Blog
-

एन.यू.जे. इंडिया ने महिला दिवस के हिम गौरव सरोकार राज्य स्तरीय अवार्ड किए घोषित
बददी/ सचिन बैंसल : भारत के सबसे बडे पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) और प्रेस क्लब बददी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। शुक्रवार को संगठन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हिम गौरव सरोकार अवार्ड की घोषणा कर दी है जो कि एमजी रिजेंसी होटल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल के लगभग हर जिला से महिलाओं व बालिकाओं को शामिल किया गया है जिनको 5 मार्च को सुबह 11 बजे अवार्ड से नवाजा जाएगा।एन.यू.जे इंडिया हिमाचल इकाई ने फरवरी के पहले सप्ताह में हिम गौरव सरोकार अवार्ड की घोषणा की थी और पूरे प्रदेश भर से नोमिनेशन मांगे थे जिसमें से सौ के लगभग आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से तीन दर्जन के लगभग नाम चयनित हुए हैं। नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, महासचिव रुप किशोर, कोषाध्यक्ष ओमपाल सिंह , आयोजन समिति की चेयरमैन ज्योति गिरी, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उद्योग जगत के क्षेत्र में नालागढ़ की पूनम चंदेल व बददी की रजनी अग्रवाल, प्रवासी बच्चों की शिक्षा में बरोटीवाला की शीतल मलिक, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में कुल्लू की रजनी ठुकराल, आत्म रक्षा के क्षेत्र में अमरावती की ममता कुंवर, हिमाचल प्रदेश की कला संस्कृति को उजागर करने में विशेष योगदान देने वाली सरकाघाट जिला मंडी की अनु ठाकुर, युवा व्यवसायी व स्वरोजगार के क्षेत्र में बददी की सोनम शर्मा, बेजुबान पशु पक्षियों की निस्वार्थ सेवा करने में बरोटीवाला की आरती धीमान, शास्त्रीय संगीत में नई ऊंचाईयां छुने वाली संगीत की मलिका शिलाई (सिरमौर) की मोनिका शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में शिमला की दीपीका शर्मा, धर्मपुर (मंडी) की भावना शर्मा को प्रवासी बच्चों को शिक्षित करने बारे, रोगी कल्याण समिति नालागढ में कार्यरत मनीषा गुप्ता को एक समर्पित कार्यकर्ता के रुप में, पच्छाद (जिला सिरमौर) की सरोज शर्मा को महिला सशक्तिकरण व आर्थिक उत्थान के क्षेत्र में, संतोष कपूर नाहन तहसील सिरमौर को समाज सेवा व महिला उत्थान के क्षेत्र में, एवरेस्ट फतह करने वाली कंडाघाट सोलन की बलजीत कौर को साहसिक महिला के क्षेत्र में, बेजुबान पशु पक्षियों की सेवा करने वाली आकांक्षा ट्रस्ट कुनिहार की संचालक प्रेरणा शर्मा को करुण एवं दया मानवता के क्षेत्र में, शिलाई (सिरमौर) की साक्षी शर्मा को कबडडी में गोल्ड मैडल जीतने पर खेल के क्षेत्र में,मितियां नालागढ़ की गुलाबी देवी को आपातकाल में गर्भवती महिलाओं का प्रसव करवाने के क्षेत्र में, सांगला (किन्नौर) की मीनाक्षी नेगी जो कि प्रथम महिला टैक्सी चालक है को स्वरोजगार के क्षेत्र में , हमीरपुर की वंशिका जो के साई स्कूल में जमा दो में पढ़ती थी।पूरे प्रदेश मेें दूसरे स्थान पर रही थी को शिक्षा के क्षेत्र में, राजपुरा नालागढ की अर्चना कुमारी जो कि बददी पुलिस में कार्यरत है ने जागृति अभियान के तहत हजारों महिलाओं व बालिकों को जागृत किया जिनको महिला व बालिका जागरुकता के क्षेत्र में हिम गौरव सरोकार अवार्ड, बिलासपुर की कमलेश कुमारी व देवठी जिला सोलन की आरती शर्मा को योगा के क्षेत्र में, पंचायत राज राजनीति के क्षेत्र में कसौली की भावगुडी की पंचायत प्रधान दुर्गावती शर्मा, आपातकाल में सकुशल प्रसव करवाने में अहम भूमिका निभाने वाली सरस्वती देवी गांव चंडी, निर्मला देवी दून विस को मानवता सेवा, भरमौर जिला चंबा की मनोरमा देवी को स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण व स्वाबलंबन, परवाणु की कांता कपूर को महिला सशक्तिकरण्, बददी की 10 साल की कृतिका झा को नृत्य के क्षेत्र में, गिरिपार जिला सिरमौर की आशा तोमर को पिछडे क्षेत्र महिला को हक दिलाने व जागरुक करने पर, अनुराधा शर्मा आंगनवाडी कार्यकर्ता सराहां जिला सिरमौर को महिला उत्थान के क्षेत्र में, शिलाई जिला सिरमौर की आशा नेगी को समाज सेवा एवं साक्षरता के क्षेत्र में, नीलीमा शर्मा सोलन को स्वरोजगार के क्षेत्र में, नीलम शर्मा सोलन को स्वाबलंबन के क्षेत्र में व निशा शर्मा सिरमौर को महिला मंडल के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के क्षेत्र में हिम गौरव सरोकार अवार्ड से विभूषित किया जा रहा है।इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी सुमन रावत मुख्य वक्ता के तौर पर, मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी बददी मोहित चावला, एसडीएम दिव्यांशु सिंगल व नालागढ़ उद्योग संघ की अध्यक्ष अर्चना त्यागी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर रोटरी कलब की चेयरमैन कामिनी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता इंदू ठाकुर, रेखा गोयल निदेशक विषद बिजनस सोल्यूनशन, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर शिरकत करेंगे। -

उप मुख्यमंत्री ने 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा के उपलक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की, देखें वीडियो
ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सायं अंदरौली में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के उपलक्ष्य पर कला केंद्र भवन ऊना में आयोजित प्रथम सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों के मनोरंजन तथा हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में तिब्बतीयन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, चुडेश्वर सांस्कृतिक मंडल, कांगड़ा कला मंच एवं पुलिस विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा की गई तैयारियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र भुट्टो, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, इंस्पेक्टर जनरल जहूर जैदी, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत राणा, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-

सांसद खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
ऊना /सुशील पंडित : ऊना सांसद खेल महाकुंभ की जिला स्तरीय आयोजित एथलेटिक की प्रतिस्पर्धा में ऊना शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी अश्विनी जैतक ने प्रतियोगिता के विभिन्न 6 वर्गों में आयोजित एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जानकारी देते हुए संसदीय खेल महाकुंभ के संयोजक प्रेम ठाकुर ने बताया कि आज इस प्रतियोगिता में 378 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया था।जिसमें से अंडर-14 अंडर-19 और ओपन वर्ग के लड़के और लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों में जीते हुए खिलाड़ी 7 मार्च को हमीरपुर में अंतर जिला प्रतियोगिता (जिसमे ऊना, बिलासपुर, देहरा व हमीरपुर) में भाग लेने के लिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि जाने वाले खिलाड़ियों को अपने स्थानीय एथलेटिक्स कोच राकेश चौधरी व संयोजक प्रेम ठाकुर से 6 मार्च तक सम्पर्क करना होगा। इस प्रतियोगिता में अश्विनी जैतक ने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ मेहनत करना और नशे से दूर रहकर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के साथ जुड़ने का आह्वान किया और उन्होंने स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा किए जा रहे हैं ऐसे प्रयासों की सराहना की।उन्होंने कहा कि क्योंकि अनुराग ठाकुर के पास भारत सरकार में खेल मंत्रालय भी है और जिस कारण यहां हिमाचल प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को अच्छे प्रदर्शन के आधार पर अनुराग ठाकुर के कारण न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का लोहा मनवाने का अवसर प्राप्त होगा। बशर्ते खिलाड़ी लगातार मेहनत करें और निरंतर खेल एवम मैदान को अपने जीवन में अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सकारात्मक गतिविधियों को भी अंगीकार करें। -

जालंधरः एजेंटों के जाल से दुबई में फंसी 3 महिलाओं की वतन वापसी, सुनाई दर्द भरी दास्तां, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/अनिकेतः विदेश गई लड़कियों के साथ हो रही नाइंसाफी को लेकर आज प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान कनाडा निवासी प्रवीण शर्मा ने वहां पर फंसी 3 महिलाओं को छुड़वाकर पंजाब लेकर आए है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि गलत एजेंटों के कारण पंजाब की महिलाए दुबई में फंसी हुई है। उनका आरोप है कि कुछ एजेंट टूरिस्ट वीजे से महिलाओं को विदेश भेज देते है।
इस दौरान वह उनके कामकाज को कोई जानकारी नहीं देते। जिसके कारण पंजाब की काफी महिलाएं दुबई में जाकर फंस जाती है। आज प्रेस वार्ता दौरान प्रवीण ने बताया कि वह दुबई से 3 महिलाओं को वहां से छुड़वाकर पंजाब वापिस लाए है। दुबई से पंजाब लौटी महिलाओं की पहचान चरणजीत कौर निवासी अमृतसर, मनप्रीत कौर तरनतारन, हरप्रीत कौर निवासी संगरूर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवीण ने बताया कि दुबई में उन्होंने इस मिशन के तहत मसकट, उमान और अबूदाबी का दौरान किया और जमीनी स्तर पर मामले की जांच की।
जिस दौरान उनकी इंडियन अबेंसी के कंसुलेट अबूेंसी के साथ मीटिंग हुई। जिसके बाद वह अलग-अलग जगह पर गए और वहां पर फंसी भारतीय महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह पर कई महिलाओं से 19-19 घंटे काम करवाया जा रहा है और उनके साथ वहां पर मारपीट की जा रही है। इस दौरान वहां पर फंसी महिलाओं को 2-2 महीने दफ्तर में बंद करके उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। जिसकी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर भी वायरल होती रहती है। वहीं महिलाओं का कहना है कि वहां पर उनके साथ बहुत अत्याचार किया जाता है।
उनके काफी समय तक काम करवाया जाता है। वहीं प्रवीण और पंजाब लौटी महिलाओं ने दर्द भरी दास्तां बताते हुए कहा कि एजेंटों द्वारा वहां पर ढाई लाख में 2 साल के लिए बेच दिया जाता है। इसमें एक महिला ने बताया कि वह दिल्ली की नीलू नामक एजेंट से वीजा लगवाकर दुबई गई थी। उन्होनें कहा कि वहां पर उसका पासपोर्ट जब्त कर उसके साथ उसके साथ काफी अत्याचार किया गया। जिसके बाद अब प्रवीण की मदद से वह भारत वापिस लौटी है।
-

बड़ी देर भई नन्द लाला तेरी राह तके बृजबाला से गूंजा हटली पंडाल
कथा के चतुर्थ दिवस पर हुआ कृष्ण जन्म ,कृष्ण भजनों पर खूब थिरका पंडाल
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के श्री राम नाट्क क्लब हटली में चल रही श्री मद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण के अवतार की कथा एवं सुंदर झांकी से पूरा पंडाल झूम उठा। कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्री कृष्ण अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि जब कंस की बहन देवकी की शादी वासुदेव के साथ सम्पन्न हुई। और महाराज कंस अपनी बहन को विदा करने के लिए जैसे ही रथ पर सवार हुए वैसे ही आसमान से आकाशवाणी हुई। कि जिस को कंस तू ससुराल छोड़ने जा रहा है।
उसके गर्भ से जन्मे आठवें पुत्र द्वारा तेरा वध किया जाएगा। आकाशवाणी सुनकर महाराज कंस ने बहन देवकी और बासुदेव को कारागार में डाल दिया। और सख्त पहरा लगा दिया। कथा व्यास ने कहा कि समय बीतता गया। और जब देवकी ओर वसुदेव की आठवीं संतान जो स्वयं भगवान विष्णु के अवतार होकर देवकी के गर्व से भंगवान श्री कृष्ण के नाम से जन्म होना था। उंसे कंस तो क्या समय भी नहीं रोक सकता था। कथा ब्यास ने कहा कि अंधेरी रात बारिश बिजली कड़क रही थी और रात के 12 बजे भंगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया। आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही देवकी ओर वसुदेव की बेड़ियां टूट गई।
पहरेदार सो गए। गेट पर लगें ताले खुल गए। तव देवकी ने वासुदेव से कहा कि आप मेरे बच्चे को गंगापार बहन यशोदा के पास छोड़ आओ। बासुदेव नन्हे बालक को एक टोकरी में रखकर गंगापार यशोदा के पास छोड़ आये। ओर यशोदा द्वारा जन्म ली गई माया को बासुदेव अपने साथ ले आये। और कारागार में पहुंच गए। हटली क्लव में भगवान श्री कृष्ण के जन्म महोत्सव पर भारी भरकम भीड़ उमड़ी। ओर भंगवान श्री कृष्ण के भजनों पर पंडाल खूव थिरका।
इस मौके पर क्लव के निदेशक विपन साजन प्रधान सुरेंद्र हटली ,मुख्य संरक्षक रुमेल कुमार,महा सचिव कमलदेव,सचिव सुरेश शर्मा,कोषाध्यक्ष पीएल सोनी,महिला बिंग की अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता हंसराज वर्ज़ाता किशन देव, पूर्ण राणा, केशवानन्द शर्मा,राज कुमार धीमान मदन गोपाल विवेकशील शर्मा संजय सोनी,रोशन धीमान अजमेर सिंह प्रधान कुलदीप शर्मा दिनेश खत्री अंकुश बर्ज़ाता ने अपनी सेवाएं प्रदान की। -

टिप्परों से डीजल चोरी के आरोप में एक काबू
ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते एक स्टोन क्रैशर के टिप्परों से डीजल चोरी करने के आरोप में स्थानीय युवक को हरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव क्षेत्रां में लखविन्दर स्टोन क्रैशर के टिप्परों से डीजल चोरी करते एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
स्टोन क्रैशर में खडें टिप्परों से डीजल चोरी करते हुए क्रैशर प्रबन्धकों ने व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गुलजार (38)पुत्र अनायत अली निवासी गांव बोलबाल तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। शोभाराम मीना, लखविन्द्र स्टोन क्रैशर छैत्रां की शिकायत पर आरोपित गुलजार के खिलाफ थाना हरोली में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी हरोली अनिल संख्यान ने बताया कि गुलजार से पूछताछ करके यह पता किया जा रहा है कि क्रैशर की गाड़ियों से डीजल चोरी करने में अन्य किन व्यक्तियों की संल्प्तिता है।
-

अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय में नशा निवारण पर एक दिवसीय कार्यक्रम
ऊना/सुशील पंडित : आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार नशा निवारण पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एंटी ड्रग कल्ब के नोडल अधिकारी कम एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर सिकन्दर ने की। इस अवसर पर एंटी ड्रग कल्ब के नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकन्दर ने छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एंटी ड्रग कल्ब के नोडल अधिकारी प्रोफ़ेसर सिकन्दर ने कहा कि नशा एक बीमारी है, नशे की बीमारी से मुक्ति, नशे के बारे में पैदा हुई गलत धारणाओं व नशा प्रयोग करने वाले व्यक्ति के मुख्य लक्षणों आदि की जानकारी विस्तार से देकर नशा न करने बारे लोगों को जागरूक किया गया।
सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि नशा मुक्त भारत अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़े, ताकि नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य न केवल जन-साधारण को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागृत करना है बल्कि नशे के खिलाफ जन आंदोलन का रुप देना है ताकि नशे के खिलाफ हर आदमी जुड़ कर अपना योगदान दे सकें। नशे पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।
दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है, इस के लिए दृढ़ संकल्प लेना जरुरी है। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। सरकार ने नशा मुक्ति के लिए हिमाचल में नशा के विरुद्ध युद्ध का एक अभियान चलाएं, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा, रेंजर इंचार्ज प्रोफेसर अनु लखनपाल अत्री, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर शकुंतला देवी राणा प्रोफेसर संजय शर्मा प्रोफेसर कृष्णा कुमार, महाविद्यालय के सुप्रिडेंट राकेश पाठक सुप्रिडेंट संजय शर्मा राहुल शर्मा आदि गणमान्य मौजूद रहे।
-

बाथू में खुला भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र
ऊना/सुशील पंडित : बाथू में खुला भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत बाथू के माजरा गुरपलाह में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ बाथू गांव की प्रधान सुरेखा राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर बैंक की और से रीजनल मैनेजर अंजनी शर्मा, नेहा और जीरो मास से सर्कल हेड अनमोल चंदन, स्टेट हेड दीपक भारद्वाज भी मौजूद रहे।
प्रधान सुरेखा इस मौके पर कहा कि अब गांव वासियों को बैंक के काम के लिए अधिक दूरी तक नहीं जाना पड़ेगा। बैंक के सारे काम इसी ग्राहक सेवा केंद्र में किए जाएंगे। ग्राहक सेवा संचालक सुलिंदर कुमार और पूजा ने बताया कि इस ग्राहक सेवा केंद्र में एसबीआई बैंक के नए अकाउंट, पासबुक एंट्री ,एटीएम कार्ड से पैसों को निकलवाना और जमा करवाना, सुरक्षा बीमा, किसी भी बैंक से पैसे निकालना और अन्य किसी बैंक में पैसे भेजना आदि सभी प्रकार की सुविधाएं इस ग्राहक सेवा केंद्र पर मिलेंगी।
-

पंजाबः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में डॉक्टरों ने की स्ट्राइक, जाने मामला
फरीदकोट: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने स्ट्राइक कर दी है। इस दौरान कामकाज ठक करके एमरजेंसी के बाहर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रार के नए आदेशों के खिलाफ डॉक्टरों के साथ-साथ उनकी गाड़ियों के टायर फाड़ने व उनकी हवा निकलने को लेकर विवाद हुआ है। जिसके चलते आज उन्होंने हड़ताल कर दी। डॉक्टरों की इस हड़ताल से मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-

पंजाबः प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः नगर निगम के द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर आज वकीलों ने प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि बिना नोटिस दिए प्रशासन ने लोगो की जमीनों पर जेसीबी चला दी है। वकीलों ने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से राज्य भर में जमीनों की खरीद फरोख्त का धंधा बंद पड़ा हुआ था। लंबे समय से तहसील में जमीनों की रजिस्ट्रेशन नहीं हो रही थी।
जिस वजह से कालोनाइजर खासे परेशान दिख रहे थे, लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा कुछ इलाकों में छूट दी गई है। जहां रजिस्ट्रेशन जारी कर दी गई है, लेकिन जो कालोनियों पुडा से मान्यता प्राप्त नहीं है, वहां अब प्रशासन द्वारा जेसीबी का पीला पंजा चलाकर कालोनियों को धाराशाही किया जा रहा है। जिसके चलते आज बार एसोसिएशन द्वारा अदालत के बाहर लोकल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और तहसीलदार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग उठाई गई।
इस सबंधी जब प्रदर्शनकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा बिना कोई नोटिस दिए कारवाई की जा रही है। जो कि सरासर धक्केशाही है। इस मौके उन्होंने तहसीलदार लक्षमण सिंह पर आरोप लगाते हए कहा कि तहसीलदार भ्रष्टाचार में पूरी तरफ संलिप्त है। इस लिए इस कि सीबीआई द्वारा जांच करवाई जाए तो पता चलेगा कि अपने कार्यकाल के दौरान तहसीलदार द्वारा कितना भर्ष्टाचार किया गया है।