Blog

  • गजक खिलाकर नर्स को अगवा कर किया गैंगरेप, महिला सहित 4 गिरफ्तार

    गजक खिलाकर नर्स को अगवा कर किया गैंगरेप, महिला सहित 4 गिरफ्तार

    मेरठः लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मेरठ से सामने आया है। जहां, एक नर्स को 3 युवकों और एक महिला ने टेंपो में अगवा कर लिया और एक मकान में ले जाकर तीनों ने उसके साथ रेप किया। वीरवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ लोहियानगर थाने पहुंचकर नर्स ने दो युवकों को नामजद करते हुए महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी देते हुए नर्स ने बताया कि बुधवार शाम ड्यूटी खत्म कर वह तेजगढ़ी चौराहे से टेंपो से घर जा रही थी। टेंपो में बैठी एक महिला ने उसको गजक दी। गजक खाते ही वह बेहोश हुई तो उसे अलीपुर ले जाकर एक मकान में दुष्कर्म किया। वहां से वह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

    पुलिस का कहना है कि नर्स एक आरोपी की पहले से परिचित है। उसने पहले बंधकर बनाकर मारपीट करने की शिकायत दी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। बाद में नर्स ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी दाऊद, उसके भाई वाहिद और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Pitbull Dog ने मालिक पर किया हमला, गंभीर घायल

    Pitbull Dog ने मालिक पर किया हमला, गंभीर घायल

    गुहला चीका : अगर आप भी कुते पालने की शोकिन है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये शोक कभी कभी महंगा भी पड़ जाता है। कुत्ते पालने का शौक शहरों से होता हुआ अब गांवों की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा ही मामला गांव खरौदी से सामने आया है। जहां पिटबुल ने अपने पर ही हमला कर दिया।

    जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव खरौदी में एक युवक को अपने घर में पिटबुल कुत्ता पालना उस समय मंहगा पड़ गया, जब उसने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक उसे भोजन खिला रहा था, तो भोजन के बाद जब युवक ने कुत्ते के आगे रखा भोजन का बर्तन उठाना चाहा, तो कुत्ता भड़क गया और मालिक पर हमला कर दिया।

    गनीमत रही कि जिस समय कुत्ते ने हमला किया, तो वहां घर के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, उन्होंने ने लाठी  की मदद से कुत्ते पर काबू पाया। परंतु तब तक कुत्ता अपने मालिक का मुंह नोंच चुका था। घायल युवक को गुहला के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने पटियाला रैफर कर दिया है।

  • अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई Lok Sabha की कार्यवाही

    अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई Lok Sabha की कार्यवाही

    नई दिल्लीः संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल पाई। सदन में राष्ट्रगीत के बाद ही स्पीकर ने लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केअभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने यह घोषणा की। बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान सदन में 103 प्रतिशत कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुल 539 सदस्यों ने शपथ ली। पिछले महीने की 24 तारीख को बुलाया गया लोकसभा का सत्र कल समाप्त होने वाला था।

    लोकसभा ने आखिरी दिन देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं हंगामे को देखते हुए राज्यसभा की भी कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। संसद सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने विजय चौक पर इकट्ठा होकर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई “अपमानजनक” टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। एक दिन पहले ही जब विपक्षी सांसद संसदभवन परिसर में प्रवेश कर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे तो धक्कामुक्की हो गई और बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को चोट लग गई। सारंगी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के धक्का देने की वजह से उन्हें चोट आई है।

    विपक्षी दल संसद के शीतकालीन सत्र में, संसद के मकर द्वार के निकट विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन वीरवार की धक्का-मुक्की की घटना को बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश दिया कि कोई भी राजनीतिक दल, सांसद और सांसदों का समूह संसद के किसी भी द्वार पर प्रदर्शन नहीं कर सकते। गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए कल विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए। भाजपा सासंद मुकेश राजपूत को भी चोट लगी है।

    दूसरी तरफ, कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के सांसदों ने उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई महिला सांसदों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर राज्यसभा में दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया। मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश भी जारी किया, जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’ दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान किया और यह सुनिश्चित किया कि वह चुनाव में हार जाएं।

  • Jalandhar News: 2.50 करोड़ के घोटाले में क्लर्क को 5 साल की कैद

    Jalandhar News: 2.50 करोड़ के घोटाले में क्लर्क को 5 साल की कैद

    जालंधरः थाना नई बारादरी में 24 जनवरी 2012 को धोखाधड़ी व जालसाजी के केस पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने वीरवार को 2.5 करोड़ के घोटाले में डिविजनल कमिश्नर दफ्तर के इम्बॉसिंग क्लर्क चरनजीत सिंह वासी मुकेरियां को 5 साल की कैद व 50 हजार रुपए जुमाने की सजा सुनाई है। इसी के साथ ईडी की ओर से घोटाले को लेकर दायर किए गए मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी चरनजीत को तीन साल की कैद व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। केस में आरोप साबित न होने पर एजेंट योगेश सोनी वासी कोट मोहल्ला (बस्ती शेख), उसके भाई अजय सोनी और राजेश आनंद वासी ओल्ड जवाहर नगर को बरी कर दिया है।

    क्या है मामला

    थाना नई बारादरी में दर्ज किए गए केस के अनुसार डिविजनल कमिश्नर दफ्तर के क्लर्क चरनजीत सिंह वासी मुकेरियां को नामजद किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए खुलासा हुआ कि 2009 से लेकर 2012 तक चरनजीत सिंह ने करीब 2.50 करोड़ का घोटाला किया था। जांच के दौरान इस केस में उक्त तीन प्राइवेट लोग के नाम भी नामजद किए गए थे। जांच में यह बात आई थी कि चरनजीत सिंह इम्बॉसिंग फीस की रसीद अगर दस हजार की काट कर आवेदक को देता था, मगर सरकारी खाते में एक हजार रुपए जमा करवाता था। रसीद में कटिंग कर एक हजार कर देता था।
  • CM की अचानक बिगड़ी तबीयत, कार्यक्रम किए रद्द

    CM की अचानक बिगड़ी तबीयत, कार्यक्रम किए रद्द

    पटनाः बिहार सीएम नीतीश कुमार की अचानक तबीयत ब‍िगड़ गई। जिसके बाद उनके आज होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। डॉक्टर की सलाह पर नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थगित किया है। उन्हें सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार है। फिलहाल वो सीएम हाउस में रेस्ट कर रहे हैं।

    पटना में हो रहे बिजनेस कनेक्ट में आज मुख्यमंत्री शामिल होने वाले थे। उनके सामने ही MOU साइन होने की बात थी, लेकिन फिलहाल मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा राजगीर स्थित जयप्रकाश उद्यान में सम्राट जरासंध स्मारक के मूर्ति का अनावरण का भी कार्यक्रम था।

    तबीयत खराब होने की वजह से सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, सूत्रों की माने तो उनकी तबीयत ठीक लगी तो वो बिहार बिजनेस कनेक्ट में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 15 जून की सुबह भी अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

  • Jalandhar News : Police ने Heroin तस्करी के मामले में 2 महिलाओं को लिया हिरासत में

    Jalandhar News : Police ने Heroin तस्करी के मामले में 2 महिलाओं को लिया हिरासत में

    जालंधर,ens : पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़ी दो महिलाओं को सीआइए स्टाफ की टीम ने हिरासत में लिया है। आरोपी महिलाओं की पहचान जसवीर कौर और और प्रवीण कुमारी निवासी गांव लखनपाल के तौर पर हुई है। दोनों के पास से पुलिस ने अभी कोई रिकवरी नहीं दिखाई है।

    बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क में कई और महिलाएं और बाकी लोग शामिल हैं। पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने आठ महीने पहले गिरोह के सतनाम सिंह को आठ किलो होरोइन और 21 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। इसी मामले में सप्लाई करने वाली दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

    पुलिस ने उससे हथियार भी बरामद किए थे। 27 अप्रैल को सीआइए स्टाफ और थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने भगत सिंह कालोनी के पास नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा गाड़ी को शक के आधार पर रोका। चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया गाड़ी चलाने वाले की पहचान सतनाम सिंह उर्फ बबी निवासी गांव थादिया, बंगा, जिला एसबीएस नगर के रूप में हुई थी।

  • देखते ही देखते आग का गोला बनी Car, बाल-बाल बचे दंपति, देखें वीडियो

    देखते ही देखते आग का गोला बनी Car, बाल-बाल बचे दंपति, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: सेक्टर 38 मोटर मार्केट के पास सीएनजी कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। घटना के दौरान गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार दंपति गाड़ी से नीचे उतर गए थे। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। दपंति ने बताया कि वह जैसे ही कार सेक्टर 38 मोटर मार्केट चंडीगढ़ में पहुंचे तो गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

    वहीं सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश करनी शुरू कर दी। चंडीगढ़ सेक्टर 39 के रहने वाले पंकज ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ मोटर मार्केट में गाड़ी ठीक करने के लिए पहुंचे थे। गाड़ी के मालिक पंकज ने बताया कि गाड़ी का इंजन ऑयल लीक हो रहा था। जैसे ही वो सेक्टर 38 मोटर मार्केट चंडीगढ़ पहुंचे. गाड़ी से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया।

    गाड़ी मालिक ने बताया कि धुएं ने आग का रूप कब लिया। इसका पता ही नहीं चला। जैसे ही उन्होंने कार से आग की लपटें देखी तो वो अपनी पत्नी के साथ नीचे उतर गए। देखते ही देखते गाड़ी में आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठनी शुरू हो गई। जैसे तैसे आसपास की लोगों की मदद से उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।

  • Punjab News: जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, देखें वीडियो

    रोपड़ः ज़िले की जेल रोपड़ में कैदी की संदिग्ध हालत में मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बीर चंद निवासी बनूड़ राजपुरा के रूप में हुई है। मृतक पर थाना राजपुरा में एनडीपीएस का मामला दर्ज था। इस मामले में आरोपी को 12 साल की सजा सुनाई गई थी। मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीर उन्हें रोज फोन करता था और उसकी सेहत ठीक थी। पुलिस ने पहले उन्हें सेहत खराब होने की जानकारी दी, फिर बताया गया कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटा छोड़ गया है।

    वहीं, सिटी पुलिस एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि जिला जेल से जानकारी मिली कि एक कैदी की मौत हुई है। मृतक के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। अदालत के आदेश के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: चुनाव को लेकर घर में Police की Raid, शराब बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चुनाव को लेकर घर में Police की Raid, शराब बरामद, देखें वीडियो

    सरेआम मीडिया कर्मियों को सेवा पानी करने की ऑफर करता नौजवान

    जालंधर, ENS: 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर चुनाव आयोग द्वारा जालंधर में कोड ऑफ कंडक्टर लगा हुआ है। वहीं आज चुनाव प्रचार थमने के बाद देर रात गढ़ा रोड स्थित गोल्डन एवेन्यू फेस-1 के 18 नंबर वार्ड में घर से शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि हरदीप नामक व्यक्ति के घर में अवैध शराब है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घर में आधार घर में रेड की। मामले की जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर में रेड के दौरान उन्हें टूटी हुई शराब की बोतलों की 2 बाल्टियां बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी का कहना है इस मामले में अभी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरी डिटेल दे पाएंगे। वहीं पुलिस के जाने के बाद घर से निकले व्यक्ति ने कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों को रिश्वत देने की भी कोशिश की। रिश्वत देने के दौरान घटना खूब मीडिया कर्मियों ने कमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति कह रहा है कि वह उनकी सेवा पानी करने के लिए आया है, जब मीडिया कर्मियों ने विरोध करते हुए पूछा कि क्या यह घर आपका है तो व्यक्ति ने कहा कि नहीं इस घर से व्यक्ति नहीं उन्हें सेवा पानी करने के लिए भेजा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया कर्मियों द्वारा विरोध होता देख व्यक्ति अपनी बातों से मुकर जाता है और सेवा पानी के बारे में भी कुछ नहीं बोलता और वहां से चुपचाप निकल जाता है।
  • Punjab News: बारिश के आसार, आज शीतलहर चलने की संभावना

    Punjab News: बारिश के आसार, आज शीतलहर चलने की संभावना

    मोहालीः बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय संचरण और उत्तर के पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पंजाब सहित देश के बड़े हिस्से का मौसम बदलने वाला है। पंजाब में वीरवार को हल्की धूप निकली। इस दौरान ठंडी हवा भी जारी रही। पठानकोट जिले में रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री, फिरोजपुर का 2.4 डिग्री और मोगा का 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में कुछ-कुछ स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार 28-29 दिसंबर को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात समेत उत्तर भारत में वर्षा की स्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग (आइएमडी) का मानना है कि लंबे समय तक ठंड का असर प्रचंड नहीं रह सकता है। अगले पांच-सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। दरअसल, उत्तर भारत में ठंड के मौसम में तापमान पश्चिमी विक्षोभ पर निर्भर करता है। इसके देर से आने के चलते पिछले वर्ष भी ठंड की शुरुआत में विलंब हुआ था। इस बार भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता देर से ही हुई है। इस वर्ष अभी तक एक विक्षोभ ही मजबूत आया है। एक दिन पहले सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ भी काफी कमजोर है। इसके चलते ऊंचे पहाड़ों पर ही बर्फबारी हो पाई है।

    हालांकि लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 800 मीटर दर्ज की गई। तापमान भी सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में पंजाब में कोल्ड वेव चलने व घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। वीरवार को सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में हालांकि 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई लेकिन दिन व रात के तापमान अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में सामान्य के नीचे दर्ज किए गए। सबसे कम 1.7 डिग्री के तापमान के साथ पठानकोट सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 5.6 (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 6.5 (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), बठिंडा का 3.6 (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 4.5, बरनाला का 5.5, फरीदकोट का 4.0, फिरोजपुर का 2.4, मोगा का 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।