Blog

  • बड़ा झटकाः इस पार्टी के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

    बड़ा झटकाः इस पार्टी के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हाल ही में भाजपा नेता नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारियों शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी पदाधिकारियों ने पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष के निष्क्रियता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

  • जालंधरः डेरा ब्यास पहुंचे भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी, सचखंड बल्लां पहुंचे राघव चड्ढा 

    जालंधरः डेरा ब्यास पहुंचे भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी, सचखंड बल्लां पहुंचे राघव चड्ढा 

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां ने डेरों का रुख करना शुरू कर दिया है। आज एक तरफ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी डेरा ब्यास पहुंचे तो दूसरी ओर डेरा सचखंड बल्लां में आप पार्टी के एमपी राघव चड्ढा नतमस्तक हुए। भाजपा पंजाब के प्रभारी ने डेरा ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अक्सर उनके साथ अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा व भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल भी उपस्थित थे।

    वहीं आप पार्टी के एमपी राघव चड्ढा ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंच संत श्री निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया। राघव चड्ढा ने संत जी के साथ लंगर भी शका है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि संतों के संग में हमेशा अध्यात्म का भाव रहता है।आज डेरा सचखंड बल्लां में महान संत श्री निरंजन दासजी से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।मैं उनके साथ रहकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

  • बड़ी खबरः खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ का गोलियां मारकर कत्ल 

    बड़ी खबरः खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ का गोलियां मारकर कत्ल 

    नई दिल्लीः आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई है। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। भारत में आतंकवाद का पर्याय बना पंजवड़ इन दिनों टाउनशिप क्षेत्र, अकबर चौक, नेसपैक कॉलोनी, लाहौर में रह रहा था। पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई।  पंजवड़ 1990 से ही पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का दाहिना हाथ माना जाता था। पंजवड़ ने पाकिस्तान में अपना नाम मलिक सरदार सिंह रखा हुआ था। शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर आए दो लोगों ने उस पर हमला किया और फरार हो गए। परमजीत सिंह पंजवड़ पुत्र कश्मीरा सिंह, गांव पंजवड़, जिला अमृतसर का रहने वाला था और पंजाब से फरार होकर 1990 में पाकिस्तान चला गया था, जहां पर उसने खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ की कुर्सी संभाल रखी थी।

    मनबीर सिंह चहेड़ू के नेतृत्व में अगस्त 1986 में पंथक कमेटी और दमदमी टकसाल के सहयोग से खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का गठन किया गया था और वर्तमान में खालिस्तान कमांडो फोर्स की पहचान केसीएफ-पंजवड़ के रूप में की जाती है। अगस्त 1986 में मनबीर सिंह चहेड़ू को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सुखदेव सिंह उर्फ सुखा सिपाही ने प्रमुख का पदभार संभाला। बाद में इस आतंकी संगठन की कमान पाकिस्तान में शरण लिए परमजीत सिंह पंजवड़ को सौंपी गई। पंजवड़ ने ही इस्लामी समूहों जैसे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के साथ संबंध बनाकर अपने संगठन को काफी मजबूत किया। पंजाब में 57 वर्षीय परमजीत पंजवड़ पर देशद्रोह, हत्या, साजिश, हथियारों की तस्करी व आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के मामले दर्ज हैं। पंजवड़ पूर्व सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य की हत्या और लुधियाना में देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के मामले में भी वांछित रह चुका है।

    खालिस्तान कमांडो फोर्स में शामिल होने से पहले 1986 उसने केंद्रीय सहकारी बैंक में काम किया। 1986 में वह केसीएफ में शामिल हो गया। उसके चचेरे भाई लाभ सिंह का उस पर बड़ा प्रभाव था। 1990 के दशक में लाभ सिंह के खात्मे के बाद केसीएफ का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद पंजवड़ पाकिस्तान भाग गया। पंजवड़ ने सीमा पार से हेरोइन की तस्करी के माध्यम से धन जुटाकर केसीएफ को जीवित रखा हुआ था। भोला और परगट सिंह नारली जैसे पंजाब के बड़े तस्करों की मदद से फंड लेकर आतंकवाद को जिंदा करने व हथियारों पर खर्च किया है। भारत की खुफिया एजेंसी के मुताबिक, उसकी पत्नी और बच्चों ने खुद को जर्मनी में स्थानांतरित कर लिया था। परमजीत पंजवड़ के खिलाफ 1989 से 1990 तक दस प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें हत्या के सात मामले और टाडा के तहत दो मामले शामिल हैं।

  • क्रिकेटर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस पर लगे आरोप

    क्रिकेटर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस पर लगे आरोप

    नई दिल्लीः क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने हाल ही में दिल्ली में एक दुखद स्थिति का अनुभव किया जब दो युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसे टक्कर मार दी। उन्होंने इस घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 354, 354 D समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में दिल्ली पुलिस को मेल में शिकायत मिली थी। शिकायत में लिखा गया था कि जब वह मॉडल टाउन अपने घर जा रही थी और जब वह कीर्ति नगर पहुंची तभी दो लड़कों ने स्टॉक किया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर भी लड़कों ने हाथ मारा। इसी दौरान साची ने वीडियो बना लिया था।

    साची मारवाह के मुताबिक घटना उस समय हुई जब वह काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। फिर वे बिना किसी कारण के उनके वाहन को टक्कर मारने लगे। जब उन्होंने दिल्ली पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने की कोशिश की, तो उन्हें वह मदद नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। पुलिस के साथ फोन पर बात करने और शिकायत दर्ज करने का प्रयास करने के बावजूद, उन्हें सलाह दी गई कि वह मामले को जाने दें क्योंकि वह पहले ही सुरक्षित घर पहुंच चुकी थीं।

    पुलिस ने आगे उन्हें निर्देश दिया कि भविष्य में इसी तरह की घटना होने पर बदमाशों के वाहन नंबरों को नोट कर लें। साची ने इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा और हताशा व्यक्त करते हुए लिखा था कि ‘दिल्ली का एक आम दिन। मैं ऑफिस से घर लौट रही थी। इन दोनों लड़कों ने मेरी कार को कई बार टक्कर मारी। मुझे नहीं पता ये क्यों मेरी पीछा कर रहे थे।’ उन्होंने आगे लिखा था कि ‘इस मामले की जानकारी जब मैंने दिल्ली पुलिस को दी तो उनके तरफ से मुझे कहा गया आप घर सुरक्षित पहुंच गई हैं तो रहने दीजिये। अगली बार ऐसी दुर्घटना हो तो उनका नंबर नोट कर लेना।’

  • बड़ी खबरः SBI के गार्ड ने मैनेजर को लगाई आग, मचा हड़कंप

    बड़ी खबरः SBI के गार्ड ने मैनेजर को लगाई आग, मचा हड़कंप

    पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ धारचूला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आज SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड दीपक छेत्री ने बैंक के मैनेजर मोहम्मद ओवेस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 

    हालांकि उस वक्त वहां और भी लोग थे जिन्होंने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस घटन एके बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बैंक मैनेजर बिहार का रहने वाला है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद बैंक में कामकाज ठप हो गया है।

  • चलती बस में खिड़की से घुसी लड़की, लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

    चलती बस में खिड़की से घुसी लड़की, लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

    हरियाणाः चलती बस या फिर ट्रेन में चढ़ने के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं! हालांकि, ऐसा करना बहुत रिस्की होता है। कभी-कभार लोगों की जान पर बन आती है। पर बहुत सी जनता ट्रेन और बस में ही ट्रेवल करती है। ऐसे में सीट पाने की जद्दोजहद और बस ना छूट जाए, इसलिए बहुत से लोग जैसे-जैसे बस में घुस ही जाते हैं। लेकिन भैया… सोशल मीडिया पर एक युवती का क्लिप खूब देखा जा रहा है। इसमें लड़की कुछ ऐसे बस में चढ़ती नजर आ रही है कि देखने वाले भी दंग रह गए। दरअसल, आपने लोगों को चलती बस में गेट से चढ़ते देखा होगा, पर यह युवती पुराने तरीकों को पीछे छोड़ खिड़की से बस में दाखिल हो गई, जो बहुत ही चौंकाने वाला है।

    इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि हरियाणा रोडवेज की बस धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगती है। बस का पिछला और अगला गेट यात्रियों से खचाखच भरा होता है। ऐसे में किसी यात्री का वहां से चढ़ना मुश्किल हो जाता है। इस दौरान एक युवती बस में चढ़ने की कोशिश कर रही होती है। जब उसे जगह नहीं मिलती, तो बस में खिड़की से चढ़ने की कोशिश करती है। कोई बंदा पहले से बस में मौजूद होता है, वह लड़की का हाथ पकड़ उसे बस में खींच लेता है। युवती भी जैसे तैसे अपने पैर उठाती है और झट-पट विंडो के रास्ते बस के अंदर घुस जाती है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग दंग रह गए।

  • जालंधरः चुनाव में तैनात की फ्लाइंग टीम के ड्राइवर ने गाड़ी को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः चुनाव में तैनात की फ्लाइंग टीम के ड्राइवर ने गाड़ी को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव दौरान चुनाव के लिए तैनात की गई फ्लाइंग टीम के ड्राइवर ने सड़क पर खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा देखने को मिला। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने फ्लाइंग टीम के ड्राइवर पर नशे में ड्राइविंग करने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। जिसके कारण उसने खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। वहीं गाड़ी में मौजूद फ्लाइंग टीम के मुलाजिमों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इस घटना की वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना ली। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    इस दौरान मौके पर फ्लाइंग टीम के अधिकारियों ने कहा कि उक्त ड्राइवर का चैकअप करवाया जाएगा। रिपोर्ट सामने आने पर ही साफ हो पाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि ड्राइवर की आंख लग सकती है। लेकिन लोगों का आरोप है कि वह नशे धुत्त है। पीड़ित गाड़ी चालक ने बताया कि उक्त ड्राइवर ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे उसकी खड़ी कार को टक्कर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में सरकारी मुलाजिम भी घायल हुए है। 

  • पंजाबः ट्रेन के इंजन में लगी आग, ड्राइवरों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो 

    पंजाबः ट्रेन के इंजन में लगी आग, ड्राइवरों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो 

    अबोहरः हिंदूमल कोट फाटक के पास आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, फिरोजपुर-श्रीगंगानगर गाड़ी संख्या 14601 के इंजन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। इंजन में आग लगी देख रेल ड्राइवरों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के कर्मचारियों ने पानी व फायर इंस्ट्रूमेंट्स से आग पर काबू पाया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 3 घंटे बाद रेलगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

    मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर-श्रीगंगानगर इंटरसिटी गाड़ी जब हिंदूमल कोट के निकट पहुंची तो अचानक शॉर्ट सर्किट होने के कारण इंजन में आग लग गई। जैसे ही आग की भनक गाड़ी के ड्राइवर को लगी तो उसने तुरंत प्रभाव से गाड़ी की ब्रेक लगाई। गाड़ी के दोनों ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़े। तुरंत आग पर काबू पाने में जुट गए। इस प्रकार से ड्राइवर की सूझबूझ से न सिर्फ अपनी जान बची, बल्कि यात्रियों की भी जान बचा ली गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • पंजाबः बच्चों को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, महिला को नहर में फेंका

    पंजाबः बच्चों को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, महिला को नहर में फेंका

    अबोहरः गांव सप्पांवाली में बच्चों को लेकर पड़ोसियों में विवाद होने का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान एक पड़ोसी ने जान से मारने की नीयत से महिला को नहर में धक्का दे दिया। हालांकि आसपास के लोगों ने महिला को नहर से बाहर निकालकर बचा लिया। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन सुनीता रानी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार को पड़ोसी के बच्चों के साथ बेटे दीपक का झगड़ा हो गया था।

    पड़ोसी के बच्चों ने बेटे के साथ काफी मारपीट की थी। जिसका उलाहना देने के लिए वह पड़ोसियों के घर पहुंची थी। इस बात पर पड़ोसी आग बबूला हो उठे और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान उसने अपना बचाव कर लिया।जिसके बाद वह वापस घर आने लगी तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसे पास से गुजरती नहर में धक्का दे दिया। डूबने पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने उसे नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद लोगों ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • जालंधरः सुशील रिंकू के हक में केजरीवाल और सीएम मान ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    जालंधरः सुशील रिंकू के हक में केजरीवाल और सीएम मान ने निकाला रोड शो, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के हक प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान जालंधर पहुंचे है। इस दौरान केजरीवाल और सीएम मान रोड शो के जरिए सुशील रिंकू को वोट देने की अपील कर रहे है। रोड शो पर रोड शो निकाल रही है। मुख्यमंत्री के साथ आज शहर में निकाले जाने वाले रोड में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। रोड शो में भीड़ जुटाने के लिए शहर में आम आदमी पार्टी के दोनों विधायकों के साथ-साथ प्रत्याशी सुशील रिंकू भी जुट गए हैं।

    आप पार्टी का रोड शो भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से शुरू किया गया। इसके बाद शहर में 3 जगह अलग-अलग रोड शो किए जाएंगे। वहीं दोपहर को 3 बजे बस्ती गुजां और शाम को 4 बजे सोढल रोड पर निकाला जाएगा। इसके बाद अंतिम रोड शो शाम को 5 बजे एसबीआई कैंटोनमेंट मार्किट में निकाला जाएगा।