Blog

  • जालंधरः मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर वार को लेकर भाजपा में भारी रोष, देखें वीडियो

    जालंधरः मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर वार को लेकर भाजपा में भारी रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। वहीं बीते दिन कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर  जालंधर मेें मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए दीवारों पर लगा दिए। जिसके बाद भाजपा में भारी रोष पाया गया। भाजपा ने दीवारों से मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर फाड़कर वहां पर मोदी लाओ देश बचाओ के पोस्टर लगा दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के मंत्री ने प्रधानमंत्री खिलाफ आचार संहिता के दौरान पोस्टरबाजी करके कानून की खिल्ली उड़ाई है।

    आज भाजपा के कार्यकर्ता इकट्ठे होकर डीसी को शिकायत देने जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को आपत्तिजनक, गैर कानूनी करार देते हुए इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी पदाधिकारियों ने पूरे शहर में लगाए गए पोस्टरों को फाड़ कर नारेबाजी की। ज़िला भाजपा द्वारा पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और आप विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

    भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के मुखिया के खिलाफ ऐसा प्रचार सहन नही किया जाएगा। राज्य में अशांति फैलाने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसी को शिकायत देकर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले विधायक और मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग से कड़ी करवाई करने की मांग की जाएगी।

  • पंजाबः अमृतपाल की वीडियो जारी होने के बाद एक्शन में पुलिस, 300 डेरों में सर्च ऑपरेशन

    पंजाबः अमृतपाल की वीडियो जारी होने के बाद एक्शन में पुलिस, 300 डेरों में सर्च ऑपरेशन

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह की तालाश में जहां पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। वहीं बीते दो दिन में अमृतपाल सिंह ने 2 वीडियो और एक ऑडियो जारी कर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। अमृतपाल इस समय 14 दिन हो गया लेकिन अभी भी पुलिस की गिरफ्तर से दूर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के धार्मिक स्थलों में छुपने का इनपुट मिला है। जिसके बाद अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर समेत पंजाब के सभी धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    बताया जा रहा है कि पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के टारगेट पर जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और बठिंडा के डेरे हैं। इसके लिए बीते दिन होशियारपुर में ड्रोन की भी मदद ली गई। वहीं पुलिस होशियारपुर में इनोवा बरामद होने के बाद अब एक स्विफ्ट कार की तलाश कर रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि वह होशियारपुर में अपनी इनोवा कार छोड़ उस गाड़ी से फरार हुआ था।

    वहीं दूसरी ओर अमृतपाल सिंह को लेकर संगरूर से शिअद (अमृतसर) के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का बड़ा बयान सामने आया है। सासंद मान ने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह बॉर्डर था, तो नेपाल जाने की क्या जरूरत थी, रावी पार कर पाकिस्तान चला जाता। हम 1984 के बाद भी गए थे। जिंदगी खतरे में हो और सरकार ऐसा जुल्म करती हो तो सिख इतिहास में यह सब जायज है। मान ने कहा कि सरकार कह रही कि वह ISI का आदमी है। अमृतपाल वहां जाता तो ISI उसे गले लगा लेती।

  • जालंधरः अहम खबर, 7 दिनों तक यह फाटक रहेगा बंद 

    जालंधरः अहम खबर, 7 दिनों तक यह फाटक रहेगा बंद 

    जालंधर/वरुण:  अगर आप भी जरूरी काम से बशीरपुरा की ओर जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरसल, गुरु नानक पुरा के अधीत पड़ते बशीरपुरा रेलवे फाटक पर इमरजेंसी ट्रैक रिपेयरिंग का काम चल रहा है। जिसके चलते रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इस फाटक पर 7 दिन तक निमार्ण कार्य चलेगा। इसी कारण बशीरपुरा रेलवे फाटक 31 मार्च से 6 अप्रैल यानी 7 दिनों तक बंद रहेगा। रेलवे के सीनियर सैक्शन इंजीनियर (पीवे) सोहन लाल वर्मा ने कहा कि अति आवश्यक कार्य के लिए फाटक को बंद किया जा रहा है।

    इसलिए उपरोक्त दिनों में लोग बशीरपुरा फाटक की बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए रेलवे अधिकारियों ने एक नोटिफिकेशन जारी करके जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ को भी स्टाफ तैनात करने के लिए सूचित कर दिया है।

  • जालंधरः CM की फटकार का असर- एक करोड़ का CLU चोरी करने वाले कालोनाईजर के खिलाफ निगम की बड़ी कारवाई, देखें वीडियो

    जालंधरः CM की फटकार का असर- एक करोड़ का CLU चोरी करने वाले कालोनाईजर के खिलाफ निगम की बड़ी कारवाई, देखें वीडियो

    1800 से ज्यादा शिकायतें पैंडिंग, करोड़ों का राजस्व चोरी करने वाले पर निगम कमिशनर क्यों हैं मेहरबान ?

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल: पंजाब सरकार द्वारा लगाई पाबंदी के बावजूद जालन्धर में अवैध कालोनियों का आंकड़ा बड़ता ही जा रहा है कालोनाईजरों के दिल से नगर निगम का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। ऐसी सैंकड़ों अवैध कालोनियों की निगमस्तर पर 1800 से ज्यादा शिकायतें पैडिंग हैं जिनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं हो रही। लिहाजा शिकायतकर्ता निगम कमिशनर की कार्यप्रणाली से खफा होकर लोकल बॉडी विभाग के सैक्टरी तथा सीएम आफिस तक शिकायतें भेज रहे हैं। आज इसी कड़ी में चंडीगढ़ से पड़ी फटकार के बाद निगम कमिशनर अभिजीत कपलिश ने होशियारपुर रोड पर स्थित होटल इंपीरियल मैनोर के साथ काटी जा रही 6 एकड़ की अवैध कालोनी को डिमोलिश करने के लिए टीम को भेजा।

    यह कालोनी बीते कुछ ही समय पर पहले शुरु हुई और यहां मिट्टी डाल कर सड़कें भी बिछाई जा रही थी। शातिर कालोनाईजर की ओर से यहां प्लाट बेचने के लिए ग्राहकों को कई तरह के प्रलोबन दिए जा रहे थे कि यह कालोनी पंजाब सरकार द्वारा मंजूरशुदा है तथा निगम का कोई भी अधिकारी इस कालोनी पर एक्शन नहीं लेगा। यह भी जानकारी मिली है कि इस कालोनी में 50 से ज्यादा प्लाट प्राप्टी डीलरों ने बुक करवा लिए थे। मगर अब कालोनाईजर तथा निगमस्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत का पर्दाफाश करते हुए सीएम मान ने ऐसी सभी अवैध कालोनियों पर डिच चलाने के लिए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। 

    निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिस अवैध कॉलोनी में अवैध निर्माण को गिराया गया है, इसके मालिकों ने निगम के खजाने को बहुत मोटा चूना लगाया है। निगम के अधिकारियों ने कहा कि अवैध तरीके से कॉलोनी काट कर करीब एक करोड़ रुपए की सीएलयू फीस की चोरी की गई है। बिना लैंड यूज चेंज करवाए ही प्लाट बेचे जा रहे थे। 

    अमर पैलेस के भी गिराई अवैध इमारतें

    नगर निगम के टीम ने सुबह-सुबह दो जगह कार्रवाई की। इम्पीरियल पैलेस के बाद निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने ढिलवां रोड पर स्थित अमर पैलेस के पास भी अवैध तरीके से बनाई जा रही इमारतों पर कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने अमर पैलेस के पास बनाई जा रही दो कॉमर्शियल इमारतों पर कार्रवाई की है। दोनों इमारतों में तोड़फोड़ कर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। यह कालोनी कांग्रेसी नेता की शह पर काटी गई थी इन अवैध रूप से बनाई जा रही कॉमर्शियल इमारतों के मालिकों को भी निगम ने नोटिस जारी किया था। दोनों इमारतों की निगम की स्वीकृति और सीएलयू संबंधी दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन इन इमारतों को निर्माण करने वालों ने न तो निगम में कोई दस्तावेज दिखाए और न ही निर्माण कार्य को रोका। जिस पर आज डिमोलिशन की कार्रवाई की गई।

  • पंजाबः लुटेरों और पुलिस के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः लुटेरों और पुलिस के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां गांव संगतपुरा में देर रात लुटेरों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ दौरान पुलिस टीम का कांस्टेबल जुगराज सिंह घायल हो गया है। वहीं सूचना मिली है कि इस मुठभेड़ में करीब 30 राउंड फायर किए गए। घायल जुगराज सिंह का अमृतसर फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद लुटेरे गैंग के 4 सदस्यों का पीछा करना शुरू कर दिया। लुटेरे मजीठा की तरफ भागे। मजीठा के अंतर्गत आते गांव संगतपुरा के पास पुलिस लुटेरों को घेरने में कामयाब रही। लुटेरा गैंग के सदस्यों ने बचाव के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक कॉन्स्टेबल को गोलियां लगी। इलाज के लिए कॉन्स्टेबल को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी गैंग अमृतसर और गुरदासुपर एरिया में काफी अधिक सक्रिय था। आरोपियों ने बीते दिनों ही गुरदासपुर के फतेहढ़ चूडिया एरिया में फाइनेंस कंपनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं लुटेरा गैंग के 4 सदस्यों में से 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है।

  • आज का राशिफल, 31 March 2023 

    आज का राशिफल, 31 March 2023 

    आज का राशिफल, 31 March 2023 

    मेष: नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
    वृष: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें

    मिथुन: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

    कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।
    सिंह: नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

    कन्या:
    मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

    तुला:
    यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।
    वृश्चिक: वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।
    धनु: कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

    मकर: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।
    कुंभ: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

    मीन: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।
  • पंजाब :  अमृतपाल सिंह का एक और नया वीडियो आया सामने, प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : अमृतपाल सिंह का एक और नया वीडियो आया सामने, प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    अमृतसर : अमृतपाल सिंह बीते दिनों ,सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उसने अपनी गिरफ्तारी को लेकर खुलासा किया था। इस बारे वीडियो के 24 घंटे के बाद आज अमृतपाल सिंह का एक ऑडियो भी सामने आया था। जिसके बाद प्रशासन में हलचल तेज हो गई और जगह-जगह पर चेकिंग अभियान की गतिविधियां तेज कर दी गई।

    वही कुछ देर बाद ही अब दोबारा एक नया वीडियो क्लिप सामने आया है। इस दौरान उसने कहा कि, मैं भागा नहीं हूं बगावत के रासते में हूं, जल्दी ही दुनिया के सामने आऊंगा। इस दौरान उसने लोगों से कहा कि वहम में मत रहें कि मैं भगौड़ा हूं और अपने साथियों को छोड़ कर चला गया हूं। मैं आज भी अपने कौम के साथ व अपने साथियों के साथ हूं। इस दौरान अमृतपाल ने कहा कि वह देश छोड़ कर भागने वाला नहीं है।

    केसों को कटवाने को लेकर उसने कहा कि केस कत्ल करवाने की कभी सपने में नहीं सोच सकता है। अमृतपाल ने कहाकि जत्थेदार के लिए यह परिक्षा की घड़ी है। इस दौरान उसने अपने परिवार से भी अपील की है कि अपना घर छोड़ कर नहीं जाना, मेरा साथ दो सारी संगत साथ दे रही है। इस मौके पर उसने संगत से अपील की है कि सभी गांवों में अनाऊंसमेंट करवाकर सरबत खालसे के लिए वैसाखी पर संगतों का एक बड़ा इकट्ठ किया जाए। उसन कहा कि वाहेगुरु पहले भी रक्षा करता आया है आगे भी करेगा। 

  • पंजाब:  मंहगाई का झटका, बिजली के रेट में हुई बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से नई दरें होंगी लागू

    पंजाब: मंहगाई का झटका, बिजली के रेट में हुई बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से नई दरें होंगी लागू

    चंडीगढ: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने उद्योगों को बड़ा झटका दिया है। पावरकॉम ने बिजली दरों में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब उद्योगों को 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। अगले 5 साल के लिए सालाना तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ इसे लागू किया जाएगा। 1 अप्रैल से बढ़ी दर पर बिजली मिलेगी। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन से मंजूरी मिलने के बाद पावरकॉम ने सर्कुलर जारी कर अधिकारियों को इसे लागू करने का निर्देश दिया। पावरकॉम ने घरेलू बिजली भी महंगी करने का प्रस्ताव रेगुलेटरी कमीशन को भेजा था। हालांकि अभी इसकी अनुमति नहीं मिली है।

    रेगुलेटरी कमीशन को भेजे प्रस्ताव में पावरकॉम ने दलील दी थी कि सूबे में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बाहर से महंगी बिजली व कोयला खरीदना पड़ रहा है। इससे खर्चे काफी बढ़ गया है लेकिन उस हिसाब से राजस्व नहीं मिल रहा है। बिजली सब्सिडी का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है। इन सब दलीलों के साथ पावरकॉम ने रेगुलेटरी कमीशन को प्रस्ताव भेजकर बिजली की दरें बढ़ाने की अनुमति मांगी थी।

    उधर, पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन ने रेगुलेटरी कमीशन के इस कदम को सही बताया है। एसोसिएशन के मुताबिक इससे पावरकॉम की आय में इजाफा होने से आर्थिक मुश्किलें कुछ हद तक हल हो सकेंगी। वहीं सरकार पर भी बिजली सब्सिडी का कुछ बोझ कम होगा। बिजली के रेट बढ़ने से राज्य में करीब डेढ़ लाख उद्योग प्रभावित होंगे। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इन उद्योगों को 2669 करोड़ की सब्सिडी दी है। इनमें छोटे उद्योगों को 189 करोड़, मध्यम उद्योगों को 289 करोड़ और बड़े उद्योगों को 2191 करोड़ की सब्सिडी दी गई है।

  • जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 गिरफ्तार

    जालंधरः वरुण/हर्षः देहात पुलिस के अलग अलग थानों की टीमों ने चोरी और नशे की वारदातों पर नकेल कसते हुए चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया। थाना आदमपुर की पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिनकी पहचान लवजोत सिंह उर्फ़ लंबू पुत्र मुसल्ला और ज्ञानचंद उर्फ़ गौरी पुत्र परशोतम की निवासी गाँव लेस्डीवाल, आदमपुर और सरबजीत उर्फ़ चीमा पुत्र अमरजीत निवासी गाँव महमदपुर, आदमपुर के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सन्नी पुत्र जागरण निवासी लेस्डीवाल ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कारवाई करते हुए एएसआई अंग्रेज़ सिंह ने मामले की जाँच करते हुए आरोपी लवजोत और ज्ञानचंद को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से चोरी किए हुए सोने के आभूषण बरामद किए। 

    इसी तरह उनकी टीम के ASI जगदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान अलावलपुर मोड़ पर मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि सरबजीत चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के लिए गांधी अस्पताल आदमपुर के नजदीक घुम रहा है। जहाँ पुलिस ने उसे चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोचा और पुछताछ के दौरान सरबजीत सिंह ने एक और चोरी का मोटरसाइकल बरामद करवाया। 

    वहीं दूसरी थाना बिलगा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 100 नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपी कि पहचान गुरदीप सिंह उर्फ़ दीपा पुत्र महेन्द्रसिंह निवासी मीयूवाल, बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अनवर मसीह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाँव खोनेवालों के पास मौजूद थे जहाँ उन्होंने आरोपी गुरदीप के क़ब्ज़े से 102 नशीली गोलियां बरामद कर उसके ख़िलाफ़ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • राम नवमी: पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस द्वारा भंडारे का आयोजन

    राम नवमी: पुलिस लाइन झलेड़ा में पुलिस द्वारा भंडारे का आयोजन

    हवन यज्ञ डालकर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने सुख समृद्धि की कामना  

    ऊना/सुशील पंडित: चैत्र नवरात्र के तहत रामनवमी को लेकर आज प्रदेश भर में त्यौहार का माहौल रहा। इसी कड़ी में उना जिला में भी हिमाचल पुलिस द्वारा पुलिस लाइन झलेड़ा  स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ऊना पुलिस द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। इस हवन यज्ञ में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, डीएसपी अजय ठाकुर शामिल हुए और उन्होंने इस हवन यज्ञ में आहुति डालकर कंजक पूजन किया।

    इस दौरान महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन कर माता का गुणगान भी किया गया उन्होंने  इस यज्ञ में सुख समृद्धि की कामना की। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया की रामनवमी के मौके पर पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित माता के मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है जिसको देखते हुए पुलिस द्वारा रामनवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में इस भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है