Blog

  • पंजाबः अब पोलो कार में मिला युवती का शव, मचा हड़कंप 

    पंजाबः अब पोलो कार में मिला युवती का शव, मचा हड़कंप 

    जीरकपुरः पंजाब के जालंधर शहर में बीते दिन रेलवे स्टेशन के बाहर लाल रंग के सूटकेस से युवक का शव बरामद हुआ था। अभी यह मामला ट्रेस नहीं हो पाया है। वहीं आज जीकरपुर में गाड़ी में से एक युवती का शव बरामद हुआ है। शताबगढ़ रोड पर लाल रंग की पोलो कार में युवती का शव मिलने से वहां हड़कंप मच गया। युवती का शव गाड़ी की पिछली सीट पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि एक युवक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हुआ है।

    युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने में जुटी है।  हालांकि पुलिस अभी तक युवती की पहचान होने की पुष्टी नहीं कर रही है। वहीं अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती डेराबस्सी की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। युवती के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं मौके से फरार हुए युवक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने आसपास के एरिया पुलिस को भी मामले को लेकर सूचित कर दिया है। 

  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में महिला SHO Suspended

    पंजाबः रिश्वत के आरोप में महिला SHO Suspended

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने रिश्वत के आरोप में महिला एसएचओ को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू आज आदेश जारी कर रिश्वत के आरोप में थाना सदर की एसएचओ अमनजीत कौर को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि उक्त महिला एसएचओ कुछ समय पहले मोहाली की साइबर सेल मोहाली में तैनात थी और उसके खिलाफ घूसखोरी के आरोप में जांच चल रही थी। जांच के दौरान ही उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

  • युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

    युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

    आजमगढ़ः उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे स्थित कुंए में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंए से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फारेंसिक टीम के साथ खुद पुलिस अधीक्षक पहुंचे हुए हैं।

    बता दें, अभी दिल्ली में युवती की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर उसके शरीर को फेंके जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब आजमगढ़ में भी एक ऐसा ही मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर लोग शौच करने के लिए निकले थे। तभी किसी ने कुंए में झांका तो वह दंग रह गया। उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था।

    धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अज्ञात युवती का शव अलग-अलग भागों में मिला है। छानबीन के बाद पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन के बाहर मिली लाश से पुलिस को मिला अहम सुराग

    जालंधरः रेलवे स्टेशन के बाहर मिली लाश से पुलिस को मिला अहम सुराग

    जालंधर, (वरुण/हर्ष) : रेलवे स्टेशन के मेन गेट के सामने लाल रंग के सूटकेस में लाश मिलने के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में उसके साथी द्वारा हत्या करने की आशंका है। बताया जा रहा है कात्लि ने प्रवासी युवक को देर रात अपने क्वार्टर में मौत की घाट उतार और शव को ट्राली बैग में अच्छी तरीके से पैक कर दिया था।

    जब पुलिस ने बैग खोला था तो शव अकड़ गया था जिससे यह साफ होता है कि शव को रात में ही पैक किया गया था। जीआरपी के डीएसपी ओम प्रकाश, एसएचओ अशोक कुमार, आरपीएफ के असिस्टैंट कमांडेंट राकेश कुमार गुप्ता, पोस्ट इंचार्ज इंस्पैक्टर मोहनलाल व पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के हाथ की उंगली में एक अंगूठी मिली है, जिस पर शमीम लिखा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि मृतक गद्दईपुर इलाके में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस को एक तस्वीर मिली है। जिसे लेकर देर रात सीआईए और एसओयू की टीम राजा गार्डन और गद्दईपुर इलाके में मृतक व कातिल की तस्वीर लेकर मामले की छानबीन करती रही।

  • पंजाबः पुलिस ने 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल भुक्की को किया नष्ट, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस ने 151 किलो हेरोइन और 11 क्विंटल भुक्की को किया नष्ट, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस ने भट्टी में जलाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार 800 करोड़ रुपए की नशा सामग्री को नष्ट किया है। इस नशा सामग्री में 151 किलोग्राम हेरोइन और 11 क्विंटल भुक्की का नशा शामिल है। आईजीपी काउंटर इंटेलीजेंस राकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय नशा निस्तारण समिति ने इस नशे नष्ट किया। इस मौके पर हाई लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान, एआईजी एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह, एआईजी सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा और डीएसपी एसएसओसी हरविंदरपाल सिंह मौजूद रहे।

    पंजाब पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एसएसओसी, अमृतसर और फाजिल्का में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत दर्ज मामलों से संबंधित नशीले पदार्थों को कल खन्ना पेपर मिल अमृतसर में नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि रेंज लेवल ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने 40.5 किलो अफीम को राजकीय अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स, नीमच (मप्र) में जमा करने के लिए निस्तारण प्रमाण पत्र जारी किया।

  • पंजाबः पंखे से लटकती मिली लाइनमैन की पत्नी की लाश

    पंजाबः पंखे से लटकती मिली लाइनमैन की पत्नी की लाश

    मोगा: जिले में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड में लाइनमैन की पत्नी ने खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। मामला थाना सिटी साउथ के अधीन पड़ते इलाके गली हजारा सिंह वाली मोहल्ला अंगदपुरा का है। जहां किराए के मकान में रहती 56 साल की सोना देवी लाश पंखे से लटकती मिली। इलाका निवासियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    वहीं सूचना मिलते ही सिटी साउथ के सहायक थानेदार हरप्रीत शर्मा तथा हवलदार दिलदार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद सोना देवी की लाश को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। सहायक थानेदार हरप्रीत शर्मा ने बताया कि सोना देवी का पति पंजाब राज्य बिजली बोर्ड में लाइनमैन के तौर पर तैनात है और वह यूपी के निवासी हैं।

    वह यहां पिछले 3-4 साल से किराए के मकान पर रह रहे हैं। मृतका 4 बच्चों की मां थी। सभी बच्चे शादीशुदा बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मृतका के यूपी (अमेठी) स्थित मायके परिवार को सूचित किया गया है। उनके आने पर बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

  • बर्थडे पार्टी में डांसर ने स्टेज से उतरने से किया इंकार, बदमाशो ने डांसर और सिंगर को मारी गोली, देखें वीडियो

    बर्थडे पार्टी में डांसर ने स्टेज से उतरने से किया इंकार, बदमाशो ने डांसर और सिंगर को मारी गोली, देखें वीडियो

    बिहारः भोजपुर में बर्थडे पार्टी में डांस करने पहुंची डांसर और सिंगर को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां डांसर के नीचे उतरकर साथ डांस करने से मना करने पर गोली मार दी गई। जिसके बाद सिंगर डांसर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके के जनईऊडीह गांव का है घटना के बारे में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक बर्थडे पार्टी में डांस कर रही डांसर ने जब स्टेज से नीचे उतरकर डांस करने से मना कर दिया तब इसको लेकर वहां विवाद हो गया।

    बताया जा रहा है 15 नवंबर की रात को बर्थडे पार्टी में नाच-गाने का प्रोग्राम रखा गया था। यहां आर्केस्ट्रा ग्रुप की डांसर स्टेज पर डांस कर रही थी। तब पार्टी में शामिल हुए कुछ लोग उससे जबरदस्ती नीचे उतरकर नाचने के लिए कहने लगे आर्केस्ट्रा ग्रुप के लोगों ने मना कर दिया तब इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बाद में जब पार्टी खत्म हो गई तब घर लौटते हुए सिंगर और डांसर को गोली मार दी गई। गोली चलने के बाद डांसर और सिंगर को गंभीर चोटें आई है। दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों अब खतरे से बाहार हैं। घटना मंगलवार देर रात की है।

    डांसर ओडिशा की है वह भुवनेश्वर के रमेश कुमार बेहरा की 23 वर्षीय बेटी नीनू बेहरा है। सिंगर की पहचान पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के महेश यादव के 27 वर्षीय बेटे मुकेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बारे में डांस पार्टी के आयोजक रणवीर साव ने बताया कि उनके पुत्र आर्यन कुमार का चौथा बर्थडे समारोह मनाया जा रहा था, जिसमें उन्होंने उन दोनों को नाचने व गाने के लिए बुलाया था। मंगलवार को देर रात कार्यक्रम खत्म हुआ तो हमने रात ज्यादा होने की वजह से उन्हें रूकने के लिए कहा- तब उन्होंने कहा कि हम लोग संदेश के ही हैं चले जाएंगे फिर हमने उन्हें पैसे देकर विदा कर दिया बाद में उन्होंने फोन कर उन्हें सूचना दी के कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी है।

  • भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

    भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

    नई दिल्लीः देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो गई है। मुंबई बेस्ड स्टार्टअप पीएमवी Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) ने इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। यह एक माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार है, जिसे EaS-E (ईएएस-ई) नाम दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। हालांकि यह कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए होगी। लॉन्चिंग से पहले ही इस गाड़ी को 6000 बुकिंग मिल चुकी है। ग्राहक इस गाड़ी को कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

    यह सबसे सस्ती होने के साथ देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार भी है। पीएमवी Eas-E इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 200 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है। पीएमवी Eas-E इलेक्ट्रिक स्मार्ट कार को मोबाइल फोन के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। कार को IP67 रेटिंग के साथ 10 Kwh का लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी पैक मिलता है. इलेक्ट्रिक कार को पीएमएसएम इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें 10kw की पावर के साथ 500 Nm का टार्क मिलता है।

    पीएमवी का दावा है कि Eas-E इलेक्ट्रिक कार की परिचालन लागत 75 पैसे/किमी से कम है। इस इलेक्ट्रिक कार में ऑन बोर्ड नेविगेशन के साथ क्रूज कंट्रोल, रिमोट पार्किंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट कार की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। कार में हाई स्ट्रेंथ शीट मेटल के साथ एयरबैग और सीटबेल्ट मिलते हैं।

  • पंजाबः ऑटो सवार 9 व्यक्तियों ने ASI पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

    पंजाबः ऑटो सवार 9 व्यक्तियों ने ASI पर किया हमला, दी जान से मारने की धमकी

    लुधियानाः जिले में अज्ञात ऑटो सवार लोगों ने एएसआई पर हमला कर घायल कर दिया। मामला ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का है। देर रात बाइक पर जा रहे एएसआई को ऑटो सवार 9 लोगों ने धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। हमलावारों ने एएसआई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। अब थाना मोती नगर पुलिस ने 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    सब इंस्पेक्टर गुरुदयाल सिंह ने बताया कि यह केस होशियारपुर के गांव मुखलिआना निवासी एएसआइ राजेंद्र सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वह थाना मोती नगर में ड्यूटी करता है। 15 नवंबर को वह पंजाब होमगार्ड जवान उमेश राय के साथ तड़के 2:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में गश्त कर रहा था। उसी दौरान वहां से निकल रहे बिना नंबर प्लेट हीरो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देख रोक कर उनका नाम पता पूछा। तीनों ने नशा किया हुआ था। वह कोई तसल्ली बक्श जवाब नहीं दे सके।

    पुलिस ने उन्हें काबू करने की कोशिश की तो वह अपना मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गए। जब पुलिस की टीम ट्रांसपोर्ट नगर से हीरा नगर नगर निगम के पानी वाले ट्यूबल के थोड़ा करीब पहुंची। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उन्हे गिरा दिया। फिर वहां एक ऑटो रिक्शा पर सवार होकर आए 7 लोगों ने उसे घेरकर मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे घायल करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह ने कहा कि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।

  • पंजाबः NCB की बड़ी कार्रवाई, इस इलाके में रेड कर पकड़ी 20 किलो हेरोइन

    पंजाबः NCB की बड़ी कार्रवाई, इस इलाके में रेड कर पकड़ी 20 किलो हेरोइन

    लुधियानाः नेशनल क्राइम ब्यूरो ने आज सुबह डुगरी इलाके में दबिश देकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। एनसीबी ने इलाके से 20 किलो हेरोइन बरामद की है। जिले का कोई भी अधिकारी इस संबंध में जानकारी देने से इनकार कर रहा है। इस मामले में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों को टीम अपने साथ चंडीगढ़ ले गई है। हालांकि इस रेड की पुष्टि जिला पुलिस के किसी भी अधिकारी ने नहीं की है। गुपचुप तरीके से टीम इलाके में दाखिल हुई और हेरोइन और लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

    सूत्र बताते हैं कि दुगरी इलाके से पूरे शहर में नशा तस्करी का काला कारोबार चलता है। रेड के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। बीते दिन पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव खुद लुधियाना में नशा तस्करों पर नकेल कसने आए थे, यहां उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन नशा तस्कर पहले से अलर्ट हो गए थे और पुलिस हाथ कुछ खास कामयाबी नहीं लगी थी।