Blog

  • पंजाबः विस स्पीकर संधवां ने खुद को किया आइसोलेट 

    पंजाबः विस स्पीकर संधवां ने खुद को किया आइसोलेट 

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं जिले में पिछले 24 घंटों में 434 कोरोना पॉजीटिव केस पाए। इन केसों में जेल मंत्री हरजोत बैंस की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। वहीं जेल मंत्री के संपर्क में आए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां ने खुद को एकांतवास में रख लिया है। उनका कहना है कि उनकी सेहत ठीक है। कोविड नियमों के लिहाज से उन्होंने खुद को आइसोलेट किया है।

    बता दें कि राज्य में एक्टिव केसों की गिनती अब 2,688 पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आप पार्टी कोरोना केसों को लेकर चिंतित नहीं दिखाई दे रही।

    सरकार न तो कोरोना के हालात रिव्यू कर रही है और न ही कोई बंदिश लगाई गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद एक अप्रैल से अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 21 मौतें लुधियाना और 11 मोहाली में हुई हैं। इसके अलावा जालंधर में 6, होशियारपुर में 4, पटियाला और फरीदकोट में 3-3 मौतें हुई हैं।

  • पंजाबः डोप टेस्ट में जेल से चौंकाने वाले नतीजे आए सामने, इस जेल में हर तीसरा कैदी नशे का आदी

    पंजाबः डोप टेस्ट में जेल से चौंकाने वाले नतीजे आए सामने, इस जेल में हर तीसरा कैदी नशे का आदी

    संगरूरः पंजाब के जेल मंत्री हरजोत बैंस के आदेश के मुताबिक जेलों में कैदियों के डोप टेस्ट करवाए जा रहे है। वहीं संगरूर जेल में 966 कैदियों के डोप टेस्ट किए गए। जिसके बेहद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

    दरअसल, इनमें से 340 कैदियों के डोप टेस्ट पॉजीटिव पाए गए है। यानि कि हर तीसरे कैदी का डोप टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर जेलों में बंद सभी अंडर ट्रायल और सजा याफ्ता कैदियों का डोप टेस्ट कराया जा रहा है। ऐसे में जब इन कैदियों का डोप टेस्ट किया गया तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए।

    बता दें कि इससे पहले अमृतसर जेल में 1900 कैदियों के डोप टेस्ट में से 900 कैदी नशे के आदी पाए जा चुके हैं। अमृतसर जेल में 3600 कैदी सजा काट रहे हैं और इन कैदियों का डोप टेस्ट कराया गया। जब रिपोर्ट तैयार की गई तो करीब 50 फीसदी कैदी नशे के आदी पाए गए। नशे की लत से पीड़ित 900 कैदी शामिल है। जो सरकार द्वारा संचालित ओट सेंटर से नशामुक्ति के लिए दवा ले रहे हैं।

  • पंजाब डीजीपी की पहल: पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश 

    पंजाब डीजीपी की पहल: पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ रहे गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया से निपटने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने सूबे के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस के थानों का चेहरा पूरी तरह से बदलने को कहा है। थाने में आने वाले शिकायतकर्ता की सुनवाई हो और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए अफसरों को कसा है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट में आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है।

    नशा मुक्त राज्य बनाने के साथ-साथ गैंगस्टर कल्चर को खत्म करना उद्देश्य

    डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस मुख्यालय में राज्यस्तरीय बैठक बुलाकर सभी सीपी व एसएसपी से उनके संबंधित जिलों में पुलिस की कारगुजारी और अपराधों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सभी सीनियर एडीजीपी और सभी रेंजों के आईजीपी भी शामिल हुए। डीजीपी ने पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल टास्क फोर्स आदि समेत सभी यूनिटों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के साथ-साथ गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने, कानून-व्यवस्था कायम रखने और अपराध का पता लगाने के लिए जिला पुलिस के साथ मिलकर काम करने को कहा।

    पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अधीन अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी

    डीजीपी यादव ने कहा कि कई पुलिस प्रमुखों द्वारा अपने जिलों में बहुत बढ़िया काम किया जा रहा है लेकिन इंटेलिजेंट और स्मार्ट पुलिसिंग, जिसमें प्रौद्योगिकी का प्रयोग शामिल है, उनको जमीनी स्तर पर लागू करने की जरूरत है। जिला स्तर पर पुलिस मुख्यालयों को तकनीकी रूप से और अधिक अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने सभी सीपी व एसएसपी को प्रत्येक केस खासतौर पर नशे की बरामदगी के मामलों में पिछले रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने नशों की व्यावसायिक बरामदगी पर ध्यान केंद्रित करने और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के अधीन अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने एनडीपीएस मामलों के सभी भगोड़े अपराधियों और जमानत पर भागे लोगों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देने के भी आदेश दिया।

    पीजीआर पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के आदेश


    मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुरू किए गए लोक शिकायत निवारण (पीजीआर) पोर्टल को एक क्रांतिकारी कदम करार देते हुए डीजीपी ने सीपी और एसएसपी को हिदायत दी कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निपटारा सुनिश्चित बनाया जाए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से न्याय देने के उद्देश्य से पोर्टल pgd.punjabpolice.gov.in लांच किया था। इस पोर्टल का प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकता है और अपना नाम एवं मोबाइल नंबर भरने समेत कुछ साधारण कदमों के साथ स्थायी अकाउंट बना सकता है। इसके बाद एक पासवर्ड जारी किया जाएगा और पोर्टल पर एक स्थायी अकाउंट बन जाएगा।

  • लोकसभा में बोले सिमरनजीत मान, कहा- SC में कोई सिख जज क्यों नहीं?

    लोकसभा में बोले सिमरनजीत मान, कहा- SC में कोई सिख जज क्यों नहीं?

    चंडीगढ़ः संगरूर से सांसद सिमरनजीत मान ने सुप्रीम कोर्ट में सिख जज न होने का मामला उठाया है। लोकसभा में फैमिली कोर्ट संशोधन बिल को लेकर बहस हो रही थी। जिसमें विरोधियों ने जज की नियुक्ति में देरी का मुद्दा उठाया।सिमरनजीत मान ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजीजू इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बिहार और झारखंड से कोई जज सुप्रीम कोर्ट में नहीं है।

    मगर, मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि कोई भी सिख जज सुप्रीम कोर्ट में नहीं है। कानून मंत्री ने कहा कि जजों की नियुक्ति का एक सिस्टम है। उनके लिए यह उचित नहीं होगा कि इस पर कोई कमेंट करें। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के आधार पर सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने का कोई रिजर्वेशन नहीं है।

    विवादित बयानों को लेकर चर्चा में सिमरजीत मान

    सिमरनजीत मान संगरूर से हाल ही में सांसद चुने गए हैं। वह खालिस्तान समर्थक हैं। सांसद बनने के बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कह दिया था। उनके इस बयान से खूब बवाल हुआ। आम आदमी पार्टी ने उनसे माफी मांगने को कहा। वहीं विरोधियों ने भी कहा कि जब वह सांसद बनने के लिए भारतीय संविधान की कसम खा रहे हैं तो उन्हें उसके दायरे में रहना चाहिए।

  • पंजाबः Chan Mere Makhna गाने से प्रसिद्ध पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का निधन

    पंजाबः Chan Mere Makhna गाने से प्रसिद्ध पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का निधन

    कपूरथलाः पंजाब सहित पूरे देश की संगीत जगत ने अपना एक और सितारा खो दिया। पंजाबी गायक बलविंदर सफारी का आज निधन हो गया  उनकी उम्र 63 साल थी। बलविंदर पिछले 86 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। वह ठीक होने के कगार पर भी थे लेकिन दुर्भाग्य से उनकी मौत टल नहीं सकी।

    सर्जरी के बाद कोमा में चले गये थे

    गायक बलविंदर को हर्ट संबंधी समस्या थी जिस वजह से उन्हें अप्रैल महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बईपास सर्जरी किया गया। सर्जरी के बाद भी कुछ समस्या होने से उनका एक और ऑपरेशन किया गया। इसके बाद गायक बलविंदर कुछ समय के लिए कोमा में चले गए। उसका सीटी स्कैन किया गया तो सिर क्षति दिखाई दे रहा था। इसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

    उनके गाने देश-विदेश में धूम मचा रहे

    बलविंदर सफारी सिर्फ एक नाम नहीं था बल्कि वह एक लेजेंड था। बलविंदर सफारी को पूरे देश ने प्यार दिया है और उन्हें खोने के बाद संगीत प्रेमियों सहित पूरा देश उदास है। बलविंदर के गाने देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं। खासकर उनका चन्न मेरे मक्खणा’, ‘पाव भांगड़ा’, ‘पार लिंगड़े’ जैसे संगीत केवल गीत का हिस्सी नहीं बल्कि ये वो विरासत है जिसे उन्होंने पीछे छोड़ दिया। पूरा देश बलविंदर सफारी को हमेशा याद रखेगा।

    बलविंदर सफरी के निधन के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। नीरू बाजवा, गुरदास मान और जस्सी गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनके निधन पर शोक जताया और परिवार को इस दुख की घड़ी सहन करने की प्रार्थना की।

  • बापूधाम में भिड़े दो दुकानदार, एक ने चाकू मारकर की हत्या

    बापूधाम में भिड़े दो दुकानदार, एक ने चाकू मारकर की हत्या

    चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित बापूधाम में बुधवार सुबह दो दुकानदारों के बीच हुई लड़ाई का मामला सामने आ है। मिली जानकारी के मुताबिक बापूधाम में भिड़े दुकानदारों में दुकानदार ने एक व्यक्ति के पेट में चाकू मार हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान अवतार(37) के रूप में हुई है। वहीं जानकारी के मुताबिक आरोपी जय किशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया है। हमले में बीच बचाव के दौरान मृतक की पत्नी के भी चाकू लगा है। उसे भी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

    पहले भी दुकानदारी को लेकर हुआ था दोनों में झगड़ा

    मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या करने वाले और मृतक की बापूधाम में गिफ्ट शॉप हैं। इनमें आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पहले भी दुकानदारी को लेकर इनमें झगड़ा होता था। दोनों की दुकान साथ-साथ है। आज इनमें एक बार फिर से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ गया और जय किशन अवतार के पेट की एक तरह चाकू मार कर मौके से फरार हो गया। अवतार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    घटना के दौरान मृतक अवतार अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। जानकारी मिलते ही सेक्टर-26 थाना और बापूधाम चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। हत्यारा और मृतक दोनों ही शादीशुदा थे। मृतक के तीन बच्चे हैं। उसका शव सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के बड़े भाई का एरिया में एक टेंट हाउस भी है। आरोपी की उम्र लगभग 35 साल बताई गई है। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।

  • फर्जी एनओसी का मामला: क्रप्ट सिस्टम से बाहर नहीं निकल पा रहा निगम प्रशासन….

    फर्जी एनओसी का मामला: क्रप्ट सिस्टम से बाहर नहीं निकल पा रहा निगम प्रशासन….

    सैनी एसोसिएट के खिलाफ कारवाई की फाईल दो सप्ताह से पैंडिंग, कैबिनेट मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर तक पहुंचा मामला

    क्या बोले कमिश्नर दविंदर सिंह ,पढ़े

  • AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, जाने मामला

    AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से सस्पेंड, जाने मामला

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को संसद की कार्रवाई से सस्पेंड कर दिया गया है। संजय सिंह को नारेबाजी करने, पेपर फाड़कर स्पीकर की चेयर की ओर उछालने के मामले में ये एक्शन हुआ है। संजय सिंह को मौजूदा हफ्ते की कार्रवाई के लिए सस्पेंड कर दिया गया। 

    इस सप्ताह की कार्यवाही के लिए सदन से हुए निलंबित 

    बताया जा रहा है कि आप सांसद संजय सिंह सदन के भीतर गुजरात में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले को उठा रहे थे। इस दौरान उन पर नारेबाजी करने, पेपर फाड़कर स्पीकर की चेयर की ओर उछालने का आरोप है। संजय सिंह को इस सप्ताह की कार्यवाही के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया। दरअसल, गुजरात के बोटाद में हाल ही में जहरीली शराब पीने से 37 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    मंगलवार को 19 सांसद हुए थे निलंबित

    सदन में हंगामे के चलते बुधवार को राज्यसभा के 19 सांसदों को सदन से एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। ये राज्यसभा सांसद सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने के लिए एक हफ्ते के लिए निलंबित किए गए हैं। उपसभापति ने 19 सांसदों को निलंबित कर दिया। इन सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन और डोला सेन, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, एए रहीम, एल यादव और वीवी शिवादासन, अबीर रंजन विश्वास, नदीमुल हक शामिल हैं।

    सोमवार को चार सांसद हुए थे निलंबित

    इससे पहले सोमवार को भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने महंगाई और GST की बढ़ती दरों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। लोकसभा में हंगामा करने को लेकर कांग्रेस के चार सांसदों को कार्रवाई की गई। मणिक्कम टेगोर, टीएम प्रतापन, ज्योतिमणी, रम्या हरिदास को इस पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

  • नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल पर IT विभाग की छापेमारी 

    नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल पर IT विभाग की छापेमारी 

    दिल्ली-एनसीआर में आयकर विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। आयकर विभाग ने नोएडा में मेट्रो हॉस्पिटल पर छापे मारे हैं। इसके साथ ही फरीदाबाद में भी चार बड़े अस्पतालों में आईटी ने रेड डाली है। 
    बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 11-12 में स्थित मेट्रो हॉस्पिटल पर आयकर के ये छापे मारे गए हैं। आयकर विभाग के एक दर्जन अधिकारी हॉस्पिटल में मौजूद हैं और कागजों की जांच पड़ताल की जा रही है। नोएडा पुलिस भी मौके पर मौजूद है। 

    फरीदाबाद के इन अस्पतालों में रेड

    फरीदाबाद के चार बड़े अस्पतालों में भी इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। यहां QRG, सर्वोदय, एसएसबी और एकॉर्ड अस्पताल में छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अस्पताल से जुडे़ लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। यह रेड सुबह 7.30 बजे से जारी है।
  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से फिर बरामद हुए मोबाइल, केस दर्ज

    पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल से फिर बरामद हुए मोबाइल, केस दर्ज

    फरीदकोट: पंजाब की जेलों में मोबाइल फोन मिलने के लगातार मामले सामने आ  रहे है। वहीं फरीदकोट की केंद्रीय जेल की बात करें तो इस जेल में आप सरकार के बाद लगातार फोन की बरामदगी की सिलसिला जारी है। वहीं ताजा मामला फरीदकोट की केंद्रीय जेल से फिर सामने आया है।

    फरीदकोट की केंद्रीय जेल से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं इनमें से दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हुए हवालाती अंगरेज सिंह के सामान से भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

    जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दो दिन पहले अंगरेज सिंह को पेट दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर मौका पाकर कैदी अंगरेज सिंह अस्पताल से फरार हो गया।