Blog

  • जालंधरः अड्डा होशियारपुर फाटक के पास बने मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार

    जालंधर, ENS: चैत्र माह के पावन नवरात्रों के दौरान थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते अड्डा होशियारपुर फाटक के पास स्थित माई गंगा गिरी योगीराज आश्रम प्राचीन शिव मंदिर में चोरों की ओर से शिवालय में चोरी किए जाने की सूचना है l चोरी संबंधी अधिक जानकारी देते हुए पंडित अवनीश कुमार ने बताया की सुबह 5:15 के करीब जब वह मंदिर खोलने के लिए उठे तो देखा कि दफ्तर का ताला टूटा हुआ है l

    जहां से दी डीवीआर गायब है इसके बाद मंदिर खुला तो देखा कि शिवालय का गल्ला  टूटा हुआ है, जिसमें से चढ़ावा गायब है l चोर मंदिर की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए व शिवालय के गल्ले से नगदी चुरा ले गए l इस संबंध में मंदिर कमेटी व पुलिस को सूचना दे दी है l पंडित ने बताया कि पास स्थित रेलवे लाइनों पर नशेड़ी बैठे रहते हैं l जिस संबंध में पुलिस को पहले भी कई बार सूचित करके कार्रवाई के लिए कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई l

  • पंजाबः व्रत का आटा खाने से कई लोगों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

    जलालाबाद : नवरात्र के बीच जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जलालाबाद में व्रत का आटा खाकर बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की बात सामने आ रही है। कई लोगों ने तो घर में डॉक्टर को बुला उपचार लिया, जबकि कइयों को सरकारी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। जबकि व्यापार मंडल ने शहर में मुनादी करवाकर फिलहाल आटे की बिक्री बंद करवा दी है। जलालाबाद निवासी संजू ने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों ने व्रत रखा हुआ था, दिन भर तो फल फ्रूट खाया, लेकिन देर शाम वह एक दुकान से आटा लेकर आए, ऐसे में जैसे ही रात को वह खाना खाकर सोने लगे तो बेटी अचानक जोर जोर से चिल्लाई और चक्कर आने की बात कही।

    जब उन्होंने बेटी को संभाला तो उसे अचानक उल्टी आ गई। जिसके बाद उसकी तबीयत ओर बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान पहचान के व्यक्ति से रात 11 बजे डॉक्टर को बुलाया, जिसने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन सुबह तक वह ठीक नहीं हो पाई है, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्य भी बीमार हैं। उधर एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक डॉक्टर अंकित मिड्ढा ने बताया कि कल से लेकर अब तक 15-16 मरीज आ चुुके हैं, जिनकी हालत अब स्थिर है।

    उन्होंने कहा कि सभी चक्कर और उल्टी से परेशान थे, जबकि उनका बीपी व अन्य स्थिर थे, जिसके चलते जैसे जैसे उनकी हालत ठीक हो रही है, उनको छुट्टी दी जा रही है। इस बारे में सूचना मिलने पर जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज भी मरीजों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिसने भी पवित्र त्यौहार मौके मिलावट खोरी की है, उसको बख्शा नहीं जाएगा। सेहत विभाग की टीमें जलालाबाद में पहुंच चुकी हैं, जोकि मामले की जांच कर रही हैं। जबकि व्यापार मंडल के प्रधान बब्बू डोडा ने कहा कि सेहत विभाग के साथ मिलकर जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा ओर किसी भी मिलावटखोर का साथ नहीं दिया जाएगा।

  • पंजाबः कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला के भाई ने की छित्तर परेड, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास हाई वोल्टेज ड्रामा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, कोर्ट में लड़की के साथ व्यक्ति कोर्ट मैरिज करवाने के लिए आया था। जहां लड़की के भाई को इसकी सूचना मिली और वह मौके पर पहुंच गया। इस दौरान भाई ने सड़क पर अपनी बहन के साथ की मारपीट करनी शुरू कर दी। जहां 2 अन्य महिलाएं भी झगड़ा करने लगी। महिलाओं ने जमकर एक दूसरे के बाल नोंचे। भाई का आरोप है कि उसकी बहन कई दिनों से घर से फरार चल रही थी, जिसकी वह तालाश कर रहे थे।

    वहीं इस मामले को लेकर जब दूसरी महिला से बात की गई तो उसने बताया कि उसका पति उसे बिना तलाक दिए काफी समय से इस लड़की के साथ रह रहा है और आज कोर्ट मैरिज करने के लिए कोर्ट आया था। इस मामले के जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और थाने ले गई। प्रीत कौर ने बताया उसके पति ने उसे मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद उसका कोर्ट में पति के साथ तालाक का केस चल रहा है। प्रीत का कहना है कि जब भी वह अपने पति को फोन करती है तो पति के साथ रह रही महिला उसका फोन उठाती है और कहती है कि उसने उसके पति के साथ शादी कर ली है।

    प्रीत ने कहा कि अगर उसके पति ने शादी की है तो उससे पहले उसे उसको तालाक देना चाहिए था जोकि अभी तक नहीं दिया है और ना ही उसका सामान वापिस दिया गया। वहीं महिला ने कहाकि वह ढोले वाला थाने के अधीन आते इलाके में वह मायके में रहती है। महिला ने मौके पर अपने पति सिंकदर को काबू कर लिया है। जबकि पकड़ी गई महिला का कहना है कि वह और उसके भाई के साथ रहती है। मौके पर लड़की के भाई ने कहा कि उसकी बहन दूसरी औरत पर गलत इल्जाम लगा रही है। वहीं मौके से व्यक्ति फरार हो गया। प्रीत ने कहाकि उसने 6 नबंर चौकी पर शिकायत दी हुई है।

  • पंजाब के युवक की सड़क हादसे में मौ+ त, 5 दिन पहले हुआ तलाक

    झलनियाः फतेहाबाद के गांव झलनिया के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का पांच दिन पहले ही तलाक हुआ था। मृतक पंजाब का रहने वाला था और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है। जहां परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, पंजाब के पटियाला क्षेत्र के शहर समाना निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार ने फतेहाबाद क्षेत्र में अमरूद का बाग ठेके पर लिया हुआ था।

    रात को वह गांव झलनिया से सामान लेकर बाइक पर बाग की तरफ जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद युवक को नागरिक अस्पताल में घायल अवस्था में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब से परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए हैं। उनके द्वारा बताया गया कि पांच दिन पहले ही युवक का अपनी पत्नी से तलाक हुआ है।

  • पंजाबः किसान यूनियन ने भाजपा की बढ़ाई मुश्किलें, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों के बीच किसानों ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल, किसानों द्वारा जगह-जगह पर भाजपा का विरोध किया जा रहा है। वहीं अब भारतीय किसान यूनियन ने ऐलान किया है कि वह बीजेपी का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेताओं से 12 सवाल पूछेंगे और अन्य पार्टियों के वादों पर विचार करेंगे। भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा है कि एसकेएम के आह्वान पर देशभर में बीजेपी के सभी उम्मीदवारों का विरोध किया जाएगा, जबकि अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों से भी किसान सवाल करेंगे। जो कि उनकी पार्टियों द्वारा वायदे किए है, उनसे से भी इस संबंध में हिसाब लिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवारों से 12 सवाल पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार हो, चाहे वह किसी भी पार्टी से आया हो, उससे 12 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा रवनीत बिट्टू का 4 जून के बाद प्रधानमंत्री आवास पर किसानों का रेड कारपेट से स्वागत किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, हम वह डटकर भाजपा का विरोध करेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी घोषणा पत्र को वादे करने वाली सभी पार्टियों के लिए कानूनी दस्तावेज बनाया जाना चाहिए और अगर कोई पार्टी वादे पूरे नहीं करती है तो उसकी सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए।

  • पंजाब : पतंग उड़ाने को लेकर युवक की ह’त्या, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में युवाओं को होंसले इतने बुलंद है कि छोटी सी घटना को अंजाम देने में एक सेकंड भी नहीं लगाते। ताजा मामला अमृतसर के बी डिवीजन थाने का है, जहां पतंग उड़ाने को लेकर एक युवक पर व्यक्ति ने गोलियों से हमला कर दिया। जिसके बाद आज पुलिस ने प्रेस को जानकारी दी कि गोली चलाने वाले आरोपी के पास से एक हथियार बरामद हुआ है और उसके खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले पतंग उड़ाने को लेकर उनका झगड़ा हुआ था।

    जिसके बाद आरोपी ने युवक की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि इससे और गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि और भी खुलासे हो सकें। जिस हथियार से गोली चलाई गई थी उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हम इसकी गहनता से जांच कर रहे हैं और इसके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए है। यहां बता दें कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है और जगह-जगह से गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

    ऐसा ही एक मामला अमृतसर के बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में हुआ जब एक युवक की एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि वह आपराधिक मानसिकता का है और हमने उसके खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि हम उसे आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेंगे ताकि और खुलासा हो सके।

  • जालंधरः टैगोर नगर में घर में लगी आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: टैगौर नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी है। घटना के दौरान घर में महिला और व्यक्ति मौजूद थे। दरअसल, घर में कपड़े सिलाई का काम होता था। आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कपड़ों के कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे से पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हो गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि हादसे में 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

  • केजरीवाल सरकार को झटकाः 2 बड़े अधिकारियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली केजरीवाल सरकार को बड़ा झटका लगा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री केजरीवाल शराब घोटाले में मुश्किलें झेल रहे हैं, वहीं अब उनकी सरकार के 2 बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सरकार के मुख्य सचिव नरेश कुमार और विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेट्री राजशेखर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। केस उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्ज किया गया है। अल्मोड़ा कोर्ट के आदेश पर SC/ST एक्ट में FIR हुई है, जिसमें धारा 392, 447, 120बी, 504, 506 भी शामिल की गई हैं। दोनों अधिकारियों पर साजिश रचने और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शिकायत में कहा गया है कि एक NGO दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें दे रहा था, लेकिन दोनों ने मिलकर साजिशत रचते हुए उनके खिलाफ NGO के पास जो सबूत थे, उन्हें नष्ट करा दिया।

    NGO के ऑफिस से उनके खिलाफ तैयार फाइल ही गायब करा दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज भी अधिकारियों पर साजिश साजिशें रचने और भ्रष्ट होने के आरोप लगा चुके हैं। मंत्री सौरभ ने विशेष सचिव सतर्कता YVVJ राजशेखर के ऑफिस से सेंसिटिव फाइल और डॉक्यूमेंट हटवाने के दावे को साजिश बताया था। उन्होंने दोनों अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत भी दी थी कि प्राथमिकी दर्ज की जाए। दिल्ली सरकार सेवा विभाग को लेकर चल रहा यह मामला करीब 9 साल पुराना है और विवाद में केंद्र-राज्य दोनों सरकारें शामिल हैं।

    मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि कुछ लोग ऑफिस से एक फाइल लेकर निकल रहे हैं और वे गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजशेखर के ऑफिस से जिस फाइल के गायब होने की बात उठी है, वह दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी से जुड़ी फाइल है। मामले की जांच विशेष सचिव राजशेखर ही कर रहे थे और फाइल उन्हीं की कस्टडी में थी, लेकिन उस फाइल को गायब कर दिया गया। उसकी फाइल के कारण आज आप सरकार, उनके मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

  • पंजाबः युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल 

    फिरोजपुरः जिले के मक्खू कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज तड़के गांव निज़ामदीन वाला की सीमा में बंगाली वाला पुल के पास बुटेवा नहर में एक अज्ञात युवती का शव मिला। युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। उक्त मृतक लड़की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। युवती ने पीली टी-शर्ट और भूरे रंग का लोअर पहना हुआ था और उसकी गर्दन पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई झिरमल सिंह थाना मक्खू के मौके पहुंचे।

    जहां उनकी टीम ने मृतक लड़की के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कोई पहचान पत्र आदि बरामद नहीं हुआ, जिसके कारण मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में उसका शव यहां फेंक दिया गया है। मक्खू पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल जीरा के शवगृह में रखवा दिया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी गुरदीप सिंह और इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह मक्खू थाना पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

  • बिल्ली को बचाने के चक्कर में परिवार के 5 लोगों ने गंवाई जान

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से एक हैरान कर देने का मामला सामने आया है। यहां नेवासा तहसील के वाकडी नामक गांव में एक बिल्ली को बचाने की कोशिश में 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना देर शाम की है। जानकारी के अनुसार रात 2 बजे के करीब पाचों शवों को कुएं से निकाला गया। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल है। दरअसल, बायोगैस के गड्ढे में एक बिल्ली गिर गई थी।

    गांव वालो के मुताबिक उसे बचाने गया व्यक्ति जब ऊपर नहीं आया तो उसे बचाने दूसरे उतरे और इस तरह 6 लोग बायोगैस के गहरे गड्ढे में फंस गए। बड़ी मुश्किल से एक को जिंदा बचाया जा सका बाकी 5 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोबर से भरे बायोगैस के गड्ढे में फंसने सभी की मौत हो गई। एक युवक जब बायोगैस के गड्ढे में गिरी बिल्ली को बचाने के लिए कूदा। उसे डूबता देख एक के बाद एक छह लोग बचाने के प्रयास में कुएं में डुब गए।

    गोबर से भरे बायोगैस के गड्ढे में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से इन पांचों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा कल हुआ था और देर शाम तक लोगों को बाहर निकालने की कोशिश होती रही थी। आपातकालीन व्यवस्था नहीं होने से राहतकार्य में बाधा आ रही थी इसलिए घटना के 10 घंटे बाद पाचों के शव गड्डे से बाहर निकाले गए। पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच कर जरूरी कार्यवाही में जुटे हैं।