Blog

  • पति जीता 1 करोड़ की लाॅटरी, पत्नी प्रेमी संग पैसे लेकर फरार

    पति जीता 1 करोड़ की लाॅटरी, पत्नी प्रेमी संग पैसे लेकर फरार

    नई दिल्लीः दक्षिण एशियाई देश थाईलैंड से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ पति के करीब 1 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गई। पति ने 1 करोड़ रुपए लॉटरी में जीते थे। पत्नी और रुपए दोनों के एक साथ चले जाने से पति बहुत परेशान है। उसके 1 करोड़ रुपए लेकर पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने की खबर सुनते ही उसके होश उड़ गए। घटना के बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    रिपोर्ट के अनुसार, महिला के प्रेमी संग पति के 1 करोड़ रुपए लेकर भागने की घटना थाईलैंड के इसान प्रांत में हुई है। पीड़ित पति का नाम मानित है। उसने नवंबर के पहले हफ्ते में 60 लाख Baht यानी करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपए जीते थे। उसकी 45 साल की पत्नी Angkanarat अपने प्रेमी के साथ 1 करोड़ रुपए लेकर चंपत हो गई है। इस बात से वह बहुत परेशान है।

    गौरतलब है कि मानित के इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद से घर-परिवार में खुशी का माहौल था। वो लोग सोच रहे थे कि इतने सारे पैसे जीतने के बाद अब उनकी गरीबी दूर हो जाएगी। अब वो लग्जरी लाइफ जी पाएंगे। लेकिन मानिक को नहीं पता था कि उसकी पत्नी ही उसको धोखा देगी और अपने प्रेमी के साथ रुपए लेकर भाग जाएगी।

    जान लें कि 26 साल पहले मानित की शादी Angkanarat से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। मानित को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसकी पत्नी किसी के साथ फरार हो जाएगी और इतना ही नहीं वो उसके लॉटरी में जीते हुए पैसे भी चुरा लेगी।

    बता दें कि वारदात के बाद पीड़ित मानित पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

  • फिल्म जगत से दुखद खबरः 24 की उम्र में इस एक्ट्रेस का हुआ निधन….

    फिल्म जगत से दुखद खबरः 24 की उम्र में इस एक्ट्रेस का हुआ निधन….

    मुंबई: बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा अब हमारे बीच नहीं रही। एंड्रिला शर्मा 20 नवंबर  यानि रविवार की दोपहर 12:59 बजे जिंदगी से जंग हार गईं। एक्ट्रेस ने महज 24 की उम्र में अंतिम सांस ली। 1 नवंबर को एंड्रिला शर्मा ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद से ही वह हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। वह कोमा में चली गई थी। उन्हें वेंटिलेशन में रखा गया था लेकिन फिर उन्हें होश नहीं आया। 

    14 नवंबर से एंड्रिला की शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। हाॅस्पिटल सूत्रों के अनुसार उन्हें मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट हुए थे। एंड्रिला इस झटके को सह नहीं पाई। 

    एंड्रिला शर्मा दो बार कैंसर से जंग जीत चुकी हैं। साल 2015 में, उन्हें पहली बार 11वीं कक्षा में पढ़ते समय कैंसर का पता चला था। कैंसर ने उनके अस्थि मज्जा पर आक्रमण किया था। दूसरी बार 2021 में वह फेफड़ों में ट्यूमर हुआ था।

    कैंसर से लड़ाई के साथ-साथ उनके अभिनय का काम जारी रखा था। 1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक के चलते वह हाॅस्पिटल में एडमिट हुईं। 24 साल की एंड्रिला ने जिंदगी और मौत की जंग की तीसरी पारी शुरू की थी। वहीं 20 दिनों तक लड़ते-लड़ते थककर एंड्रिला ने आखिरकार हार मान ली। 

  • आतंकी रिंदा के बाद उसके साथी का कत्ल

    आतंकी रिंदा के बाद उसके साथी का कत्ल

    इस गैंगस्टर ने ली कत्ल की जिम्मेदारी

    पाकिस्तान: आईएसआई की पनाह में मारे गए हरविंदर संधू उर्फ रिंदा की मौत के बाद अब इटली से आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी संघेड़ा की मौत का दावा किया गया है। आतंकी रिंदा की तरह ही हैप्पी संघेड़ा की मौत पर भी भारतीय खुफिया एजेंसियां चुप हैं।

    लेकिन रिंदा के बाद हैप्पी संघेड़ा की मौत से आईएसआई के पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिशों पर पानी फिर गया है। हैप्पी संघेड़ा पिछले लंबे समय से इटली में रह रहा था और पंजाब में आतंकी घटनाओं व हथियारों की स्मगलिंग का नेटवर्क चला रहा था। हैप्पी संघेड़ा पाकिस्तान में आईएसआई की पनाह में रहने वाले आतंकी रिंदा का ही करीबी था और उसके साथ मिलकर ही पंजाब में अशांति फैलाने के लिए हथियार स्मगलिंग का नेटवर्क फैला रहा था। 1 अक्टूबर को फिरोजपुर के गांव जोगेवाल के हरप्रीत सिंह उर्फ हर सरपंच की गिरफ्तारी से इसकी पुष्टि भी हुई।

    कनाडा में बैठे लखबीर सिंह उर्फ लंडा ही हैप्पी संघेड़ा के कत्ल के पीछे है। लंडा ने दावा किया है कि संघेड़ा का कत्ल उसने करवाया है। वह आतंकी रिंदा के करीब था, लेकिन उसके उलटा चलना शुरू हो गया था। जिससे उसे व उसके साथियों को नुकसान हो गया था।

  • Thar में कराया ऐसा मोडिफिकेशन, हुई 6 महीने की जेल..

    Thar में कराया ऐसा मोडिफिकेशन, हुई 6 महीने की जेल..

    जम्मू-कश्मीरः लोग अपनी गाड़ी को सबसे यूनीक और आकर्षक बनाने के लिए इसे मोडिफाई करा लेते हैं। महिंद्रा थार में मोडिफिकेशन का भी अलग ही क्रेज है। लोग हेडलाइट से लेकर टायर और फीचर्स तक को बदल डालते हैं। हालांकि ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। 

    कार कोई भी हो, उसमें एक सीमा से ज्यादा मोडिफिकेशन कराना कानून के खिलाफ है और आपको जेल भी हो सकती है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू व कश्मीर कोर्ट ने ऐसे एक मामले में कार ऑनर को 6 महीने की सजा सुनाई है।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने अपनी महिंद्रा थार एसयूवी में गैर कानूनी मोडिफिकेशन कराए हुए थे। व्यक्ति ने कार का लुक बदलने के साथ ही इसमें एक सायरन भी लगवाया हुआ था। यह सीधे तौर पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 (एमवी अधिनियम) की धारा 52 का उल्लंघन है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह पुरानी जेनरेशन महिंद्रा थार थी, जिसमें एक हार्ड टॉप, बड़े पहिए और टायर, एलईडी लाइट्स के साथ-साथ एक सायरन लगवाया हुआ था। न्यायालय के आदेश के अनुसार, वाहन को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में बताई गई वास्तविक संरचना से पूरी तरह बदल दिया गया है। हालांकि कोर्ट ने अभियुक्त को अच्छे व्यवहार और साफ सुथरे रिकॉर्ड के चलते लाभ भी दिया और 2 लाख रुपये का बांड भरने का निर्देश दिया है।

    आप रखें इन बातों का ध्यान
    1. मॉडिफिकेशन को लेकर कई नियम होते हैं, जिनके अनुसार गाड़ी में बदलाव गैरकानूनी साबित हो सकता है।
    2. कार की विंड स्क्रीन और पिछले शीशों पर फिल्म चढ़ाना गलत है।
    3. वाहन में ऐसा साइलेंसर न लगवाएं, जो शोर मचाता हो।
    4. कार का रंग बदलवाना और आकार में बदलाव भी नियम के खिलाफ है।

  • कांग्रेस को झटकाः आप में शामिल हुए ये नेता, केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में थामा दामन

    कांग्रेस को झटकाः आप में शामिल हुए ये नेता, केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में थामा दामन

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा एमसीडी चुनाव से पहले आप में शामिल हो गए। 
     
    दरअसल, 15 साल से एमसीडी में रहने वाली भाजपा सरकार से दिल्लीवासियों में काफी रोष है, क्योंकि एमसीडी में भष्ट्राचार से लेकर कई मुद्दें ऐसे हैं, जिनसे लोगों में काफी परेशान है, जिसमें प्रदूषण और कूड़े का पहाड़ अहम विषय है। वहीं, इस बार आम आमदी पार्टी पर लोग भरोसा जताना चाहते हैं और उनका मुख्य मुद्दा कूड़े के पहाड़ों को ही खत्म करना है। इस मुद्दे पर ही आम आदमी पार्टी जनता से वोट मांग रही है।

  • Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    मुंबई: तकनीकी समस्या के चलते मुंबई-कालीकट सेक्टर से संचालित एयर इंडिया 581 फ्लाइट सुबह उड़ान नहीं भर सकी। सुबह 6.13 बजे पुशबैक के बाद फ्लाइट में तकनीकी समस्या पाई गई, जिसके बाद 6.25 बजे वापस लौट आई। हालांकि, इंजीनियरिंग जांच के बाद तकनीकी समस्या दूर कर दी गई। अब फ्लाइट को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

    इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई थी। कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के महज कुछ समय बाद ही लौटना पड़ा। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की एक फ्लाइट उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी है और वह वापस लौटना चाहता है। इसके बाद फ्लाइट को वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया।

    गौरतलब है कि टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया के वैश्विक नेटवर्क और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिशों के बीच इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन लंबी दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइटों में अधिक सुविधाओं वाली इकोनॉमिक श्रेणी शुरू करने वाली है। मुंबई में जेआरडी टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में विल्सन ने कहा कि अगले एक दशक में विश्व के विमानन क्षेत्र में भारत और एयर इंडिया के प्रमुख भूमिका में आने के अवसर हैं।

    उन्होंने कहा कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी करेगी। एयरलाइन दीर्घकालिक पुनरुद्धार योजना पर काम कर रही है और अगले पांच वर्षों में उसकी अपने बेड़े के साथ-साथ वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाने की भी योजना है। विल्सन ने कहा, “निकट भविष्य में गलीचे, पर्दे, सीट कवर-कुशन बदले जाएंगे। हमने घरेलू उड़ानों में मैन्यू पूरी तरह से बदले हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अगले महीने से अधिक सुविधाजनक इकोनॉमी श्रेणी शुरू करेंगे।”

  • गैंगस्टर हरविंदर रिदां मरा या नहीं,  वायरल हो रही पोस्ट देखें 

    गैंगस्टर हरविंदर रिदां मरा या नहीं,  वायरल हो रही पोस्ट देखें 

    अमृतसर : पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हुई आंतकी घटनाओं में शामिल आतंकी हरविंदर रिंदा की मौत की खबरें सामने आई है। वहीं रिंदा की मौत को लेकर सस्पेंस बरकार है। इसी बीच रिंदा संधू नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमे उसके द्वारा कहा गया है कि कई न्यूज़ चैनल ऐसी ख़बरें चला रहें हैं कि मेरी मौत नशे की ओवरडोज़ की वजह से हो गई है। में न्यूज़ चैनल वालों को कहना चाहता हूँ कि खबर चलाने से पहले एक बार पुष्टि जरूर कर लें। में बिलकुल ठीक हूं और चढ़दी कलां में हूं।

    बता दें कि ऐसी ख़बरें आ रहीं हैं कि गैंगस्टर हरविंदर रिंदा की मौत नशे की अधिक डोज लेने से हो गई है। सूत्रों के अनुसार 15 दिन पहले रिंदा की नशे की ओवरडोज के कारण तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे लाहौर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहीं बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रिंदा की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

  • मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से किए टुकड़े

    मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से किए टुकड़े

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता को मार डाला है। फिर शव को छिपाने के लिए उसने पिता के शव के 6 टुकड़े किए। जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे ने श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित होकर पिता के शव के टुकड़े किए। सूत्रों के मुताबिक, लड़के ने बाथरूम के अंदर ही पिता के शरीर को आरी से काट डाला, जिसमें मां ने भी साथ दिया। मां और बेटे पहली बार में शव के टुकड़ों को साइकिल पर रखकर साथ में फेंकने गए। हालांकि, बाद में दो बार बेटा अकेले साइकिल पर रखकर शव के टुकड़े फेंकने गया।

    बता दें कि दिल दहला देने वाली ये घटना कोलकाता के बारुईपुर इलाके में हुई है। मां-बेटे ने उज्जवल चक्रवर्ती नामक शख्स की हत्या कर दी और बाद में दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित होकर उसके टुकड़े करने का फैसला किया। दरअसल हत्या के 3-4 घंटे बाद भी जब मां-बेटे को समझ नहीं आया कि क्या करना है तो उन्होंने दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही कुछ करने का सोचा और बेटे ने अपने पिता के 6 टुकड़े कर दिए।

  • लूट दौरान सुनार और लुटेरों में चली गोलियां, एक की मौत 

    लूट दौरान सुनार और लुटेरों में चली गोलियां, एक की मौत 

    अमृतसर: जिले में देर रात लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो नकाबपोशों पर सुनार भारी पड़ गया। सुनार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से लूटेरों पर गोलियां बरसां दी जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा फरार हो गया। दरअसल बीती रात प्रताप नगर में सुनार की दुकान चलाने वाले रणजीत सिंह बग्गा दुकान बंद कर घर जा रहे थे।

    ऐसे में वह रास्ते में कहीं रूके तो दो नकाबपोश लूटेरों ने उसे रोका और पिस्टल तान कर लूट की कोशिश करने लगे। जिसके बाद सुनार ने पास में पड़ी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक लूटेरे की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा वहां से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनार के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है और मरने वाले लुटेरे की पहचान की जा रही है।

  • जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन 

    जालंधर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन 

    जालंधर (वरुण)। श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर से शुरू हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकाले जा रहे नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पांच प्यारे ने की। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए मॉडल टाऊन गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ।