Blog

  • Punjab News: पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटे पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने और वर्दी फाड़ने के मामले में बाप-बेटे पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में थाना पुलिस स्टेशन में बाप-बेटे के विरुद्ध पुलिस कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने तथा पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस कर्मचारी एक मामले में वारंट नोटिस लेने के लिए गांव तलानियां में शाम लाल और उसके पुत्र राजेश कुमार के घर गए थे। शाम लाल घर पर मिला और जब उसने वारंट नोटिस लेना शुरू किया तो वह हंगामा करने लगा।

    इस दौरान, उसका पुत्र राजेश, जो दूसरे कमरे में था, आ गया और पुलिस कर्मी से झगड़ा करने लगा। जब पुलिस कर्मी ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस कर्मी को गालियां देना शुरू कर दीं। इस बारे में उसने फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर थाना इंचार्ज इंदरजीत सिंह भी पहुंच गए।

    इस दौरान कांस्टेबल संदीप सिंह और मनदीप सिंह से झड़प हो गई और उनकी वर्दियां भी फाड़ दी गईं। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शाम लाल को काबू किया और उसे कार में बैठाया, इस दौरान राजेश कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शाम लाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है और राजेश की तलाश जारी है।

  • दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 191 देशों में हुआ कार्यक्रम, देखें वीडियो

    दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 191 देशों में हुआ कार्यक्रम, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश और दुनिया में आज यानी 21 जून को मनाया जा रहा है। इस साल खास आयोजन ‘योग संगम’ के तहत सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर के एक लाख से ज्यादा जगहों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल के मुताबिक सामूहिक रूप से लोग योग किया गया। वहीं, दुनिया भर में कुल 191 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सरकार की तरफ से 10 खास कार्यक्रमों का ऐलान किया गया है।

    जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे। पिछले 11 साल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है। भारत ने दुनिया को योग को जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। आज दुनिया के कई हिस्सों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर देश भर में हजारों लोगों के साथ योग किया।

    जम्मू-कश्मीर के रियासी जिला प्रशासन ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज, चिनाब रेल ब्रिज के ऊपर एक विशेष योग सत्र आयोजित करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में नागरिक प्रशासन, उत्तर रेलवे, सीआरपीएफ के अधिकारी, स्थानीय निवासी और योग के प्रति उत्साही लोग शामिल हुए, जिन्होंने चिनाब घाटी की लुभावनी सुंदरता से घिरे हुए आसन किए, जिससे यह उत्सव वास्तव में एक यादगार अनुभव बन गया।

  • आज का राशिफल, 21 जून 2025

    आज का राशिफल, 21 जून 2025

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।  आज शाम 7 बजकर 51 मिनट से शुरू हो कर भोर 4 बजकर 28 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 50 मिनट तक अश्विन नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज योगिनी एकादशी व्रत है।

    मेष राशि:मेष वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कहीं से एक केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हो। आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो होगी।

    वृष राशि:वृष वालों के लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। आज अचानक से आपके घर पर आपका करीबी रिश्तेदार आ सकता है। दोस्तों के साथ लंबे टूर की प्लांनिग बन सकती है। आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हो, जिससे आपको इसका फायदा भविष्य में होगा। लवमेट वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि:मिथुन वालों के लिए आज के दिन मन में नए – नए विचार आ सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर जा सकते है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। जुनियर आपसे काम सीखने आ सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा।

    कर्क राशि:कर्क वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। बिजनेस में थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब नॉर्मल हो जाएगा। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको ही फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।

    सिंह राशि:सिंह वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन आपका करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपका काम जल्द ही पूरा हो जायेगा। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेगें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

    कन्या राशि:आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आपको शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरुरत है, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज किसी कन्या को नया सिक्का देने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह के शुभ प्रस्ताव मिल सकते है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

    तुला राशि:तुला वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगें। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेगें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। आज आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के शादीशुदा लोग किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    धनु राशि:कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आज व्यापारियों को बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज धार्मिक स्थलों की यात्रा जीवनसाथी के साथ जाने पर शुभफल प्राप्त होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है , एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।


    मकर राशि:
    मकर वालों के लिए आज का दिन ठीक – ठाक रहेगा। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर का सामान खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएगी। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

    कुंभ राशि:कुंभ वालों आज का दिन यात्रा में बीतेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जो इस राशि के इंजीनियर्स है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कॉम्पटेटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

    मीन राशि:मीन वालों आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए आप किसी से उधार ले सकते हैं। आज आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। आज प्रापर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

  • Jalandhar News: Bus Stand के ढाबे पर हुई गुंडागर्दी में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bus Stand के ढाबे पर हुई गुंडागर्दी में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/ENS: बस स्टैंड चौकी के पास ढाबे पर हमला कर भागने वाले आरोपियों के खिलाफ बस स्टैंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सरीफ खान निवासी मिठा पुर और अर्जुन निवासी खाबरा सहित चार नाबालिक है, जिन्हें पुलिस ने बाल संरक्षण गृह में भेज दिया है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए ADCP हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि बस स्टैंड चौकी के एएसआई प्रेम सिंह ने को शिकायत मिली थी कि ढाबे में कुछ लोग हमला और नुकसान कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर पीड़ित दुकान मालिक के बयानों पर केस दर्ज कर जाँच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना की cctv भी वायरल हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से एक कार और दो मोटरसाइकिल बरामद किए है।

  • Punjab News: गांव लौटते वक्त पूर्व सैनिक से 15 लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: गांव लौटते वक्त पूर्व सैनिक से 15 लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक पूर्व सैनिक से 15 लाख रुपए लूट लिए गए। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित, कोटली खरड़ गांव निवासी अवतार सिंह, आईडीएफसी बैंक बठिंडा से नकदी निकालकर मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, जब अवतार सिंह कोट गांव के समीप पहुंचे, तो रास्ते में एक युवक और युवती ने मोटरसाइकिल से उन्हें रोका। इसी दौरान उनके एक अन्य साथी ने कार में पीछे से आकर तीनों ने मिलकर पूर्व सैनिक से मारपीट की और नकदी से भरा बैग छीन लिया। हमले में घायल हुए अवतार सिंह को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    डीएसपी बठिंडा देहाती, हरजीत सिंह मान ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच के लिए विभिन्न टीमें गठित की हैं। सीआईए स्टाफ भी इस जांच में शामिल है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: बुलेट बाइक से पटाखे बजाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, देखें वीडियो

    साइलेंसर बेचने वालों पर भी कार्रवाई

    बठिंडा: ट्रैफिक पुलिस ने शहर में गली-मोहल्लों और बाजारों में बुलेट बाइकों के साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज़ निकाल कर दहशत फैलाने वाले युवकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस न सिर्फ़ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले बुलेट सवारों के चालान काट रही है, बल्कि बाजारों में ऐसे साइलेंसर बेचने और उन्हें बुलेट में फिट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुलेट बाइकों में गैरकानूनी तरीके से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज धमाके करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिससे न केवल ध्वनि प्रदूषण हो रहा था, बल्कि आमजन में डर और असहजता का माहौल बन रहा था। शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने कई बुलेट बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर हटवाए और नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे।

    इसके साथ ही, जिन दुकानदारों द्वारा ऐसे साइलेंसर बेचे जा रहे हैं या उन्हें बदलने का कार्य किया जा रहा है, उन पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दूसरों को परेशान न करें।

  • Punjab News: जहर निगलने से पहले बनाया वीडियो! युवक की मौत से फैली सनसनी, दो पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: जहर निगलने से पहले बनाया वीडियो! युवक की मौत से फैली सनसनी, दो पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: कस्बा ममदोट के गांव पोजो के उताड़ निवासी एक युवक द्वारा जहर निगलकर जान देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतक की पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुई है और ट्रक ड्राइवर था। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश अपनी ट्रक लेकर फिरोजपुर से ममदोट की ओर जा रहा था। रास्ते में ग्राम जोधपुर के पास उसकी ट्रक की टक्कर एक केंद्रीय वाहन से हो गई। ओम प्रकाश ने तत्काल ट्रक रोक दिया, लेकिन पीछे से आ रहे एक घोड़ा ट्राले ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। हालांकि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई थी।

    लेकिन आरोप है कि ममदोट निवासी गुरमेश सिंह उर्फ गेजा और बाबा दलजीत सिंह उर्फ तरलोके सिंह ने ओम प्रकाश पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि बाबा दलजीत सिंह ने ओम प्रकाश से कहा, “तुमने मेरी गाड़ी गेहूं सीजन में धुलाई के लिए नहीं दी, इस कारण मेरा टेंटर रद्द हो गया।” वहीं, गुरमेश सिंह ने उसे धमकाते हुए कहा कि उसे झूठे एक्सीडेंट केस में फंसा देंगे और ट्रक जब्त करवा देंगे। इसी मानसिक दबाव और अपमान से आहत होकर ओम प्रकाश ने जहर खा लिया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी (डी) मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: नहर मे गिरी Thar, Family थी सवार, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर मे गिरी Thar, Family थी सवार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: गांव पाछटा के नजदीक थार गाड़ी नहर में गिरने की खबर है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में दो व्यक्ति,एक औरत और दो बच्चे सहित गाड़ी में पांच लोग सवार थे। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण गाड़ी 300 मीटर आगे चली गई। लोगों की मदद से गाड़ी में सवार व्यक्तियों को बाहर निकाला गया।

    घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पाछटा में दाखिल करवाया गया। जानकारी देते हुए गाड़ी के ड्राइवर नवनेहाल सिंह गांव मिहालो जिला नवांशहर ने बताया आदमपुर से थार गाड़ी में मिहालो जा रहे थे। जब मेयोपट्टी मोड़ के पास आए, तो अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर गई। घायलों के चिलाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और रस्से की मदद से सवारियों को बाहर निकाला गया।

    नवनिहाल ने बताया कि बिस्त दोबाव नहर बाली साइड पर कोई रेलिंग नहीं है। जिसके कारण दुर्घटनाये हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नहर की साइड पर रेलिंग लगवाई जाए ताकि और बड़ा हादसा होने से बचा जा सके। नहर में गाड़ी गिरने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंच के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि मौके पर आकर देखा तो एक गाड़ी नहर में गिरी हुई थी। गाड़ी में दो व्यक्ति दो औरतें एक बच्चा सवार थे। जिन्हे मामूली चोटें आई है, गाड़ी को हाइड्रा की मदद से बाहर निकल जाएगा।

  • Ludhiana News: बुड्ढा नाले मे गिरा 10 साल का बच्चा, देखें वीडियो

    Ludhiana News: बुड्ढा नाले मे गिरा 10 साल का बच्चा, देखें वीडियो

    लुधियाना: महानगर के बुड्ढा नाले मे बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। बच्चे की पहचान आशिक़ अंसारी के रूप मे हुई है। पीड़ित पिता मोहम्मद रफ़ीक अंसारी ने बताया कि उसने बेटे को कोई चीज लेने के लिए भेजा है। थोड़ी देर बाद उसे पता चला कि बच्चा नाले मे गिर गया है।

    मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि न्यू कुंदनपुरी इलाके मे एक बच्चे के नाले मे डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर मौजूद लोगो ने बच्चे को बचने की कोशिश भी की थी, लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से विफल रहे। जिसके बाद गोताखोरों और JCB की मदद से बच्चे को ढूंढा जा रहा है।

  • Jalandhar News: Suchi Pind के Murder case मे 4 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Suchi Pind के Murder case मे 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (ENS): थाना रामामंडी के अधीन आते सुच्ची पिंड में 3 भाईयों पर स्कार्पियों सवार नौजवानों ने जानलेवा हमला करते हुए एक का कत्ल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और उनकी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान यादविंदर सिंह उर्फ़ प्रिंस पुत्र तलविंदर सिंह, निवासी सुचि पिंड, आकाशदीप सिंह उर्फ़ गोलू पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव कोटला के पास शेखे, साहिल कुमार उर्फ़ जहर पुत्र सुखविंदर राम निवासी शेखे और एक नाबालिग के तौर पर हुई है।

    पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि इस हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। किसी भी व्यक्ति या वर्ग को शहर का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने आरोपियों से वारदात मे इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी और तेजधार हथियार बरामद किये है।

    बता दें कि देर रात मनदीप सिंह खाना खाने के बाद सैर करता हुआ अपने भाई पवन की दुकान पर चला गया। जहां तीनों भाई और उनके पिता जयराम बैठे बातें कर रहे थे। इस दौरान काले रंग की स्कार्पियो कार में साथियों के साथ प्रिंस नामक युवक आया और उनकी दुकान के पास ढाबे में बैठी महिला से पता पूछने लगा, जब मनदीप दुकान से बाहर निकला तो प्रिंस ने साथियों सहित मनदीप पर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के तीनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। मृतक की पहचान मनदीप सिंह और घायलों की पहचान मुकेश कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है।