Blog

  • कार की टक्कर से एक घायल

    कार की टक्कर से एक घायल

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना से सटे जलग्रां टब्बा गांव में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक लड़का घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में दी एक शिकायत में लड़के के पिता तरसेम लाल पुत्र सालिग राम ने दावा किया है कि वीरवार को जिस समय उसका बेटा जलग्रां टब्बा में सड़क पार कर रहा था तब मैहतपुर की ओर से एक कार आई और उसने लड़के को टक्कर मार दी। टक्कर से उसका बेटा बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक सुरेन्द्र सिंह पुत्र सुखदीप सिंह निवासी वार्ड न. 3 ऊना के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • मानदेय देने पर एसडीएम अम्ब व डीसी का धन्यवाद:- प्रधान दीपक शर्मा 

    मानदेय देने पर एसडीएम अम्ब व डीसी का धन्यवाद:- प्रधान दीपक शर्मा 

    अम्ब सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के नम्बरदार जनकल्याण महांसघ ब्लाक अम्ब के कार्यकारिणी के ब्लाक प्रधान दीपक शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार को उन्होंने उपमंडल अधिकारी अम्ब को एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें अब ब्लॉक के नंबरदारों के मानदेय को जल्द से जल्द देने का आग्रह किया था। इस ज्ञापन को उपमंडल अधिकारी अम्ब विवेक महाजन ने वीरवार को बर्ष 2022 तक का मानदेय 24 लाख रुपए सभी ब्लॉक अम्ब के नंबरदारों दे दिया है। इस मानदेय को देने के लिए  उपमंडल अधिकारी अम्ब एवं जिलाधीश ऊना का प्रधान दीपक शर्मा और समस्त नंबरदारों ने धन्यावाद किया। दीपक शर्मा ने उपमंडल अधिकारी अम्ब एवं नायब तहसीलदार अम्ब को स्वयं मिलकर धन्यवाद किया और नंबरदारों का वर्ष 2023-24 के मानदेय को भी जल्द देने का भी आग्रह किया।
  • बरसात में जल जनित-जीवाणु जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें सभी विभाग – उपायुक्त

    बरसात में जल जनित-जीवाणु जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें सभी विभाग – उपायुक्त

    बेहतर अंतर विभागीय तालमेल के साथ जन सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के दिए निर्देश

     

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने बरसात के मौसम में जल जनित-जीवाणु जनित रोगों से जनता की सुरक्षा के लिए सभी विभागों से मिलकर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की रोगों से सुरक्षा और बचाव को लेकर सभी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। इसे लेकर शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त ने बेहतर अंतर विभागीय तालमेल पर जोर दिया तथा रोगों से जन सुरक्षा को लेकर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभाग इस दिशा में किए अपने कार्यों की साप्ताहिक रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें।

    जतिन लाल ने बरसात में रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम के साथ साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जागरूकता संदेश घर घर पहुंचाने को कहा। उन्होंने जिला वासियों से भी बरसात के मौसम में रोगों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता के जन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

    ग्राम सभा बैठकों के जरिए आगे बढ़ाएं जागरूकता अभियान
    उपायुक्त ने जिले की सभी पंचायतों में अगली ग्राम सभा बैठक में जल जनित और जीवाणु जनित रोगों से सुरक्षा और बचाव के विषय पर चर्चा करने को कहा। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को इसे लेकर सभी प्रधानों को सूचित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित बनाने को कहा कि इन बैठकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम उपस्थित रहें। लोगों को डायरिया, पीलिया, टाइफाइड और हेपेटाइटिस ए और ई जैसे जल जनित रोगों और स्क्रब टाइफस, डेंगू, मलेरिया जैसे जीवाणु जनित रोगों को लेकर जानकारी दें। उन्हें इन रोगों से बचाव के एहतियाती उपायों, आवश्यक सावधानियों के बारे में बताने के अलावा रोगों के लक्षण, उनके चिकित्सा उपचार को लेकर बताएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सर्प दंश के मामलों में झाड़ फूंक में समय न गंवाने तथा तुरंत डॉक्टरी उपचार लेने को लेकर जागरूक करें।

    कूड़े कचरे का करें सही प्रबंधन
    जतिन लाल ने पंचायतों तथा शहरी निकायों में कूड़े कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित बनाने को कहा। नालियों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि पानी रुकने और गंदगी के कारण मक्खी-मच्छर पनपने और रोग फैलने के खतरे को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि समय से वहां फॉगिंग और स्प्रे कराएं । उन्होंने सभी स्कूलों में बच्चों तथा शिक्षकों को बरसात में रोगों से बचाव के उपाय बताने के साथ साथ सही तरीके से हाथ धोने को लेकर भी शिक्षित करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जल स्रोतों की सैंपलिंग के मामले बढ़ाने को कहा। इसके अलावा जल भंडारण टैंकों की समुचित साफ सफाई सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के किनारे पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा।

    घर और आसपास रखें साफ-सफाई
    वहीं, बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.के. वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में रोगों से बचाव के लिए सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ पेयजल, स्वच्छ व ताजे भोज्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। एहतियात बरतते हुए बरसात के दौरान घर और आसपास साफ-सफाई रखें, घास-झाडि़यां न उगने दें। पानी जमा न होने दें। घर के अन्दर-बाहर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें। शरीर की स्वच्छता का ख्याल रखें । दूषित जल का सेवन ना करें। खेतों में काम करते समय अपने शरीर को विशेषकर हाथ-टांगे और पैर ढक कर रखें।

    बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • डिफेंस अकादमी ऊना के भूतपूर्व प्रशिक्षु पवन कुमार धंगल को मिला मरणोंपरांत कीर्ति चक्र

    डिफेंस अकादमी ऊना के भूतपूर्व प्रशिक्षु पवन कुमार धंगल को मिला मरणोंपरांत कीर्ति चक्र

    ऊना: सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश हिफेंस अकादमी ऊना के भूतपूर्व प्रशिक्षु शहीद पवन कुमार धंगल पुत्र शिशुपाल निवासी पिथवी(रामपुर), शिमला हिमाचल प्रदेश को मरणोंपरांत कीर्ति चक्र से नवाजा गया है। शहीद के माता व पिता ने दिल्ली में आयोजित अंलकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया। यह अकादमी इस शहीद की शहादत को नमन करती है। विदित हो पवन कुमार धंगल सन 2014 में इसी अकादमी का छात्र था। अकादमी प्रबंधन ने बताया कि अकादमी में प्रशिक्षण दौरान यह लडक़ा बहुत ही होनहार, अनुशासित ढंग से रहने वाला, चरित्रवान एवं मृदुभाषी था। प्रशिक्षण उपरांत सन् 2014 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था।
    सेना में अपनी डियूटी के साथ-साथ यह होनहार सैनिक सेना ऑफिसर बनने के लिए एसीसी की तैयारी भी कर रहा था, लेकिन भाग्य को कुछ ओर ही मंजूर था। बीते वर्ष फरवरी 2023 में जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमले में पवन कुमार धंगल शहीद हो गये थे। अकादमी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जागीर सिंह कंवर, उपाध्यक्ष चीफ इंजीनियर कर्ण  सिंह, निर्देशक कर्नल धर्मपाल वशिष्ट, कर्नल कुलदीप सिंह, डॉक्टर अनुपमा मनकोटिया व प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजय शंकर शर्मा ने कहा कि इस वीर सैनिक के खोने का गम हमेशा रहेगा, लेकिन उनका सर्वाेच्च बलिदान वीर भूमि हिमाचल के प्रत्येक युवा का देश की रक्षा हेतू सदैव प्रेरित करता रहेगा। शहीद पवन कुमार धंगल के आदम्य साहत एवं शहादत पर हम सभी को गर्व है।
  • Jalandhar: Amritpal के भाई सहित दोनों आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Jalandhar: Amritpal के भाई सहित दोनों आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस ने खालिस्तान समर्थक खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह सहित अन्य दो आरोपियों को आइस (ड्रग्स) के साथ बीते दिन गिरफ्तार किया था। आज पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में 14 दिनों के लिए भेज दिया। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह से 4 ग्राम आइस बरामद की गई है। हरप्रीत से बरामद ड्रग मेथैम्फेटामाइन बताई जा रही है। इसके बाद उसका देर रात को ही मेडिकल भी कराया गया। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि ड्रग के खिलाफ स्पेशल मुहिम चलाई गई है। इसके तहत पिछले तीन सप्ताह से कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कुछ व्यक्तियों की प्रॉपर्टी सीज की गई है।

    उन्होंने कहा कि बीते दिन फिल्लौर से जालंधर आते समय देर शाम व्यक्ति ने सड़क किनारे अमृतसर नंबर की पीबी 02 सीएक्स 3808 क्रेटा गाड़ी थी। जिसके शीशे भी काले थे और जाली लगी हुई थी। चैकिंग के दौरान गाड़ी में दो व्यक्ति मौजूद थे। जिसके बाद उनकी टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना की। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने गाड़ी की चैकिंग की तो गाड़ी से 4 ग्राम आईस बरामद की गई। इसी के साथ 2 फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया है।

    आरोपियों की पहचान लवप्रीत पुत्र गुरप्रीत निवासी चीमा वार्ड, थाना ब्यास और हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र तरसेम सिंह जल्लूपुर खेड़ा के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से लाइटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ दौरान पता चला लिया आरोपी लुधियाना से संदीप अरोड़ा व्यक्ति से नशा लेकर आए थे। आरोपियों ने उक्त व्यक्ति को पेटीएम के जरिए 10 हजार रुपए भेजे थे। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों आरोपियों का टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपी शकी हालात में पाए गए थे।

    वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे आरोपी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि पर्चे एनडीपीएस 22-27 का वादा करके 29 का कर दिया है। एससएपी ने कहा कि 29 के वादे का मतलब ही यही है कि जिससे वह लेकर उसके खिलाफ भी पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उसे भी गिफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की पहचान संदीप अरोड़ा निवासी ईटा नगर थाना हेबोवाल के रूप में हुई है।

  • प्रधानमंत्री संसद में विश्वास मत हारे

    प्रधानमंत्री संसद में विश्वास मत हारे

    काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को बड़ा झटका लगा है। ‘प्रचंड’ संसद में विश्वास मत हार गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली सीपीएन-यूएमएल द्वारा ‘प्रचंड’ की सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उनको विश्वास मत हासिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। यह पांचवां मौका था जब ‘प्रचंड’ ने संसद में अविश्वास मत का सामना किया। इससे पहले चार प्रयासों में वह विश्वास मत हासिल करने में सफल रहे थे। दहल के सबसे बड़े गठबंधन सहयोगी सीपीएन-यूएमएल ने 3 जुलाई को अपना समर्थन वापस ले लिया था। 25 दिसंबर, 2022 को पीएम बनने के बाद दहल लगातार अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे थे और करीब 19 महीने बाद उनकी सरकार गिर गई। 69 वर्षीय प्रचंड को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 63 वोट मिले, प्रस्ताव के खिलाफ 194 वोट पड़े।

    इससे पहले पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल की, साझा सिद्धांतों के बजाय डर के कारण गठबंधन बनाने के लिए तीखी आलोचना करते हुए उन पर देश को पतन के रास्ते पर धकेलने का आरोप लगाया था। विश्वासमत से पहले प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए प्रचंड ने कहा कि नेपाली कांग्रेस (एनसी) और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) ने मिलकर काम किया है, जिससे देश में सुशासन की जड़ें जमने लगी हैं। प्रचंड ने कहा, ‘‘अगर एनसी और यूएमएल समान विश्वासों या लक्ष्यों के लिए एकजुट होते, तो मुझे कोई चिंता नहीं होती। इसके बजाय, आप अच्छी शासन व्यवस्था से डर रहे हैं।’’

    बता दें कि, नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के फैसले का बचाव करते हुए ओली ने बुधवार को कहा था हाशिये की पार्टियों और उनकी असंगत चालों को दोनों दलों की साझेदारी से पराजित करने की जरूरत है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने पहले ही ओली को अगले प्रधानमंत्री के रूप में समर्थन दे दिया है। दोनों दलों ने कहा कि वो राष्ट्रीय हितों की रक्षा और नेपाल को समृद्ध तथा नेपाली लोगों की खुशहाली के लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता पर सहमत हुए हैं।

     

     

  • Jalandhar: Amritpal के भाई सहित दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए Civil Hospital लाई पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar: Amritpal के भाई सहित दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए Civil Hospital लाई पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस ने खालिस्तान समर्थक खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह सहित अन्य दो आरोपियों को आइस (ड्रग्स) के साथ बीते दिन गिरफ्तार किया था। आज पुलिस आरोपियों का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई है। जहां मेडिकल के बाद आरोपियों को संदीप अरोड़ा को अदालत में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा।अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह से 4 ग्राम आइस बरामद की गई है। हरप्रीत से बरामद ड्रग मेथैम्फेटामाइन बताई जा रही है। इसके बाद उसका देर रात को ही मेडिकल भी कराया गया। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि ड्रग के खिलाफ स्पेशल मुहिम चलाई गई है। इसके तहत पिछले तीन सप्ताह से कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कुछ व्यक्तियों की प्रॉपर्टी सीज की गई है।


    उन्होंने कहा कि बीते दिन फिल्लौर से जालंधर आते समय देर शाम व्यक्ति ने सड़क किनारे अमृतसर नंबर की पीबी 02 सीएक्स 3808 क्रेटा गाड़ी थी। जिसके शीशे भी काले थे और जाली लगी हुई थी। चैकिंग के दौरान गाड़ी में दो व्यक्ति मौजूद थे। जिसके बाद उनकी टीम ने उच्च अधिकारियों को सूचना की। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने गाड़ी की चैकिंग की तो गाड़ी से 4 ग्राम आईस बरामद की गई। इसी के साथ 2 फोन बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया है।

    आरोपियों की पहचान लवप्रीत पुत्र गुरप्रीत निवासी चीमा वार्ड, थाना ब्यास और हरप्रीत उर्फ हैप्पी पुत्र तरसेम सिंह जल्लूपुर खेड़ा के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से लाइटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ दौरान पता चला लिया आरोपी लुधियाना से संदीप अरोड़ा व्यक्ति से नशा लेकर आए थे। आरोपियों ने उक्त व्यक्ति को पेटीएम के जरिए 10 हजार रुपए भेजे थे। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों आरोपियों का टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपी शकी हालात में पाए गए थे।

    वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे आरोपी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि पर्चे एनडीपीएस 22-27 का वादा करके 29 का कर दिया है। एससएपी ने कहा कि 29 के वादे का मतलब ही यही है कि जिससे वह लेकर उसके खिलाफ भी पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उसे भी गिफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की पहचान संदीप अरोड़ा निवासी ईटा नगर थाना हेबोवाल के रूप में हुई है।

  • Punjab: Sagar न्यूटन का साथी गैंगस्टर नानू गिरफ्तार

    Punjab: Sagar न्यूटन का साथी गैंगस्टर नानू गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में CIA-2 की पुलिस ने गैंगस्टर सुमित सभ्रवाल उर्फ नानू को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश ने करनैल नगर में तीन दिन पहले एक घर पर फायरिंग की थी। नानू गैंगस्टर सागर न्यूटन का करीबी है। सागर न्यूटन के कहने पर उसने अपने दो अन्य साथियों की मदद से एक घर के बाहर तीन गोलियां चलाई। गोलियां चलने की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई थी। थाना दुगरी की पुलिस भी लगातार सागर न्यूटन और उसके साथियों को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चला रही है। सागर न्यूटन व उसके साथियों के घरों पर लगातार पुलिस दबिश दे रही है।

    जानकारी देते हुए डीजीपी इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सुमित सभ्रवाल उर्फ नानू निवासी गली नंबर 1 शाही मोहल्ला गैंगस्टर सागर न्यूटन का खास है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 8 जुलाई को लाल चंद उर्फ गोपी निवासी शहीद करनैल सिंह नगर के घर फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरम्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हुआ था। नानू को गांव जंडियाली चंडीगढ़ रोड नजदीक खेल मैदान से काबू किया है। बदमाश से एक पिस्टल 32 बोर देसी, 1 जिंदा 32 बोर का रोंद मिला है। आरोपी ने माना कि वह मध्य प्रदेश से पिस्टल लेकर आया है। नानू पर पहले 4 मामले आरम्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत दर्ज है। CIA-2 के इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह की टीम ने बदमाश को काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमां लिया जाएगा ताकि सागर न्यूटन को भी जल्द दबोचा जा सके।

  • 1975 के Emergency को लेकर केंद्र ने लिया अहम फैसला

    1975 के Emergency को लेकर केंद्र ने लिया अहम फैसला

    नई दिल्ली: भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने एक राजपत्र को जारी किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था। गौरतलब है कि 25 जून, 1975 को इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लागू किया था, जिसके कारण दो साल से अधिक समय तक अधिकांश नागरिक अधिकार निलंबित रहे।

    गृह मंत्री अमित शाह द्वारा साझा की गई सरकार की अधिसूचना में कहा गया है, “25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी, जिसके बाद तत्कालीन सरकार द्वारा सत्ता का घोर दुरुपयोग किया गया और भारत के लोगों पर ज्यादतियां और अत्याचार किए गए।” इसमें आगे कहा गया है, “इसलिए भारत सरकार 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” ​​के रूप में घोषित करती है, ताकि आपातकाल के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जा सके और भारत के लोगों को भविष्य में किसी भी तरह से सत्ता के ऐसे घोर दुरुपयोग का समर्थन न करने के लिए प्रतिबद्ध किया जा सके।”

     

  • बिजली दफ्तर CM Flying टीम की Raid, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    बिजली दफ्तर CM Flying टीम की Raid, मची अफरा तफरी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यलय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने बिजली कार्यलय में रेड की। इस दौरान टीम को लीड कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, व उनके साथ एएसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल गुरमीत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट विशाल सैनी इस करवाई में माजूद रहे। रेड के बाद जांच अधिकारी राजेश कुमार जांच में कई खुलासे किए।

    उन्होंने कहा कि रेड में फ़ाइल जांच में दो कंपनियां ऐसी पाई गई जिनका करोड़ो का बिल पेंडिंग है और जिनका कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे डीएलएफ अमरावती पिंजौर का बिल 9 करोड़ 50 लाख बकाया है। जिसका कोर्ट केस चल रहा है और दूसरा किसी इंग्लिश अखबार का दफ्तर है, जिसका 50 लाख का बिल है, जिसका कोर्ट में केस चल रहा है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर सब हाजिर मिले।

    हालांकि 2 जेई जो फील्ड में थे। जांच में यह भी पता लगा है कि 5000 रुपये से ऊपर जिनका बिल है, उन्होंने बिल अभी जमा नहीं करवाया, जिसका कुल 11 करोड़ 96 लाख है, वह भी अभी बकाया है। अधिकारी ने बताया कि 2024 में कुल मिलाकर 525 मीटर नए कनेक्शन लगें। जिनमें कुल 56 मीटर कनेक्शन नहीं लग पाए। अधिकारी ने कहा कि इनमें से किसी में डॉक्यूमेंट की कमी पाई गई। जांच में आया कि इस डिवीज़न के अंदर करीब 7 मीटर खराब है और हमने अभी एलएलटी कंपनी को कह दिया है कि उनके भी मीटर जल्द लगवाए जाए।