Blog

  • Punjab News: नहर में डूबे भाभी-भतीजा, एक की मौत

    Punjab News: नहर में डूबे भाभी-भतीजा, एक की मौत

    पठानकोटः माधोपुर-शाहपुरकंडी पर नए बनाए जा रहे पावर हाउस प्रोजेक्ट से निकलने वाली निर्माणाधीन नहर में भाभी-भतीजा डूबने के कारण लापता हो गए हैं। दोनों की पहचान 26 वर्षीय रेशमा पत्नी गगन निवासी गांव राजपुरा और उसका भतीजा 10 वर्षीय विशाल पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार रेशमा का शव पानी से बरामद हो गया है, जिसे सिविल अस्पताल पठानकोट भेजकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन विशाल अभी भी लापता बताया जा रहा है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और प्रशासन से विशाल को खोजने की मांग कर रहे हैं।

  • Punjab News: काउंटर इंटेलिजेंस ने हथियारों सहित 4 आरोपी किए गिरफ्तार

    Punjab News: काउंटर इंटेलिजेंस ने हथियारों सहित 4 आरोपी किए गिरफ्तार

    पठानकोटः पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान में पठानकोट में सक्रिय संगठित अपराध मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक संभावित लक्षित हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਟਾਰਗੇਟ ਕਿਲਿੰਗ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ: ਚਾਰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੋ ਨਾਬਾਲਗ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गैंग पंजाब में संगठित अपराध को बढ़ावा देने और खासतौर पर लक्षित हत्याओं में शामिल था। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह गिरोह एक बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था। पुलिस की इस सफलता ने न केवल अपराधियों की योजना को विफल किया है बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संबंध विदेश में बैठे कुख्यात अपराधियों से हैं।

    आरोपियों की पहचान निशान सिंह (निवासी जौरियां), शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान उर्फ हनी (निवासी मान) और साजन मसीह उर्फ गोरू (निवासी वेरोके, थाना डेरा बाबा नानक) के रूप में हुई है। बता दें कि ये सभी अपराधी पहले से ही कई मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि विदेश में बैठे अपराधियों के इशारे पर ही पंजाब में सक्रिय मॉड्यूल काम कर रहे हैं। काउंटर इंटेलिजेंस की जांच में इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में भी कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि इन सुरागों के आधार पर आने वाले समय में और भी बड़ी कार्रवाई संभव है। इस मामले में SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

  • 7 घंटे स्थगित रही Mata Vaishno Devi Yatra, बंद रही हेलीकॉप्टर सेवा

    7 घंटे स्थगित रही Mata Vaishno Devi Yatra, बंद रही हेलीकॉप्टर सेवा

    कटड़ाः माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए खास खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। दरअसल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए श्राईन बोर्ड लगातार मौसम पर नजर रखे हुए है। यही वजह है कि रात को बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर असुविधा न हो इसके लिए यात्रा को गत रविवार देर रात 11 बजे स्थगित कर दिया गया। सुबह 6.15 बजे यात्रा को बहाल कर दिया गया। खराब मौसम तथा बीच-बीच में हो रही बारिश के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा इस समय सुचारू रूप से जारी है।

    प्रशासन के साथ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां वैष्णो देवी की यात्रा पर करीबी निगाह रखे हुए हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मौसम विभाग जारी की गई चेतावनी के बाद ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए रात को यात्रा स्थगित की गई थी। यात्रा मार्ग पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बैटरी कार सेवा व भवन से भैरो घाटी के बीच केबल कार सेवा सुचारू रूप से जारी है। हां, आसमान में बादल छाए रहने व खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही। वहीं रात को यात्रा स्थगित कर दिए जाने की वजह से श्रद्धालु परेशान हुए परंतु सुबह यात्रा आरंभ होते ही उन्होंने राहत की सांस ली।

    बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह ही भवन की ओर जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। सोमवार को भी दिनभर आसमान के साथ ही मां वैष्णो देवी के त्रिकूट पर्वत पर घने बादलों का जमघट लगा रहा। हेलीकॉप्टर सेवा को शुरू करने की अनुमति नहीं दी गई। जिसकी वजह से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने घोड़ा, पिट्ठू व पालकी आदि की सेवाओं का लाभ उठाते हुए अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखी। श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा के दौरान घनी धुंध के साथ ठंडी हवाओं के बीच लगातार भवन की ओर रवाना होते रहे। भवन परिसर के साथ भैरव घाटी सहित अन्य मार्गों पर आपदा प्रबंधन दल के साथ श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात हैं। ये लोग लगातार मां वैष्णो देवी की यात्रा पर करीबी निगाह रखे हुए हैं।

    वहीं श्राइन बोर्ड द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालु जारी दिशानिर्देशों का पालन करें ताकि मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बीते 17 अगस्त को 16546 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी जबकि 18 अगस्त यानी कि सोमवार शाम 5:00 बजे तक करीब 17500 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है।

     

  • Punjab News: रणजीत सागर डैम से छोड़ा पानी, माधोपुर हेडवर्क्स के खोले गेट, फंसे लोगों को लेकर रेस्क्यू जारी, देखें Live

    Punjab News: रणजीत सागर डैम से छोड़ा पानी, माधोपुर हेडवर्क्स के खोले गेट, फंसे लोगों को लेकर रेस्क्यू जारी, देखें Live

    जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़े लोग, प्रशासन ने की ये अपील

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। पंजाब के 8 जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं। माधोपुर हेडवर्क्स के सभी गेट खोल दिए गए हैं। पठानकोट में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्त कर रही है। दूसरी ओर एनडीआरएफ टीम के सहयोग से पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि छतों पर फंसे लोगों को हवाई मार्ग से निकालने के प्रयास किए जा सकते है। अधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को लेकर लोगों के बचाव के लिए कार्य किए जा रहे है। रणजीत सागर डैम की झील का पानी ओवरफ्लो कर रहा है। जिसके चलते पानी को छोड़ना जरूरी हो गया है। वहीं रावी की ओर उज्ज नदी का झलालियां नदी के साथ मिलन हो रहा है। प्रशासन से कहा कि कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को निकालने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ 2 गांवों के लोग बाढ़ की चपेट में आ गए है और वह अपनी जान बचाने के लिए छतों पर चढ़े हुए है। अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें लोगों को बचाने के लिए रवाना हो गई है, लेकिन पानी का बहाव काफी तेज है। अधिकारी ने कहा कि बारिश बंद होने के बाद आर्मी की टीम एयरलिफ्टिंग द्वारा रेस्क्यू करके उन्हें बाढ़ ग्रस्त इलाकों से निकाला जाएगा। पुलिस द्वारा लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहाकि अगर ज्यादा जरूरत हो तभी लोग घरों से बाहर निकले। दरिया के पास रह रहे गांव वासियों को घरों को छोड़ने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षित जगह पर लोगों को पहुंचने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा हैल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
  • बारिश ने मचाई तबाही, ब्यास दरिया में पहले सड़क समाई, फिर गिरा वाहन, देखें वीडियो

    बारिश ने मचाई तबाही, ब्यास दरिया में पहले सड़क समाई, फिर गिरा वाहन, देखें वीडियो

    मनालीः हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचाई है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित 690 सड़कें बंद हैं। 2,349 बिजली ट्रांसफार्मर व 234 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप है। आठ जिलों में आज शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। भारी बारिश से मनाली में जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है।

    मंगलवार की सुबह मनाली भी इस आपदा की चपेट में आ गया। धुंधी और अंजचनी महादेव में पानी आने ब्यास नदी में भयानक बाढ़ आ गई है। ओल्ड मनाली को जोड़ने वाला पुल बह गया। दूसरी ओर रायसन में एक होटल पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं मनाली के लेफ्ट बैंक रोड की एक वीडियो सामने आई हैं। वीडियो में देखा जा सकता हैकि एक वाहन सड़क के दूसरे किनारे पर खड़ा है। इस दौरान पहले नदी ने सड़क लील ली और फिर यह वाहन नदी में समा गया। बता दें कि ब्यास नदी का रौद्र रूप देखकर प्रशासन भी हैरान है।

    नदी का बहाव इतना तेज था कि फोरलेन और हाईवे का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से बह गया। इस वजह से मनाली का संपर्क बाकी इलाकों से पूरी तरह से कट गया है। मनाली में इस वक्त हजारों की संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे स्थित होटलों को खाली करवा लिया है और बाकी पर्यटक अपने होटलों में ही रहने को मजबूर हैं। बाढ़ के कारण मनाली के बाहंग इलाके में स्थित मशहूर ‘शेर-ए-पंजाब’ रेस्टोरेंट पूरी तरह से बह गया। अब सिर्फ उसका गेट ही बचा है। इस रेस्टोरेंट के साथ की चार दुकानें भी पानी में समा गईं।

  • नदी में डूबा बच्चा, बचाने की बजाए Video बनाने में व्यस्थ रहे लोग

    नदी में डूबा बच्चा, बचाने की बजाए Video बनाने में व्यस्थ रहे लोग

    मथुराः यमुना नदी में एक बच्चे के डूबने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोग उसकी वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि बाद में एक युवक उसको बचाने की कोशिश के लिए नदी में उतरा, परन्तु तेज बहाव के चलते बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। वहीं आसपास के लोग दौड़कर घाट पर पहुंचे। यहां नहा रहे अन्य बच्चों को पकड़कर लोगों ने उनसे पूछताछ की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। बल्कि साथ में नहा रहे लड़के भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। पूरी घटना सोमवार दोपहर 3 बजे बंगाली घाट की बताई जा रही है। जानकारी देते बंगाली घाट पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को रात होने की वजह से सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। मंगलवार सुबह 7 बजे से टीम बच्चे की तलाश कर रही है। घाट किनारे नहा रहे बच्चे के कपड़े को कब्जे में ले लिया जिसके आधार पर क्षेत्रों में उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
  • Glowing Skin के लिए Supplements की जरूरत नहीं, Lifestyle में इन चीजों को करें शामिल

    Glowing Skin के लिए Supplements की जरूरत नहीं, Lifestyle में इन चीजों को करें शामिल

    हेल्थः चमकदार स्किन असल में आपकी सेहतमंद लाइफस्टाइल और सही खाने-पीने से आती है। हमारे खाने में मौजूद विटामिन E एक छोटा लेकिन बहुत अहम रोल निभाता है। जो आपकी स्किन को नुकसान से बचाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि विटामिन E के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं, बल्कि वेजिटेरियन चीजें आपकी त्वचा को खूबसूरती का तोहफा दे सकती हैं।

    – बादामः बादाम विटामिन E का सबसे अच्छा स्रोत हैं। लगभग 20 बादाम आपकी रोज़ाना की जरुरत का आधा हिस्सा पूरा कर देते हैं। साथ ही इसके हेल्दी फैट्स आपकी स्किन को मुलायम और लचीला बनाते हैं। इन्हें सुबह भिगोकर या चाय के साथ भूने और थोड़ा नमक डालकर खाएं। आप इन्हें चटनी में पीसकर या दलिया में डालकर भी रोज खा सकते हैं। लगातार सेवन करने पर कुछ ही हफ्तों में आपकी स्किन में निखार दिखने लगेगा।

    – सूरजमुखी के बीजः छोटे लेकिन ताकतवर सूरजमुखी के बीज विटामिन E से लबालब होते हैं। सिर्फ दो चम्मच सूरजमुखी के बीज आपकी रोज की आधी विटामिन E की जरूरत पूरी कर सकते हैं। ये मैग्नीशियम और सेलेनियम भी देते हैं, जो बालों और नाखूनों को मजबूत करते हैं। इन्हें सलाद या सूप पर छिड़क कर खाएं, दही में मिलाकर शहद के साथ खाएं।

    – पालकः पालक आयरन के लिए तो मशहूर है, लेकिन इसका विटामिन E आपको ग्लोइंग स्किन देने में मदद करता है। एक कप पका हुआ पालक रोजाना की जरुरत का लगभग 20% विटामिन E देता है। इसे टमाटर, नींबू या इमली के साथ खाने से बेहतर अवशोषण होता है। आप इसे दाल में डाल कर या अपने फ्रूट स्मूदी में मिलाकर रोज़ खा सकते हैं।

    – एवोकाडोः एवोकाडो आजकल खूब पसंद किया जाता है, और ये वास्तव में आपके लिए सही विकल्प है। विटामिन E और हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो आपकी स्किन को मॉइस्चराइज रखता है। आधा एवोकाडो आपको 15% रोजाना विटामिन E की जरूरत देता है। इसे टोस्ट पर नींबू, चुिल्ली के साथ डालकर, सलाद में मिलाकर या मीठे चीजों में इस्तेमाल करें।

    – मूंगफलीः मूंगफली विटामिन E और प्रोटीन देती है, जो आपकी स्किन को अपनी मरम्मत करने में मदद करते हैं। बिना चीनी वाली मूंगफली बटर के दो चम्मच रोजाना 10% विटामिन E देते हैं। इसे टोस्ट पर लगाकर, स्मूदी में डालकर या कटे हुए सेब के साथ खाया जा सकता है। आप इसे भुने हुए मूंगफली के रूप में पोहा या इडली की चटनी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Punjab News: National Highway पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    लुधियानाः दिल्ली नेशनल हाईवे पर सेबों से भरा एक ट्रक पलट गया। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी अनुसार सेबों से भरा यह ट्रक श्रीनगर से मध्य प्रदेश को जा रहा था। सुबह 5 बजे के करीब लुधियाना पहुंचा था और दिल्ली नेशनल हाईवे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

    जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बाहर निकाला। फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मौके पर ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह सेब लेकर जा रहा था। अचानक सड़क पार करके हुए 2 लोग आगे आ गए। जिसे बचाने के लिए उसने ट्रक को साइड किया तो डिवाइडर से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

    मौके पर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद लुधियाना ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रैफिक अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक को हटाने की कोशिश कर रही है। ट्रक को साइड कराकर जल्द ही ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

  • Amaal Malik के Bigg Boss 19 में जाने पर आया भाई Armaan का Reaction

    Amaal Malik के Bigg Boss 19 में जाने पर आया भाई Armaan का Reaction

    बॉलीवुड: टीवी का मशहूर कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 शुरु हो चुका है। इस सीजन में एंटरटेनमेंट की अलग-अलग फील्ड से 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। इन कंटेस्टेंट्स में सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक का भी नाम शामिल है। अमाल मलिक के बिग बॉस जाने के बाद उनके भाई अरमान मलिक का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बताया कि क्या वो उनके भाई के इस फैसले का सपोर्ट करते हैं या फिर नहीं? अरमान ने एक्स पर एक्स पोस्ट शेयर कर अपना रिएक्शन बताया है।

    अमाल के बिग बॉस जाने पर बोले भाई अरमान

    एक यूजर ने अरमान मलिक के एक्स अकाउंट पर पूछा कि – ‘अमाल के बिग बॉस में शामिल होने पर उनका क्या रिएक्शन था’? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘ये शो उनके लिए नहीं था लेकिन अमाल भाई साहब को कौन समझाए? चलिए बोर्डिंग स्कूल समझकर कुछ मस्ती करके वापिस आ जाएंगे। अभी बहुत गाने पेंडिंग हैं’। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘अमाल का खर्राटा झेलने के लिए अरमान आप पर गर्व है’। इसके जवाब में अरमान ने लिखा कि – ‘इसलिए मैंने दूसरों को बेस्ट ऑफ लक कहा’। एक ने कहा कि – ‘क्या वो बिग बॉस देख रहे हैं’? तो अरमान ने लिखा कि – ‘सिर्फ ये देखने के लिए अमाल क्या मस्ती कर रहा है’?

    अमाल के खर्राटों से हुए घरवाले परेशान

    बिग बॉस के फैन पेज पर घर का एक वीडियो शेयर हुआ है। इस वीडियो में अमाल मलिक गहरी नींद में सोते हुए नजर आ रहे हैं और जोर से खर्राटे ले रहे हैं। उनके खर्राटों की आवाज सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी सो नहीं पाए। अब यहां यह देखना होगा कि क्या बिग बॉस के घर में अमाल की जर्नी कैसी होगी और घरवाले उनके खर्राटे बर्दाश्त करते हैं या फिर इस मुद्दे पर उनकी घरवालों से बहस होगी?
  • Punjab News: अब यहां से टूटा रावी का बांध, पानी की चपेट में आए 3 गांव, देखें वीडियो

    Punjab News: अब यहां से टूटा रावी का बांध, पानी की चपेट में आए 3 गांव, देखें वीडियो

    लोगों ने घर खाली करने किए शुरू, सत्संग भवन व सरकारी स्कूल में बनाया शिविर

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई इलाकों को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया है। अब पठानकोट जिले के नरोट जैमल सिंह क्षेत्र में रावी नदी पर बना बांध अचानक टूट जाने से भारी तबाही मच गई है। सोमवार तड़के करीब 5 बजे बांध टूटने के कारण आसपास के 3 गांव — कोलियान, पम्मन और अन्य ग्रामीण क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों को तड़के ही अपने घर खाली करने के आदेश दिए। विशेषकर गुज्जर परिवारों के घर पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। 4 लोगों के पानी में फंसे होने की बात की जा रही है, जिनकी तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। पानी का बहाव इतना तेज था कि रावी नदी अब सड़क के किनारे समतल हो गई है, जिससे इलाके का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय राधा स्वामी सत्संग भवन और एक स्कूल को अस्थायी राहत शिविर में बदल दिया गया है, जहां प्रभावित लोगों को सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और अन्य गांवों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। हालात पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।