Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई, किया सस्पेंड

    पंजाबः रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई, किया सस्पेंड

    बठिंडाः जिलें की कैनाल कॉलोनी अंतर्गत वर्धमान थाने के हवलदार विनोद कुमार का जुए के मामले में पकड़े गए एक व्यक्ति से रिश्वत लेते का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद बठिंडा जिला के पुलिस प्रमुख जे. इलंचेलियन ने सस्पेंड कर दिया। विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा मामले की जांच कर रहा है।

  • मंहगाई का झटका, अब वेरका ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    मंहगाई का झटका, अब वेरका ने दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ : पंजाब में लोगों को बढ़ी महंगाई में एक और झटका लगा है। मदर डेयरी और अमूल के बाद वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। वेरका ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 19 अगस्त से प्रभावी होंगी। बता दें की इससे पहले अमूल, मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

    बता दें कि गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कुछ दिन पहले किया था। दूध की बढ़ी कीमतें गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई समेत सभी बाजारों में 17 अगस्त से लागू कर दी गई थी। जिसके बाद अमूल के दूध के दाम में 02 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए। अब इन बाजारों में आधे लीटर वाले अमूल गोल्ड की कीमत बढ़कर 31 रुपये, अमूल ताजा के आधे लीटर वाले पैकेट की कीमत 25 रुपये और आधे लीटर वाले अमूल शक्ति की कीमत 28 रुपये कर दी गई थी।

  • पंजाबः टेंडर घोटाला मामला, पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु की बड़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने मंत्री के पीए को किया नामजद 

    पंजाबः टेंडर घोटाला मामला, पूर्व कैबिनेट मंत्री आशु की बड़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने मंत्री के पीए को किया नामजद 

    लुधियानाः गेहूं मंडियों में टेंडर घोटाले के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की ओर से तेलू राम की गिरफ्तारी के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए पंकज मल्होत्रा ​​को भी नामजद किया गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार इस मामले में कहीं न कहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री को घेरने की तैयारी कर रही है। तड़के करीब तीन बजे विजिलेंस टीम आशु के पीए के जवाहर नगर कैंप में घर पहुंची थी।

    सूत्रों के अनुसार आशु के पीए मीनू के नामजद होने के बाद कई ऐसे करीबी हैं जो घर से भाग गए हैं। विजिलेंस टीम इस मामले में पंकज मल्होत्रा ​​के जरिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कौन-कौन अधिकारी शामिल है, इसकी जांच कर रही है।

    यह भी सामने आ रहा है कि तेलू राम और मीनू पंकज मल्होत्रा ​​के काफी करीबी संबंध थे और तेलू राम ने इसका फायदा उठाते हुए बड़े-बड़े टेंडर लिए थे। यह भी सामने आ रहा है कि पंकज मल्होत्रा ​​को विजिलेंस ने अपने ऑफिस बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए, जिसके चलते विजिलेंस टीम ने उन्हें नॉमजद कर लिया है।

  • पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब के बुजुर्ग से की गई मारपीट, SGPC सचिव बोले- सेवादारों को किया जाएगा Suspended

    पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब के बुजुर्ग से की गई मारपीट, SGPC सचिव बोले- सेवादारों को किया जाएगा Suspended

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब अमृतसर की परिक्रमा में एक बुजुर्ग के साथ धक्के मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब पालकी साहिब को श्री हरमंदिर साहिब ले जाया गया, उसी दौरान एक बुजुर्ग आदमी जो सीढ़ियों पर बैठा था, एसजीपीसी के कर्मचारियों ने उन्हें घसीटा और पीटा। जिसका वीडियो वहां के एक श्रद्धालु ने बना लिया।

    करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी किस तरह से बुजुर्ग को खींच कर पीट रहे हैं। इस संबंध में जब हमने सचिव शिरोमणि समिति कुलविंदर सिंह रामदास से बात की तो उन्होंने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष की ओर से स्पष्ट संदेश आया है कि वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो श्री हरमंदिर साहिब की गरिमा को ठेस पहुंचाए।

  • जालंधरः बस्ती दानिशमंदा गोलीकांड मामला, पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

    जालंधरः बस्ती दानिशमंदा गोलीकांड मामला, पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

    जालंधर/हर्षः महानगर में बीते माह बस्ती दानिशमंदा में हुए गोलीकांड को लेकर पीड़ित परिवार झूठे पर्चे दर्ज कराने के रोष में गुरु रविदास चौक जाम करके, पुलिस प्रशासन और आप सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि बस्ती दानिशमंदन में करीब 2 महीने पहले दीपू नाम के युवक के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ था।

    जिसके बाद पुलिस ने बस्ती दानिश्मंदा के युवक सुंदर और उसके भाई पर मामला दर्ज कर दिया था। मामले की जानकारी देते हुए सुंदर ने बताया कि वह अपने घर में थे और उनका कोई लेन-देन नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है।

    पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उनका राजीनामा भी करवा दिया था, लेकिन पर्चा रद्द करने की रिपोर्ट जानबूझकर नहीं बनाई जा रही। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उन पर विधायक के दफ्तर जाकर बात करने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं, जबकि वह विधायक के ऑफिस नहीं जाना चाहते। पीड़ित परिवार का कहना है कि हमें इंसाफ चाहिए इसलिए वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • सरकार का एक्शनः 114 करोड़ की व्यूअरशिप वाले 8 YouTube चैनल किए ब्लॉक

    सरकार का एक्शनः 114 करोड़ की व्यूअरशिप वाले 8 YouTube चैनल किए ब्लॉक

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने 114 करोड़ की व्यूअरशिप वाले 8 यूट्यूब न्यूज चैनलों को गलत सूचना देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जिन आठ यूट्यूब चैनलों को सरकार ने बैन किया है, उनकी कुल दर्शकों की संख्या 114 करोड़ से अधिक बतायी जा रही है। सरकार ने इन चैनलों को दुष्प्रचार फैलाने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार ने एक प्रेस बयान में यह घोषणा की।

    सात भारत से और एक पाकिस्तान का

    बैन किये गए यूट्यूब के कुल समाचार चैनलों में से सात भारत से हैं और एक पाकिस्तान का है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ब्लॉक किये गए चैनलों द्वारा भारत विरोधी फेक कंटेंट का मौद्रीकरण किया जा रहा था। सरकार ने कहा कि चैनल भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था के बारे में गलत सूचना फैला रहे थे।

  • पंजाबः हाईप्रोफाइल 6000 करोड़ के ड्रग रैकेट मामले की सुनवाई से हटे 2 जज

    पंजाबः हाईप्रोफाइल 6000 करोड़ के ड्रग रैकेट मामले की सुनवाई से हटे 2 जज

    चंडीगढ़ः पंजाब में हाईप्रोफाइल ड्रग रैकेट मामले को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के 2 जजों ने 6,000 करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। जस्टिस एजी मसीह जस्टिस आलोक कुमार सुनवाई से हट गए है। जस्टिस आलोक कुमार ने कहा कि वह इस मामले में केंद्र के वकील रहे हैं। इस वजह से वह सुनवाई से हट गए। अब इस मामले में चीफ जस्टिस की ओर से नई बेंच का गठन किया जाएगा।

    हाल ही में जेल से छूटे पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया का नाम इसी ड्रग्स रैकेट में आया था। 2012 में शुरू हुए इस केस में पहली एफआईआर फतेहगढ़ साहिब में दर्ज की गई और शुरुआती स्टेज में यह केस भी दूसरे सामान्य मामलों की तरह लगा। इसमें सियासी भूचाल तब मचा जब 2014 में पेशी पर आए केस के मुख्य आरोपी और पंजाब पुलिस के बर्खास्त डीएसपी जगदीश भोला ने तत्कालीन रेवेन्यू मिनिस्टर बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम ले लिया। तब उन्हें क्लीन चिट मिल गई। मजीठिया के खिलाफ पिछली कांग्रेस सरकार ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा।

    सिंथेटिक ड्रग तस्करी मामले में फतेहगढ़ साहिब और बनूड़ थाने में सबसे पहले 2 केस दर्ज हुए। उसके बाद पंजाब के अलग-अलग जिलों में 5 और केस दर्ज किए गए। इनमें से 4 मामलों में जगदीश भोला बरी हो गया जबकि 3 अन्य केसों में जगदीश भोला को 10, 12 और 2 साल की सजा हुई। भोला के अलावा 18 अन्य लोगों को भी इन केसों में 6 महीने से 15 साल तक की कैद हो चुकी है। इस मामले में 51 लोग गिरफ्तार किए गए थे। जिनसे 71 वाहन, 13 हथियार और भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग बरामद की गई।

  • पंजाबः मान सरकार का बड़ा ऐलान, 4358 कांस्टेबलों को देंगे नियुक्ति पत्र

    पंजाबः मान सरकार का बड़ा ऐलान, 4358 कांस्टेबलों को देंगे नियुक्ति पत्र

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बीच पंजाब सरकार पंजाब के युवाओं को एक और तोहफा दे रही है। दरअसल सीएम मान कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। 23 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान 4358 कांस्टेबलों को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में नियुक्ति पत्र देंगे। बता दें कि पंजाब सरकार युवाओं के लिए अलग-अलग विभागों में नौकरियों का नोटिफिकेशन भी जारी कर चुकी है।

  • पंजाबः महिला आयोग के पास पहुंचा आप विधायक पठानमाजरा का विवाद, जानें कितने दिनों में मांगी रिपोर्ट

    पंजाबः महिला आयोग के पास पहुंचा आप विधायक पठानमाजरा का विवाद, जानें कितने दिनों में मांगी रिपोर्ट

    चंडीगढ़ : सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मामला पंजाब महिला आयोग तक पहुंच गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने प्रशासन से 3 से 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

    मनीषा गुलाटी के मुताबिक रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों पक्षों से बात कर मामले को सुलझा लिया जाएगा। मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों की सुनी जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो सरकार से सहायता भी ली जाएगी। 

    बता दें कि पठानमाजरा का एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनकी दूसरी पत्नी द्वारा विधायक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। महिला ने जीरकपुर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। यहीं नहीं महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक पठानमाजरा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

  • पंजाबः अब मान सरकार के रडार पर पूर्व सीएम कैप्टन, करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट घोटाले की होगी विजिलेंस जांच

    पंजाबः अब मान सरकार के रडार पर पूर्व सीएम कैप्टन, करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट घोटाले की होगी विजिलेंस जांच

    चंडीगढ़ः पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान कृषि मशीनरी की खरीद में 150 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश में तीन साल में खरीदी गई 11,275 मशीनों का कुछ पता नहीं है। इन मशीनों की खरीद के लिए केंद्र से 1178 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली थी। विभागीय जांच में घोटाले के साक्ष्य मिलने के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है।

    इसके बाद उस समय कृषि मंत्रालय संभाल रहे पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी जांच के घेरे में आ गए हैं। पंजाब में 2018-19 से 2021-22 के दौरान किसानों को 90,422 मशीनें बांटी गईं। कृषि कार्यों के लिए इन मशीनों की खरीद के लिए केंद्र की ओर से सब्सिडी भी आई। आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आते ही मशीनों की खरीद में हुए घोटाले का पर्दाफाश होने लगा। कृषि मंत्री ने जिले के कृषि अधिकारियों से मशीनों का फिजिकल ऑडिट कराया। इस दौरान 3 जिलों में मशीनों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके साथ ही कुछ जिलों में मशीनें किसे दी गईं, इसका पूरा रिकॉर्ड नहीं मिल सका। 13 फीसदी मशीनें गायब पाई गईं। घोटाले की पुष्टि होते ही मंत्री ने जांच विजिलेंस को सौंप दी।

    बता दें कि जिस वक्त यह घोटाला हुआ उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि मंत्रालय को संभाला था। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मशीनों का समुचित वितरण सुनिश्चित करना कैप्टन की जिम्मेदारी है। इस मामले में कैप्टन से भी पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ी तो उनसे भी पूछताछ की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार 150 करोड़ रुपये वसूल करेगी और जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।