Blog

  • एक और वारदातः सिविल लाइंस में खून से सनी मिली 22 वर्षीय युवती की लाश

    एक और वारदातः सिविल लाइंस में खून से सनी मिली 22 वर्षीय युवती की लाश

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग के मर्डर केस ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस केस की जांच पूरी भी नहीं हुई थी कि एक अन्य केस ने दिल्ली वालों का दिल दहला दिया है। खबर है कि दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से सनसनी मच गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मनीषा छेत्री के रूप में हुई है जिसका शव इमारत की छत पर पड़ा मिला। मौके से पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फोरेंसिक जांचकर्ता और दिल्ली पुलिस अपराध स्थल पर है जो कि घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटे हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, युवती की लाश जिस समय मिली वहां उसके साथ एक अन्य महिला खड़ी हुई थी। महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है जिसने पुलिस को बताया कि वह छत पर थी और उसने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। बता दें कि दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक शख्स ने अपनी नाबालिग दोस्त को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्या का आरोपी साहिल पुलिस की गिरफ्त में है जिससे पुलिस पूछताछ कर  रही है।

    16 साल की नाबालिग पर आरोपी ने 16 बार चाकू से हमला किया और पत्थर से कुचल कर उसे मार डाला। इस घटना का वीडियो में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी को हमला करते हुए देखा जा सकता है और चश्मदीद लोग सब कुछ देखते हुए भी कुछ नहीं कर रहे हैं। साहिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कारणों से साहिल को मंगलवार की सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ज्योति नैन ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर ली। साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था।

  • राज्यमंत्री की कार की ट्रैक्टर से हुई भीष्ण टक्कर

    राज्यमंत्री की कार की ट्रैक्टर से हुई भीष्ण टक्कर

    भिंडः मध्य प्रदेश के भिंड में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। ओपीएस भदोरिया की कार और ट्रैक्टर के बीच हाइवे पर टक्कर हो गई जिसमें राज्यमंत्री भदौरिया को चोटें आई हैं। उन्हें ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 719 पर हुई है। इस हादसे में नगरीय प्रशासन और आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के साथ तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कैडबरी फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ है जिसकी मालनपुर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने भी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया मंगलवार को ग्वालियर से मेहगांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार मालनपुर इलाके में नेशनल हाइवे 719 पर कैडबरी फैक्ट्री के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राज्य मंत्री की कार समेत ट्रैक्टर ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    इस हादसे में राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया समेत उनके एक सुरक्षाकर्मी और मंत्री की कार में सवार एक अन्य व्यक्ति चोटिल हो गए। सभी को उपचार के लिए ग्वालियर के बिरला हॉस्पिटल भेजा गया है। मौके पर मालनपुर थाना की पुलिस ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे कराया ताकि यातायात फिर से शुरू की जा सके।

  • विकास खंड ऊना, अंब व हरोली में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    विकास खंड ऊना, अंब व हरोली में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

    ऊना/सुशील पंडित: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, झलेड़ा के वार्ड 4 व भटोली के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त हरोली खंड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1 व ग्राम पंचायत कुगंडत तथा विकास खंड अंब के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड नं. 6 स्थान आर्दश नगर व नगर पंचायत अंब में खोली जाएंगी।
    राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी व महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन 1 जून से 22 जून तक ऑनलाईन ीजजचेरूध्ध्मउमतहपदहीपउंबींसण्ीचण्हवअण्पद पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए। राजीव शर्मा ने बताया कि आवेदन केवल आॅनलाईन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज़ जैसे एकल नारी, विधवा, अपंगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए होनी चाहिए अन्यथा वांछित दस्तोवेज़ों को अपलोड़ न करने पर आवेदन स्वतः रद्द समझे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ਪੰਜਾਬ : 6 ਜੂਨ ਨੂੰ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਮੌਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਦੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 6 ਜੂਨ ਨੂੰ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਮੌਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਏ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਦੇ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਸਬੰਧੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਇਕੱਤਰਤਾ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਜੂਨ 1984 ’ਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ’ਤੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਫ਼ੌਜੀ ਹਮਲੇ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿਚ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਸਮੇਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਬੀੜ ਦੇ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਕੱਤਰਤਾ ਕਰਕੇ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਹੈ।

    ਇਕੱਤਰਤਾ ਮਗਰੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਘੱਲੂਘਾਰਾ ਦਿਵਸ ਸਬੰਧੀ 4 ਜੂਨ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਹੋਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਦਾ ਭੋਗ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਪਵੇਗਾ। ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਸਰੂਪ ਵੀ 6 ਜੂਨ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖ਼ਸ਼ ਸਿੰਘ ਜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਸੁਸ਼ੋਭਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।

    ਐਡਵੋਕੇਟ ਧਾਮੀ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਜੂਨ 1984 ਦੇ ਘੱਲੂਘਾਰੇ ਦਾ ਦਰਦ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਕਦੇ ਨਹੀਂ ਭੁੱਲ ਸਕਦੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਦਿਹਾੜਾ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਲਈ ਬੇਹੱਦ ਸੰਜੀਦਾ ਅਤੇ ਭਾਵੁਕਤਾ ਵਾਲਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਅਨੁਸਾਰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਭੇਟ ਕਰੇ।

  • बसोली में चलाया गया विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान

    बसोली में चलाया गया विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना, पीरनिगाह मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत बसोली के साथ मिलकर मंदिर परिसर के आसपास चिन्हित कचरे को संयुक्त सफाई एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उक्त हाॅट-स्पाॅट में बिखरे कूडे़ को इकट्ठा किया गया।सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि राजय विधिक सेवा प्राधिकारण शिमला के कार्याकारी अध्यक्ष जस्टिस तिरलोक सिंह चैहान के दिशा-निर्देशानुसार एवं कुशल मार्गदर्शन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की मुहिम के तहत पर्यटक स्थलों को एवं ऐसे स्थानों को जहां कचरे एकत्रित है, को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई जा रही है जोकि पूरे प्रदेश में चल रही है। उन्होंने बताया कि लगभग पिछले 13 दिनों से चल रही इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
    उनहोंने बताया कि जागरूकता एवं सफाई अभियान में नगर निगम ऊना, नगर पंचायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सफाई कर्मचारियों के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान अनीता शर्मा ने प्रतिभागियों को पर्यावरण की स्वच्छता एवं सुरक्षा में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनके अतुल्य सहयोग के लिए धन्यावाद किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नागरिकों को अपने आसपास कूड़ा-कचरा न फैलाकर वातावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की।
    इस जागरूकता व सफाई अभियान में बसोली पंचायत के प्रधान, उप प्रधान, सचिव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • 2 सहेलियों में जमकर शराब पीने के बाद हुआ विवाद, एक की मौत 

    2 सहेलियों में जमकर शराब पीने के बाद हुआ विवाद, एक की मौत 

    नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में मंगलवार तड़के एक महिला की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया । दोनों एक ही फ्लैट में किराये पर रहती हैं और शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी में पीड़ित महिला ने आरोपी महिला के पिता को गाली दी थी जिस कारण उसने अपनी साथी को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी सपना समारोहों में वेटर के तौर पर काम करती थी। वह तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब सात बजे घटना के बारे में जानकारी मिली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को 35 वर्षीय रानी का खून से लथपथ शव मिला और सपना भी वहां मौजूद थी।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सपना टूट गई और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि सपना ने पुलिस को बताया कि वह और रानी मजनूं का टीला में किराए के फ्लैट में रहती थीं। रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उन्होंने कहा कि सोमवार रात सपना और रानी अपने दोस्तों के साथ मजनूं का टीला में अपनी दोस्त नेहा के घर पर रात एक बजे तक चली डिनर पार्टी में शामिल रहीं। सपना और रानी ने शराबी पी रखी थी और उनके बीच झगड़ा हो गया।

    पार्टी के बाद वे दोनों फ्लैट पर लौटीं और शराब पीती रहीं। रात करीब साढ़े चार बजे दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई जो झगड़े में बदल गई। इस दौरान सपना ने चाकू से रानी के सीने पर वार किया। सपना ने पुलिस को बताया कि रानी ने उसके मृत पिता को गाली दी थी, जिसकी वजह से उसने रानी पर हमला किया। पुलिस ने कहा कि रानी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, “एफएसएल और अपराध जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के आधार पर आरोपी सपना को गिरफ्तार किया गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं।” पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद रानी का शव उसके परिवार को सौंपा जाएगा।

  • पंजाबः कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम विस्फोट मामले को लेकर NIA का बड़ा खुलासा, जानें किसने रची थी साजिश

    पंजाबः कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम विस्फोट मामले को लेकर NIA का बड़ा खुलासा, जानें किसने रची थी साजिश

    लुधियानाः राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में बम धमाकों के मामले में सप्‍लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर दी है। जांच एजेंसी ने मूल रूप से पंजाब के मोगा के रहने वाले आतंकी लखवीर सिंह रोडे सहित कुल दो को इसमें आरोपी बनाया है। वो इन दिनों पाकिस्‍तान में छुपा बैठा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान स्थित ISYF प्रमुख लखबीर सिंह रोड़े  विस्फोट के पीछे का मास्टरमाइंड है। लखबीर सिंह उर्फ रोडे कथित तौर पर पाकिस्तान में है जहां से उसने पूरे पंजाब में विस्फोट करने के लिए भारत में आईईडी की तस्करी की थी. वह प्रतिबंधित संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसएफवाई) का प्रमुख है।

    एनआईए द्वारा की गई जांच से पता चला कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट करने वाले आईईडी को सीमा पार से सड़क द्वारा पंजाब में तस्करी कर लाया गया था। उसने इन आईईडी की तस्करी पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया सहित उनके भारतीय सहयोगियों की मदद से की थी। एनआईए ने सोमवार को लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामले में दो लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की, जिसमें 23 दिसंबर 2021 को एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

    चार्जशीट किए गए दूसरे आरोपी अमृतसर जिले के हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को मलेशिया से दिसंबर 2022 में भारत लगाया गया था। उसे दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर लिया गय गया था। मोहाली की विशेष एनआईए कोर्ट के समक्ष दायर चार्जशीट में दोनों पर आईपीसी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम 1984 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है। पेश मामले में 23 दिसंबर 2021 को पंजाब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसकी गंभीरता को देखते हुए बाद में एनआईए को जांच सौंप दी गई।

  • रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल वसाल में विश्व तंबाकू दिवस मनाया

    रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल वसाल में विश्व तंबाकू दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल वसाल में विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। इस दिन के उपलक्ष में विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जैसे चार्ट मेकिंग, नारा लेखन, वाद विवाद प्रतियोगिता आदी करवाए गए। छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।स्कूली छात्रों ने इन गतिविधियों के द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जाना तथा भविष्य में इन सब से दूर रहने का प्रण लिया।स्कूल की प्रिंसिपल रजनी बाला व चेयरमैन बलदेव कृष्ण शर्मा ने छात्रों की गतिविधियों की प्रशंसा की और उन्हें नशे से मुक्त रहने की प्रतिज्ञा दिलवाई।
  • धुन्दला में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन

    धुन्दला में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दला में मंगलवार को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में एन.एस.एस. युनिट , फ्रेंड्स ईको क्लब व रैड क्रास क्लब तथा स्कूल ड्रग  निषेध समिति के सौजन्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वालंटियर्स ने नारे लगा कर लोगों को धुम्रपान एवं तम्बाकू के सेवन को बंद करने का आह्वान किया |
     
    इसके पश्चात एन.एस.एस. युनिट की ओर से वालंटियर्स एवं अन्य बच्चों से पेंटिंग व नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गयी | इन प्रतियोगिताओं में लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया | दो बच्चों द्वारा इस विषय पर कविता भी पढ़ी गयी | सभी बच्चों ने अपने विचार मौलिकता एवं निर्भीकता के साथ प्रस्तुत किये | इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया गया | मंच संचालन की जिम्मेदारी एन.एस.एस. वालंटियर कनिष्का , रितिका गुलेरिया व रितिका ने निभाई |
    सुषमा कुमारी प्रवक्ता जीवविज्ञान ने विषय विशेषज्ञ के रूप में अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि धुम्रपान करने वाला व्यक्ति न केवल अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता है बल्कि अपने आस पास के हर व्यक्ति को नुक्सान पहुंचाता है | तम्बाकू निषेध की शुरुआत हमें अपने घर से करनी होगी | 
    उप-प्रधानाचार्य डा. तरसेम ठाकुर ने वालंटियर्स को समाज को धुम्रपान मुक्त नहीं बल्कि नशा मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए | उन्होंने एन.एस.एस. युनिट के इस सफल प्रयास को भी सराहा | इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी राज पाल कुटलैहड़िया, रीटा, रैड क्रास क्लब के इंचार्ज प्यारे लाल शर्मा , फ्रेंड्स ईको क्लब की इन्चार्ज चंपा शर्मा , ड्रग निषेध समिति की इंचार्ज पायल शर्मा , जितेन्द्र शर्मा , दीना नाथ , मनोज कलसी , सतीश डोगरा , पवना, नीता , रीटा शर्मा , देश राज , राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
  • फगवाड़ाः क्रिकेट खेलते दौरान 13 वर्षीय युवक की हुई मौत

    फगवाड़ाः क्रिकेट खेलते दौरान 13 वर्षीय युवक की हुई मौत

    फगवाड़ाः जिला कपूरथला के अधीन आते फगवाड़ा के गावं चक पंडोरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलते दौरान करंट लगने से 13 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के दौरान घर में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की पहचान गौतम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गौतम के भाई तरुणवीर ने कहा कि उनका भाई बच्चों के साथ मैदान में खेल रहा था, तभी जमीन पर पड़े टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

    जिसके बाद गौतम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव वासियों ने बताया कि 2-3 दिन पहले आंधी से बिजली का तार टूट गया था, जिसकी सूचना सरपंच को भी दी गई थी। लेकिन सरपंच की लापरवाही के कारण उक्त तार की मरम्मत नहीं की गई। उनका कहना है कि इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है।