Blog

  • सड़क पर थार के बंपर पर बैठकर युवती ने बनाई रील, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    सड़क पर थार के बंपर पर बैठकर युवती ने बनाई रील, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः नेशनल हाईवे पर युवती द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में सभी नियमों को तार-तार करते हुए थार के बंपर पर बैठकर चलती गाड़ी में डांस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इस युवती की रील लगातार लगातार लोगों द्वारा ट्रैंड की जा रही थी। जिसके बाद हरकत में आई दसूहा पुलिस द्वारा गाड़ी का नंबर ट्रेस करें गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और थार चालक तथा युवती के व अन्य कार में सवार व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एक्ट कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।

    इस संबंध में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि यह युवती द्वारा जो थार पर बैठकर जो रील बनाई गई वह दसूहा के पास नेशनल हाईवे पर बनाई गई थी। जो लगातार वायरल हो रही थी इसी वीडियो के चलते हमारे द्वारा इस गाड़ी का नंबर ट्रेस पर लगाया गया और इसका एड्रेस पता कर कर इस गाड़ी को आज दसूहा थाना में लाकर बॉन्ड कर दिया और युवती वा अन्य पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

  • पंजाबः पैसे उधार मांगने पर भतीजे ने फूफा को दी खौफनाक सजा, हुई मौत

    पंजाबः पैसे उधार मांगने पर भतीजे ने फूफा को दी खौफनाक सजा, हुई मौत

    फतेहगढ़ साहिबः गांव बुचड़ां में दिल दहलाने वाला मामले सामने आया है। जहां भतीजे को फूफा से उधार मांगना मंहगा पड़ गया। दरअसल, एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने फूफा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक ने अपने फूफा से कुछ पैसे उधार मांगे थे। इसके एवज में फूका ने उसकी पत्नी से संबंध बनाने की मांग रख दी।
     
    इससे गुस्साए भतीजे ने अपने एक दोस्त से मिलकर फूफा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा गांव सैदपुरा निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। हत्या के बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आरोपी भतीजे को दोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया है। 

    आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव हरपाल पुरा थाना खेड़ी गंड्या जिला पटियाला तथा सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खू निवासी बवानी कलां थाना पुखराली जिला रोपड़ के तौर पर हुई है। एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल ने बताया कि गांव सैदपुरा निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा की पत्नी जसवीर कौर ने थाना सरहिंद में बयान दर्ज कराया था कि दोनों आरोपी उसके पति को गांव बुचड़ां के पास ले गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधरः चंद मिनटों में घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर हुए फरार, घटना CCTV कैमरे में क़ैद

    जालंधरः चंद मिनटों में घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर हुए फरार, घटना CCTV कैमरे में क़ैद

    जालंधर,ENS: थाना 3 के अंतर्गत आते बुधवार सुबह 2 चोर शिवाजी पार्क प्रताप बाग के नज़दीक घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को दो चोर चुरा कर फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई। पीड़ित अतुल खन्ना ने बताया कि वह अकाउंट के काम के लिए सुबह घर से 7 बजे निकलता है और अपनी मोटरसाइकल को आधा घंटा पहले घर के बाहर निकालकर खड़ा कर देता है लेकिन बुधवार सुबह उसने जब अपना मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ा करके अंदर चला गया, लेकिन जब बाहर आकर देखा तो उसका नहीं था। आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो 2 चोर उसका मोटरसाइकिल ले जाते हुए नज़र आएय़ जिसकी शिकायत उन्होंने थाना 3 की पुलिस को दे दी है। और पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द उसका मोटरसाइकिल ढूंढ कर उसे वापस दिया जाए। 


    20 दिनों में दूसरी बार हुई वारदात 

    पीड़ित अतुल ने बताया कि ने बताया कि चोर 20 दिन पहले घर के पास दुकानों को अपना निशाना बनाकर वहां से फ़रार हो गए थे। वह वारदात अभी तक हल नहीं हुई कि चोर दोबारा फिर वारदात को अंजाम देकर फ़रार हो गए। उसने कहा कि पुलिस को अपनी गश्त बढ़ाने चाहिए ताकि चोरों के मन में पुलिस का डर बना रहे ताकि वारदातों पर नकेल कसी जाए।

  • ਕਪੂਰਥਲਾ: 2 ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਹਿੰਸਕ ਰੂਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕਪੂਰਥਲਾ: 2 ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹੋਈ ਲੜਾਈ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਹਿੰਸਕ ਰੂਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕਪੂਰਥਲਾ: ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੂਸੋਵਾਲ ਦੇ 2 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਖੂਨੀ ਝੜਪ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਦਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਦੁਜੀ ਵਾਰ ਖੂਨੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ CCTV FOOTAGE ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 5 ਲੋਕ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਖਮੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਭਰਤੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਦੋਨਾਂ ਨੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੁਸੋਵਾਲ ਚ 2 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦਾ ਵਿਵਾਦ ਮੁੱਕਣ ਦਾ ਨਾਂਅ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ। ਨਿੱਜੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ 2 ਵਾਰ ਹਮਲੇ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਇੰਨਾ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਪਹਿਲਾਂ ਇੱਕ ਵਾਰ ਪਹਿਲਾ ਪਿੰਡ ਬੂਸੋਵਾਲ ਚ ਲੜਾਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋਹਾਂ ਧਿਰਾਂ ਚੋਂ 2 ਔਰਤਾਂ ਤੇ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵੀ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੇ ਲੋਕ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਹੁਣ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਇੱਕ ਧਿਰ ਵਲੋਂ ਮੁੜ ਤੋਂ ਰਸਤੇ ਚ ਰੋਕਕੇ ਦੂਜੇ ਧਿਰ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੀ CCTV FOOTAGE ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਜਾਂਚ ਆਰੰਭ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधरः टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना रामामंडी के अधीन आती रेलवे कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी उक्त नाबालिग को ट्यूशन पढ़ाता था और वह रेल विभाग में गेटमैन है तथा उसने बीएससी पास की हुई है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय रविंदर कश्यप निवासी रेलवे कॉलोनी-2 के रूप में हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि पीड़िता करीब तीन महीने की प्रेग्नेंट है।

    पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच करवा रही है। पुलिस जांच में यह बात आई है कि रविंदर रेलवे कॉलोनी-2 में घर में करीब 17 साल की स्टूडेंट को पढ़ता था। स्टूडेंट की फैमिली रविंदर की परिचित थी। पीड़िता ने फैमिली को बताया कि अंकल ने उसके साथ डरा-धमका का गलत काम किया है। फैमिली को उस समय पता चला, जब पीड़िता की तबीयत खराब हुई थी। फैमिली को जैसे ही पता चला कि उनकी बच्ची के साथ गलत हुआ है और वह प्रेग्नेंट है तो उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। वहीं आरोपी रविंदर ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। आरोपी शादीशुदा है, मगर उसकी फैमिली यूपी में बताई गई है। थाना रामामंडी में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, पिस्टल सहित करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, पिस्टल सहित करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के टी पॉइंट सुखेवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस नाके दौरान तस्कर और पुलिस में गोलियां चली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमृतसर स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि तस्कर गुरलाल सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी धनोये खुर्द अपनी नई थार कार (नंबर A/F) में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ लेकर तरनतारन से अमृतसर की तरफ आ रहा है। स्थानीय पुलिस की तरफ से टी पॉइंट सुखेवाल पर नाका लगा लिया।

    आरोपी नाके पर पहुंचा तो उसे कार रोकने का इशारा किया गया। लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और नाका तोड़कर अमृतसर की और भाग गया। जिसके बाद पुलिस और तस्कर के बीच कई गोलियां चली। एक गोली थार के टायर पर लगी। टायर पंचर होने के बाद कार की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन तस्कर तब तक कार को लेकर भगाता रहा, जब तक उसके पंचर वाला टायर उतर नहीं गया। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी की गाड़ी को टक्कर मार रोक लिया। तलाशी के दौरान तस्कर से अवैध हथियार और तकरीबन 7 करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त कर ली।

    पुलिस ने थाना चाटीविंड में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने तलाशी के दौरान तस्कर से चाइना मेड एक पिस्तौल .30 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी से एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी इंटरनेशनल कीमत तकरीबन 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। अमृतसर के थाना चाटीविंड में धारा 307, 353, 186 IPC 25(2), 54, 59, आर्म्स एक्ट 21, 61, 85 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

  • जालंधरः हमलावारों सहित दामाद ने ससुराल में किया हमला, हुआ हंगामा

    जालंधरः हमलावारों सहित दामाद ने ससुराल में किया हमला, हुआ हंगामा

    जालंधर,ENS: कमल बिहार में देर रात जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां ससुराल वालों ने दामाद युवकों को साथ लेकर उनके घर में आकर हमला करने के आरोप लगाए है। ससुराल वालों ने कहा कि दामाद अपने साथ 15 से 20 हथियारबंद युवकों को लेकर आया उनके घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाए है कि दामाद ने सास-ससुर और मायके में रह रही पत्नी की जमकर पिटाई की। उनका आरोप है कि बेटी ने दामाद के साथ साथ जाने से मना किया और घर की छत पर चढ़ गई। इस दौरान उसे पड़ोसियों के घर में घुसकर और दीवार फांद घसीट कर जबरन अपने साथ ले गया।

    पड़ोसियों ने कहा कि हथियारबंद युवकों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की है। इस दौरान हमलावारों ने उनके बाथरूम में फ्लश तोड़ दी। इसके अलावा भी घर में सामान की तोड़फोड़ की है। ससुरालियों का आरोप है कि उनका दामाद नशे का आदी है और उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। उनकी बेटी पर अकसर शक करता रहता है। इसी मारपीट और मानसिक तनाव से दुखी होकर वह मायके आ गई थी। जिस घर पर हमला हुआ उस घर की मालकिन गोल्डी ने कहा कि उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी।

    लेकिन लव मैरिज भी एक तरफा नहीं थी बल्कि दोनों परिवारों की सहमति के बाद गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज करवाया गया था। लेकिन शादी के सात-आठ महीने तक तो सब ठीक रहा लेकिन उसके बाद दामाद ने उनकी बेटी को मारना पीटना शुरू कर दिया। इसकी वह पहले भी थाने में शिकायतें दे चुके हैं। महिला गोल्डी ने कहा कि उन पर दामाद ने दातरों से हमला किया है। उसके पकड़े फाड़ डाले। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को जबरन उठा कर ले गया है। अब चिंता यह है कि वह उसके साथ पता नहीं क्या करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शिका.यत के बावजूद कोई एक्शन नहीं लेती है।

  • जालंधरः एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी को लूटा, देखें वीडियो

    जालंधरः एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी को लूटा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालात ये हो गए है कि अब बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला मीठापुर इलाके से सामने आया है। जहां देर रात थाना 7 में पढ़ते मीठापुर इलाके में खाना खाकर एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी सोमनाथ को लूटेरों ने निशाना बना लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुजारी ने बताया कि चीमा चौक से पीछा करती एक सफेद रंग की गाड़ी ने मीठापुर स्कूल के नजदीक उनके पास रूकी।

    इस दौरान गाड़ी में सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। पुजारी ने बताया उक्त लुटेरों ने तलवार निकाल ली। इस दौरान लुटेरों ने उनसे 15 हजार रुपए और अंगूठी छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पंडित सोमनाथ के बहू और बेटे ने कहा कि वारदात की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ने कहा कि कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे।

    महिला ने जब पंडित सोमनाथ को लोकेशन के बहाने रोका तो कार चला रहे युवक ने पीछे बैठे युवक को कहा कि तलवार से पंडित के सिर पर चोट मार। साथ ही कहा कि जो भी जेब में है निकाल दे। पंडित सोमनाथ ने कहा कि वह डर गए। उन्होंने जेब में पड़े करीब 15 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद बोले कि हाथ में जो अंगूठी पहनी है इसे भी निकालो। उन्होंने अंगूठी भी निकाल कर दे दी। वह कान में डाली सोने की बालियां भी छीनने वाले थे, लेकिन इतने में पीछे से आ रहे उनके परिवार की गाड़ी की लाइटें पड़ीं। लुटेरे तुरंत अपनी कार में बैठे और मौके से फरार हो गए। पंडित सोमनाथ ने कहा कि यदि पीछे आ रही परिवार की गाड़ी की लाइट न पड़ती तो वह उन्हें तलवार से नुकसान भी पहुंचा सकते थे।

  • जालंधर सहित पंजाब भर में नगर कौंसिल और पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, पढ़ें लिस्ट

    जालंधर सहित पंजाब भर में नगर कौंसिल और पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान, पढ़ें लिस्ट

    जालंधर,ENS: पंजाब में नगर कौंसिल व नगर पंचायतों के चुनावों का बिगुल बज गया है।  जारी हुुए नोटिफिकेशन के अनुसार चुनाव  1 से 15 नवंबर के बीच होंगे। बता दें कि जिला जालंधर में गोराया, भोगपुर, बिलगा, शाहकोट, कपूरथला में बागोवाल, भुलत्थ, ढिल्लवां, नडाला और लुधियाना में मुल्लांपुर दाखा, साहनेवाल, माछीवाड़ा, मलोट में नगर परिषद के चुनाव होने हैं। इसी तरह, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, एसएएस नगर,पटियाला में उपचुनाव होंगे।

  • पंजाबः 75 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महिला ASI गिरफ्तार

    पंजाबः 75 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में महिला ASI गिरफ्तार

    फरीदकोटः विजिलेंस ब्यूरो द्वारा वूमेन सेल फरीदकोट में तैनात महिला एएसआई हरजिंदर कौर को पीड़ित महिला से उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए 75 हजार रुपये की रिश्वत वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि बताया कि गांव झक्खड़वाला निवासी मनजीत कौर द्वारा 31 जुलाई को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उसकी शादी 3 फरवरी 2016 को जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव लुहारा निवासी गुरसिमरत सिंह के साथ हुई थी और वह कनाडा का नागरिक है।

    शिकायतकर्ता द्वारा अपने एनआरआई पति के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में उसके साथ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा शादी करने के बावजूद उसे विदेश लेकर जाने के लिए 30 लाख रुपये और मांगने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की जांच एएसआई हरजिंदर कौर को सौंपी गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई हरजिंदर कौर द्वारा आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करने के लिए उससे रिश्वत के तौर पर 75 हजार रुपये वसूले गए और अब वह उसके पति और ससुराल परिवार के खिलाफ एफआईआर करने के बदले में एक लाख रुपये की और मांग कर रही है।

    उसके द्वारा शिकायत के साथ विजिलेंस ब्यूरो को आरोपी एएसआई की काल रिकार्डिंग भी सौंपी। विजिलेंस वक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो, फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत आरोपी एएसआई हरजिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।