधायको को आज सीएम भगवंत मान और पार्टी पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा को मौजूदगी में विधानसभा शपथ दिलाई जा रही है। वहीं स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आप पार्टी के तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

    इस दौरान सबसे पहले विधानसभा हलका चब्बेवाल से डॉक्टर इशांक ने विधायक पद की शपथ ली। डेरा बाबा नानक हल्के से गुरदीप सिंह रंधावा और गिद्दड़बाहा हल्के से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने विधायक पद की शपथ ली। हालांकि कांग्रेस के बरनाला हलके के नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों उर्फ काला ढिल्लों ने फिलहाल अभी शपथ नहीं ली और ना ही वह शपथ समारोह में शामिल हुए।

  • Fengal तूफान का कहर; landslide से 2 घर जमींदोज, भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Fengal तूफान का कहर; landslide से 2 घर जमींदोज, भारी बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः फेंगल तूफान का कहर बढ़ने लगा है। तूफान के चलते केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र में भारी बारिश हो रही है। फेंगल तूफान पुडुचेरी के कराईकल और तमिलनाडु के महाबलीपुरम के बीच समुद्र तट से टरकाने के बाद अब केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पहुंच गया है। तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई में पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। लगभग 40 टन वजनी चट्टान पहाड़ से लुढ़ककर वीयूसी नगर की सड़क पर बने घरों पर गिरी, जिससे 2 घर जमींदोज हो गए। 7 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

    तूफान फेंगल रविवार को कमजोर पड़ गया था। इसके असर से हुई मूसलाधार बारिश से 3 लोगों की मौत हो गई। पुड्‌डुचेरी जिले में 24 घंटे में 49 सेमी बारिश हुई। यह 20 साल की सबसे अधिक बारिश है। शहरी इलाकों में पानी भरने से सेना को बुलाया गया। सेना ने 200 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एक हजार लोगों को राहत शिविरों में भी पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने तेलंगाना के 10 जिलों में यलो अलर्ट, केरल में 8 जिलों में रेड अलर्ट, जबकि पथानामथिट्टा, अलप्पुझा और कोट्टायम के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे पूर्व अकाली नेता; फैसले को लेकर दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे पूर्व अकाली नेता; फैसले को लेकर दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ 2007-2017 के दौरान पद पर रहे मंत्रियों, पूर्व जत्थेदार, 2015 की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों और मौजूदा अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बुलाया गया था। जिसको लेकर आज 5 सिख साहिबानों के साथ बैठक रखी गई है। बैठक में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुखबीर बादल और 2007-17 के दौरान अकाली दल के मंत्रियों को सजा सुनाई जा सकती है। जिसको लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा, अर्शदीप सिंह कलेर, अकाली दल के पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़ियां श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच चुके है।

    बातचीत के दौरान उक्त नेताओं ने बताया कि अकाल तख्त के आदेशों के मुताबिक उनकी पूरी टीम दरबार साहिब में पहुंची है। उम्मीद है कि आज सिंह साहिबान जो भी फैसला सुनाएगी वह उनको मंजूर होगा। इस संबंधी परमिंदर सिंह ढींडसा का कहना है कि वह अपना पहले भी स्पष्टिकरण सौंप चुके है, उनकी सरकार के समय जो गलतियां हुई थी वह आवाज नहीं उठा पाए थे, आज जो भी फैसला आएगा, उन्हें मंजूर होगा।

    वहीं अर्शदीप सिंह कलेर का कहना है कि वह अकला तख्त के आदेशों के एक-एक शब्द की पालना करेंगे,
    शिरोमणि अकाली दल पंजाब की रूह है, उनके बिना एक बेहतर पंजाब की सृजना नहीं हो सकती है।

    बीबी जगीर कौर ने कहा कि हम खुश किस्मत है, सिख कौम में जो भी दुविधा आई थी, उसको लेकर विचार किया जाएगा, हमें विश्वास है कि सिंह साहिबान गुरु मर्यादा के अनुसार अपना फैसला सुनाएगी, जो हमें मंजूर होगा।

    वहीं सोहन सिंह ठंडल का कहना है कि वह अपने महकमे को लेकर जवाह देही होंगे, जो भी गलतियां उस समय हुई थी उसको लेकर अपना-अपना स्पष्टिकरण पहले ही सौंप चुके है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों ने हमें इस मामले में तल्ब किया था, जिसको लेकर वह आज यहां पहुंचे है।