Blog

  • पंजाबः समोसे निकालते नजर आए मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो

    पंजाबः समोसे निकालते नजर आए मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं द्वारा लोगों को लुभाने के लिए अनोखे उपराले किए जा रहे है। इसी के चलते कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुलदीप धालीवाल समोसे निकालते हुए नजर आए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ विपक्ष पार्टियों को कोई मसाला नहीं मिला है। जिसके चलते वह कह रहे है ये उनके लिए मसालेदार समोसे है।

  • पंजाबः कांग्रेस को झटका, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल 

    पंजाबः कांग्रेस को झटका, सरपंच सहित कई कार्यकर्ता आप पार्टी में हुए शामिल 

    रोपड़: लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के नेता लगातार दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं बंगा हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गांव भोरोमाजरा के मौजूदा सरपंच राम सिंह अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये हैं। इस मौके पर बंगा से हलका प्रभारी कुलदीप सरहाल भी मौजूद रहे। कंग ने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मान पार्टी में शामिल हुए हैं। आप हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती हैै।

  • 12वीं परीक्षा 2024 का Result जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

    12वीं परीक्षा 2024 का Result जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

    नई दिल्ली : तमिलनाडु राज्य बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 94.56 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.37 प्रतिशत है, जबकि लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.44 प्रतिशत है।

    कुल 7,60,606 छात्रों में से 7,19,196 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। 7,532 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में से 2,478 विद्यालयों ने पूर्ण 100 प्रतिशत उत्तीर्ण दर प्राप्त की।

    कंप्यूटर विज्ञान में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत 99.8 प्रतिशत दर्ज किया गया, इसके बाद रसायन विज्ञान में 99.14 प्रतिशत उत्तीर्ण हुआ। गणित में, 2,587 छात्रों ने पूर्ण अंक हासिल किए, जबकि भौतिकी में, 633 छात्रों ने और रसायन विज्ञान में, 471 छात्रों ने इस वर्ष पूर्ण 100 प्रतिशत अंक हासिल किए।

  • पंजाबः बीजेपी नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसानों के साथ प्रशासन की मीटिंग रही बेनतीजा

    पंजाबः बीजेपी नेता की गिरफ्तारी को लेकर किसानों के साथ प्रशासन की मीटिंग रही बेनतीजा

    किसानों ने अल्टीमेटम देते हुए किया ये ऐलान

    पटियालाः राजपुरा में बीजेपी की उम्मीदवार परनीत कौर का विरोध करते समय किसान की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता हरविंदर सिंह हरपालपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक किसान सुरिंदलपाल सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के लिए प्रशासन और किसानों के साथ देर रात तक मीटिंग चलती रही। इस मीटिंग में डीआईजी रेंज पटियाला हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा और किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, सुरजीत सिंह फुल, काका सिंह, जंग सिंह, सुखजीत सिंह, मनजीत सिंह, मृतक किसान के भतीजे रेशम सिंह सहित पारिवारिक सदस्यों के साथ पोस्टमार्टम को लेकर मीटिंग चलती रही लेकिन किसानों की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग रखी गई।

    सहमति न बनने के बाद सभी किसान नेता और परिवार मीटिंग से बाहर आ गए। मीटिंग में प्रशासन के साथ कोई सहमति न बनने के बाद किसान नेता सरवन सिंह, सुरजीत सिंह फुल, काका सिंह ने बताया कि प्रशासन के साथ उनकी सहमति नहीं बनी और दो दिनों बाद 8 मई को न्यू मोती बाग के बाहर पक्का मोर्चा लगाएंगे और 2 दिन का जो समय प्रशासन को दिया गया है उसे दौरान राजपुरा के सरकारी अस्पताल में ही धरना इसी तरह जारी रहेगा।

  • एग्जाम सेंटर के बाहर छात्र को चाकू से गोदा, मची अफरा-तफरी

    एग्जाम सेंटर के बाहर छात्र को चाकू से गोदा, मची अफरा-तफरी

    राजस्थानः राजस्थान के सीकर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां नीट की परीक्षा देने आए छात्र को दूसरे छात्र को एगज़ाम सेंटर के बाहर चाकू मारा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। देश में आज नीट परीक्षा को आयोजित किया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार यह घटना परीक्षा केंद्र के बाहर की है। दोनों छात्र मैट्रिक्स इंस्टीट्यूट सीकर के बताए जा रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहा। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस परीक्षा खत्म होने का इंतजार कर रही। जानकारी के अनुसार नीट के एग्जाम देने आए छात्र के पेट में चाकू लगा है, इसके तुरंत बाद एग्जाम सेंटर पर अफरा तफरी मच गई, और घाटल छात्र को सीकर रैफर किया गया जहां फिलहाल छात्र की हालत ठीक बताई जा रही है।

  • बाढ़ की चपेट में आने से 75 की मौ’त, 100 से अधिक लापता

    बाढ़ की चपेट में आने से 75 की मौ’त, 100 से अधिक लापता

    नई दिल्ली : भारत का मित्र देश ब्राजील इस वक्त भीषण बाढ़ की चपेट में है।  रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो चुकी है। वहीं करीब 100 से भी अधिक लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। ये बाढ़ ब्राजील के दक्षिणी रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में आई है जिस कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा है कि जिस तबाही का हम सामना कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है।

    ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बाढ़ का कहर जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भयंकर बाढ़ के कारण 88,000 से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हो गए है। लगभग 16,000 लोगों ने स्कूलों, जिमों और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली हुई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने भी अपने मंत्रियों के साथ हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का सर्वेक्षण किया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र का संपर्क टूट गया है और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ है।

    पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच भी बाधित हो गई है।  जानकारी के मुताबिक ब्राजील के बाढ़ग्रस्त इलाके में इमरजेंसी सर्विस के लोग ढहे हुए घरों, पुलों और सड़कों के मलबे के बीच फंसे जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं। विनाशकारी बाढ़ से जूझ रहे राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

  • पंजाबः BJP नेता के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR की दर्ज

    पंजाबः BJP नेता के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR की दर्ज

    पटियालाः राजपुरा में बीजेपी की उम्मीदवार परनीत कौर का विरोध करते समय किसान की मौत के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता हरविंदर सिंह हरपालपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरविंदर सिंह हरपालपुर अकाली दल छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। खेड़ी गंडिया थाना पुलिस ने यह एफआईआर करने वाले किसान सुरिंदर सिंह के भतीजे की स्टेटमेंट के आधार पर दर्ज की है। बता दें कि राजपुरा के नजदीकी गांव सेहरा में बीजेपी की तरफ से पटियाला लोकसभा चुनाव लड़ रही परनीत कौर का किसानों ने घेराव किया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की में किसान सुरिंदर पाल सिंह की मौत हो गई।

    इसके खिलाफ किसान जत्थेबंदियों ने धरना प्रदर्शन किया और अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठ गए। किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मृतक किसान का पोस्टमार्टम और संस्कार नहीं होगा, जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। वहीं इस मामले में परनीत कौर ने कहा कि उन्हें किसान की मौत का बेहद दुख है और वो उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। वहीं अस्पताल के बाहर धरना लगाकर बैठे किसानों से मिलने आज कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा और लाल सिंह भी पहुंचे।

  • सबसे प्रदूषित शहरों में पटना दुसरे नंबर पर , जानें पहले नंबर पर कौन

    सबसे प्रदूषित शहरों में पटना दुसरे नंबर पर , जानें पहले नंबर पर कौन

    नई दिल्ली: रविवार कोबिहार की राजधानी पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 दर्ज किया गया, जिससे पटना भारत के सबसे दूषित शहरों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। एक्यूआई 316 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के शाम चार बजे के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा जहां एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।

    सीपीसीबी के मुताबिक, लंबे समय तक ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता रहने पर सांस लेने से संबिधत बीमारियां हो सकती हैं।  वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण के स्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब पहुंच गया है। 

  • पंजाबः इस इलाके में लोगों ने राजनीतिक पार्टी का किया बायकॉट, नहीं देंगे वोट, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में लोगों ने राजनीतिक पार्टी का किया बायकॉट, नहीं देंगे वोट, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। एक ओर पार्टी के नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है, दूसरी ओर लोगों द्वारा राजनीतिक पार्टियों का खुलकर विरोध किया जा रहा है। इसी बीच अमृतसर के रसूलपुर कलर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाका निवासियों ने हर राजनीतिक पार्टी का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया और उन्होंने इसके पोस्टर बनाकर सड़कों के बाहर चिपका दिए है। इलाके के निवासियों का कहना है कि पिछले कई सालों से उनके इलाके में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, न ही उनके घरों में पीने के लिए पानी आता है।

    उनका कहना है कि इलाके में सड़कों की हालत भी काफी खस्ता है। इसीलिए उन्होंने हर राजनीतिक दल के पास अपनी मांग रखते हुए कहा है कि हर बार प्रत्याशी क्षेत्र में वोट मांगने आते हैं तो वे उन्हें हर बार यही सपना दिखाते हैं कि जीतने के बाद उनके इलाके का विकास करवाया जाएंगा। लेकिन किसी भी पार्टी की ओर से किसी भी तरह का विकास नहीं किया गया है। जिसके बाद अब इलाका निवासियों ने दुखी होकर हर राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार का बहिष्कार कर दिया है और वोट ना देने का ऐलान किया है। 

  • पंजाबः कई ट्रेनें रद्द, 3 दिन से स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी, थर्मल प्लांट में कोयले की आपूर्ति हुई बंद

    पंजाबः कई ट्रेनें रद्द, 3 दिन से स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी, थर्मल प्लांट में कोयले की आपूर्ति हुई बंद

    लुधियानाः गोबिंदगढ़ थर्मल प्लांट में कोयले की आपूर्ति बंद हो गई है। धनबाद से गोबिंदगढ़ जाने वाली कोयले से लदी मालगाड़ी पिछले 3 दिनों से कैंट रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर पांच पर खड़ी है। इसके पीछे कई अन्य मालगाड़ियां भी सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर रोक दी गई हैं। यह सब कार्रवाई वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए की गई है। बावजूद इसके रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेनें शाम को पहुंची और शाम को आने वाली ट्रेनें अगले दिन सुबह स्टेशन पर पहुंची। जानकारी अनुसार नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली 22477 वंदे भारत एक्सप्रेस 17:50 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। वापसी में 22478 भी 17:30 घंटे की देरी से गंतव्य पर पहुंची। इसी तरह कई ट्रेेनें देरी से पहुंची।

    उद्धोषणा करने वाले कर्मचारियों को ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने की सही जानकारी नहीं है। ऐसी एक परेशानी स्टेशन मास्टर के समक्ष रखते हुए छावनी निवासी पूजा ने बताया कि सोमवार यानि आज को फरीदाबाद में उसका पेपर है। उसे अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस से जाना था। सुबह छह बजे से कैंट स्टेशन पर बैठी है और अब दोपहर के एक बजे हैं। उसने बताया कि बार-बार एक ही घोषणा हो रही है कि ट्रेन एक घंटा लेट हो गई है, लेकिन अधिकारी ने बताया कि ट्रेन कहां है और कब आएगी। इसकी जानकारी नहीं है। इसलिए वो टिकट को रद्द करवाकर बस से फरीदाबाद के लिए रवाना हो जाए और परीक्षा दे सके। अंबाला से अमृतसर और कटरा की तरफ जाने वाले एक मात्र रेल सेक्शन चंडीगढ़-साहनेवाल के 50 किमी लाइन की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। यहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। यह फैसला इसलिए किया है कि इस एकल लाइन पर ट्रेनों का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया था।

    रेल पटरियों के रख-रखाव में जुटे विभाग ने चेतावनी दी थी कि इस मार्ग पर लगातार दौड़ रही ट्रेनों के कारण पटरी को मरम्म्त की आवश्यकता है, अन्यथा कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसे लेकर अब इस पूरे सेक्शन पर दोपहर के समय ट्रेनों को रोककर पटरी चेक करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। कभी इस कार्य को करने के लिए दो तो कभी चार घंटे का समय लिया जा रहा है। पहले शंभू बार्डर पर बैठे किसानों की वजह से हरियाणा का लिंक पंजाब से टूटा है। इस वजह से परेशानी के अलावा सफर बढ़ गया है। दूसरी बड़ी परेशानी अब किसानों के अंबाला-लुधियाना की मुख्य लाइन पर शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइनों पर बैठने से शुरू हो गई है और एक बार फिर इसका शिकार यात्री हो रहे हैं।

    जबकि पिछले दिनों किसानों के साथ हरियाणा व पंजाब सरकार के नुमाइंदों ने बात भी की थी जोकि बेनतीजा रही। अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन पर किसानों को बैठे हुए रविवार को 19 वां दिन हो गया है। ऐसे में अभी तक 3400 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो चुका है। अगर रेलवे के नुकसान की बात करें तो यह भी करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका है। रविवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 145 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस कारण 64 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, वहीं 81 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया गया।