Blog

  • ऊना में बिजली के सात खंभों सहित तारें भी उड़ा ले गए चोर

    ऊना में बिजली के सात खंभों सहित तारें भी उड़ा ले गए चोर

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना जिला के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते धर्मपुर गांव में एक ऐसी चोरी सामने आई है जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हैं। क्योंकि सात बिजली के खंभे तार सहित चोरी कर लिए गए जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। एक सप्ताह के भीतर दो बार बिजली के खंभों से तारें चोरी होने की घटना के बाद एक तरफ जहां बिजली बोर्ड को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय किसानों का भी काफी नुकसान होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। बिजली बोर्ड की तारों के अतिरिक्त एक किसान के यहां से मोटर और बैटरी भी चोरी करने की घटना सामने आ चुकी है। 
    स्थानीय किसानों ने बताया कि  25 जुलाई की रात को भी करीब 7 विजली के खंभों से तारें चोरी कर ली गई थीं। वही मंगल और बुधवार की मध्यरात्रि भी अज्ञात चोरों ने दोबारा 11 अन्य खंभों से तारें चोरी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उनका अपना पंप हाउस सिंचाई के लिए लगाया गया है और इस पंप हाउस के ताले तोड़कर भी मोटर और बैटरियां चोरी की गई।
    किसानों ने कहा कि एक हफ्ता पहले हुई चोरी के बाद किसान इस उम्मीद में थे कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी जल्द इन 7 खंभों पर नई तारें डालकर सप्लाई को बहाल करेंगे, लेकिन शातिर चोरों ने 11 अन्य खंभों से भी तार चोरी कर ली है।  डीएसपी हरोली मोहन रावत का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस घटना को लेकर केस दर्ज किया है। इन शातिरों की धरपकड़ के लिए आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज को भी चेक करने का काम किया जा रहा है और जल्द ही चोरों को बेनकाब किया जाएगा।
  • स्वां में बेकाबू खनन माफिया, बांध उखाड़कर रेत चोरी किया, छः पर मामला दर्ज 

    स्वां में बेकाबू खनन माफिया, बांध उखाड़कर रेत चोरी किया, छः पर मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित: स्वां में खनन पर रोक के बावजूद माफिया बेखौफ नदी को छलनी कर रहा है। ताजा मामला हरोली का है जहां अरबों रुपया खर्च करके बने बांध को खोदकर माफिया किसी की निजी भूमि से रेत चोरी करके ले गया। जमीन मालिकों को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
    शिकायतकर्ता दीपा निवासी कांटे ने बताया कि हमारे गांव में बांध के साथ मलकियत भूमि है जो बांध के दोनों ओर पड़ती है। गांव के जरनैल सिंह, ठाकरां गांव के जितेंद्र कुमार, पालकवाह के नरेश कुमार और सूरज, करमपुर के जसविंदर सिंह, रमन कुमार निवासी टाहलीवाल ने जेसीबी की मदद से पहले बांध को खोदकर रास्ता बनाया और फिर हमारे खेतों से रेत चोरी कर लिया। हमारी जमीन की दो दिशाओं से रास्ता निकालकर वे ट्रैक्टरों से करोड़ों रुपए की रेत चोरी करके ले जा चुके हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    यह पहली बार नहीं हुआ है कि किसी की निजी भूमि से खनन हुआ हो। पिछले दिनों जनकौर की चरांद से भी रेत चोरी होने की सूचना मिली थी। फतेहपुर, खानपुर, घालुवाल, संतोषगढ़ समेत शायद की स्वां का कोई हिस्सा है जो रोजाना जेसीबी के पंजों से खोदा न जाता हो। खनन माफिया इस समय पंजाब और बाहरी राज्यों में बढ़ रही रेत की डिमांड को पूरा करने में लगा है। नदियों और खड्डों पर जबसे खनन माफिया का कब्जा हुआ है तब से 800 रुपए में मिलने वाली रेत की ट्रॉली 1500 से 2500 रुपए तक पहुंच गई है। बजरी का भी यही हाल है। जबकि खनन माफिया के इस काले धंधे में आने से पहले तक पूरे ऊना निवासियों को सस्ते दाम पर रेत मिलता था।
  • जालंधरः Ratan Lal Naan Wale ढाबे के खाने में निकली सूंडियाँ, देखें वीडियो

    जालंधरः Ratan Lal Naan Wale ढाबे के खाने में निकली सूंडियाँ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अगर आप भी बाहर का खाना खाते है तो हो जाए सावधान। दरअसल, यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, शास्त्री मार्किट में ढाबे में खाने के दौरान सूंडियाँ निकलने का मामला सामने आया है। यह मामला रत्नलाल नान वाले ढाबे का है। जहां खाना खाने आए महिला के खाने में सूंडियाँ निकली। इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने इसकी वीडियो भी बनाई है। जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने चने और प्याज की चटनी में सूंडियाँ निकली। हालांकि वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार मामले को शांत करने की बात कर रहा है। लेकिन उक्त व्यक्ति वीडियो बनाता रहा और उसने पहले तो दुकानदार के चने वाले पतीले में सूंडी निकाली, उसके बाद उसने प्याज की चटनी में सूंडी निकाली। वहीं बुजुर्ग महिला ने बताया कि जब उसने खाने का ऑर्डर दिया तो उसके प्याज की चटनी में सूंडियाँ निकाली। जिसकी उसने दुकानदार को शिकायत की। लेकिन उक्त दुकानदार तब भी मामले को लेकर सतर्क नहीं हुआ। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके चने के पतीले से भी सूंडी निकाल वीडियो में दिखाई। जिसके बाद उक्त दुकानदार वीडियो में कुछ भी बोलने से गुरेज करता दिखा।

    वहीं इस मामले को लेकर ढाबा मालिक से एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार ने बात की तो उन्होंने पहले तो मामले को शरारत कहकर टाल दिया। उसके बाद जब उनसे बात की गई कि महिला ने इसकी दुकानदार को शिकायत भी की थी। तो उन्होंने गलती मानने की जगह यह कहकर बात टाल दी कि वह सूंडी नहीं चावल का दाना है। उसके बाद कुछ भी कहने से गुरेज रखते हुए फोन काट दिया। जबकि वीडियो में साफतौर पर देखा जा रहा है कि वायरल वीडियो में व्यक्ति ने चने से सूंडी निकालकर दुकानदार के काउंटर पर रखी। ऐसे में अब देखना यह होगा कि सेहत विभाग इस मामले पर संज्ञान लेकर उक्त दुकानदार कोई कार्रवाई करेंगा या फिर इसी तरह उक्त दुकानदार सूंडी को चावल का दाना कहकर लोगों को खाने में परोसता रहेगा।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विज्ञान संकाय में दाखिला लेने वाले नये छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के सभी फैकल्टी सदस्य समेत नान टीचिंग स्टाफ भी मौजूद थे।
    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित नए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका सौभाग्य है कि आपको ज़िले के सबसे बड़े और प्राचीन महाविद्यालय में पढ़ने का अवसर मिला है। आप अनुशासन में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करें। यह कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए बेहद अहम और जरुरी है। जिसमें सभी विभागों के फैकल्टी से जान-पहचान हो जाता है।महाविद्यालय के उपाचार्य डॉ. दर्शन कुमार धीमान ने सभी नवांगतुक छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को करेंगे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को करेंगे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: गतदिनों प्रदेश में हुई भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से हुए नुक्सान का आंकलन करने और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के  लिए प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तर पर राहत एवं पुनर्वास समिति का गठन किया गया है। जिला ऊना के लिए राहत एवं पुनर्वास हेतू गठित  समिति की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सौंपी गई है। उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 3 अगस्त वीरवार को बाद दोपहर 3 बजे डीआरडीए के सभागार में जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा जिला में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हुए नुक्सान का आंकलन और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उपायुक्त ने समस्त विभागीय अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से समीक्षा बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
  • कपूरथलाः स्कूल में छुट्टी के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, मचा हड़कंप

    कपूरथलाः स्कूल में छुट्टी के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई लापता, मचा हड़कंप

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव धारीवाल के सरकारी स्कूल में पढ़ती छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। छात्रा के पिता को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत इरादे से उसकी बच्ची को किडनैप किया है। जिसके बाद पिता के बयान पर थाना सिटी कपूरथला में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार कपूरथला के अर्बन स्टेट के नजदीक रहने वाले धर्मू बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बच्ची 9वीं कक्षा में पढ़ती है। वह सुबह 8 बजे रोजाना की तरह स्कूल गई थी, लेकिन स्कूल की छुट्टी 2 बजे होने के उपरांत भी घर वापस नहीं आई।

    छात्रा के पिता ने बताया कि सभी रिश्तेदारों तथा आस-पड़ोस में उसकी तलाश करने पर भी बच्ची का कोई पता नहीं चला है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में शक जाहिर किया कि उसकी बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने किडनैप किया है। थाना सिटी पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सरकार का ऐलान, जल्द खोले जाएंगे 75 और मोहल्ला क्लिनिक

    पंजाबः सरकार का ऐलान, जल्द खोले जाएंगे 75 और मोहल्ला क्लिनिक

    चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में अब तक 583 आम आदमी क्लिनिक स्थापित किए हैं और जल्द ही 75 और आम आदमी क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आम आदमी क्लीनिकों की प्रगति की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है और सरकार ने ‘आम आदमी क्लिनिक’ के रूप में राज्यवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है। आज की बैठक में मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्माणाधीन 75 आम आदमी क्लीनिक का काम अगले 10 दिनों में पूरा करने को कहा।

    अनुराग वर्मा ने डिप्टी कमीशनर को हर महीने अपने जिले में 10 प्रतिशत आम आदमी क्लीनिकों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करने और एसडीएम को अपने संबंधित उपमंडलों में सभी क्लीनिकों का दौरा करने का निर्देश दिया। वे मरीजों से जमीनी हकीकत, दवाओं की उपलब्धता और डाइगनोसटिक ​​सेवाओं का फीडबैक लें। इसके अलावा इलाज करा चुके मरीजों से यह पता लगाएं कि वे सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। इस संबंध में वे मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजें। मुख्य सचिव ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक में मरीजों को 80 तरह की दवाएं और 41 लैब टेस्ट मुफ्त उपलब्ध कराये जाते हैं। प्रत्येक आम आदमी क्लिनिक में एक चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट, क्लिनिक सहायक (बहुउद्देशीय महिला कार्यकर्ता) और हेल्पर सह स्वीपर तैनात हैं।

  • पंजाबः लूट की वारदात के दौरान चोरों ने किया महिला का कत्ल

    पंजाबः लूट की वारदात के दौरान चोरों ने किया महिला का कत्ल

    बरनालाः शहर में कत्ल और लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला सेखा रोड़ से सामने आया है। जहां चोरों ने लूट की वारदात के दौरान महिला की हत्या कर दी । स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक चोर चोरी करने के बाद जब भागने लगे तो घर में महिला ने उन्हें देख लिया। जिसके बाद उन्होंने महिला की हत्या कर दी। महिला का पति टी-प्वाइंट के पास विंटेज होटल में काम करता है। फ़िलहाल पुलिस की इसकी सुचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के 2 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोगाः पंजाब को क्राइम और नशा मुक्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जहां पंजाब पुलिस की और से छापेमारी की जा रही है। वहीं मोगा पुलिस को आज उस समय सफलता मिली, जब पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा शहर में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि इसी चेकिंग के दौरान पुलिस ने थाना मह्ना के पास जीटी रोड के साथ लगते टी पॉइंट गाव कोकरी फूला सिंह के पास नाका लगया हुआ था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गा जो कि धुरकोत गांव का रहने वाला है। उसके गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के साथ संबंध है और वह राजस्थान सहित कई अन्य जगह पर वारदातों को अंजाम दे चुका है। आज कल विदेश में है और यहां पर वारदाते करवाता है और उसने 2 युवकों को जिनमे एक कपिल और दूसरा मनीष जो कि राजिस्थान के रहने वाले है और यह वारदात करने की फिराक में है। दोनों लोग अभी यहां घूम रहे है, अगर इनको गिरफ्तार किया जाए तो बहुत बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सकता है। जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशांदेहि पर छापे मारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 पिस्टल 9 एमएम, 04 मैगजीन और 40 जिंदा रौंद, 9 एमएम की बरामद किए है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल करेंगी ताकि पूछताछ में और खुलासे हो सकें।

  • पंजाबः खाटू श्याम मंदिर में जूते पहन कर घुसा चोर, दिया वारदात को अंजाम

    पंजाबः खाटू श्याम मंदिर में जूते पहन कर घुसा चोर, दिया वारदात को अंजाम

    पटियाला : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं देर रात पटियाला के सनूर विधानसभा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर में बेअदबी और चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति जूते पहनकर मंदिर में घुसा और गोलक से पैसे चोरी कर लिए। यह घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। श्री खाटू श्याम सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह 4 बजे जब मंदिर खोला गया तो उन्होंने देखा मंदिर में चोरी हुई है। 
    चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा कि एक व्यक्ति दरवाजे का शीशा तोड़कर बूट पहने हुए अंदर घुस रहा है और पैसे भी चुराकर ले गया। कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुग्गा माड़ी मंदिर में इससे पहले भी कई बार चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी चोर पुलिस के हाथ नहीं लगा।