Blog

  • लंबे और घने बाल पाने के लिए अपनी Diet में शामिल करें ये सुपरफूड्स

    लंबे और घने बाल पाने के लिए अपनी Diet में शामिल करें ये सुपरफूड्स

    Health Tips: बालों को लंबे और घने बनाने के लिए सही Diet का होना बहुत जरूरी है। यहां कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से बालों की ग्रोथ और मजबूती में मदद मिल सकती है:

    1. Egg (अंडे)
    अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना नाश्ते में अंडे शामिल करने से बालों को आवश्यक प्रोटीन मिलता है।

    Eggs

    2. Spinach (पालक)
    पालक आयरन से भरपूर होता है। आयरन की कमी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण हो सकती है, इसलिए आयरन युक्त आहार लेना बहुत जरूरी है।

    Spinach (Paalak)

    3. Dry Fruits (सूखे मेवे)
    बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये फैटी एसिड्स बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    Dry fruits

    4. Citrus Fruits (खट्टे फल)
    संतरा और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं। विटामिन सी शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है और स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद होता है।

    Citrus Fruits

    5. Carrot (गाजर)
    गाजर विटामिन ए से भरपूर होती है, जो स्कैल्प को नेचुरल सीबम बनाने में मदद करती है और बालों की जड़ों को स्वस्थ रखती है।

    carrots

    इन चीजों को अपनी Diet में शामिल करके आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकते हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर को वो सभी पोषक तत्व मिलते हैं जो हेल्दी हेयर ग्रोथ के लिए आवश्यक हैं।

  • Election Commission ने 12 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान

    Election Commission ने 12 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान

    नई दिल्लीः भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। 14 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

    राज्यसभा उपचुनाव असम और महाराष्ट्र में दो सीट, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा में एक-एक सीट पर होगा। हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में बीजेपी उम्मीदवार के जीतने की संभावना है क्योंकि इन राज्यों में भाजपा की सरकार है और संख्या बल बीजेपी के पक्ष में है।

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र हुड्डा, मीसा भारती, बिप्लब कुमार देब, केसी वेणुगोपाल सहित मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की दस सीटें खाली हो गईं। जबकि दो सीटें सदस्यों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है।

     

  • Punjab: तेजधार हथियारों से पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab: तेजधार हथियारों से पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    मोहाली : हमलावरों द्वारा घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पिंजौर के गांव बसोला में पड़ोसियों ने घर में घुसकर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रॉड, दातर सहित उनपर हमला किया। इस हमले में हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने सुबह 9 बजे वह अपने घर में बैठे हुए थे कि अचानक हमारे पड़ोसियों ने आकर हमारे ऊपर रॉड, डंडों और दातर से हमला कर दिया।

    उसने बताया कि परिवार के 8 लोगों ने आकर घर में हमला किया। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की, पहले घर के अंदर मेरे पति को मारा, उसके बाद जब मेरा पति घर से अपना बचाव करने के लिए गली में भागने लगा तो गली में पीछे-पीछे उसके ऊपर दातर और रॉड से हमला किया। जिससे हरप्रीत गंभीर घायल हो गया। जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर हरप्रीत की मौत हो गई।

    मृतक के भतीजे अमनप्रीत ने कहा कि आपसी जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा था। जिसके चलते रोज लड़ाई होती थी। लेकिन आज सुबह इन सभी ने आकर घर में मेरे चाचा के ऊपर हमला कर दिया और इन सभी ने उसके ऊपर दातर और रॉड से हमला किया और इलाज दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

  • बड़ी खबरः इस जगह हेलीकॉप्ट हुआ क्रैश, 4 की मौत, उड़ान के 3 मिनट बाद टूटा संपर्क

    बड़ी खबरः इस जगह हेलीकॉप्ट हुआ क्रैश, 4 की मौत, उड़ान के 3 मिनट बाद टूटा संपर्क

    शिवपुरीः नेपाल में प्लेन हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर नेपाल में हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा नेपाल के नुवाकोट में हुआ है। एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में आग लग गई और अंदर बैठे 4 लोगों की जान चली गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेपाल के नुवाकोट स्थित शिवपुरी में ये भयानक हेलीकॉप्टर हादसा देखने को मिला। हेलीकॉप्टर ने रसुवा के लिए उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में 4 चीनी नागरिक समेत पांच लोग सवार थे। कैप्टन अरुण मल्ला हेलीकॉप्टर में बौतर पायलट मौजूद थे। टीआईए से टेकऑफ करने के महज 3 मिनट बाद अचानक हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ गई।

    मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर हादसे की वजह पहाड़ी से टकराव को माना जा रहा है। खबरों के अनुसार पांच लोगों के साथ हेलीकॉप्टर ने नेपाल के काठमांडू से उड़ान भरी थी। यह रसुवा की तरफ जा रहा था। तभी नुवाकोट जिले के सूर्य चौर-7 में हेलीकॉप्टर एक पहाड़ी से टकरा गया। पहाड़ी से टकराने के बाद विमान में आग लग गई और अंदर मौजूद 4 लोगों की जान चली गई।

  • Punjab: 15 अगस्त को ज्वाइंट कमिश्नर Jaskiran Singh Teja सहित 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

    Punjab: 15 अगस्त को ज्वाइंट कमिश्नर Jaskiran Singh Teja सहित 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

    लुधियाना : स्वतंत्रता दिवस पर 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सीएम भगवंत मान द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इस सूचि में लुधियाना के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरणजीत सिंह तेजा और थाना साइबर सेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह का नाम भी शामिल हैं। पंजाब सरकार के डिपार्टमैंट ऑफ होम अफेयर एंड जस्टिस से जारी हुई नोटिफिकेशन में पंजाब के कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

    इनमें लुधियाना सबसे टॉप नंबर पर है। बात चाहे नशे की रोकथाम की हो, जनता के हित में काम करने वाले लुधियाना के ज्वाइंट सीपी/डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा को सीएम मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ ही साइबर पुलिस एसएचओ जतिंदर सिंह को भी सीएम मेडल से सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने कई साइबर ठगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भी पर्दाफाश किया है।

     

  • Jalandhar: कड़ी सुरक्षा में पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी की टीम, देखें वीडियो

    Jalandhar: कड़ी सुरक्षा में पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी की टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का रिमांड खत्म होने के बाद ईडी अधिकारी कोर्ट पहुंचे। इस दौरान सीआईए एसएफ के जवान मौके पर मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा में भारत भूषण आशु को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा हैकि कोर्ट में एक बार फिर से आशु के ईडी के अधिकारी रिमांड की अपील कर सकते है।

    गौर हो कि इससे पहले ईडी के अधिकारी जेपी सिंह की अगुवाई में टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को 1 अगस्त को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। देर शाम ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 9 घंटे तक ईडी अधिकारियों ने आशु से उसकी बढ़ी हुई संपत्ति और विदेशों में लेनदेन के बारे में पूछताछ की। ईडी ने आशु को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर से आशु को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया।

  • Punjab: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी Car, एक की मौत

    Punjab: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी Car, एक की मौत

    होशियारपुर : सड़कों पर कई आवारा जानवरों की भरमार रहती है। जिसके कारण सड़कों पर कीमती जानें जा रही है। ऐसा ही मामला टांडा रोड पर पड़ते भंगी चोल के पास से सामने आया है। जहां एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार पुल से नीचे गिर गई। जानकारी के अनुसार खाई में कार गिरने से एक की मौत और 2 घायल हो गए। मृतक की पहचान हरजीत सिंह (55) गांव हरदोखानपुर निवासी के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए कार ड्राइवर ने बताया कि वह होशियारपुर के एक निजी अस्पताल से किसी रिश्तेदार का हाल पूछकर  गांव लौट रहा थे, तो अचानक उसके सामने एक आवारा जानवर आ गया और जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी का स्टेरिंग घुमाया तो कार बेकाबू हो गई और गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

  • Punjab : बाइक सवार चोरों ने किराना स्टोर में की लाखों की चोरी, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार चोरों ने किराना स्टोर में की लाखों की चोरी, देखें वीडियो

    लुधियाना : चोरों द्वारा एक किराना दुकान को निशाना बनाया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार 3 चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर से करीब 5 लाख रुपए चुरा लिए। दुकानदार मनोहर ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात दुकान बंद करके घर चला गया। रात को बाइक सवार तीन चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा।

     जिसके बाद दो युवक दुकान के बाहर रैकी करते रहे, उनका एक साथी कंधे पर बैग डालकर दुकान में दाखिल हुआ। चोर ने आसानी से गल्ले से करीब 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि सुबह जब पड़ोसियों ने फोन किया तो पता चला कि दुकान में चोरी की वारदात हुई है।

     चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरों ने कैसे इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना पुलिस चौकी मुंडियां को दे दी है।

  • Jalandhar: Hockey Team और Vinesh Phogat को आयोग्य घोषित किए जाने पर Pargat Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Hockey Team और Vinesh Phogat को आयोग्य घोषित किए जाने पर Pargat Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पेरिस ओलंपिक के कुश्ती के 50 किलोग्राम के फाइनल में 150 ग्राम ज्यादा होने पर विनेश को आयोग्य घोषित कर दिया गया। जैसे ही फोगाट को इस खबर का पता चला तो वह बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि हाइड्रिडेश के चलते विनेश की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते फोगाट को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि विनेश फोगाट की हालत में सुधार हो रहा है। ओलंपिक पॉलीक्लिनिक में फोगाट आराम कर रही हैं। वहीं इस मामले को लेकर परगट सिंह का बयान सामने आया है।

    परगट सिंह ने कहा कि देश वासियों को फोगाट का सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एथलीट के भार को चैक करना और उसे गाइड करना साथ में रह रहे ऑफिशियल का काम होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के साथ रहे ऑफिशियल का इसका ज्ञान भी होता है। परगट सिंह ने कहा कि खिलाड़ी का मैच से पहले इसलिए ही भार चैक किया जाता है। परगट सिंह ने कहा कि फोगाट सिल्वर मेडल के लिए डिज़र्व करती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी को सपोर्ट करना चाहिए।वहीं भारतीय हॉकी टीम को जर्मन से मिली हार के बाद परगट सिंह ने कहा कि कहीं ना कहीं आपका गुडलक की काम करता है।

    उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने काफी मेहनत करते अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने कहा कि चार टीमों में कोई ज्यादा अंतर नहीं होता। ऐसे में जब आपको सुनहरी मौका मिलता है तो उसे इस्तेमाल कर लेना चाहिए। अगर वह मिस हो जाए तो मैच पर असर आता है। चार टीमों के बीच मैच के दौरान टीमों में कोई ज्यादा अतंर नहीं होता। हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि जर्मन की टीम काफी टाइट हॉकी खेलती है, जबकि स्पेन की टीम ओपन हॉकी खेलती है ऐसे में ब्रांज मेडल जीतने की उन्हें टीम से उम्मीद है।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः ऋषि नगर के अधीन आते न्यू शेरा कालोनी संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। वहीं मौके पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि फैक्टरी के कर्मियों ने मृतक के शव बरामद होने की सूचना दी। व्यक्ति ने कहा कि खाली प्लाट के पास सुबह व्यक्ति का शव मिला। युवक ने कहा कि जिसके बाद उसने घटना की सूचना पास में अपने अंकल को दी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया था। जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला वहां पर व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। व्यक्ति ने बताया कि इलाका निवासियों ने बताया कि बीते दिन शाम से व्यक्ति गिरा पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 25 से 30 साल की लग रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि शेरा कालोनी में बंद गली में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मृतक के कब्जे से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि शव के कोई नशीली वस्तु बरामद नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।