Blog

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित:  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन माटी का नमन, वीरों का वंदन पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। माटी का नमन, वीरों का वंदन विषय पर आधारित वीर सम्मान समारोह एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी व एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंद लाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर सेना से सेवानिवृत्त कर्नल के . सी शर्मा, सेवानिवृत्त डीएसपी कुलदीप, शौर्य चक्र से सम्मानित, हवलदार सेवानिवृत्त दीप प्रकाश, सम्मानित वीर चक्र से सम्मानित और 2018 में शहीद हुए बृजेश शौर्य चक्र से सम्मानित उनकी धर्मपत्नी श्वेता ने मुख्य अतिथियों के तौर पर शिरकत की। सबसे पहले मुख्य अतिथियों और एनएसएस और एनसीसी के कैरेट्स ने महाविद्यालय परिसर में 2018 में शहीद हुए शौर्य चक्र समानित शहीद हुए बृजेश उनको पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद एनसीसी और एनएसएस के वॉलिंटियर्स ने मुख्य अतिथियों को एस्कॉर्ट किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत  सरस्वती वंदना से शुरू की गई। इसके बाद मुख्य अतिथियों को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उपप्राचार्य रेखा शर्मा ने और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने टोपी और स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इसके बाद स्वयंसेवी ने देश भक्ति गीत गई। इसके बाद छात्र और छात्रों ने मेरा माटी और मेरा देश मेरा पर दीक्षा , कीर्ती, पायल सोनी और मिनाक्षी ने भाषण और संजीव, नीलम, तानिया और वासु शर्मा ने कविता और पलक मान और मंजू ने देशभक्ति की गीत गाया। मुख्य अतिथियों में 2018 में शहीद हुए शाहिद बृजेश उनकी धर्मपत्नी श्वेता और कर्नल के सी शर्मा और डीएसपी कुलदीप ने छात्र और स्वयंसेवियों के साथ अपने सेना के बारे में अनुभव सांझा किए। उन्होंने स्वयंसेवियों व विद्यार्थियों को सेना में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी व बताया कि सेना में रहते हुए तनाव जैसी चीजें स्वयं खत्म हो जाती हैं।

    विद्यार्थियों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे देश सेवा में अपना योगदान प्रदान किया जा सके। उन्होंने छात्रों को यह भी कहा कि देश की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी होनी चाहिए । जिसमें एनएसएस और एनसीसी ऐसे प्लेटफार्म प्रदान करते हैं जिसमें वह अपने सेवाएं देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं। महाविद्यालय के उप प्राचार्य रेखा शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस विशेष अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्री, प्रोफेसर रमेश ठाकुर, प्रोफेसर किरण कुमारी, एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंद लाल, प्रोफ़ेसर संजय शर्मा, प्रोफ़ेसर कृष्ण कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक और सुप्रीडेंट संजय शर्मा और एनएसएस के स्वयंसेवी विशाल सोनी, कामना, सविता तीक्ष्ण आर्य, इंदु, पलक एनसीसी अंडर ऑफीसर पायल ठाकुर, तानिया, खुश्बू, सौरभ और रिशु आदि मौजूद रहे।

  • अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित 

    अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित 

  • पंजाब: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने इस दिन टोल को बंद करने का किया ऐलान

    पंजाब: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने इस दिन टोल को बंद करने का किया ऐलान

    गुरदासपुर: पंजाब की किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने 12 अगस्त को टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है।
    प्रदेश नेताओं के निर्देशानुसार जोन महासचिव कुलजीत सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार 12 अगस्त को जिंदा टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया गया। आज जोन बाबा मस्तू जी की कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें जिंदा टोल प्लाजा पर जोन अध्यक्ष अनूप सिंह सुल्तानी के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। जोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह वरिंह ने कहा कि बठिंडा जिले में जिंदा टोल प्लाजा अमृतसर-बठिंडा रोड के पास बाजाखाना पर स्थित है। टोल प्लाजा के गुंडों ने पहले भी संगठन के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। टोल प्लाजा के गुंडों ने किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला नेता और हमारे जोन के अध्यक्ष की पगड़ी उतार दी और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, जो बहुत ही करूर कृत्य है। सभी सदस्यों ने इस कृत्य का विरोध किया।

    उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन टोल प्लाजा के गुंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करता और टोल प्लाजा अधिकारी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को टोल फ्री नहीं करते तब तक टोल प्लाजा बंद रहेगा। जोन बाबा मस्तू जी के प्रत्येक गांव से एक-एक गाड़ी जाने के लिए तैयार है और गुरदासपुर के अन्य जोन से संघर्षी भाई-बहन तैयार होकर बटाला-अमृतसर बाईपास पर एकत्रित होंगे और हजारों का कारवां लेकर जिंदा टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे। इस मौके पर सुखदेव सिंह अल्लडपिंडी,अमरीक सिंह हयातनगर,चरणजीत सिंह,सोहन सिंह काला नंगल, गुरप्रीत सिंह, राम मूर्ति, दलबीर सिंह थुंडी, अश्विनी कुमार भी मौजूद थे।

  • राज्य स्तरीय कैरम स्पर्धा विद्या मंदिर कटौहड़ खुर्द रहा उपविजेता

    राज्य स्तरीय कैरम स्पर्धा विद्या मंदिर कटौहड़ खुर्द रहा उपविजेता

    शिमला में हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल शिक्षा समिति की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिमला में संपन्न हुई। ऊना जिला से देवीदास सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय की टीम ने कैरम स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 8 से 10 अगस्त तक चली खेलकूद प्रतियोगिता में देवीदास सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कटोहडखुर्द के प्रतिभागियों  राखी, शबाना, मोनिका ,दीपिका, जूली और मन्नत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैरम मे द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय पहुंचने पर उपविजेता टीम का भव्य स्वागत किया गया। प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उपविजेता रही टीम को हिमाचल शिक्षा समिति ऊना जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह कंवर जिला मंत्री सुखदेव शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल भारद्वाज, डॉ रवि बैद्य, डा खेमराज शर्मा स्थानीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एचएल भ्याना  तथा प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने प्रतिभागियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
  • तिरंगे झंडों की बिक्री के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर

    तिरंगे झंडों की बिक्री के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे डाकघर

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघरों से झंडे खरीदने को दिखा रहे लोग उत्साह
    ऊना/सुशील पंडित: हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऊना जिला  डाक मंडल के समस्त डाकघरों में तिरंगे झंडे की बिक्री को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों के उत्साह को देखते हुए डाक विभाग ने तिरंगे झंडे की बिक्री को लेकर रविवार को भी डाकघर खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि लोगों को झंडे खरीदने में कोई असुविधा ना हो। जिला भर के समस्त डाकघरों में पर्याप्त मात्रा तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए गए हैं, ताकि ₹25 अदा करके प्रत्येक व्यक्ति अपने घर दुकान, संस्थान तथा कार्यालयों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए आसानी से झंडा प्राप्त कर सके। डाक विभाग ऊना मंडल के डाक मंडल प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए रविवार को भी केवल तिरंगे झंडे की बिक्री हेतु डाकघरों को खुला रखने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि लोग रविवार को भी चाहे तो तिरंगा झंडा खरीद सकें।
  • पंजाब : DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब : DSP अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत आज पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए कुछ डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें डी.एस.पी. वरयाम सिंह, जंगजीत सिंह, कुलभूषण सिंह, राजेश कुमार, जीत सिंह, कमलजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, संजीव कुमार व अश्विनी कुमार के नाम शामिल हैं। देखें  लिस्ट

  • हरोली में नशा मुक्ति के लिय ट्रेंड किए 60 टीचर

    हरोली में नशा मुक्ति के लिय ट्रेंड किए 60 टीचर

    स्कूली स्तर पर छिड़ेगा अभियान 

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत  60 प्रेरक अध्यापकों की 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हरोली में हुआ। इस बैठक में डिप्टी डायरेक्टर गुंजन संस्था पंकज पण्डित, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार एनजीओ जिला अध्यक्ष  
    रजनीश शर्मा आदि ने भाग लिया। कार्यशाला में नशा मुक्ति को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सभी अध्यापक नशा मुक्ति अभियान में बढ़चढ़ भाग लें। और इसे एक मिशन के तौर पर लेकर अपनी सहभागिता दें।

    बीडीओ मुकेश कुमार ने स्कूल स्तर से नशे की लत लगने की आशंका रहती है। इसलिए स्कूल लेबल पर स्टूडेंट्स को नशे की लत से होने वाले गंभीर परिणाम बताने होंगे। ताकि बच्चे नशे से दूर रहें। एनजीओ जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि अध्यापक वर्ग   नशा मुक्त करने में बेहतर रोल अदा कर रहा है। स्कुल से ही अगर जागरूकता अभियान चले  तो  नशे को शुरू में बाल्यबस्था में रोका जा सकता है।

  • आबकारी विभाग के रक्कड़ कॉलोनी परिसर में किया गया पौधा रोपण

    आबकारी विभाग के रक्कड़ कॉलोनी परिसर में किया गया पौधा रोपण

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना द्वारा विभाग के आवासीय परिसर रक्कड़ कॉलोनी में हर्बल सहित अन्य किस्मों के पौधे रोपित किए। इस बारे जानकारी देते हुए उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि आवासीय परिसर में 60 पौधे रोपित किए ताकि आस-पास के पर्यावरण को हरा-भरा रखा जा सके। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    इस मौके पर सहायक आयुक्त जोध सिंह ठाकुर, राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी दीपक डोगरा, मनोज सहगल, देसराज, दलबीर राणा, विनोद, दिनेश, नीरज़, वेद प्रकाश, भाग सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • मेंटर टीचर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

    मेंटर टीचर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

    नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला हरोली में संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिला के स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरुक करने व उनमें लाइफ स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय मेंटर टीचर कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में हरोली ब्लॉक के 49 स्कूलों से आए मेंटर टीचर शामिल थे। कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम है। स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुक्सानों से अवगत करवाना सबसे जरूरी है क्योंकि इन युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। जागरुकता की कमी के चलते यही वर्ग नशे का सबसे आसान शिकार होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम स्कूली स्तर पर ही मेंटर टीचर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें इतना मजबूत बनाए कि वे नशे के न और जिंदगी को हां कह सके। 

    स्त्रोत निशिल शर्मा ने कार्यशाला में सेफ और अनसेफ टच से टू नो विषयों पर चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल में हेल्दी फूड का महत्त्व बताने के साथ-साथ उन्हें मानसिक तौर पर इनता मज़बूत करना होगा कि वे हर परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला कर नशे व अन्य अवैध गतिविधियों को न कह सकें। इस कार्यशाला में सभी स्कूलों से एक-एक मेंटर टीचर को प्रशिक्षित किया जाएगा जो नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल इंटरवेशन प्रोग्राम को स्कूलों में संचालित करेगें।

  • माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 17 से 25 अगस्त तक होगा आयोजित: उपायुक्त ऊना

    माता श्री चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला 17 से 25 अगस्त तक होगा आयोजित: उपायुक्त ऊना

    ऊना/सुशील पंडित: छिन्मस्तिका धाम माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 17 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन की तैयारियों से संबंधित समीक्षा के लिए शुक्रवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ऊना ने बताया कि 17 से 25 अगस्त तक चलने वाले माता श्री चिंतपूर्णी आश्रवण आष्टमी मेले में एडीसी मेला अधिकारी, एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी जबकि एएसपी पुलिस मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने कहा कि मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए केवल एक घंटा बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान धारा 144 लागू रहेगी तथा किसी भी प्रकार का हथियार ले जाने के अलावा मेले में ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर तथा चिंमटा इत्यादि बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्माेकोल के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मालवाहक वाहनों के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि नियमों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    राघव शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को दस सैक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा जिसके लिए सरकार से 1600 अतिरिक्त पुलिस तथा होमगार्ड जवानों की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी वाहनों की पार्किंग भरवांई में की जाएगी जबकि छोटे वाहनों की पार्किंग बाबा माई दास सदन मैं बने पार्किंग स्थल तथा नए बस अड्डे में बने पार्किंग स्थल में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान डॉग स्क्वायड का प्रबंध भी किया जाएगा। सभी सैक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुबारकपुर चौक से चिंतपूर्णी तक विभिन्न स्थानों पर 80 अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे। भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए मेला क्षेत्र में जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर 7 एलोपैथिक तथा 2 आयुर्वैदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मेला क्षेत्र में 3 मोबाइल चिकित्सा वाहन भी उपलब्ध रहेंगे। किसी भी आपात अथवा आगजनी इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगें। 
    उन्होंने बताया कि मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को बाबा माई दास सदन में दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सुगम दर्शन प्रणाली के तहत 5 लोगों तक के समूह के लिए 1100 सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है जबकि दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए परिचारक सहित 50 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। सुगम दर्शन प्रणाली का लाभ देने वालों के लिए बाबा माई दास सदन से मंदिर की लिफ्ट तक ई वाहन द्वारा आने जाने की निशुल्क सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुगम दर्शन प्रणाली के तहत प्रतिदिन केवल 500 व्यक्तियों को दर्शन करने की अनुमति होगी तथा मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की अधिक संख्या की स्थिति में इसमें कटौती की जा सकती है।
    उपायुक्त ऊना ने बताया कि श्रावण आष्टमी मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके लिए लंगर के आयोजक को 10 हजार रुपए सिक्योरिटी देनी होगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि मेलावधि के दौरान डीएफएससी ऊना नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे।
    बैठक के उपरांत उपायुक्त ने चिंतपूर्णी में मंदिर परिसर के अलावा बाबा माई दास सदन, माधो का टीला, शिव मंदिर, नया बस अड्डा सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विषयों बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
    उपायुक्त ऊना ने मेले के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों, क्षेत्र के लोगों तथा आने वाले श्रद्धालुओं से मेले के सफल आयोजन के लिए अपना हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर,एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, मंदिर अधिकारी अजय सिंह, डीएसपी सुधा सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रधान तथा चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के ट्रस्टी भी उपस्थित थे।