









मोगा : रामगंज मंडी में आज ग्राहक बनकर आए 5 नकाबरोश लुटेरों ने एशियन ज्वैलर्स में कारोबारी पर गोली चला दी। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी में भर्ती करवाया गया था। जहां देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम लगा कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। लोगों कहना है कि भीड़ भाड़ वाले बाजार में सरेआम लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देना काफी चिंताजनक है।

लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज के हालत ऐसे हो गए कि पंजाब छोड़ने तक की नौबत आ गई है। पंजाब में कानून व्यवस्था जैसी को चीज नहीं है। सरकार आती मुआवजा दे देती है लेकिन जिन मां-बाप का बच्चा चला गया या बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया उनका क्या होगा। लोगों द्वारा प्रदर्शन के दौरान इंसाफ और सुरक्षा की मांग की जा रही है। बता दें कि मृतक ने अभी नई-नई दुकान खोली थी। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात है और बाजार को बंद करवा दिया गया है।
बता दें कि आज दोपहर को 5 नकाबरोश नौजवानों ने एशियन ज्वैलर्स में काम कर रहे कारोबारी को गोली मार दी गई। लुटेरे ग्राहक बन कर आए थे। जिसके बाद लुटेरों ने सुनार को गोली मार दी और काउंटर में रखी नकदी और गहने लूट कर फरार हो गए। हालांकि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें लूटेरों के चेहरे रिकार्ड हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मोगा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।


कपूरथला: जिला मैजिस्ट्रेट कैप्टन करनैल सिंह ने फ़ौजदारी आंचार संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि ज़िले की सीमा के भीतर सरकारी/अर्ध सरकारी बैंक/निजी बैंक/एटीएम, मनीचेंजर एवं फाइनेंसर एवं पेट्रोल पंप मालिक अपने अपने अंगारों में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 1 महीने की होनी चाहिए। आदेशों में कहा गया है कि सरकारी/अर्धसरकारी बैंकों/निजी बैंकों/एटीएम और पेट्रोल पंपों में लूटपाट की घटनाएं बेतहाशा बढ़ गई हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति कभी भी खतरे में पड़ सकती है। जिस पर तत्काल कार्यवाही की आवश्यकता है। ये आदेश दिनांक 04/08/2023 तक लागू रहेंगे।


जालंधर/वरुणः थाना 6 की पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर सोनू टैंकर और उसके कारिंदे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 328 चंडीगढ़ मार्का और 15 पेटी पंजाब मार्का अवैध शराब सहित गाड़ी बरामद की है। आरोपियों की पहचान जतिंदर कुमार उर्फ सोनू टैंकर पुत्र विनोद कुमार निवासी बशीरपुरा, त्रलोक सिहं पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दातार नगर, रामामंडी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना 6 के प्रभारी हरिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई सतपाल सिंह ने मेनबरों चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट गाड़ी नंबर पीबी08 बीजेड 5995 में सवार होकर उक्त आरोपी अवैध शराब की तस्करी करने गुरु रविदास चौक की ओर से मॉडल टाउन जा रहे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी धारा के तहत 420 और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।