Blog

  • पंजाबः नशे के खिलाफ CM Mann की सख्ती, हाईकोर्ट के पास पहुंचे 3 लिफाफे

    पंजाबः नशे के खिलाफ CM Mann की सख्ती, हाईकोर्ट के पास पहुंचे 3 लिफाफे

    चंडीगढ़ : माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पंजाब में नशे से संबंधित कई वर्षों से बंद पड़े 3 लिफाफे पहुंचे गए है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, हाई कोर्ट द्वारा खोले गए 3 लिफाफे मेरे पास पहुंच गए हैं। पंजाब के युवाओं को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब की जवानी को नशे से बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    सीएम मान ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा भेजे लिफाफे पहुंच गए हैं, इसमें जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से सील बंद रिपोर्ट को खोल लिया गया है। अब देखने होगा सीएम इन रिपोर्ट में शामिल नामों को सार्वजनिक करते हैं या फिर सीधा कार्रवाई करते हैं। 

  • जालंधरः पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ने और हथियार छीनने का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ने और हथियार छीनने का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर,वरुण/हर्षः फिल्लौर में दो दिन पहले मोटरसाइकिल सवार युवक ने पुलिस नाके पर खड़े सिपाही परमजीत सिंह से हाथापाई की और उसकी वर्दी फाड़ डाली थी। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिसकर्मी को बुरी तरह से जख्मी कर उससे राइफल छीनने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने आज उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए हरजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस एकेडमी की ओर जाती चुंगी पर मुलाजिम तैनात था।

    इस दौरान एक बुलेट सवार व्यक्ति आया और ईंटे मारने लगा। जिसके उक्त पुलिस मुलाजिम ने रोका तो उक्त व्यक्ति ने मुलाजिम के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त आरोपी पुलिस मुलाजिम को बुरी तरह से जख्मी कर मौके से फरार हो गया था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उस पर पहले भी कई मुकद्दमें दर्ज है। इस दौरान आरोपी का कोर्ट से रिमांड मिलने पर और भी खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाबः ASI ने पत्नी और बेटे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः ASI ने पत्नी और बेटे का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां गांव डुबली में पंजाब पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी पत्नी बलजीत कौर और बेटे बलप्रीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया है। इस दौरान भूपिंदर ने अपने पालतू कुते को भी गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह पुलिस कर्मचारी अमृतसर में किसी अधिकारी की सुरक्षा में तैनात है। वहीं आरोपी एएसआई पत्नी और नौजवान बेटे को गोलियां मारकर कत्ल कर मौके से फरार हो गया।

    घटना की जांच करने मौके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। भूपिंदर सिंह ने अपनी टरबाइन से गोलियां चलाकर अपनी पत्नी, बेटे और पालतू कुत्ते को मार डाला और खुद घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। एसएसपी ने बताया कि एएसआई भूपिंदर पड़ोसी की लड़की का अपहरण फरार हो गया है। एएसआई को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

  • पंजाबः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अस्पताल के खिलाफ बड़ा Action, किया लाइसेंस रद्द

    पंजाबः किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अस्पताल के खिलाफ बड़ा Action, किया लाइसेंस रद्द

    अस्तपताल के खिलाफ SIT का गठन, हुए चौकाने वाले खुलासे

    डेराबस्सीः मोहाली मेडिकल रिसर्च एंड एजुकेशन ने एक स्थानीय निजी अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किडनी ट्रांसप्लांट का खुलासा होने के बाद किडनी ट्रांसप्लांट करने के अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए एसपी मोहाली के नेतृत्व में 3 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन भी किया है। पुलिस अस्पताल में अब तक हुए 35 किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी कस्बे में स्थित इंडस इंटरनेशनल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस रैकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का गिरोह चला रहा था। वह जरूरतमंद व्यक्ति को 16 से 25 लाख रुपये में किडनी बेचता था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में शामिल लोग पैसे का लालच देकर गरीब आदमी से किडनी खरीदते थे और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे मरीज का रिश्तेदार बताकर ट्रांसप्लांट किया जाता था। जांच में अस्पताल में कई अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ है। 

    उधर, पुलिस ने एसपी (ग्रामीण) नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें डेराबस्सी की एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया और थानाध्यक्ष डेराबस्सी जसकंवल सिंह सेखों भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक किसी भी मानव अंग के प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल को पहले स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी लेनी होती है। इसके बाद अस्पताल के प्रमुख की अध्यक्षता में बोर्ड इसे मंजूरी देता है। अगर किडनी देने वाला जरूरतमंद मरीज का रिश्तेदार है तो उसके दस्तावेजों के अलावा खून के डीएनए की जांच होती है लेकिन इस केस में मानक को पूरा नहीं किया गया। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट का तीन साल के लिए मिला लाइसेंस जून माह में खत्म हो जाएगा।

    एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया का कहना है कि अस्पताल को तीन साल पहले मानव अंग प्रत्यारोपण की अनुमति मिली थी। इस तीन साल के दौरान अब तक 34 लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट की जा चुकी है। पुलिस जांच कर रही है कि ट्रांसप्लांट के दौरान नियमों का पालन किया गया है या नहीं। अब तक की जांच में अस्पताल के किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के प्रमुख इसमें शामिल पाए गए हैं। अस्पताल की भूमिका की जांच चल रही है। अस्पताल की ओर से नियमों के अनुपालन के संबंध में एएसपी का कहना है कि अभी दस्तावेजों और डीएनए की जांच नहीं की गई है। हालांकि जांच में सामने आया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले हैं और अस्पताल की ओर से जरूरतमंद को 16 से 25 लाख में किडनी बेची जाती थी।

  • जालंधरः कोटक महिंदरा बैंक के मैनेजर पर विदेश भेजने के नाम लाखों की ठगी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः कोटक महिंदरा बैंक के मैनेजर पर विदेश भेजने के नाम लाखों की ठगी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः सोढल चौक स्थित कोटक महिंदरा बैंक के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के बैंक मैनेजर पर आरोप लगाए है। दरअसल, यह आरोप गांव नागोके के व्यक्ति जगदीश सिंह ने बैंक मैनेजर पर लगाए है। पीड़ित का कहना है कि बैंक मैनेजर ने 13 लाख 75 हजार रुपए की ठगी की है। वहीं बैंक के बाहर भारी हंगामे की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

    जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बैंक मैनेजर के साथ कुछ व्यक्तियों की हाथापाई हो गई है। जिसके बाद वह तुरंत लंबा पिंड से यहां सोढल चौक स्थित कोटक महिंदरा बैंक पहुंचे। वहीं पीड़ित जगदीश ने बताया कि बैंक मैनेजर आकाश शर्मा  कपूरथला निवासी जोकि उसके दोस्त का दोस्त है और वह अपने दोस्त के जरिए इससे मिला था।

    जगदीश ने बताया कि मेरे दोस्त ने बताया था कि बैंक मैनेजर आकाश जोकि कैनेडा के वीजे लगवाकर भेजता है। जगदीश ने बताया कि मेरे बच्चे हरमन को कैनेडा भेजने के लिए आकाश ने मालपुर के एक्सीस बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद फीस उतवाने के बहाने आकाश उनके खाते से पैसे निकलवाता रहा। पीड़ित का आरोप है कि उनके पास सारे चैक पड़े है लेकिन उक्त मैनेजर अपनी कई जिलों में बदली करवा चुका है। हमारी विदेश भेजने की फाइल के पैसे जमा करवाने के बहाने हमारे 13 लाख 75 हजार रुपए निकलवा चुका है। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई। 

  • जालंधरः मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधरः मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान लेकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः कोट किशन चंद में स्थित एक मोबाइलों की दुकान पर लाखों की चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते से गेट को तोड़ दुकान में दाखिल हुए और करीब साढ़े चार लाख रुपये के मोबाइल ले गए। सीसीटीवी फुटेज में यह सारी घटना कैद हो गई जहां दिख रहा है कि करीब 7 से 8 मिनट में ही दोनों चोरों ने दुकान पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना रविवार तड़क सर सुबह 4:00 बजे के करीब हुई। जानकारी देते हुए ब्रदर टेलीकॉम दुकान के मालिक विजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात को वह रोजाना की तरह करीब 9:30 बजे दुकान को बंद करके घर गया।

    लेकिन जब रविवार 11:00 बजे के करीब दुकान पर पहुंचा तो शटर खोलकर अंदर देखा अंदर का नजारा देख एकदम से घबरा गया क्योंकि अंदर ने मोबाइल गायब थे। जिसके दौरान उसको शक हो गया कि यहां पर चोरी हुई है तो वह तुरंत दुकान की तीसरी मंजिल पर भागा जहां उसने देखा कि लोहे का गेट कटा हुआ है और दुकान के पिछले हिस्से में एक सीढ़ी लगी हुई है। जहां से चोर दुकान में दाखिल हुए और दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल लेकर फरार हो गए।

    यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक विजय कुमार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जहां थाना तीन की पुलिस ने मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर वहां से फिंगरप्रिंट भी लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • होशियारपुरः RTO प्रदीप ढिल्लों सस्पेंड, जालंधर का भी संभाल रखा था अतिरिक्त प्रभार

    होशियारपुरः RTO प्रदीप ढिल्लों सस्पेंड, जालंधर का भी संभाल रखा था अतिरिक्त प्रभार

    होशियारपुरः पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग ने होशियारपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) को सस्पेंड कर दिया है। होशियारपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप ढिल्लों के पास जालंधर के RTO का भी अतिरिक्त प्रभार था। पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग ने पत्र जारी कर RTO प्रदीप ढिल्लों को निलंबित किया है। ढिल्लों के खिलाफ पंजाब के ट्रांसपोर्ट विभाग ने कार्रवाई मिली शिकायतों और जांच रिपोर्ट आने के बाद की है। RTO को सस्पेंड कर दिए जाने के बाद अब फिर से दोनों जिलों के काम प्रभावित होंगे। जालंधर में वैसे ही लंबे समय से RTO न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

    जालंधर में आरसी की पेंडेंसी एक लाख पार जालंधर में लंबे समय से कोई आरटीओ न होने से कारण वाहनों की रजिस्ट्रेशन का काम काम काफी प्रभावित हो रहा है। जालंधर में वाहनों की आरसी की पेंडेंसी एक लाख से ऊपर हो गई है। जिन लोगों ने नए वाहन खरीदे हैं या फिर पुराना वाहन खरीद कर आरसी अपने नाम पर करवानी है वह आरटीओ दफ्तर के चक्कर पर चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सभी खाली हाथ ही लौट रहे हैं। हालांकि 15 अप्रैल तक जालंधर आरटीओ में पेंडेंसी निपटाने का टार्गेट रखा गया था। लेकिन अब अतिरक्ति प्रभार वाला होशियारपुर का आरटीओ ही सस्पेंड हो गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ਼ਾਹਕੋਟ: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਵਿਖੇ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਚੱਲਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾਂ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਪਾਸੋਂ ਮੁਆਫ਼ੀ ਮੰਗਣੀ ਪਈ, ਜਦ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਹ ਕਹਿ ਕੇ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਇਹ ਉਨਾਂ ਦੀ ਨਿੱਜੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ਸਬੰਧੀ ਸਥਾਨਕ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਕਵਰੇਜ਼ ਲਈ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਇਥੇ ਦੱਸਣਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜਲੰਧਰ ਦੀ 10 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਜਿ਼ਮਣੀ ਚੋਣ ਸਬੰਧੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਤੋਂ ਸਾਬਕਾ ਖਜ਼ਾਨਾਂ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਵੱਲੋਂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ਼ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਸੋਮਵਾਰ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ ਭਾਜਪਾ ਜਿਲ੍ਹਾਂ ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੱਖਣੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਮੰਡਲ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਵਿਖੇ ਰੱਖੀ ਗਈ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਜਦ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੜ੍ਹੇ ਹੀ ਗਲਤ ਲਿਹਾਜੇ ਨਾਲ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ, ਜਦ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੱਤਰਕਾਰ ਹਨ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਡੀ ਨਿੱਜੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ। ਜਦ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਵਰੇਜ਼ ਲਈ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਇਹ ਨਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਨਿੱਜੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਸਹੀ ਜਵਾਬ ਨਾ ਦੇ ਸਕੇ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਪੁੱਛੇ ਜਾਣ ਤੇ ਉਨਾਂ ਸੌਰੀ ਕਹਿ ਕੇ ਗੱਲ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਮੌਜੂਦ ਕੁੱਝ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਦੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਇਸ ਰਵਾਈਏ ਨੂੰ ਗਲਤ ਦੱਸਿਆ। ਜਦ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਜ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਸਾਫ਼ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਸਿਆਸੀ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਅਜਿਹਾ ਵਤੀਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਇਹ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਵਤੀਰਾ ਕਰਦੇ ਹੋਣਗੇ।

  • अमृतपाल की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने के मामले में व्यक्ति पर केस दर्ज 

    अमृतपाल की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने के मामले में व्यक्ति पर केस दर्ज 

    चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी से जुड़ी खबर के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में स्टेट साइबर सेल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस अकाउंट धारक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने दावा किया है किसी को भी इस तरह माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में स्टेट साइबर सेल को फाजिल्का के एसएसपी का एक पत्र मिला। पत्र के मुताबिक थाना अर्निवाला में तैनात एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि 23 मार्च को अमृतपाल के एक समर्थक को गिरफ्तार किया था और अर्निवाला थाने में केस भी दर्ज किया था। उनकी तरफ से इस संबंध में एक मीडियाकर्मी को सूचना दी थी। इसके बाद दो नामी चैनलों पर इससे जुड़ी बिल्कुल सही खबर चलाई गई। यह वीडियो करीब छह मिनट का था। 

    मगर इसी बीच किसी शरारती तत्व ने उस चैनल के वीडियो को डाउनलोड कर उसे एडिट किया और तीन मिनट का वीडियो फेसबुक पर अलपोड कर दिया। गलत खबर यह चलाई कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। किसे गिरफ्तार किया गया है… यह बाइट में बिल्कुल स्पष्ट है। फेक खबर फैलाने वाले फेसबुक बेज की जानकारी जुटा ली गई है। वहीं केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। बता दें कि अब तक स्टेट साइबर सेल तीन केस दर्ज कर चुका है जबकि करीब एक हजार पोस्ट को ब्लॉक किया गया है। 

  • इस भारतीय कंपनी के Eye Drop से 8 लोगों की गई रोशनी, 3 की मौत

    इस भारतीय कंपनी के Eye Drop से 8 लोगों की गई रोशनी, 3 की मौत

    वॉशिंगटन : भारतीय कंपनी के आई ड्रॉप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अमेरिका में भारचीय कंपनी के आई ड्राप ने हड़कंप मच दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके इस्तेमाल से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 8 को अपनी रोशनी गंवानी पड़ी। यूएस के टॉप मेडिकल वाचडॉग ने इस ड्रॉप में दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरिया होने की संभावना जताई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके इस्तेमाल से इंफेक्शन के दर्जनों मामले भी सामने आए हैं। चेन्नई स्थित ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर की ओर से यह दवा ब्रांड नाम एज़्रीकेयर आर्टिफिशियल टीयर्स के तहत बनाई गई है।

    मालूम हो कि चेन्नई से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण में ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर स्थित है। इसने फरवरी में ही अमेरिकी बाजार से जुड़े आई ड्रॉप्स का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। साथ ही कस्टमर लेवल पर EzriCare आर्टिफिशियल टीयर्स और डेलसम फार्मा के आर्टिफिशियल टीयर्स के सभी बचे हुए लॉट को भी वापस ले लिया गया।