Blog

  • Vande Bharat Express की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

    Vande Bharat Express की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

    पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शुक्रवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा जबनपुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे और तभी जोगबनी (अररिया) से दानापुर (पटना) जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए।

    इस हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं, जिन्हें पुलिस शांत कराने का प्रयास करती रही। यह चौंकाने वाली बात है कि तीन दिन के भीतर वंदे भारत एक्सप्रेस से कटने की यह दूसरी घटना है, जिसके कारण लोगों में भारी गुस्सा है। इससे पहले 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी रेलवे ढाला के पास इसी जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

  • तेज रफ्तार Bike ने बच्ची को मारी जबरदस्त टक्कर, कई Feet दूर गिरी, देखें CCTV

    तेज रफ्तार Bike ने बच्ची को मारी जबरदस्त टक्कर, कई Feet दूर गिरी, देखें CCTV

    बदनावरः बीती देर शाम अनुनगर कॉलोनी में एक तेज रफ्तार बाइक सवार द्वारा एक मासूम बच्ची को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें टक्कर का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है।

    जानकारी देते बच्ची के पिता हेमंतसिंह ने बताया कि उनकी बेटी रास्ता पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बच्ची को हल्की चोटें आई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी गई है।

    नगर में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। शाम के समय बच्चों का घर के बाहर खेलना भी मुश्किल हो गया है। अक्सर एक बाइक पर दो से तीन युवक सवार होकर गली-मोहल्लों में तेज गति से वाहन दौड़ाते देखे जाते हैं। इसके अलावा, नगर में रेट्रो साइलेंसर लगी बाइकों से निकलने वाली तेज आवाज भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों ने पुलिस से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

  • Jalandhar News: दशहरे पर्व पर ऊं निशान को लेकर छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: दशहरे पर्व पर ऊं निशान को लेकर छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: देश भर में बीते दिन दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। वहीं इस पर्व के दौरान निकाली गई झांकी में कलाकारों द्वारा दिखाए जाने वाले कर्तब को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। दरअसल, कलाकारों द्वारा सड़क पर डीजल डालकर ऊं के निशान को आग लगाकर कर्तब दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर कई सनातनी एतराज जता रहे है। बताया जा रहा हैकि पटेल चौक के पास निकाली गई झांकी की यह वीडियो है, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति कह रहा हैकि सड़क पर डीजल डालकर ऊं के निशान को आग लगाई जा रही है जोकि सरासर गलत है। व्यक्ति ने इस घटना को लेकर कलाकार को आगे से ना करने की अपील की है। व्यक्ति ने कहा कि हिंदू धर्म का यह निशान है, ऐसे में इसका सड़क पर अपमान नहीं होना चाहिए।

  • गाजा प्लान पर मिले PM Modi के समर्थन से खुश हुए Donald Trump, बोले – ‘ये गेमचेंजर बनेगा’

    गाजा प्लान पर मिले PM Modi के समर्थन से खुश हुए Donald Trump, बोले – ‘ये गेमचेंजर बनेगा’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा-इजरायल में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए रणनीति बना ली है। उनके द्वारा बनाई गई रणनीति को कई देशों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में वैश्विक समर्थन से वह काफी खुश है। व्हाइट हाउस ने उनकी इस पहल को युद्धग्रस्त गाजा में शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप की दूरदर्शी योजना बताया है। अमेरिका प्रशासन ने उनकी इस योजना के समर्थन में खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी जिक्र किया है। व्हाइट हाउस ने यह दावा किया है कि यह योजना दुनिया एक गेम चेंजर के तौर पर देख रही है।

    गाजा में आएगी शांति

    व्हाइट हाउस ने बुधवार को एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने बताया कि ट्रंप की योजना ने सालों के विनाषकारी युद्ध के बाद संभावित निर्णायक मोड़ पेश किया है। बयान में यह भी कहा गया है कि दुनिया भर के देशों ने ट्रंप की योजना को गेम चेंजर बता दिया है। योजना में लड़ाई को तुरंत खत्म करने, सभी बंधकों की रिहाई और निरंतर मानवीय सहायता पर भी खास ध्यान दिया गया है। इस रणनीति का अंतिम लक्ष्य गाजा को खुशहाली और स्थायी शांति का प्रतीक बनाना है।

    पीएम मोदी ने पोस्ट के जरिए दिया समर्थन

    अमेरिका के प्रशासन ने कहा है कि अरब देशों से लेकर पश्चिमी देशों तक के नेता इस रणनीति का साथ दे रहे हैं। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए से इस पहल का स्वागत किया और लिखा कि यह घोषणा फिलिस्तान और इजरायल के लोगों के लिए स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का नया रास्ता दिखेगा। पीएम ने यह आशा जताई है कि सभी संबंधित पक्ष इस पहल में साथ देंगे। व्हाइट हाउस ने मोदी के बयान का एक लिंक भी शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब, जॉर्डन, यूएई, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, तुर्की, कतर और मिस्न के विदेश मंत्रियों के बयान भी शेयर किए हैं जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया है।

    इस तरह काम करेगी यह रणनीति

    इस रणनीति का मुख्य उद्देश्यर गाजा में लड़ाई को रोकना है। लड़ाई मे बनाए गए सभी बंधकों को सुरक्षित तौर पर रिहा करना और मानवीय सहायता को सुनिश्चित करना है। इसके अलावा यह रणनीति गाजा के पुनर्निकास और वहां स्थायी खुशहाली सुनिश्चित करने पर भी जोर देगी। ट्रंप प्रशासन का यह मानना है कि इस पहल से सिर्फ क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी स्थिरता और सुरक्षा बढ़ेगी। इस पहल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजा संघर्ष के समाधान की दिशा में भी पॉजिटिव संकेत दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष इस योजना के समर्थन में आगे जाएंगे।  
  • गायक Zubeen Garg की मौत मामले में संगीतकार गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महांता गिरफ्तार

    गायक Zubeen Garg की मौत मामले में संगीतकार गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महांता गिरफ्तार

    सिंगापुरः असम पुलिस ने मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले में संगीतकार शक्हरज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महांता को गिरफ्तार किया। दोनों सिंगापुर में उस यॉट पार्टी में मौजूद थे जहां 19 सितंबर को गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ सबूत हाथ लगे, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के वीडियो फुटेज में गोस्वामी जुबिन के बेहद पास तैरते दिखाई दिए, जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था।

    इससे पहले जुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महांता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अब उन पर हत्या का आरोप भी जोड़ दिया है। दोनों को गुवाहाटी लाकर कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईडी के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जांच जारी है और हत्या की धारा जोड़ने का निर्णय सबूतों के आधार पर लिया गया।

  • Jalandhar News: Tvisva शोरूम खोलने पर अभिनेता Binu Dhillon का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar News: Tvisva शोरूम खोलने पर अभिनेता Binu Dhillon का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: अभिनेता Binu Dhillon ने मॉडल टाउन में स्थित Tvisva Jewels शोरूम खोला। इसका उद्घाटन समारोह में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने किया। वहीं शोरूम के उद्घाटन समारोह में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए Actor Dev Kharod टीवीस्वा ज्वेल्स की आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर जैसमीन बाजवा, करमजीत अनमोल, एम्मी विर्क सहित पंजाबी मनोरंजन जगत के कई अन्य सितारे भी उपस्थित हुए।

    बिन्नू ढिल्लों ने बताया कि इस शोरूम को खोलने का मकसद यह है कि आम लोगों के जहन में हीरे को लेकर सोच होती है कि महंगा होने के कारण शायद वह खरीद नहीं सकते। लेकिन इस हीरे की कीमत में काफी अंतर है। ऐसे में आम लोग भी इसे खरीद सकते है। ढिल्लों ने लोगों और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शोरूम की शुरूआत जालंधर से की और यह उनका पहला शोरूम हैं। उन्होंने मॉडल टाउन में शोरूम खोलने को लेकर बताया कि यहां पर मेन मार्किट है और लोग भारी मात्रा में इस मार्किट में आते है।

    उन्होंने बताया कि सिल्वर की ज्वैलरी की कीमत 2 हजार से 20 लाख तक शोरूम में मिलेंगी। वहीं स्कीम को लेकर कहा कि सिल्वर में 2 हजार से 20 लाख तक की कीमत की ज्वैलरी है। उन्होंने कहाकि रिर्टनेबल ज्वैलरी है। उन्होंने कहाकि गोल्ड में 20 लाख की ज्वैलरी 2 लाख में इस शोरूम में मिलेंगी। ऐसे में 18 लाख की बचत लोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि उनके पास ज्वैलरी निकल फ्री है। ऐसे में स्कीन की प्रॉब्लम से लोगों को कोई एलर्जी का खतरा नहीं है।

  • नेता ने महिला वकील से किया Rape, धर्म परिवर्तन करवाने के लगे आरोप

    नेता ने महिला वकील से किया Rape, धर्म परिवर्तन करवाने के लगे आरोप

    जयपुरः ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के नेता द्वारा महिला वकील के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पति से तलाक लेकर शादी करने का दबाव बनाकर आरोपी ने महिला वकील का शोषण किया। वहीं धर्म-परिवर्तन के लिए ब्लैक डॉक्यूमेंट साइन करवाकर नाम तक बदल दिया। लाखों रुपए ऐंठने के साथ बदनाम कर करियर खराब करने की धमकी दी गई। पीड़िता वकील ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

    जानकारी देते पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली 39 साल की महिला वकील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मुस्लिम नेता होने के साथ ही आरोपी उसके बिजनेस में पार्टनर है। पार्टनर होने के कारण उसको पति से अनबन चलने के बारे में पता था। इस बात का फायदा उठाकर वह पति को छोड़कर उससे शादी करने की बात कहता था। आरोप है कि करीब एक साल पहले काम के बहाने आरोपी ने उसे फ्लैट पर बुलाया और मिलने जाने पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी। बाद में आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया। पीड़ित ने जब होश आने पर उसका विरोध किया और उस पर कार्रवाई करवाने की बात कही तो उसने शांत कराते हुए कहा कि पति से डिवोर्स के बाद, वह उससे शादी कर लेगा। नेता महिला को शादी करने का दबाव बनाने के साथ ही बदनाम कर करियर खराब करने की धमकी देता था। मेंटली टॉर्चर कर शादी का कहकर वह देहशोषण करने लगा। देहशोषण के दौरान आरोपी ने उससे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए। जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने जल्द ही डिवोर्स लेकर धर्म-परिवर्तन की बात भी कही।

    डरे होने का फायदा उठाकर उसके बेटे का भी धर्मांतरण की बात कहने लगा। मना करने पर नेता होने की धौंस देकर बदनाम करने की धमकी दी। अगस्त-2025 में आरोपी के घरवालों के खिलाफ शिकायत की। आरोपी के घरवालों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। एक रिश्तेदार को मामले को समझ कर सुलझाने के लिए बुलाया। समझने की जगह आरोपी ने बेटे को काट के फेंक देने की बात कही। पुलिस में शिकायत पर धमकी देने लगा कि जिंदा नहीं जाने दूंगा। बजाज नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • दशहरा देखकर घर लौट रहे 10 साल के बच्चे को DJ वाली गाड़ी ने कुचला, मौत

    दशहरा देखकर घर लौट रहे 10 साल के बच्चे को DJ वाली गाड़ी ने कुचला, मौत

    अलवरः रावण दहन के बाद घर लौट रहे 10 साल के बच्चे को डीजे वाली गाड़ी द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। बच्चा डीजे के पीछे नाच रहा था, तभी टेम्पो ड्राइवर ने बैक कर दी। टेम्पो का पिछला टायर बच्चे के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले रामगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया। हालत और बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    जानकारी देते गोविंदगढ़ थाना के एसएचओ बने सिंह ने बताया कि वीरवार शाम मालपुर गांव में रावण दहन के बाद डीजे पर नाचते हुए लौट रहे बच्चों के बीच टेम्पो का पहिया कीचड़ में फंस गया। निकालने के प्रयास में ड्राइवर से नियंत्रण खोने पर टेम्पो पीछे चला गया और देवकरण के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    मृतक के पिता यादराम ने बताया कि उनका बेटा देवकरण (10) गांव के ही बच्चों के साथ रावण दहन देखने गया था। वह डीजे के टैंपो के पीछे नाच रहा था, तभी टेम्पो ड्राइवर ने पीछे देखे बिना अचानक गाड़ी पीछे कर दी, जिसके नीचे देवकरण दब गया और टेम्पो का पिछला टायर उसके पेट के ऊपर से गुजर गया। आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • World Weightlifting Championship में Mirabai Chanu ने रचा इतिहास, अपने नाम किया silver medal

    World Weightlifting Championship में Mirabai Chanu ने रचा इतिहास, अपने नाम किया silver medal

    नई दिल्लीः मीराबाई चानू ने नॉर्वे के फोर्डे में चल रहे विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में उनका तीसरा मेडल है। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विश्व चैंपियनशिप मेडल जीतने वाली तीसरी वेटलिफ्टर बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 विश्व चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। 2022 (Bogota) में उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੀਰਾਬਾਈ ਚਾਨੂ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵ ਵੇਟਲਿਫਟਿੰਗ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤਿਆ ਚਾਂਦੀ ਦਾ ਤਗਮਾ, ਸੱਟਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਵਾਪਸੀ

    मीराबाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में कुल 199 किग्रा के साथ रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 84 और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तर कोरिया की रि सांग गुम ने गोल्ड जीता, उन्होंने कुल 213 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता। चीन की थान्याथन का मीराबाई से कड़ा मुकाबला हुआ। बता दें कि स्नैच राउंड में थान्याथन मीराबाई से 4 किलोग्राम से आगे चल रही थी, लेकिन क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई ने कमाल करते चीन की खिलाड़ी को पीछे किया और 1 किलोग्राम की लीड लेकर सिल्वर मेडल जीता।

  • देश के सबसे ऊंचे 215 फीट रावण दहन, पटाखों की आवाज से हाथी हुआ बेकाबू, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    देश के सबसे ऊंचे 215 फीट रावण दहन, पटाखों की आवाज से हाथी हुआ बेकाबू, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    कोटा: देश भर में अलग-अलग जगहों पर दशहरा पर्व मनाया गया। वहीं दशहरे के मेले में कई जगहों पर ऐसे वाकये देखने को मिले, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बने। वहीं ऐसा ही मामला कोटा से सामने आया है, जहां अचानक जब रावण के पुतले के दहन के दौरान पटाखों की आवाज से हाथी बेकाबू हो गया। इस दौरान मैदान में रावण दहन को लेकर लोग मोबाइल में वीडियो बना रहे थे, तभी अचानक मेले के बीच शोभायात्रा में हाथी के बेकाबू होने से लोगों में भगदड़ मच गई।

    हालांकि किस्मत की बात ये रही कि हाथी पर सवार महावत ने उसको थोड़ी देर में ही काबू में कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे हाथी के हल्का सा बेकाबू होने से भगदड़ सी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। महावत ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया और भीड़ की तरफ दौड़ा। जैसे ही भीड़ में हाथी आया तो लोगों के हाथ पैर फूल गए और लोगों में भगदड़ मच गई। लोग बेरिकेटिंग कूदकर भागने लगे, कुछ लोग गिर गए। बेरिकेटिंग के पास लगा विद्युत पोल भी हाथी के टकरा जाने से गिर गया।

    राहत की बात यह रही कि इस घटनाक्रम में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां यह भगदड मची वहां लोगों को भागने की जगह मिल गई नहीं, तो भगदड़ में भी लोग दब सकते थे। भगवान लक्ष्मीनारायण जी की सवारी में झांकियों के अलावा राम और रावण की सेना युद्ध करते हुए दिखी। राक्षस घोड़ों पर सवार थे तो वानर सेना हाथों में गदा लिए उनसे लड़ रही थी। मां कालिका द्वारा असुर संहार और रौद्र रूप भी जनता को रास आया। शोभायात्रा मार्ग में दोनों ओर खड़े लोगों ने भगवान लक्ष्मीनारायण जी के जयकारे लगाए। वहीं, सहरिया जनजाति तथा भील जनजाति की ओर से भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

    कोटा शहर की मुख्य रामलीला में सबसे बड़ा रावण का दहन हुआ। यहां 132वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में रावण का 215 फीट का पुतला तैयार किया गया था। ये रावण का सबसे ऊंचा पुतला था। कोटा में रावण का पुतला जलने के दौरान सेंसर सिस्टम ठप हो गया। 7.30 बजे रावण दहन का समय था, लेकिन रात 9.30 बजे तक मशक्कत चलती रही। नगर निगम की अग्निशमन टीम को मैनुअल तरीके से मोर्चा संभालना पड़ा। हाइड्रोलिक क्रेन के जरिये रावण के पुतले के कई अलग अलग हिस्सों को जलाने का प्रयास किया गया।

    कोटा में दशहरा मेले में बना देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला ठीक से नहीं जल सका। बुधवार को हुई बारिश के कारण रावण का पुतला भीग गया था। रावण के अंदर बारूद पूरी तरह से जल गया, लेकिन रावण पूरी तरह से जल नहीं पाया। कुंभकरण का भी मुंह नहीं जल पाया। रावण पूरी तरह जलने से पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम भजन लाल मैदान से निकल गए। रावण के पूरी तरह जलने से पहले भीड़ भी मैदान से निकलने लगी थी। बारिश के कारण रावण दहन का मजा किरकिरा हो गया।